प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
Class - 11 Hindi Core
आरोह भाग -1 काव्य-खंड
पाठ 7. सबसे खतरनाक - अवतार सिंह पाश
जीवन-सह-साहित्यिक परिचय
कवि-
पाश
मूल नाम- अवतार सिंह संधू
जन्म- सन् 1950
जन्म स्थान- तलवंडी सलेम गांव, जिला जालंधर (पंजाब)
निधन- सन् 1988
प्रमुख रचनाएं- लौह कथा, उड़दै बाजां मगर, साडै समिया बिच, लड़ेंगे
साथी (पंजाबी); बीच का रास्ता नहीं होता, लह है कि तब भी गाता है (हिंदी अनुवाद),
संपादन पत्रिकाएं- सिआड़, हेमज्योति, हॉक, एंटी-47 आदि।
पाश समकालीन पंजाबी साहित्य के महत्त्वपूर्ण कवि माने
जाते हैं। पाश की शिक्षा स्नातक तक हुई। पाश जन आंदोलन से जुड़े रहें और विद्रोही
कविता का नयाँ सौंदर्य विधान विकसित कर उसे तीखा किंतु सृजनात्मक तेवर दिया। पाश
जी की कविताएं विचार और भाव के सुंदर संयोजन से बनी गहरी राजनीतिक कविताएं हैं
जिनमें लोक संस्कृति और परंपरा का गहरा बोध मिलता है।
पाठ-परिचय
'सबसे खतरनाक' प्रतिवादी चेतन की प्रसिद्ध कविता है। यहां
कभी पाश ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है। इस कविता
में कवि पाश ने दिनोंदिन अधिकाधिक क्रूर होती जा रही दुनिया की स्थितियों को उसकी विद्रूपताओं
के साथ चित्रित किया है। इस अंश में कवि खरतनाक स्थितियों के बारे में बता रहा है।
यहां कवि उन स्थितियों का वर्णन करता है जो मानव को दुःख तो देती है, परन्तु सबसे खतरनाक
नहीं होती। कवि लिखते हैं कि किसी की मेहनत की कमाई को लूटने की स्थिति सबसे खतरनाक
नहीं, क्योंकि उसे फिर पाया जा सकता है, पुलिस की मार पड़ना भी इतनी खतरनाक नहीं है,
किसी के साथ गद्दारी करना अथवा लोभवश रिश्वत देना भी खतरनाक है। परन्तु अन्य बातों
जितना नहीं है। कवि ने यहाँ व्यक्ति के सपनों का मर जाना को सबसे खतरनाक बताया है।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास
1. कवि ने किस आशय से मेहनत की लूट, पुलिस
की मार, गद्दारी-लोभ को सबसे खतरनाक नहीं माना?
उत्तर- कवि मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी-लोभ को
के सबसे खतरनाक नहीं मानता, क्योंकि इनका प्रभाव सीमित होता है तथा इनकी क्षति
पूर्ति हो सकती है।
दूसरे, इन क्रियाओं में व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता बनी
रहती है। वह पूर्णतः नष्ट नहीं होती। ये स्थितियाँ बरी तो हैं किंतु इन्हें बदला
जा सकता है। अतः ये सब खतरनाक नहीं हैं। इनसे खतरनाक और दूसरी बातें हैं।
2. सबसे खतरनाक शब्द के बार-बार दोहराए जाने
से कविता में क्या असर पैदा हुआ?
उत्तर- 'सबसे खतरनाक' शब्द के बार-बार दोहराए जाने से खतरनाक बातों
के प्रति पाठकों का ध्यान जाता है। यह शब्द उस विभीषिका को बताता है जो समाज को निर्जीव
कर रही है। कवि बार-बार सबसे खतरनाक शब्द का प्रयोग कर हमें सचेत कर रहा है कि यदि
अब हम नहीं जागे तो भविष्य अंधकारमय हो जाएगा
3. कवि ने कविता में कई बातों को बुरा है
न कहकर बुरा तो है कहा है। 'तो' के प्रयोग से कथन की भंगिमा में क्या बदलाव आया
है, स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- कवि ने इस कविता में 'ब्रा तो है का प्रयोग किया है।
'बुरा है' में स्पष्ट रूप से आरोप लगता है। यह अपने- आप में पूर्ण वाक्य हो जाता
है तथा इसमें सुधार की गुंजाइश नहीं होती। 'तो' शब्द में बल है। यह बचाव है तथा
पाठकों में जिज्ञासा उत्पन्न करता है। यह बताता है कि स्थितियाँ बुरी तो हैं,
परंतु चरम सीमा पर नहीं हैं।
4. मुर्दा शांति से भर जाना और हमारे
सपनों का मर जाना इनको सबसे खतरनाक माना गया है। आपकी दृष्टि में इन बातों में
परस्पर क्या संगति है और ये क्यों सबसे खतरनाक हैं?
उत्तर- 'मुर्दा शांति से मर जाना' का अर्थ है ?-निष्क्रियता, मुदा
जड़ता व प्रतिक्रिया शून्यता का होना। ऐसी स्थिति खतरनाक होती है। ऐसा समाज अन्याय
के खिलाफ संघर्ष नहीं कर पाता। 'हमारे सपनों का मर जाना' का अर्थ है-कुछ करने की इच्छा
समाप्त होना। मनुष्य कल्पना करके ही नए-नए कार्य करता है तथा होता है। सपनों के मर
जाने पर हम यथास्थिति में ही रहते हैं। ये दोनों स्थितियाँ खतरनाक हैं। इनसे समाज में
अन्याय करने वाला प्रभावी रहता है। समाज का विकास अवरुद्ध हो जाता है।
5. सबसे खतरनाक वह घड़ी होती है / आपकी कलाई
पर चलती हई भी जो आपकी निगाह में रुकी होती है। इन पंक्तियाँ में घड़ी शब्द की व्यंजना
से अवगत कराइए।
उत्तर- 'घड़ी' शब्द के दो अर्थ हैं। एक अर्थ जीवन से है। जीवन घड़ी
की तरह चलता रहता है। जब व्यक्ति में आगे बढ़ने की चाह समाप्त हो जाती है तब उसे 'रुकी
घड़ी' कहा जाता है। दूसरा अर्थ निश्चित दिनचर्या से है। घड़ी एक निश्चित तरीके से चलती
रहती है, उसी प्रकार व्यक्ति भी यंत्र के समान घर से काम व काम से घर पर आता है। उसके
मन में उमंग नहीं है। उसकी जिंदगी ढर्रे पर चलती है और वह उसमें कोई बदलाव नहीं करना
चाहता।
6. वह चाँद सबसे खतरनाक क्यों होता है जो हर हत्याकांड के बाद/आपकी
आँखों को मिर्चे की तरह नहीं गड़ता है?
उत्तर-
यहाँ 'चाँद आस्था व विश्वास का पर्याय है। यह आस्था व विश्वास हर हत्याकांड के बाद
व्यक्तियों को शांति का भाषण देती है। इसके कारण धर्म, जाति, संप्रदाय के नाम पर
दंगा करने वाले शक्तिशाली बने रहते हैं। आम आदमी इन आस्थाओं, विश्वासों पर तर्क
करे, तो समाज ठीक हो जाए, परंतु ऐसा नहीं होता।
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोतर
1. कवि ने मेहनत की लूट सबसे खतरनाक नहीं होती से कविता का आरंभ करके
फिर इसी से अंत क्यों किया होगा?
उत्तर-
कवि ने 'मेहनत की लूट सबसे खतरनाक नहीं होती है', से कविता का आरंभ किया तथा अंत
भी इसी पर किया। ये पंक्तियाँ 'खतरनाक' और 'सबसे खतरनाक' स्थितियों में अंतर बताती
हैं कि ये स्थितियाँ सुधर सकती हैं, परंतु इनसे भी अधिक खतरनाक बातों पर समाज को
गंभीरता से विचार करना होगा।
2. कवि द्वारा उल्लिखित बातों के अतिरिक्त समाज में अन्य किन बातों
को आप खतरनाक मानते हैं?
उत्तर-
कवि द्वारा उल्लिखित बातों के अतिरिक्त समाज में निम्नलिखित बातों को खतरनाक मानते
हैं-
(1)
सांप्रदायिकता
(2)
आतंकवाद
(3)
निरर्थक महत्त्वाकांक्षा
(4)
स्त्री शोषण, अपमान
3. समाज में मौजूद खतरनाक बातों को समाप्त करने के लिए आपका क्या सुझाव
है?
उत्तर-
समाज में मौजूद खतरनाक बातों को समाप्त करने के लिए हमारे सुझाव निम्नलिखित हैं-
1.
लोगों में जागरुकता लानी होगी।
2.
दोषी लोगों को कानूनी तौर पर सजा दिलानी होगी।
3.
विचारों में नवीनता लानी होगी।
4.
संवेदनशीलता को बनाए रखना
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)
1. 'सबसे खतरनाक' कविता किस प्रकार की रचना है ?
क.
छंदयुक्त रचना
ख. छंदमुक्त रचना
ग.
व्यंग्यपूर्ण रचना
घ
श्रृंगारपरक रचना
2. कैसे वातावरण में मानव की आवाज़ दब जाती है ?
क. छल-कपट के वातावरण में
ख.
हर्ष के वातावरण में
ग.
दुख के वातावरण में
घ
उत्साह के वातावरण में
3. "सपनों का मर जाना" किस प्रकार का प्रयोग है ?
क. लाक्षणिक
ख.
व्यंजनात्मक
ग.
अभिधात्मक
घ.
उपरोक्त में कोई नहीं
4. कवि किस 'आँख' को खतरनाक मानता है ?
क.
दुखी आँख को
ख.
सुखी आँख को
ग. सहमी आँख को
घ.
उपरोक्त में से कोई नहीं
5. प्रस्तुत कविता में कवि ने क्या उजागर किया है
?
क.
सामाजिक विद्रोह को
ख. सामाजिक विषमताओं को
ग.
सामाजिक कल्याण को
घ.
सामाजिक वातावरण को
6. 'स्ह' शब्द का क्या अर्थ है ?
क.
सुगंध
ख. आत्मा
ग.
देह
घ.
आग
7. कवि ने 'जमी बर्फ' किसे कहा है ?
क. आँख को
ख. अहसास को
ग. मुहब्बत को
घ. नफ़रत को
8. कवि
के अनुसार सबसे खतरनाक स्थिति कौन-सी है ?
क. अनुकूलता को चुपचाप सहना
ख. प्रतिकूलता को चुपचाप सहना
ग. पुलिस की मार को चुपचाप सहना
घ. इनमें से कोई भी नहीं
9. 'सहमी
सी चुप में जकड़े जाना' पंक्ति में कौन-सा अलंकार है ?
क. अनुप्रास अलंकार
ख. यमक अलंकार
ग. उपमा अलंकार
घ. श्लेष अलंकार
10. जो
व्यक्ति एक ढर्रे पर चलता है उसका जीवन किसके समान
होता है ?
क. कर्तव्यहीनता
ख. आलस्य
ग. मशीन
घ. चंद्रमा
11. 'अंधेपन की आप' में कौन सा अलंकार है
?
क. उत्प्रेक्षा अलंकार
ख. उपमा अलंकार
ग. रूपक अलंकार
घ. अतिशयोक्ति अलंकार
12. "सबसे
खतरनाक" कौन सी दिशा होती है ?
क. जिसमें आत्मा का सूरज डूब जा
ख. जिसमें जल ही जल होता है
ग. जिसमें जंगल होते हैं
घ. जिसमें उल्लू बोलते हैं
13. सपनों
का मर जाना कैसा होता हैं ?
क. भयानक
ख. भयंकर
ग. सबसे बुरा
घ. अच्छा
14. किसके
शोर में सही होते हुए भी दब जाना बुरा है ?
क. नाइंसाफी के
ख. कपट के
ग. बेईमानी के
घ. धोखे के
15. किसकी मार सबसे खतरनाक नहीं होती है ?
क.
समय की
ख.
लोभ की
ग.
चिंता की
घ. पुलिस की
16. समाज में फैली खतरनाक स्थितियों का मूल कारण क्या है ?
क.
भ्रष्टाचार
ख. स्वयं इंसा
ग.
बेईमानी
घ.
राजनीति
17. किसकी लौ में पढ़ना बुरा है ?
क.
बल्ब की
ख.
मोमबत्ती की
ग.
लैंप की
घ. जुगनू की
18. हर मनुष्य किसकी अंधी दौड़ में दौड़ रहा है ?
क. प्रगति की
ख.
हीनता की
ग.
अवनति की
घ.
ईर्ष्या की
19. किसी के मरने पर गाया जाने वाला गाना कहलाता है?
क.
मृतगान
ख.
मरसान
ग. मरसिया
घ.
मरसीना
20. समय के गतिशील होने पर भी इसका रूका होना क्या दर्शाता है ?
क.
सबसे भयावह
ख.
सबसे भयानक
ग. सबसे खतरनाक
घ.
सबसे बुरा
21. सबसे खतरनाक होती है ?
क. मेहनत की लूट
ख.
मेहनत की रोटी
ग.
मेहनत की कमाई
घ.
मेहनत का भय
22. "करुण रस की कविता जो किसी व्यक्ति की मृत्यु पर लिखी जाती
है के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जाता है?
क.
चौगाठ
ख.
गजल
ग.
रुबाई
घ. मरसिया
23. 'सबसे खतरनाक' कविता के कवि कौन हैं?
क.
त्रिलोचन
ख. पाश
ग.
दुष्यंत कुमार
घ.
जवाहरलाल नेहरू
24. कवि पाश का जन्म कहाँ हुआ था?
क. पंजाब
ख.
बिहार
ग.
राजस्थान
घ.
बंगाल
25. कवि पाश का जन्म कब हुआ था?
क. 1950
ख.
1960
ग.
1955
घ.
1970
अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोतर
1. कौन सी बातें मनुष्य को प्रतिक्रिया हीन
बना देती हैं
उत्तर- आदर्शपरक से संबंधित बातें मनुष्य को प्रतिक्रियाहीन
बना देती है।
2. सबसे खतरनाक किसको माना गया है
उत्तर- हमारे सपनों का मर जाना सबसे खतरनाक माना गया है।
3. सबसे खतरनाक शब्द किस तबाही को दर्शाता
है?
उत्तर- जो समाज को निर्जीव बना देता है वही ही तबाही को दर्शाता
है।
4. किस शब्द का प्रयोग खतरनाक शब्द की तुलनात्मक
स्थिति का बोध करने के लिए हुआ है?
उत्तर- जो शब्द का प्रयोग खतरनाक शब्द की तुलनात्मक स्थिति
का बोध कराने के लिए हुआ है।
5. जीवन किस प्रकार गतिशील तथा प्रगतिशील होना
चाहिए?
उत्तर- हमारा जीवन घड़ी के समान गतिशील तथा प्रगतिशील होना
चाहिए।
6. किस प्रकार के लोगों की संवेदनाए शून्य
हो चुकी हैं?
उत्तर- जो व्यक्ति के साथ अन्याय होते हुए भी चुप रहते हैं
उनकी संवेदनाएं भी शून्य हो जाते हैं।
7. जीवन के लिए क्या खतरनाक है और क्यों?
उत्तर- जीवन में सबसे खतरनाक दो ही चीज है पहला
निष्क्रियता और दूसरा उदासीनता इन्हीं
दोनों की वजह से मनुष्य जीवन में आगे नहीं बढ़ता है एक बिंदु पर re आंखें ठहर जाता है जिससे
वे असफल होना शुरू हो जाता है।
8. कपट के शोर में सबसे खतरनाक नहीं होता इन
पंक्तियों का काव्य सौंदर्य बताएं।
उत्तर- इन पंक्तियों में खड़ी बोली तथा सरल शब्दों का प्रयोग
किया गया है और इसमें मुक्त छंदों का प्रयोग भी हुआ है।
9. चांद क्यों खतरनाक है?
उत्तर- चांद इतनी हत्याओं का चश्मदीद गवाह है परंतु फिर भी
शांत हैं इसीलिए चांद को सबसे खतरनाक कहा गया है।
10. मनुष्य की किस प्रवृत्ति से समाज में नए
आविष्कार तथा विचार नहीं आ पाते हैं?
उत्तर- मनुष्य के सपने मरने पर उसकी सारी इच्छाएं, कामनाएं
पूर्ण रूप से समाप्त हो जाती हैं। इसी वजह से वह कोई भी नया कार्य या नया आविष्कार
नहीं कर पाता है।
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
1. 'आत्मा का सूरज डूबने' में क्या व्यंग्य
अर्थ
उत्तर- कवि ने उस दिशा को सबसे खतरनाक बताया है
जिसमें आत्मा का सूरज डूब जाता है।
यहाँ कवि ने आत्मा को सूर्य कहा है। आत्मा सूर्य की तरह मनुष्य को सही-गलत का भेद कराती
है। किसी विचार रुपी दिशा में जाकर व्यक्ति अपने विवेक को खो बौठता है तथा गलत कार्य
करने लगता है। ऐसी स्थिति में समाज में अन्याय का अंधकार छाने लगता है।
2. मुर्दा शांति से भर जाना तथा हमारे सपनों
का मरना का अर्थ क्या है?
उत्तर- मुर्दा शांति से भर जाना अर्थात निष्क्रिय होना। यह
एक ऐसी स्थिति होती हैं जिसमें मनुष्य अन्याय के खिलाफ आवाज नहीं उठाता ऐसा करने से
भाजी भी तो होता है परंतु मृत्यु के समान माना जाता है। सपनों का मरना अर्थात इच्छाएं
समाप्त हो जाना। ऐसे विचार होने से मनुष्य के अंदर नई सोच तथा नए आविष्कार करने की
क्षमता समाप्त हो जाती है।
3. कवि के अनुसार जीवन के लिए क्या खतरनाक
है?
उत्तर- जीवन में सबसे खतरनाक दो ही चीज है पहला निष्क्रियता
और दूसरा उदासीनता इन्हीं दोनों की वजह से मनुष्य जीवन में आगे नहीं बढ़ता है। कवि
के अनुसार सबसे खतरनाक स्थिति वह है, जब हमारा स्वाभिमान मर जाता है और हम अपने साथ
होने वाले अत्याचार को चुपचाप होकर सहते हैं।
4. पाश का संक्षिप्त जीवन परिचय लिखिए।
उत्तर- कवि पाश का जन्म पंजाब के जालंधर जिले में 1950 में
हुआ था। इनकी प्रमुख पत्रिकाएं हेमज्योति, हाक, एंटी 47 है। इन की प्रमुख रचनाएं लौह
कथा, समिया बिच, लड़ेंगे साथी, बीच का रास्ता नहीं होता, आदि हैं। इनकी मृत्यु
1988 में हुई थी।
5. सबसे खतरनाक वह चाँद होता है... पर अपनी
आपकी आंखों में की मिर्ची की तरह नहीं गड़ता है। इन पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- प्रस्तुत पंक्ति में कवि ने सबसे खतरनाक स्थिति बताई
हैं। वे कहते हैं कि चाँद सबसे खतरनाक है क्योंकि उसने इतनी हत्याएं देखी तथा वह उसका
गवाह होता है। लोग उसे हत्यारा नामांकन उसके सौंदर्य को निखारते हैं जिससे उन्हें शांति
की प्राप्ति होती है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
1. सबसे खतरनाक भाग गीत होता है हमेशा के औधरे
बद दरवाज चौगठो पर चिपक जाते हैं। इन पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- इन पंक्तियों में कवि ने सबसे खतरनाक स्थिति का वर्णन
किया है। वह कहते हैं कि जो गीत मनुष्य शोक उत्पन्न करता है वह गीत है सबसे खतरनाक
माना जाता है वह मनुष्य को डराता तथा उसे मृत्यु के समीप ले जाता है। वह कहते हैं कि
ऐसी रात है जो मनुष्य के जीवन में अंधेरा उत्पन्न करती है वह भी सबसे खतरनाक होती हैं
यह रातें मनुष्य के जीवन की सारी उत्साह को समाप्त कर देते हैं जिसे मनुष्य उदासीन
हो जाता है और अपने जीवन डर और शौक में जीता है।
2. मेहनत की लूट सबसे ख़तरनाक नहीं होती... सबसे खतरनाक नहीं होती इन
पंक्तियों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
कवि ने मनुष्य की कुछ अतिथियों का वर्णन किया है वह कहते हैं ऐसी बहुत सी स्थिति है
जो मनुष्य को दुख देती है परंतु वह खतरनाक नहीं होती है उसके लिए। वह कहते हैं कि यदि
मनुष्य की मेहनत लुट जाती है तो यह खतरनाक नहीं होता क्योंकि लूटी गई कमाई को वापस
पाया जा सकता है। वह कहते हैं यदि पुलिस किसी मनुष्य को मारती है तो वह भी खतरनाक नहीं
होता क्योंकि इसके लिए भी कोई मनुष्य किसी को रिश्वत देता है इसीलिए यह भी खतरनाक नहीं
है। कवि कहते हैं सब कुछ जानते हुए भी चुप रहना खतरनाक तो है परंतु सबसे खतरनाकै नहीं
होता।
3. सबसे खतरनाक वह दिशा होती है...... गद्दारी लोभ की मुट्ठी सबसे खतरनाक
नहीं होती। इन पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- प्रस्तुत पंक्ति में कवि ने सबसे खतरनाक स्थिति क्या होती है इसका वर्णन किया है। कवि कहते हैं कि सबसे खतरनाक दिशा होती है जिसमें मनुष्य की आत्मा का सूरज डूब जाता है। इससे मनुष्य अपने अंदर की आवाज सुन नहीं पाता और उसके जीवन का उल्लास समाप्त हो जाता है जिससे उसका जीवन निराशा से भर जाता है। कवि कहते हैं की लूट, पुलिस की मार खतरनाक नहीं होती क्योंकि इसका प्रभाव सीमित होता है। वह कहते हैं सबसे खतरनाक वह स्थिति होती है जिसमें मनुष्य पर अन्याय होते हुए भी वह चुप रहता है।
JCERT/JAC प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
विषय सूची
आरोह भाग-1 | |
पाठ सं. | अध्याय का नाम |
काव्य-खण्ड | |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
6. | 1. हे भूख ! मत मचल, 2. हे मेरे जूही के फूल जैसे ईश्वर- अक्कमहादेवी |
7. | |
8. | |
गद्य-खण्ड | |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
6. | |
7. | |
8. | |
वितान | |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
अभिव्यक्ति और माध्यम | |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
6. | |