12th Geography 8. परिवहन एवं संचार TRANSPORT AND COMMUNICATION

12th Geography 8. परिवहन एवं संचार TRANSPORT AND COMMUNICATION

12th Geography 8. परिवहन एवं संचार TRANSPORT AND COMMUNICATION

प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)

Class - 12

Geography

8. परिवहन एवं संचार TRANSPORT AND COMMUNICATION

पाठ के मुख्य बिंदु

* परिवहन तृतीयक क्रियाकलाप के अंतर्गत सम्मिलित किया जाता है। ऐसी सेवा या सुविधा जिसमें व्यक्तियों तथा वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जाता है परिवहन कहलाता है।

* परिवहन जाल के अंतर्गत अनेक स्थानों को आपस में जोड़ने के लिए श्रेणीबद्ध मार्गों को आपस में जोड़ दिया जाता है ।

* मानव एवं किसी राष्ट्र के अर्थव्यवस्था की प्रगति परिवहन के विकास पर निर्भर करती है। यह केवल सामान व व्यक्तियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं ले जाता, बल्कि देश की संस्कृति, सामाजिक और नैतिक विकास को भी प्रभावित करता है।

* ऐसा माना जाता है, कि यदि कृषि और उद्योग किसी देश के आर्थिक जीवन के शरीर और हड्डियां हैं, तो परिवहन को उस आर्थिक ढांचे की रक्तवाहिनी मानना बेहतर होगा।

* परिवहन की चार विधाएं होती हैं। जैसे स्थल, जल, वायु और पाइपलाइन। यह सभी विधाएं एक दूसरे की संपूरक होती हैं। इनका प्रयोग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिवहन हेतु किया जाता है।

* स्थल, जल तथा वायु परिवहन के साधनों का उपयोग यात्रियों तथा माल के परिवहन के लिए किया जाता है। जबकि पाइपलाइन का उपयोग जल, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस जैसे द्रवीय पदार्थों के परिवहन के लिए किया जाता है।

* अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए सर्वाधिक मात्रा में जल परिवहन को प्राथमिकता दिया जाता है, क्योंकि यह परिवहन का सबसे सस्ता माध्यम है। जबकि वायु परिवहन का सबसे महंगा माध्यम होता है।

* कम दूरी तथा घर से घर तक परिवहन सेवा प्रदान करने में सड़क परिवहन एक सस्ता एवं तीव्रगामी साधन है। जबकि भारी पदार्थों के विशाल भार को लंबी दूरी तक ढोने के लिए रेल सबसे अधिक उपयोगी है।

* विश्व में बोझा ढोने वाले पशुओं के अंतर्गत घोड़ा, कुत्ता, रेनडियर, खच्चर, ऊंट एवं बैल जैसे पशुओं को शामिल किया जाता है।

* विश्व में 1825 ई. में उत्तरी इंग्लैंड के स्टॉकटन एवं डार्लिंग्टन के मध्य पहली रेल लाइन का निर्माण किया गया।

* रेलमार्गों का सर्वाधिक घनत्व संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी भाग (विश्व के कुल रेलमार्ग का 40%) तथा पश्चिमी यूरोप में मिलते हैं।

* स्थलीय परिवहन साधनों में सड़क परिवहन सबसे अधिक उपयोगी एवं महत्वपूर्ण साधन है। सड़के दो प्रकार की होती हैं कच्ची सड़कें - एवं पक्की सड़कें।

* विश्व में सर्वाधिक सड़क घनत्व तथा अधिक सड़क वाहनों की संख्या उत्तरी अमेरिका में मिलती है।

* दूरस्थ स्थानों को आपस में जोड़ने वाली ऐसी पक्की सड़कें जिनका निर्माण अबाधित रूप से यातायात के आवागमन के उद्देश्य से किया जाता है, महामार्ग कहलाते हैं।

* उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख महामार्ग निम्नलिखित हैं :-

1. ट्रांस कैनेडियन महामार्ग

2. अलास्का महामार्ग

3. पान अमेरिकन महामार्ग ।

* मॉस्को - व्लाडीवोस्टक महामार्ग यूरोपीय महाद्वीप का प्रमुख महामार्ग है, जो यूरोपियन रूस को साइबेरिया के पूर्वी प्रदेश से जोड़ता है।

* स्टुवर्ट महामार्ग ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे महत्वपूर्ण महामार्ग है. जो डार्विन नगर को मेलबोर्न से जोड़ता है।

* भारत का लगभग 53 लाख किलोमीटर का सड़क नेटवर्क है जो

* विश्व का दूसरा सबसे बड़ा नेटवर्क है। जिसमें राष्ट्रीय महामार्ग, राज्य महामार्ग एवं अन्य सड़कों को शामिल किया गया है।

* राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 (NH7) वाराणसी को कन्याकुमारी से जोड़ता है, तथा भारत का यह सबसे लंबा राजमार्ग है।

* स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के अंतर्गत नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता तथा हैदराबाद महानगरों को आपस में जोड़ा गया है।

* सीमावर्ती सड़कें, अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के सहारे निर्मित किए जाते हैं। ये सड़कें सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को देश के प्रमुख नगरों से जोड़ने एवं प्रतिरक्षा प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

* रेलगाड़ियां लोहे की बनी हुई पटरियों पर चलती है, जिनको रेलपथ कहा जाता है।

* रेलपथ के निम्नलिखित प्रकार होते हैं:-

1. बड़ी लाइन इस प्रकार के रेल पथ में पटरियों के बीच की चौड़ाई 1.5 मीटर से अधिक होती है।

2. मानक लाइन इस प्रकार के रेल पथ में दोनों पटरियों के बीच की दूरी 1.44 मीटर होती है।

3. मीटर लाइन इस प्रकार के रेल पथ में दोनों पटरियों के बीच की दूरी मीटर होती है। 1

4. छोटी लाइन : इस प्रकार के रेल पथ में पटरियों के बीच की चौड़ाई 1 मीटर से कम अर्थात 0.67 मीटर होती है।

* वर्तमान में जिनिंग ल्हासा रेलमार्ग विश्व का सर्वाधिक ऊंचाई पर - अवस्थित रेलमार्ग है। इससे पहले पेरुवियन रेलमार्ग विश्व का सबसे अधिक ऊंचा रेल मार्ग था।

* एशिया महाद्वीप के चीन, भारत तथा जापान के सघन बसे क्षेत्रों में रेल मार्गों का संघनतम घनत्व पाया जाता है। रेलमार्ग की लंबाई की दृष्टि से चीन का विश्व में संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दूसरा स्थान है।

* ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग एशिया के सुदूर पूर्व प्रशांत तट पर स्थित व्लडीवोस्टक नगर से यूरोपीय भाग में स्थित रूस की राजधानी मॉस्को से होकर सेंट पीटर्सबर्ग बंदरगाह तक जाता है।

* उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग विश्व का सर्वाधिक व्यस्ततम समुद्री मार्ग है, जो उत्तर पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका तथा पश्चिमी यूरोप को जोड़ता है।

* महासागरीय नहरें वैसे जलमार्ग होते हैं, जो व्यापार के लिए किसी ना किसी विशेष उद्देश्य से बनाए जाते हैं।

* स्वेज नहर भूमध्यसागर और लाल सागर को जोड़ती है, जबकि पनामा नहर प्रशांत महासागर एवं अटलांटिक महासागर को जोड़ती है।

बहुविकल्पीय प्रश्न

1. निम्न में से किन आर्थिक क्रियाकलापों के अंतर्गत परिवहन गतिविधियों को सम्मिलित किया जाता है?

(क) प्राथमिक क्रियाकलाप

(ख) द्वितीय क्रियाकलाप

(ग) तृतीयक क्रियाकलाप

(घ) चतुर्थ क्रियाकलाप

2. अनेक स्थानों को परस्पर मार्गों की श्रेणियों द्वारा जोड़ दिए जाने पर किस प्रारूप का निर्माण होता है, उसे क्या कहते हैं?

(क) योजक

(ख) नोड

(ग) परिवहन जाल

(घ) कोई नहीं

3. कम दूरी एवं डोर टू डोर सेवाएं प्रदान करने में सर्वाधिक सस्ता एवं तीव्रगामी माध्यम है?

(क) सड़क परिवहन

(ख) जल परिवहन

(ग) वायु परिवहन

(घ) पाइपलाइन परिवहन

4. भाप इंजन का आविष्कार किस सदी में हुआ था?

(क) 17 मई

(ख) 18वीं

(ग) 9वीं

(घ) 20वीं

5. एंडीज पर्वत या भागों में निम्न में से किस पशु का प्रयोग परिवहन के माध्यम के रूप में किया जाता है?

(क) याक

(ख) रेनडियर

(ग) ऊंट

(घ) लामा

6. पार महाद्वीपीय स्टुअर्ट महामार्ग किन के मध्य से गुजरता है?

(क) डार्विन और मेलबर्न

(ख) एडमंटन और इनकोरेट

(ग) वैकुअर व सेंट जॉन

(घ) चेगाडू और ल्हासा

7. किस देश में रेल मार्ग के जाल का सघन तम घनत्व पाया जाता है?

(क) ब्राजील

(ख) कनाडा

(ग) संयुक्त राज्य अमेरिका

(घ) रूस

8. वृहद ट्रंक मार्ग जाता है?

(क) भूमध्य सागर और हिंद महासागर से होकर

(ख) उत्तरी अटलांटिक महासागर से होकर

(ग) दक्षिणी अटलांटिक महासागर से होकर

(घ) हिंद महासागर से होकर

9. बिग इंच पाइप लाइन के द्वारा परिवहन किया जाता है?

(क) दूध

(ख) जल

(ग) गैस

(घ) पेट्रोलियम

10. चैनल टनल जोड़ता है?

(क) लंदन बर्लिन

(ख) बर्लिन पेरिस

(ग) पेरिस लंदन

(घ) बार्सिलोना बर्लिन

11. निम्न में से कौन भारत का सबसे लंबा नेशनल हाईवे है, जो वाराणसी को कन्याकुमारी से जोड़ता है?

(क) NH7

(ख) NH 33

(ग) NH 1

(घ) NH10

12. रेल लाइनों की चौड़ाई के विभिन्न प्रकारों में से मानक गेज की माप क्या होती है?

(क) 1 मीटर

(ख) 1.5 मीटर

(ग) 144 मीटर

(घ) इनमें से सभी

13. स्वेज नहर का निर्माण कब हुआ था?

(क) 1914 में

(ख) 1869 में

(ग) 1900 में

(घ) 1969 में

14. कील नहर स्थित है ?

(क) ब्रिटेन में

(ख) जर्मनी में

(ग) बेल्जियम में

(घ) रूस में

15. उच्च मूल्य वाली एवं नाशवान वस्तुओं के परिवहन का सर्वश्रेष्ठ साधन है?

(क) जल परिवहन

(ख) स्थल परिवहन

(ग) पाइपलाइन परिवहन

(घ) वायु परिवहन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

1. पाइपलाइन परिवहन की दो विशेषताओं को लिखें।

उत्तर: क. पाइपलाइन तरल एवं गैसीय पदार्थों के परिवहन का सर्वाधिक सुगम व सस्ता माध्यम है।

ख. पाइपलाइन को असमतल क्षेत्रों तथा जल के अंदर भी बिछाया जा सकता है।

2. संचार से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: सूचनाओं को उनके उद्गम स्थान से गंतव्य तक किसी चैनल के माध्यम से पहुंचाने की प्रक्रिया को संचार कहा जाता है।

3. साइबर स्पेस क्या है ?

उत्तर: विद्युत द्वारा कंप्यूटरीकृत स्पेस के विश्व को साइबर स्पेस कहा जाता है। साइबर स्पेस काल्पनिक या विचारमूलक पर्यावरण है, जिसमें कंप्यूटर नेटवकों से संचार संपन्न होता है।

4. इंटरनेट के किसी एक लाभ को लिखें।

उत्तर: इंटरनेट के माध्यम से राष्ट्र के आर्थिक तथा सामाजिक परिदृश्य स्पेस को ई-मेल. ई वाणिज्य, ई- शिक्षा तथा प्रशासन जैसी सेवाओं में बेहतर सुधार संभव है।

5. हार्डवेयर क्या है?

उत्तरः हार्डवेयर के रूप में एक कंप्यूटर सिस्टम, एक स्कैनर तथा डिजिटाइजर होता है, जिसकी सहायता से भौगोलिक सूचना प्रणाली का उपयोग किया जाता है।

6. पार महाद्वीपीय रेलमार्ग क्या है?

उत्तर : पार महाद्वीपीय रेलमार्ग ऐसे रेल मार्गों को कहा जाता है जो पूरे महाद्वीप से गुजरते हुए महाद्वीप के दो छोरों को एक दूसरे से जोड़ते हैं।

7. जल परिवहन के दो लाभ लिखें।

उत्तर: जल परिवहन के दो लाभ निम्नलिखित हैं-

* जल परिवहन मार्गों का निर्माण नहीं करना पड़ता है।

* यह अन्य परिवहनों की तुलना में काफी सस्ता होता है।

8. स्वेज नहर किन दो सागरों को आपस में जोड़ती है?

उत्तर: स्वेज नहर भूमध्यसागर और लाल सागर को जोड़ती है।

9. मीटर लाइन में दो पटरियों के बीच की दूरी कितनी होती है ?

उत्तर : मीटर लाइन के रेल पथ में दोनों पटरियों के बीच की दूरी मीटर होती है।

10. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 किन दो स्थानों को जोड़ता है?

उत्तर: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 (NH7) वाराणसी को कन्याकुमारी से जोड़ता है, तथा भारत का यह सबसे लंबा राजमार्ग है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. पर्वतों, मरुस्थलों तथा बाढ़ संभावित प्रदेशों में स्थल परिवहन की क्या-क्या समस्याएं हैं?

उत्तर- उपर्युक्त क्षेत्रों में समस्याएं निम्नलिखित हैं-

* पर्वत मरुस्थल तथा बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सड़कों तथा रेल मार्गों के निर्माण व रख-रखाव में काफी लागत आती है।

* पर्वतीय क्षेत्रों में तीखे ढलान के कारण सड़क मार्ग अथवा रेल मार्ग का निर्माण एक दुष्कर कार्य होता है।

* मरुस्थलीय प्रदेशों में रेतीली भूमि के कारण स्थल मार्गों का निर्माण कठिन है साथ ही रेतीली हवाओं के कारण इनके रखरखाव का खर्च भी अधिक है।

* बाढ़ प्रभावित प्रदेशों में बाढ़ के कारण स्थल मार्गों व रेल मार्गों का क्षतिग्रस्त होना एक प्रमुख समस्या है।

2. पार-महाद्वीपीय रेलमार्ग क्या होता है?

उत्तर- पार-महाद्वीपीय रेलमार्ग उन्हें कहते हैं जो एक पूरे महाद्वीप में विस्तृत होते हैं और इसके एक छोर को दूसरे छोर से जोड़ते हैं। ये रेल मार्ग आर्थिक एवं सामाजिक कारणों से विकसित किए जाते हैं, जो उस महाद्वीप में आवागमन एवं व्यापार को प्रोत्साहित करते हैं।

प्रमुख पार महाद्वीपीय रेलमार्ग पार साइबेरियन रेल मार्ग, पार- कैनेडियन रेल मार्ग, आस्ट्रेलियाई पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग आदि।

3. जल परिवहन के क्या लाभ हैं?

उत्तर:- जल परिवहन के निम्नलिखित लाभ हैं-

* परिवहन के समस्त साधनों में से जल परिवहन सबसे सस्ता है।

* वृहद् अंतरराष्ट्रीय आपात निर्यात हेतु जल परिवहन सर्वश्रेष्ठ माध्यम है।

* जलमार्ग के लिए सड़क तथा रेल पटरी की भांति मार्ग बनाने में खर्च नहीं करना पड़ता है।

* अंतरराष्ट्रीय व्यापार हेतु जल परिवहन का महत्व सर्वाधिक है।

4. परिवहन के माध्यमों के नाम बताइए-

उत्तर- परिवहन व्यक्तियों और वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक वाहन करने की सेवा या सुविधा को कहते हैं।

* परिवहन के माध्यम स्थल परिवहन, जल परिवहन, वायु परिवहन, पाइपलाइन परिवहन, सड़क परिवहन, रेल मार्गे परिवहन, समुद्री जलमार्ग एवं आंतरिक जलमार्ग।

5. परिवहन राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। कारण बताएं।

उत्तर किसी भी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिए परिवहन निम्न कारणों से महत्वपूर्ण हैं.

* किसी भी राष्ट्र के आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए परिवहन साधनों का विकसित होना अनिवार्य है।

* परिवहन व्यवस्था किसी देश के कृषि उद्योग व्यापार के विकास की कुंजी होता है।

* परिवहन के विकास विकसित जाल द्वारा औद्योगिक उत्पादों के लिए विशाल बाजार उपलब्ध हो पाता है। साथ ही औद्योगिक केंद्रों के लिए कच्चे माल पहुंचाना भी संभव हो पाता है।

* प्रदेश की आर्थिक प्रगति वहां उपलब्ध परिवहन के स्तर पर निर्भर करती है।

* यही कारण है कि कई प्रकृति प्रदत्त संसाधनों से समृद्ध देश भी परिवहन तंत्र के समुचित विकास के अभाव में पिछड़े हुए हैं।

6. संचार प्रणाली से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- प्रेषक एवं प्राप्तकर्ता के बीच संदेशों के आदान-प्रदान के माध्यम को सामान्यतया संचार प्रणाली कहा जाता है। वर्तमान वैज्ञानिक युग में मानव ने संचार के विभिन्न माध्यमों का विकास कर लिया है।

संचार प्रणाली के महत्वपूर्ण माध्यम टेलीग्राफ, फैक्स, दूरभाष, टेलीविजन, रेडियो, समाचार पत्र-पत्रिकाएं, मोबाइल सेवा, इंटरनेट आदि।

7. भारत में पाइपलाइन परिवहन के मुख्य लाभ बताएँ ।

उत्तर- भारत में पाइपलाइन परिवहन के मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं-

* पाइपलाइन परिवहन, परिवहन के नवीनतम साधनों में है।

* पाइपलाइन के रखरखाव का खर्च कम है।

* यह परिवहन के अन्य साधनों की तरह प्रदूषण नहीं फैलाते।

* इन्हें स्थल अथवा जल कहीं भी बिछाया जा सकता है।

* इनमें विशेषकर तरल एवं अधिकृत पदार्थों को लंबी दूरी तक कम खर्च में परिवहन किया जा सकता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. एक सुप्रबंधित परिवहन प्रणाली में विभिन्न विधाएँ एक दूसरे की संपूरक होती हैं। इस कथन को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- एक सुप्रबंधित परिवहन प्रणाली में विभिन्न विधाएँ एक दूसरे की संपूरक होती हैं। यह कथन निम्नलिखित बिन्दुओं से स्पष्ट होता है.

* जैसे-जैसे परिवहन व्यवस्था विकसित होती हैं विभिन्न स्थान आपस में जुड़कर जाल तंत्र की रचना करते हैं यह तंत्र विभिन्न नोडों और योजकों से मिलकर बनता है।

* आगे चलकर अनेक स्थान मार्गों की विभिन्न श्रेणियों द्वारा जुड़ जाते हैं और परिवहन जाल का निर्माण होता है।

* स्पष्ट तौर पर हम देख सकते हैं कि परिवहन की विभिन्न विधाएं आपस में जुड़ कर एक दूसरे के संपूरक का कार्य करती हैं।

* आज परिवहन की विभिन्न विधाओं का प्रयोग विशिष्टीकृत हो चुका है जैसे अंतरराष्ट्रीय व्यापार हेतु जल परिवहन का प्रयोग।

* कम दूरी की सेवाओं हेतु सड़क परिवहन उपयुक्त है वहीं प्रदेश के आंतरिक भागों में वृहद स्तर पर वस्तुओं के निपटान एवं लंबी दूरी की यात्रा हेतु रेल परिवहन का इस्तेमाल सर्वाधिक होता है। जबकि तीव्रतम यातायात के साधन के रूप में वायु परिवहन सर्वश्रेष्ठ है।

* इस प्रकार विशाल मात्रा में वस्तुओं के अंतरराष्ट्रीय परिवहन व व्यापार हेतु भार वाही जानवरों का प्रयोग किया जाता है। वही तटीय भागों से आंतरिक भागों में भारी एवं विद्युत मात्रा में वस्तुओं के निपटान हेतु स्थल माध्यम के अंतर्गत रेल परिवहन का प्रयोग होता है। मुख्य वितरण केंद्रों से फिर इन्हें सड़क परिवहन द्वारा विभिन्न नोडों तक पहुंचाया जाता है।

* उच्च मूल्य तथा जल्द खराब होने वाली वस्तुओं का निपटान वायु परिवहन के माध्यम से किया जाता है, साथ ही वायु परिवहन का प्रयोग विपदा ग्रस्त क्षेत्रों में बचाव हेतु एवं अन्य विभिन्न कार्यों में होता है।

2. परिवहन एवं संचार में अंतर स्पष्ट करें-

उत्तर :- परिवहन एवं संचार में निम्नलिखित अंतर है:-

परिवहन

संचार

* एक स्थान से दूसरे स्थान पर मनुष्यों एवं वस्तुओं को लाना ले जाना परिवहन कहलाता है।

* विचारों तथा संदेशों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर प्रेषित करना संचार कहलाता है।

* परिवहन के विभिन्न माध्यम हैं, जैसे जल मार्ग, वायु मार्ग, सड़क मार्ग, पाइपलाइन परिवहन आदि।

* संचार के विभिन्न माध्यम है जैसे डाक, तार, टेलीफोन, मोबाइल, टेलीविजन, इंटरनेट, पत्र-पत्रिकाएं आदि।

* परिवहन के विभिन्न साधन पर्यावरण प्रदूषण के कारण बने हुए हैं।

* संचार के माध्यम प्रदूषण नहीं फैलाते हैं।

* परिवहन प्रणाली किसी देश के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए रीढ़ का काम करता है।

* संचार व्यवस्था किसी देश के विकास में उल्लेखनीय भूमिका निभाता है।

3. वायु परिवहन के महत्व बताएं तथा वह कौन से प्रमुख प्रदेश है जहां वायु मार्ग का सघन तंत्र पाया जाता है?

उत्तर:- वायु परिवहन के निम्नलिखित महत्व हैं-

* वायु परिवहन यातायात के तीव्रतम साधनों में से एक है।

* यह अत्याधुनिक तकनीकी पर आधारित परिवहन का

* अतिव्ययी माध्यम है।

* आज विश्व में 250 से भी अधिक वाणिज्यिक एयरलाइने है।

* विकसित वायु परिवहन तंत्र के माध्यम से आज विश्व का कोई भी स्थान 35 घंटे से अधिक दूरी पर नहीं रह गया है।

* यह परिवहन का वह माध्यम है जिसके द्वारा दुर्गम से दुर्गम इलाकों में आसानी से पहुंचा जा सकता है तथा आपदाओं के समय मानव जीवन को सुरक्षित रखने हेतु तीव्रतम बचाव कार्य किया जा सकता है।

* वायु परिवहन की अनगिनत लाभों के साथ कुछ हानियां भी हैं जैसे परिवहन का अत्यधिक खर्चीला माध्यम होना, सामान्य सी तकनीकी खामी का भी बड़ी दुर्घटना का कारण बनना, मौसम की गतिविधियों द्वारा अत्यधिक प्रभावित होना आदि।

* दक्षिणी गोलार्ध की अपेक्षा उत्तरी गोलार्ध में वायु मार्ग का सघन तंत्र मिलता है।

* विश्व के कुल वायु मार्गों के 60% भाग का प्रयोग अकेला यूएसए करता है।

निम्नलिखित प्रदेशों में प्रमुख वायु मार्ग पाये जाते हैं-

* एलए, होनोलूलू, मनिला, हांगकांग, टोक्यो वायु मार्ग।

* लंदन, पेरिस, रोम, कराची, दिल्ली वायु मार्ग।

* लंदन, रोम, काहिरा, खार्तम, जोहांसबर्ग वायु मार्ग ।

* मास्को, ताशकंद, बैंकाक, सिंगापुर वायु मार्ग।

* वहीं रूस के एशियाई भाग अफ्रीका और दक्षिणी अमेरिका में वायु परिवहन सेवाओं का अभाव मिलता है।

* उत्तरी गोलार्ध में उत्तर अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी पूर्वी एशिया में वायुमार्गों का सघन तम जाल पाया जाता है। जहां न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस, एम्स्टर्डम, शिकागो प्रमुख केंद्र है।

JCERT/JAC प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)

विषय सूची

भाग 'अ' मानव भूगोल के मूलभूत सिद्धांत

1

मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

2

विश्व की जनसंख्या : वितरण, घनत्व तथा वृद्धि

3

जनसंख्या संघटन

4

मानव विकास

5

प्राथमिक क्रियाएँ

6

द्वितीयक क्रियाएँ

7

तृतीयक और चतुर्थ क्रियाकलाप

8

परिवहन एवं संचार

9

अंतरराष्ट्रीय व्यापार

10

मानव अधिवास / बस्ती

भाग 'ब'- भारत : लोग और अर्थव्यवस्था

1

जनसंख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि एवं संघटन

2

प्रवास : प्रकार, कारण एवं परिणाम

3

मानव विकास

4

मानव बस्तियाँ

5

भू-संसाधन तथा कृषि

6

जल संसाधन

7

खनिज तथा ऊर्जा संसाधन

8

निर्माण उद्योग

9

भारत के संदर्भ में नियोजन और सततपोषणीय विकास

10

परिवहन एवं संचार

11

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

12

भौगोलिक परिप्रेक्ष्य में चयनित कुछ मुद्दे एवं समस्याएँ

Solved Paper of JAC Annual Intermediate Examination-2023

إرسال تعليق

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare