Class 10 Science (विज्ञान) Set 4
Sumudran Model Sample Question Papers with Answers
JCERT द्वारा जारी
सामान्य
निर्देश :
1.
परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें। पुस्तिका में 33 मुद्रित पृष्ठ
है।
2.
इस प्रश्न पत्र में चार खण्ड-A, B, C एवं D है। कुल प्रश्नों की संख्या 52 है।
3.
खण्ड A में कुल 30 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं,
इनमें से एक सही विकल्प का चयन कीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 1 अंक निर्धारित है।
4.
खण्ड B में प्रश्न संख्या 31-38 अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं छह प्रश्नों
के उत्तर दीजिए।
5.
खण्ड C में प्रश्न 39-46 लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं छह प्रश्नों के
उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक निर्धारित है।
6.
खण्ड D में प्रश्न संख्या 47-52 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं चार प्रश्नों
के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक निर्धारित है।
खंड - A
खण्ड.A
में कुल 30 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं,
इनमें से एक सही विकल्प का चयन कीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 1 अंक निर्धारित है।
1. दर्पण की वक्रता R एवं फोकस दूरी में सम्बन्ध है :
(1) R = 2ƒ
(2) ƒ = R
(3) `ƒ=\frac R4`
(4) `R=\frac ƒ2`
2. किसी गोलीय दर्पण तथा किसी पतले गोलीय लेंस दोनों की
फोकस दूरियाँ -15 cm हैं। दर्पण तथा लेंस संभवतः हैं-
(1) दोनों अवतल
(2) दोनों उत्तल
(3) दर्पण अवतल तथा लेंस उत्तल
(4) दर्पण उत्तल तथा लेंस अवतल
3. एक लेंस की क्षमता 4D है तो उसकी फोकस दूरी होगी :
(1) 25 m
(2)-25 m
(3) 25 cm
(4)-25 cm
4. आँख के लेंस की वक्रता त्रिज्या या फोकस दूरी को
नियंत्रण करती है :
(1) दृष्टि पटल
(2) पुतली
(3) परितारिका
(4) पक्ष्माभी मांसपेशियाँ
5. नेत्र में किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब कहाँ बनता है?
(1) कार्निया पर
(2) रेटिना पर
(3) पुतली पर
(4) आइरिस पर
6. वायुमंडल में किस रंग का प्रकीर्णन अधिक होता है?
(1) लाल
(2) पीला
(3) बैंगनी
(4) हरा
7. ओम किस भौतिक राशि का मात्रक है?
(1) प्रतिरोध का
(2) आवेश का
(3) विद्युत धारा का
(4) विभवान्तर का
8. 4 Ω एवं 8 Ω के दो प्रतिरोधकों को पार्श्वक्रम में
जोड़ने पर समतुल्य प्रतिरोध होगा :
(1) 12 Ω
(2) 4 Ω
(3)`\frac{3}8`Ω
(4) `\frac{8}3`Ω
9. विद्युत धारा मापने वाले यंत्र आमीटर को परिपथ में किस क्रम में जोड़ा जाता है?
(1) श्रेणीक्रम में
(2) पार्श्वक्रम में
(3) श्रेणीक्रम एवं पार्श्वक्रम दोनों में
(4) इनमें कोई नहीं
10. अतिभारण अथवा लघुपधन के समय परिपथ में विद्युत धारा का
मान :
(1) कम हो जाता है
(2) बहुत बढ़ जाता है
(3) स्थिर रहता है
(4) बदलते रहता है
11. अभिक्रिया CuSO4 + Fe → Cu + FeSO4
कैसी अभिक्रिया है?
(1) संयोजन
(2) वियोजन
(3) विस्थापन
(4) द्विविस्थापन
12. रासायनिक अभिक्रिया के दौरान ऑक्सीजन का योग कहलाता है
:
(1) अपचयन
(2) उपचयन
(3) संक्षारण
(4) इनमें कोई नहीं
13. एक विलयन लाल लिटमस को नीला कर देता है, तो विलयन का pH
मान होगा :
(1) 7 से कम
(2) 7 के बराबर
(3) 7 से अधिक
(4) इनमें कोई नहीं
14. लोहा से तनु HCI अम्ल से अभिक्रिया पर कौन-सी गैस बनाती
है?
(1) N2
(2) H2
(3) Cl2
(4) Fe2
15. धातु ऑक्साइड की प्रकृति होती है :
(1) अम्लीय
(2) क्षारीय
(3) उदासीन
(4) इनमें कोई नहीं
16. संगमरमर का रासायनिक सूत्र है :
(1) CaO
(2) CaCO3
(3) Mg (CO3)2
(4) इनमें कोई नहीं
17. निम्न में कौन चमकीली होती है:
(1) ब्रोमी
(2) आयोडिन
(3) फ्लोरीन
(4) क्लोरीन
18. निम्न में कौन ऐल्कीन है?
(1) CH4
(2) C2H4
(3) C3H8
(4) C2H6
19. H-CH = 0 का नाम है :
(1) ऐथेनॉल
(2) मेथेनॉल
(3) मेथेनल
(4) ऐथेनल
20. 6 कार्बन वाले एल्केन का सूत्र है?
(1) C6H6
(2) C6H12
(3) C6H10
(4) C6H14
21. पित्त रस कहाँ से स्त्रावित होता है?
(1) यकृत से
(2) मुख गुहा स
(3) आमाशय से
(4) छोटी ऑत से
22. खुला परिसंरचण तंत्र किसमें पाया जाता है?
(1) मनुष्य में
(2) कॉकरो
(3) घोंघा में
(4) ऊँट में
23. प्रोटोजोआ उत्सर्जी पदार्थों का निष्कासन कैसे करता है?
(1) परासरण द्वारा
(2) विसरण द्वारा
(3) अवशोषण द्वारा
(4) निष्कासन द्वारा
24. मस्तिष्क का सोचने वाला भाग है :
(1) अग्रमस्तिष्क
(2) मध्यमस्तिष्क
(3) पश्चमस्तिष्क
(4) इनमें कोई नहीं
25. जिबेरेलिन है :
(1) हॉर्मोन
(2) वसा
(3) एंजाइम
(4) कार्बोहाइड्रेट'
26. रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करता है:
(1)
रिलैक्सिन
(2)
एस्ट्रोजेन
(3)
प्रोजेस्टेरोन
(4) इंसुलिन
27. प्लैनेरिया में जनन विधि है:
(1) मुकुलन
(2)
द्विखंडन
(3)
पुनर्जनन
(4)
कायिक प्रवर्धन
28. शुक्राणु का निर्माण होता है;
(1) वृषण में
(2)
अंडाशय में
(3)
गर्भाशय में
(4)
सभी में
Ans.
(1)
29. मानव में गुणसूत्रों की युग्मों की संख्या होती है:
(1) 2
(2)
23
(3)
26
(4)
24
Ans.
(1)
30. हरे पौधे कहलाते हैं:
(1) उत्पादक
(2)
अपघटक
(3)
उपभोक्ता
(4)
आहार श्रृंखला
Ans.
(1)
खण्ड-B
खण्ड
B में प्रश्न संख्या 31-38 अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्ही छह प्रश्नों
के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित है।
प्रश्न 31. उत्तल लेंस में बनते हुए प्रतिबिम्ब का किरण आरेख खींचिए
- जब वस्तु वक्रता केन्द्र (2F1) पर हो।
उत्तर
:
प्रश्न 32. खतरे के संकेत (सिग्नल) के लिए लाल रंग का चयन क्यों किया
जाता है?
उत्तर
: लाल रंग का कुहरे या धुएँ से सबसे कम प्रकीर्ण होता है। इसलिए यह दूर से देखने पर
लाल सिग्नल दिखाई देता है तथा खतरे के संकेत का पता चल जाता है।
प्रश्न 33. संक्षारण तथा विकृतगंधिता से आप क्या समझते हैं?
उत्तर
: (a) संक्षारण : संक्षारण वह रासायनिक प्रक्रिया है जिसमें धातुएँ वायु, नमी या अम्ल
से अभिक्रिया कर अवांछनीय पदार्थों का निर्माण करती हैं। उदाहरण- लोहे में जंग लगना।
(b)
विकृतगंधिता: वसा तथा तेल से बने खाद्य पदार्थों में उपचयन की क्रिया के कारण अरुचिकर
गंध और स्वाद का उत्पन्न होना विकृत गंधिता कहलाता है।
उदाहरण
- गर्मी के दिनों में सब्जी का जल्दी खट्टा हो कर गंध देना।
प्रश्न 34. मैक्सवेल का दक्षिण हस्त अंगुष्ठ नियम बताएँ।
उत्तर
: मैक्सवेल का दक्षिण हस्त अंगुष्ठ नियम : यदि हम धारावाही तार को अपने दाहिने हाथ
में इस प्रकार पकड़ें कि अँगूठा धारा की दिशा में तना रहे तो अँगुलियाँ चालक के चारों
ओर चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं की दिशा में लिपटी होंगी।

प्रश्न 35. जल की अनुपस्थिति में अम्ल का व्यवहार अम्लीय क्यों नहीं
होता है?
उत्तर
: अम्ल केवल जल में घुल कर हाड्रोजन आयन बनाता है। जल की अनुपस्थिति में हाइड्रोजन
आयन नहीं बनते हैं, इस कारण अम्ल अपना अम्लीय व्यवहार नहीं करता है।
प्रश्न 36. सोडियम को किरोसिन तेल में डुबोकर क्यों रखा जाता है?
उत्तर
: सोडियम सामान्य ताप पर नमी एवं हवा में उपस्थित ऑक्सीजन के साथ तेजी से अभिक्रिया
करती है और सोडियम ऑक्साइड (Na2O) बना देती है।
4Na+O2
→ 2Na2O
सोडियम
किरोसिन तेल में न तो घुलती है और न ही कोई अभिक्रिया करती है इसलिए सोडियम को किरोसिन
तेल में डुबोकर रखा जाता है।
प्रश्न 37. हमारे अमाशय में अम्ल की क्या भूमिका हैं?
अथवा, पाचन में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का क्या कार्य हैं?
उत्तर
: (i) आमाशय में पाये जाने वाले इन्जाइम भोजन का पाचन अम्लीय माध्यम में करते हैं।
आमाशय में अम्ल भोजन को अम्लीय बनाता है ताकि जठर रस में पाये जाने वाले इंजाइम उसे
पचा सके।
(ii)
भोजन के साथ बहुत-से हानिकारक रोगाणु भी आ सकते हैं, वे अम्ल के प्रभाव से नष्ट हो
जाते हैं।
प्रश्न 38. पादप हार्मोन क्या हैं? दो पादप हार्मोनों के नाम बताएँ।
उत्तर
: पादप हार्मोन : पादप हार्मोन को फाइटोहार्मोन कहते हैं। पादपों में नियंत्रण और समन्वय
का कार्य जिस रासायनिक पदार्थ द्वारा होता है इसे ही पादप हार्मोन कहते हैं।
दो
प्रमुख पादप हार्मोन हैं- (1) ऑक्सिन (2) जिबरेलिन।
खण्ड- C
खण्ड
C में प्रश्न संख्या 39-46 लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं छह प्रश्नों के
उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक निर्धारित है।
प्रश्न
39. 4 cm ऊँची वस्तु 20 cm फोकस दूरी वाले अवतल लेंस से 30 cm की दूरी पर रखी है। प्रतिबिम्ब
की स्थिति, प्रकृति एवं साइज ज्ञात कीजिए।
हल
: यहाँ, h1 = 4cm, ƒ = - 20cm, u = - 30cm
v
= ?, प्रकृति = ?, h2 =?
`\Rightarrow\frac1v-\frac1{-30}=-\frac1{-20}`
`\Rightarrow\frac1v=-\frac1{20}-\frac1{30}`
`=\frac{-3-2}{60}=\frac{-5}{60}`
⸫ v
= - 12cm
प्रकृति
: प्रतिबिम्ब आभासी, सीधा एवं छोटा है।
`\Rightarrow\frac{h_2}4=\frac{-12}{-30}`
⸫ h2 `=\frac{12\times4}{30}=\frac{48}{30}`=1.6cm
प्रश्न 40. अंतिम पंक्ति में बैठे किसी विद्यार्थी को श्यामपट्ट पढ़ने
में कठिनाई होती है। वह विद्यार्थी किस दृष्टिदोष से पीड़ित है? इसे किस प्रकार संशोधित
किया जा सकता है?
उत्तर
: चूँकि विद्यार्थी को दूर की लिखावट को पढ़ने में कठिनाई हो रही है, अतः वह निकट दृष्टिदोष
से पीड़ित है। इसे अवतल लेंस के द्वारा संशोधित किया जा सकता है।
प्रश्न 41. उपचयन एवं अपचयन अभिक्रिया को 'रीडॉक्स
अभिक्रिया' कहते हैं। क्यों?
उत्तर : उपचयन एवं अपचयन अभिक्रिया साथ-साथ होती हैं। जब एक पदार्थ का अपचयन
(रिडक्शन) होता है तभी दूसरे पदार्थ का उपचयन (ऑक्सिीडेशन) होता है। इसलिए इसे
'रीडॉक्स अभिक्रिया' कहते हैं।

प्रश्न 42. निम्न अम्ल का प्राकृतिक स्त्रोत लिखें :
(a) टार्टरिक अम्ल
(b) साइट्रिक अम्ल
(c) ऑक्जैलिक अम्ल
उत्तर : (a) इमली
(b) संतरा
(c) टमाटर।
प्रश्न 43. जब एड्रीनलीन रुधिर में स्त्रावित होता है, तब
शरीर में क्या अनुक्रिया होती है?
अथवा, हमारे शरीर में एड्रिनेलिन हार्मोन किस प्रकार कार्य
करता है?
उत्तर : एड्रीनेलीन हॉर्मोन एड्रीनल ग्रंथि द्वारा स्रावित होता है। यह सीधे
रक्त में मिलकर पूरे शरीर में फैल जाता है। यह हृदय को प्रभावित करता है जिससे
हृदय की गति तेज हो जाती है और पूरे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ जाती है।
श्वसन-दर तेज हो जाती है और पेशियों को अधिक ऑक्सीजन मिलती है। इन परिवर्तनों के
कारण हमारा शरीर आसामान्य एवं संकटग्रस्त परिस्थिति से निबटने में सक्षम हो जाता
है।
प्रश्न 44. आनुवंशिकता में डी. एन. ए. की क्या भूमिका है?
अथवा, डी. एन. ए. आनुवंशिकता का आधार है - कैसे ?
उत्तर : आनुवंशिकता में DNA की निम्नांकित भूमिका है -
(i) यह एक आनुवंशिक पदार्थ है जिसके नाइट्रोजनयुक्त क्षारों की व्यवस्था में
सभी आनुवंशिकताएँ कूटबद्ध होती हैं।
(ii) यह द्विगुणन द्वारा अपनी अनुकृति बनाता है जो जनन के माध्यम से संतान में
पहुँचती है।
(iii) यह विभिन्नताएँ भी उत्पन्न कर सकता है।
(iv) यह प्रतिलेखन द्वारा RNA उत्पन्न करता है जो प्रोटीन के संश्लेषण में
सहायक होता है। प्रोटीन से नये शरीर की रचना होती है।
(v) यह जैव-रसायनों के संश्लेषण को नियंत्रित करता है।
प्रश्न 45. एककोशिक तथा बहुकोशिक जीवों की जनन पद्धति में
क्या अंतर है?
उत्तर : एककोशक जीवों की संरचना सरल होती है। इनमें जनन के लिए कोई विशेष
ऊत्तक अथवा - कोशिका नहीं होती है। इनमें केवल एक कोशिका होती है जो सरलता से
विभाजित होकर नयी कोशिकाओं का निर्माण करती है। एककोशिक जीवों में अलैंगिक जनन
होता है। एककोशिक जीवों की जनन पद्धति से विभिन्नताओं के उत्पन्न होने की सम्भावना
कम होती है।
बहुकोशिक जीवों की संरचना जटिल होती है। इनमें जनन के लिए नर और मादा विशेष
अंग होते हैं। उनमें जनन की प्रक्रिया जटिल होती है। बहुकोशिक जीवों में जनन,
लैंगिक एवं अलैंगिक दोनों प्रकार से होता है। बहुकोशिक जीव की जनन पद्धति से
विभिन्नताएँ उत्पन्न होती हैं जो विकास में सहायक हैं।
प्रश्न 46. जैव आवर्धन से आप क्या समझते हैं? पीड़कनाशी
रसायनों का अत्यधिक प्रयोग किस प्रकार जैव आवर्धन की समस्या उत्पन्न कर रहे हैं?
अथवा, जैव आवर्धन क्या है? क्या पारितंत्र के विभिन्न
स्तरों पर जैविक आवर्धन का प्रभाव भी भिन्न-भिन्न होगा?
उत्तर : जैव अनिम्नीकरणीय रासायनिक पदार्थ (जैसे कीटनाशक) आहार श्रृंखला के
माध्यम से पौधों द्वारा अवशोषित हो जाने के बाद उपभोक्ता के शरीरों के वसीय ऊतकों
में संचित होते रहते हैं। चूँकि मुनष्य सर्वोच्च उपभोक्ता है, अतः ये रसायन मनुष्य
के शरीर में अन्तिम रूप से पहुँचते हैं और संचित हो जाते हैं। वहाँ मनुष्य के वसीय
ऊतकों में इन पदार्थों का सान्द्रण बढ़ता रहता है। इसे जैव आवर्धन कहते हैं।
हाँ, परितन्त्र के विभिन्न स्तरों पर यह आवर्धन भिन्न-भिन्न होगा तथा सर्वोच्च
स्तर पर जैव आवर्धन सर्वाधिक होगा।
खण्ड-D
खण्ड-D में प्रश्न संख्या 47-52 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं।
इनमें से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक
निर्धारित है।
प्रश्न 47. ओम का नियम लिखिए और इसका सत्यापन कीजिए।
अथवा, सम्बन्ध V = RI जहाँ V = विभवांतर, R = प्रतिरोधक एवं
I = धारा, किस नियम पर आधारित है? संबंधित नियम को लिखिए एवं सत्यापित कीजिए।
उत्तर : ओम का नियम : किसी प्रतिरोध के सिरों के बीच विभवांतर उसमें
अनुक्रमानुपाती होता है, परंतु प्रतिरोधक का ताप समान रहना चाहिए।
V = I α R (जहाँ V = विभवांतर और I =धारा)
V = IR (जहाँ R = नियतांक I= प्रतिरोध)
सत्यापन: सर्वप्रथम परिपथ में बैट्री, परिवर्तनशील प्रतिरोध Rh (रियोस्टेट) और
अमीटर को श्रेणीक्रम में जोड़ा जाता है। तथा वोल्टमीटर को समांतर क्रम में जोड़ा
जाता है। जब कुंजी K पर डॉट लगाते हैं तो परिपथ में धारा प्रवाहित होने लगती है।
इस प्रकार प्रवाहित धारा I को अमीटर पर एवं विभवांतर V को चोल्टमीटर पर पढ़ लिया
जाता है और V/I का मान ज्ञात कर लिया जाता है। अब रियोस्टेट द्वारा धारा का मान
बदल-बदल कर प्रयोग दुहराते हैं और प्रत्येक स्थिति में V/I का मान ज्ञात करते हैं
तो पाते हैं कि V/I = नियतांक। इससे ओम के नियम की जाँच हो जाती है।
प्रश्न 48. प्रश्न: चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ क्या है?
चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के प्रमुख गुणों को लिखें। दो चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ एक
दूसरे को प्रतिच्छेद क्यों नहीं करती हैं?
उत्तर : चुम्बक के चारों ओर स्थित वह रेखा जिसके अन्दर आकर्षण एवं विकर्षण बल
का प्रभाव प्रदर्शित होता है उसे चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ कहते हैं। चुंबकीय
क्षेत्र रेखाओं के गुण निम्नलिखित हैं-
(i) यह चुंबक के बाहर उत्तरी ध्रुव से वक्ररेखा में चलकर दक्षिणी ध्रुव में
जाती है।
(ii) चुंबक के अंदर ये बल रेखाएँ सीधी दक्षिण ध्रुव से उत्तर
ध्रुव की ओर आ जाती है।
(iii) ये बल रेखाएँ बंद वक्र होती हैं।
(iv) चुंबक के ध्रुव के पास ये एक-दूसरे के बहुत निकट होती हैं क्योंकि वहाँ
चुंबकीय क्षेत्र अत्यधिक प्रबल होता है।
(v) ये क्षेत्र रेखाएँ कहीं एक-दूसरे को प्रतिच्छेद नहीं करती हैं।
दो चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ एक दूसरे को प्रतिच्छेद नहीं कर सकतीं। यदि वे ऐसा
करेंगी तो कटान बिन्दु पर चुम्बकीय क्षेत्र की दो दिशाएँ होंगी, जो असंभव है।
प्रश्न 49. (a) ऐलुमिनियम अत्यंत अभिक्रियाशील धातु है, फिर
भी इसका प्रयोग खाना बनाने वाले बर्तन के लिए किया जाता है। कारण बताइए।
उत्तर : निम्नांकित कारणों से ऐलुमिनियम का उपयोग खाना बनाने वाले बर्तन में
किया जाता है।
(i) ऐलुमिनियम उष्मा का अच्छा सुचालक है।
(ii) यह एक मजबूत और सस्ती धातु है।
(iii) वायु के संपर्क में आने पर इस पर ऐलुमिनियम ऑक्साइड की परत जम जाती है
जो इसे जंग लगने अथवा संक्षारित होने से बचाती है।
(b) प्लैटिनम, सोना एवं चाँदी का उपयोग आभूषण बनाने के लिए
क्यों किया जाता है?
उत्तर : प्लैटिनम, सोना एवं चाँदी बहुत कम अभिक्रियाशील घातुएँ हैं साथ ही
इनका संक्षारण भी नहीं होता है। इनकी चमक भी तेज होती है और बहुत पुराने हो जाने
के बाद भी इनकी चमक बनी रहती है इसलिए इनका उपयोग आभूषण बनाने में होता है।
प्रश्न 50. निम्त यौगिकों के नाम दीजिए :
(i) एथेन से व्युत्पन्न एक ऐल्डिहाइड
(ii) ब्यूटेन से व्युत्पन्न एक कीटोन
(iii) मेथेन से व्युत्पन्न एक ऐल्कोहॉल
(iv) प्रोपेन से व्युत्पन्न एक कार्बोक्सिलिक अम्ल
(v) एथेनॉल के क्षारीय पोटैशियम परमँगनेट के साथ ऑक्सीकरण
से प्राप्त यौगिक
उत्तर :
(i) एथेनैल (CH3CHO)
(ii) ब्यूटेनोन ( C2H5COCH3 )
(iii) मेथेनॉल (CH3OH)
(iv) प्रोपेनॉइक अम्ल ( C2H5COOH)
(v) एथेनॉइक अम्ल
प्रश्न 51. मनुष्य के श्वसन तंत्र का स्वच्छ नामांकित चित्र
बनायें ?
उत्तर :

प्रश्न 52. मेंडल के प्रयोग से कैसे पता चला कि - विभिन्न
लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगत होते हैं।
उत्तर : विभिन्न लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगत होते हैं मेंडल ने अपने कुछ
प्रयोगों में मटर पौधे के दो विकल्पी जोड़ों का अध्ययन करने के लिए संकरण कराया।
इसके लिए उन्होंने गोल बीजों वाले लम्बे पौधों एवं झुर्रीदार बीजों वाले बौने
पौधों के बीच संकरण कराया और पाया कि
(i) F1 पीढ़ी के सभी पौधे लम्बे और गोल बीजों वाले थे। इससे पता
चला कि लम्बाई तथा बीज का गोल आकार प्रभावी लक्षण हैं।
(ii) लेकिन F2 पीढ़ी में कुछ पौधे नये संयोजन प्रदर्शित करते हैं
जैसे झुर्रीदार बीजों वाले हैं, जबकि कुछ पौधे बौने और गोल बीजों वाले हैं। कुछ
पौधे लम्बे परन्तु
उपर्युक्त (i) और (ii) दशाओं से यह निष्कर्ष निकलता है कि लम्बाई, बौनापन, बीजों का गोल होना अथवा झुर्रीदार होना परस्पर स्वतन्त्र लक्षण है। ये स्वतंत्रतापूर्वक वंशानुगत होते हैं।
Question Solution
Class 10 गणित (Mathematics) Jac Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Science (विज्ञान) SET-3 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Science (विज्ञान) SET-2 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Science (विज्ञान) SET-1 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Science Jac Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science All Subjects Model Question Answer 2025-26
Class 10 Social Science SET-5 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science SET-4 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science SET-3 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science SET-2 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science SET-1 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science Jac Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Hindi-A Jac Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Economics All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 Civics (नागरिकशास्त्र) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 History (इतिहास) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 Geography (भूगोल) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 Science Jac Model Paper 2024-25
Class 10 Social Science Jac Model Paper 2024-25
Class 10 Hindi (A) Jac Model Paper Solution 2024-25
10th Hindi Jac Model Question Solution,2022-23


