प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
Class - 11 Hindi Core
आरोह भाग -1 गद्य-खण्ड
पाठ 8. भारत माता - पंडित जवाहरलाल नेहरू
जीवन-सह-साहित्यिक परिचय
लेखक- पंडित जवाहरलाल नेहरू
जन्म- सन् 1889 इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश)
निधन- सन् 1964
प्रमुख रचनाएं- मेरी कहानी (आत्मकथा) विश्व इतिहास की झलक, हिंदुस्तान की
कहानी, पिता के पत्र पुत्री के नाम, (हिंदी अनुवाद) हिंदुस्तान की समस्याएं, स्वाधीनता
और उसके बाद, राष्ट्रपिता, भारत की बुनियादी एकता, आदि (लेखों और भाषणों का संग्रह)
जवाहरलाल नेहरू का जन्म इलाहाबाद के एक संपन्न परिवार में
हुआ। नेहरू जी 1929 ई. में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन के अध्यक्ष
बने और पूर्ण स्वतंत्रता की मांग की। नेहरू का झुकाव समाजवाद की ओर भी रहा।
सन 1947 ई. में जब भारत स्वतंत्र हुआ तो नेहरू जी पहले प्रधानमंत्री
बने और भारत के निर्माण में अंत तक जुटे रहे। उन्होंने देश के विकास के लिए कई योजनाएं
बनाई, जिनमें आर्थिक और औद्यौगिक प्रगति तथा वैज्ञानिक अनुसंधान से लेकर साहित्य,
कला, संस्कृति आदि क्षेत्र शामिल थे।
पाठ-परिचय
प्रस्तुत पाठ 'भारत माता' "हिंदुस्तान की कहानी"
का पांचवा अध्याय है। अंग्रेजी से भाषांतर हरिभाऊ उपाध्याय ने किया है। इसमें पंडित
जवाहरलाल नेहरू ने बताया है कि किस तरह देश के कोने-कोने में आयोजित जलसों में जाकर
वे आम लोगों को बताते थे कि अनेक हिस्सों में बंटा होने के बाद भी हिंदुस्तान एक है।
इस अपार फैलाव के बीच एकता के क्या आधार है और क्यों भारत एक देश है, जिसके सभी हिस्सों
की नियति एक ही तरीके से बनती बिगड़ती है- यही पूरे पाठ की विषय वस्तु है। इसी क्रम
में नेहरू ने 'भारत माता' शब्द पर भी विचार किया और उनका निष्कर्ष है कि भारत माता
की जय का मतलब है यहां के करोड़ों-करोड़ों लोगों की जय।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास
1. भारत की चर्चा नेहरू जी कब और किससे करते
थे?
उत्तरः नेहरू जी कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वे देश
के विभिन्न जगहों में होने वाले जलसों में जाया करते थे। वे किसानों की सभा में 'भारत'
की चर्चा अवश्य करते थे। उन्हें लगता था कि किसानों को संपूर्ण भारत के बारे में जानकारी
कम है तथा उनका दृष्टिकोण सीमित है। वे उन्हें बताते थे कि हिंदुस्तान का नाम 'भारत'
इस देश के संस्थापक के नाम से निकला हुआ है। भारत शब्द संस्कृत भाषा का है। इस देश
का एक हिस्सा दूसरे से अलग होते हुए भी देश एक है। यह ही भारत है तथा इसे अंग्रेजों
से मुक्त कराने के लिए आंदोलन की प्रेरणा देते थे।
2. नेहरू जी भारत के सभी किसानों से कौन-सा
प्रश्न बार-बार करते थे?
उत्तरः- नेहरू जी भारत के सभी किसानों से निम्नलिखित प्रश्न
बार-बार करते थे-
भारत माता की जय से वे क्या समझते हैं?
यह भारत माता कौन है?
धरती का अर्थ कहां की धरती से है?
वह धरती कौन-सी है जिसे वे भारत माता कहते हैं- गाँव की,
जिले की, सूबे की या पूरे हिंदुस्तान की।
इन प्रश्नों को सुनकर ग्रामीण कुतूहल व ताज्जुब से भर जाते
थे।
3. दुनिया के बारे में किसानों को बताना नेहरू
जी के लिए क्यों आसान था?
उत्तरः- नेहरू जी अपने भाषणों में किसानों को दुनिया के बारे
में बताते हैं। दुनिया के बारे में उन्हें जानकारी देना आसान था, ऐसा मानने के कई कारण
थे
पुराने महाकाव्यों व पुराणों की कथा-कहानियों से किसान पहले
से परिचित थे।
कुछ लोगों ने हमारे देश के चारों कोनों में स्थित बड़े बड़े
तीर्या की यात्रायें की थी यानी पूरे देश का भ्रमण किया था।
कुछ सिपाहियों ने प्रथम विश्वयुद्ध में भाग लिया था। कुछ
लोग विदेशों में नौकरियों करते थे।
1930 की आर्थिक मंदी के कारण दूसरे मुल्कों के बारे में जानकारी
थी।
4. किसान सामान्यतः भारत माता का क्या अर्थ
लेते थे?
उत्तरः- किसान सामान्यतः भारत माता का अर्थ अपने देश की धरती
से लेते थे। नेहरू जी ने उन्हें समझाया कि उनके गाँव, जिले, नदियों, पहाड़, जंगल, खेत,
करोड़ों भारतीय सभी भारत माता है।
5. भारत माता के प्रति नेहरू जी की क्या अवधारणा
थी?
उत्तरः - भारत माता के प्रति नेहरू जी की अवधारणा यह थी
कि यहाँ की धरती, पहाड़, जंगल, नदी,
खेत आदि के साथ-साथ यहाँ के करोड़ों निवासी भी भारत माता हैं। भारत जितना भी हमारी
समझ था उससे भी परे जितना है उससे कहीं अधिक व्यापक है। 'भारत माता की जय' से मतलब
यहाँ के लोगों की जय से है।
6. आजादी से पूर्व किसानों को किन समस्याओं
का सामना करना पड़ता था?
उत्तरः- आजादी से पूर्व किसान अनेक समस्याओं से जूझ रहे थे।
अधिकतर किसान गरीबी, कर्जदारी, पूजीपतियों के शिकंजे में फंसे थे। जमींदार और महाजन
उनसे ज्यादा सूद (ब्याज) वसूलते थे। अंग्रेज सरकार उनसे अत्यधिक लगान लेती थी और ऊपर
से पुलिस भी उनपर खूब जुल्म करती थी और यह सब एक विदेशी सरकार यानि अंग्रेज सरकार के
कारण हो रहा था। गरीबी, कर्जदारी, शोषण, अन्याय, अंग्रेज सरकार के मनमाने टैक्स, पुलिस
प्रशासन का गैरजिम्मेदाराना रवैया आदि किसानों की मुख्य समस्याएं थी।
पाठ के आस-पास
1. आज़ादी से पहले भारत निर्माण को लेकर नेहरू
के क्या सपने थे? क्या आज़ादी के बाद वे साकार हुए? चर्चा कीजिए।
उत्तरः- आजादी से पहले भारत-निर्माण को लेकर नेहरू के सपने
निम्नलिखित थे-
(क) किसानों को जमींदारों, महाजनों आदि के चंगुल से मुक्त
कराएँगे।
(ख) देश में औद्योगिक क्रांति लाएँगे।
(ग) विज्ञान व तकनीक की शिक्षा प्रदान करेंगे।
(घ) देश की गरीबी दूर करेंगे। उनके ये सपने आजादी के बाद
पूर्णतः साकार नहीं हुए। सरकारी अनिच्छा, वोट की राजनीति आदि के कारण किसानों की समस्याएँ
पूर्णतः समाप्त नहीं हुई हैं। भ्रष्टाचार के कारण अव्यवस्थित विकास हुआ है। उद्योग
स्थापित हुए हैं, परंतु सीमित क्षेत्रों में। गरीबी का भयावह रूप खत्म हो गया है, परंतु
आम जन सुविधाएँ सभी को नहीं मिली हैं।
2. भारत के विकास को लेकर आप क्या सपने देखते
हैं?
उत्तरः- भारत के विकास को लेकर हम निम्नलिखित सपने देखते हैं -
1. सभी को मूलभूत सुविधाएँ मिलें।
2. देश में रोजगार बढ़े
3. तकनीकी विकास हो।
4. उद्योग व कृषि की उन्नति हो।
5. देश में शांति का माहौल रहे।
3. आपकी दृष्टि में भारत माता और हिंदुस्तान
की क्या संकल्पना है? बताइए।
उत्तरः- मेरी दृष्टि में भारत माता और हिंदुस्तान की संकल्पना में
शामिल हैं-
यहाँ के लोग, पर्वत, नदी, पठार, समुद्र, वन, पशु-पक्षी, खेत,
यहाँ की संस्कृति व सभ्यता, यहाँ के रहने वाले करोड़ों भारतवासी जो दूर-दूर तक फैले
हैं। यही सच्चा भारत है।
4. वर्तमान समय में किसानों की स्थिति किस
सीमा तक बदली है? चर्चा कर लिखिए।
उत्तरः- वर्तमान समय में किसानों की दशा पहले से बहुत अच्छी
हुई है। हल, बैल छोड़कर आज ट्रैक्टर से खेती कर रहे किसान अब केवल वर्षा पर निर्भर
नहीं हैं। सिंचाई के अनेक साधन तथा बिजली की व्यवस्था है। सुविधाजनक ढंग से कर्ज मिल
रहे हैं। प्रत्येक बैंक कम ब्याज दरों पर धन उपलब्ध करवाने को तैयार है। जर्मीदारों
की गुलामी का समय अब नहीं रहा। इससे किसानों की आर्थिक दशा में अभूतपूर्व सुधार हुआ
है।
5. आज़ादी से पूर्व अनेक नारे प्रचलित थे।
किंहीं दस नारों का संकलन करें और संदर्भ भी लिखें।
उत्तर:-
1. वदे मातरम् बकिमचंद्र चटर्जी-आज़ादी के समय क्रांतिकारियों
का मंत्र।
2. तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा- सुभाषचंद्र
बोस-सशस्त्र क्रांति का आहवान।
3. इंकलाब जिंदाबाद-क्रांति को बढ़ावा देने हेतु ।
4. अंग्रेजों भारत छोड़ो देश की आज़ादी के लिए।
5. करो या मरो-महात्मा गाँधी-भारत छोड़ो आंदोलन।
6. स्वतंत्रता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है-तिलक- अंग्रेजों
के खिलाफ बिगुल ।
7. दिल्ली
चलो-सुभाष चंद्र बोस-अंग्रेजों को सत्ता से बाहर करना।
8. साइमन, वापस जाओ-लाला लाजपत राय- साइमन कमीशन का बहिष्कार।
9. हिंदी, हिंदू, हिंदुस्तान-प्रताप नारायण मिश्र- राष्ट्रीय
एकता हेतु।
10. स्वदेशी अपनाओ-एनी बेसेंट-विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार
करने के लिए।
भाषा की बात
1. नीचे दिए गए शब्दों का पाठ के संदर्भ में
अर्थ लिखिए- दक्खिन, पच्छिम, यक-सॉ, एक जुज, ढढ्ढे।
उत्तर:-
दक्खिन- दक्षिण प्रांत-केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश।
पच्छिम- पश्चिम प्रौत-गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान।
यक-साँ- एक जैसा।
एक जुज़- एक अंश।
ढढे- बोझ।
उत्तरः-
2. नीचे दिए गए संज्ञा शब्दों के विशेषण रूप
लिखिए-
आज़ादी, चमक, हिंदुस्तान, विदेश, सरकार, यात्रा, पुराण, भारत।
उत्तर:-
संज्ञा विशेषण
आजादी आजाद
चमक चमकीला
हिंदुस्तान हिंदुस्तानी
विदेश विदेशी
सरकार सरकारी
यात्रा यात्री
पुराण पौराणिक
भारत भारतीय
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)
1. खैबर दर्श' किस दिशा में है ?
क. उत्तर-पश्चिम
ख. उत्तर-पूर्व
ग. दक्षिण-पूर्व
घ. दक्षिण-उत्तर
2. 'भारत' किस भाषा का शब्द है ?
क. हिंदी का
ख. संस्कृत का
ग. फारसी का
घ. अंग्रेजी का
3. 'कन्याकुमारी'
किस दिशा में है ?
क. पूर्व में
ख. पश्चिम में
ग. उत्तर में
घ. दक्षिण में
4. महदूद
नजरिया कैसा होता है ?
क. विस्तृत
ख. सीमित
ग. विभाजित
घ. मजबू
5. 'यकसों का अर्थ क्या है?
क. एक समान
ख. अलग-अल
ग. विभाजित
घ. मजबूत
6. नेहरू ने उच्च शिक्षा कहाँ से प्राप्त की
थी ?
क. कनाडा
ख. इंग्लैंड
ग. जापान से
घ. चीन से
7. चाचा नेहरू जी किस सन् में राष्ट्रीय कांग्रेस
के लाहौर अधिवेशन के अध्यक्ष बने थे ?
क. सन् 1926 ई० में
ख. सन् 1927 ई० में
ग. सन् 1928 ई० में
घ. सन् 1929 ई० में
8. चाचा नेहरू का जन्मदिवस किस दिन के रूप
में मनाया जाता है?
क. बाल दिवस
ख. मजदूर दिवस
ग. शहीदी दिवस
घ. स्वतंत्रता दिवस
9. नेहरू जी का आलेख 'भारत माता' उनकी किस
रचना से लिया गया था ?
क. भारत की खोज
ख. हिंदुस्तान की कहानी
ग. मेरी कहानी
घ. राष्ट्रपिता
10. 'गिज़ा' शब्द किस भाषा का शब्द है?
क. हिंदी भाषा का
ख. उर्दू भाषा का
ग. संस्कृत भाषा का
घ. देशज भाषा का
11. नेहरू
जी आलेख 'भारत माता' का अंग्रेजी भाषांतर किसने
किया था ?
क. हरिभाऊ उपाध्याय ने
ख. कृष्ण राय ने
ग. धनपत राय ने
घ. मोती लाल ने
12. 'सयाने' शब्द का क्या अर्थ है?
क. समझदार
ख. नासमझ
ग. विद्वान
घ. चतुर
13. आज भी किसानों की कैसी दशा है ?
क. दयनीय दशा
ख.
अच्छी दशा
ग.
असहनीय दशा
घ.
इनमें से कोई नहीं
14. किसने यह उत्तर दिया था "भारत माता से उनका मतलब धरती से है"
?
क.
नेता ने
ख.
अध्यापक ने
ग. जाट ने
घ.
डॉक्टर ने
15. सबसे अधिक प्रश्न कौन पूछते थे ?
क.
मजदूर
ख. किसान
घ.
डॉक्टर
ग.
व्यापारी
16. किसानों के सम्मुख नेहरूजी किस प्रकार की समस्याओं की चर्चा करते
थे ?
क. देश की समस्याएँ
ख.
किसानों की समस्याएँ
ग.
राजनीति की समस्याएँ
घ.
विदेशी समस्याएँ
17. देश भर में किनकी समस्याएँ एक जैसी थी ?
क.
पूँजीपतियों
ख.
कर्जदारों
ग. किसानों
घ.
उद्योगपतियों
18. भारत जब स्वतंत्र हुआ उस समय भारत के प्रधानमंत्री कौन थे ?
क.
नेताजी सुभाष चंद्र बोस
ख.
सरदार वल्लभ भाई पटेल
ग.
लाल बहादुर शास्त्री
घ. जवाहर लाल नेहरू
19. लेखक का "भारत माता की जय" से क्या अभिप्राय है?
क.
यहाँ की धरती की समृद्धि
ख.
यहाँ की कृषि की संपन्नता
ग. यहाँ के लाखों करोड़ो लोगों की जय
घ.
उपरोक्त में कोई नहीं
20. आर्थिक मंदी का दौर किस सन् में हुआ था ?
क.
1935
ख. 1930
ग.
1940
घ.
1965
21. 'जलसा' शब्द का क्या अर्थ है ?
क.
स्थापना
ख. सभा
ग.
भाग
घ.
हिस्सा
22. 'भारत माता' पाठ में लेखक ने कहाँ की तब्दीलियों का जिक्र किया
है ?
क. सोवियत यूनियन
ख.
इंग्लैण्ड
ग.
अमेरिका
घ.
फ्रांस
23. भारत माता पाठ किसके द्वारा रचित है ?
क.
प्रेमचंद
ख. जवाहरलाल नेहरू
ग.
कृष्णनाथ
घ.
कृष्ण चंद्र
24. पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म कब हुआ था ?
क.
1885
ख. 1890
ग.
1889
घ. 1887
25. पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन कब हुआ?
क.
1960
ख. 1965
ग.
1964
घ.
1970
अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
1. भारत माता पाठ के लेखक कौन है?
उत्तरः- पंडित जवाहरलाल नेहरू।
2. भारत
माता पाठ कहां से लिया गया है?
उत्तरः- हिंदुस्तान की कहानी से।
3. भारत माता पाठ हिंदुस्तान की कहानी का कौन
सा अध्याय है?
उत्तरः पांचवा अध्याय है।
4. भारत माता की जय के नारे से किसका स्वागत
किया जाता था?
उत्तरः- पंडित जवाहरलाल नेहरू।
5. भारत माता से उनका मतलब धरती से है यह किसने
कहा था?
उत्तरः- एक जाट किसान ने।
6. नेहरू
जी से कौन सा वर्ग सबसे अधिक प्रश्न पूछता था?
उत्तरः- किसान वर्ग।
7. नेहरू जी किस देश की तरक्की के बारे में
लोगों को बताते थे?
उत्तरः- अमेरिका ।
8. नेहरू
जी के अनुसार भारत माता का क्या अर्थ है?
उत्तरः- इस देश के करोड़ करोड़ लोग।
9. नेहरू
जी भारत की चर्चा किन से किया करते थे?
उत्तरः- गांव देहात के किसानों से ।
10. नेहरू जी लोगों से कौन-कौन से देश के बारे
में बात करते थे?
उत्तरः- चीन, स्पेन, अबीसीनिया, मध्य यूरोप, मिश्श्र और पश्चिम
एशिया।
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
1. नेहरू जी अपनी बातों में किन किन देशों
में होने वाले बदलावों के बारे में किसानों को बताते थे?
उत्तरः- नेहरू जी किसानों से बात करते वक्त उनको अन्य देशों
में हो रहे बदलावों के बारे में भी बतलाते थे। वह उनसे सोवियत यूनियन और अमेरिका की
परिस्थितियों के बारे में बात करते थे।
2. नेहरू जी "भारत माता की जय के नारे
से सम्बन्धित कौन सा प्रश्न सभी किसानों से करते थे?
उत्तरः- नेहरू जी 'भारत माता की जय के नारे से सम्बन्धित
जो प्रश्न किसानों से करते थे वह इस प्रकार है:
(क) 'भारत माता की जय" का अर्थ क्या होता है?
(ख) किसान "भारत माता" किसको समझते हैं?
(ग) किसान गाँव को, जिले को, सूबे को या पूरे हिन्दुस्तान
को किस भूमि को "भारत माता कहते हैं?
3. किसानों के अनुसार "भारत माता"
कौन है? भारत माता के बारे में नेहरू जी उन्हें क्या समझाते थे?
उत्तरः- किसानों के अनुसार "भारत माता धरती को कहते
हैं। नेहरू जी ने किसानों को भारत माता के बारे में यह समझाया कि उनके गाँव, जिले,
नदियाँ, तलाब, पहाड़, जंगल, खेत और करोड़ों भारत वासी ही भारत माता हैं।
4. नेहरू जी देश में कहाँ-कहाँ यात्रा करते
थे और किससे मिलते थे?
उत्तरः- नेहरू जी देश के अलग-अलग कोने में यात्रा करते थे। वे भारत
के हर क्षेत्र में जाकर यह देखते थे कि वहाँ के लोगों की क्या समस्या है। वह ज्यादातर
वहाँ के किसानों से मिलते थे और उनकी परेशानियों पर चर्चा भी करते थे। साथ ही साथ नेहरू
जी किसानों से आजादी के बारे में भी चर्चा करते थे, उनके ऐसा करने के पीछे कारण था
कि वह चाहते थे कि किसान भी उनकी लड़ाई में सहयोग करें। नेहरू जी हर किसी की समस्याओं
को भली-भाँति सुनना चाहते थे और यह उनका कार्य था कि वह सुनिश्चित करें कि उनके देश
में सब कुशल है।
5. नेहरू जी किसानों को क्या बताते थे?
उत्तरः- नेहरू जी किसानों को आजादी की लड़ाई के बारे में
बताते थे। वह किसानों से उसमे होने वाली मुश्किलों की भी चर्चा करते थे और साथ ही साथ
अपने काम करने के तरीकों को भी बतलाते थे।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
1. नेहरू जी का एक लेखक के रूप में संक्षिप्त
परिचय दीजिए।
उत्तरः- जवाहरलाल नेहरू का जन्म 1889 में प्रयागराज (इलाहाबाद) उत्तर
प्रदेश में हुआ था। इनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था। एकै लेखक के रूप में इनकी प्रमुख
रचनाएँ मेरी कहानी (आत्मकथा), विश्व इतिहास की झलक, हिन्दुस्तान की कहानी, पिता के
पत्र पुत्री के नाम (हिंदी अनुवाद), हिन्दुस्तान की समस्याएँ, स्वाधीनता और उसके बाद,
राष्ट्रपिता, भारत की बुनियादी एकता, लड़खड़ाती दुनिया आदि (लेखों और भाषणों का संग्रह)
है। जवाहरलाल नेहरु की मृत्यु सन् 1964 में हुई थी।
2. नेहरू
जी जब लोगों से भारत माता की जय के नारे का अर्थ पूछते थे तब उन्हें क्या जवाब मिलता
था? नेहरू जी भारत माता के बारे में क्या बताते थे?
उत्तरः- नेहरू जी जब किसी जलसे में जाते और उनका स्वागत "भारत
माता की जय" नारे से शुरु करते थे तब नेहरू जी सामने बैठे लोगों से पूछते थे कि
"भारत माता" कौन हैं जिसका लोग जय चाहते हैं। उनके सवाल पर सब एक दूसरे को
देखने लगते तथा आश्चर्यचकित हो जाते थे। उनमें से कोई जवाब देता कि ये धरती भारत माता
है तब नेहरू जी पूछते की कौनसी धरती भारत माता है? तुम्हारे गाँव की, जिले की या पूरे
भारत की। लोग बोलतें की आप ही बताइए। इसपर नेहरू जी लोगों को बताते कि ये सारी धरती
वन, पहाड़ तथा देश का हर नागरिक भारत माता है।
3. नेहरू जी देश के किसी कोने में आयोजित समारोह
में जाते थे तो क्या करते थे? संक्षिप्त वर्णन कीजिये।
उत्तरः- नेहरू जी देश के किसी कोने में आयोजित समारोह में जाते थे तो वे हर जगह भारत की चर्चा करते थे। ज्यादातर वे किसानों की सभाओं में या जहाँ भी किसान भाई मौजूद होते थे वहाँ पर भारत की चर्चा अवश्य करते थे। वे चाहते थे कि किसानों का दृष्टिकोण सिर्फ उनके गाँवो तक सीमित न रहे बल्कि पूरे देश में फैले। वे चाहते थे कि किसान खुद को सिर्फ अपने गाँव का नहीं बल्कि भारत का किसान समझे। नेहरू जी स्वराज का जिक्र भी करते थे। जो भारत के हर नागरिक को चाहिए था। नेहरू जी किसानों के भीतर स्वराज का बीज डालना चाहते थे। वह चाहते थे कि जैसे अन्य देशों में किसान आजादी कि लड़ाई का एक बड़ा हिस्सा है वैसे ही भारत के किसान भी अपनी आजादी के लिए लड़ाई करें और अंग्रेजी शासन को खत्म करने के लिए आवाज़ उठाए।
JCERT/JAC प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
विषय सूची
आरोह भाग-1 | |
पाठ सं. | अध्याय का नाम |
काव्य-खण्ड | |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
6. | 1. हे भूख ! मत मचल, 2. हे मेरे जूही के फूल जैसे ईश्वर- अक्कमहादेवी |
7. | |
8. | |
गद्य-खण्ड | |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
6. | |
7. | |
8. | |
वितान | |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
अभिव्यक्ति और माध्यम | |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
6. | |