प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
Class - 12
Political Science
अध्याय-5 समकालीन दक्षिण एशिया
बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Question)
1. दक्षिण एशियाई देशों में सबसे बड़ा देश कौन सा है?
A. भारत
B.
पाकिस्तान
C.
बांग्लादेश
D.
नेपाल
2. दक्षिण एशियाई देशों में सैनिक शासन सबसे पहले किस राज्य में स्थापित
हुआ?
A.
नेपाल
B.
श्रीलंका
C. पाकिस्तान
D.
भूटान
3. दक्षेस का पहला सम्मेलन कहां हुआ?
A.
भारत
B. बांग्लादेश
C.
पाकिस्तान
D.
श्रीलंका
4. दक्षेस में कुल कितने देश शामिल है?
A.
8
B.
5
C.
6
D. 7
5. 1972 का शिमला समझौता किन दो देशों के बीच हुआ?
A.
भारत और नेपाल
B. भारत और पाकिस्तान
C.
भारत व बांग्लादेश
D.
भारत व चीन
6. लिट्टे किस देश में एक आतंकवादी संगठन है?
A. श्रीलंका
B.
पाकिस्तान
C.
भारत
D.
रूस
7. दक्षेस की स्थापना कब हुई ?
A.
1980
B. 1985
C.
2008
D.
1990
8. बांग्लादेश को भारत ने कब मान्यता दी?
A.
1972
B. 1971
C.
1967
D.
1970
9. निम्नलिखित में से कौन सार्क का सदस्य देश नहीं है?
A.
भारत
B.
पाकिस्तान
C.
श्रीलंका
D. इंडोनेशिया
10. सार्क 1985 में स्थापित किया गया था, इस संगठन का पूर्ण रूप क्या
है?
A. दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ
B.
दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय सहयोग संघ
C.
क्षेत्रीय सहयोग के दक्षिणी एशिया प्रशांत संघ
D.
क्षेत्र और सहयोग के लिए दक्षिणी एशियाई सहयोगी
11. निम्नलिखित में कौन से देश में राजतंत्र, लोकतंत्र समर्थक समूहों
और अतिवादियों के बीच संघर्ष के कारण राजनीतिक अस्थिरता का वातावरण बना हुआ था?
A.
भारत
B.
पाकिस्तान
C.
बांग्लादेश
D. नेपाल
12. निम्न में से कौन चारों तरफ भूमि से घिरा हुआ देश है ?
A. नेपाल
B.
बांग्लादेश
C.
भारत
D.
पाकिस्तान
13. दक्षिण एशिया का वह देश जिसने सबसे पहले अपनी अर्थव्यवस्था का उदारीकरण
किया?
A. श्रीलंका
B.
बांग्लादेश
C.
भारत
D.
पाकिस्तान
14. निम्न में से कौन से देश में सेना और लोकतंत्र समर्थक समूहों के
बीच संघर्ष में सेना ने लोकतंत्र के ऊपर बाजी मारी?
A.
भारत
B. पाकिस्तान
C.
बांग्लादेश
D.
भूटान
15. दक्षिण एशिया के केंद्र में अवस्थित कौन से देश की सीमाएँ दक्षिण
एशिया के अधिकांश देशों से मिलती हैं।
A. भारत
B.
मालदीव
C.
पाकिस्तान
D.
बांग्लादेश
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
1. कौन से द्वीप में शासन की बागडोर सुल्तान के हाथ में थी? वर्तमान
में यह एक गणतांत्रिक देश है।
उत्तर:
वर्तमान में मालदीव लोकतांत्रिक देश है जहां पहले सत्ता सुल्तान के हाथ में थी ।
2. कौन से देश में ग्रामीण क्षेत्र में छोटी बचत और सहकारी ऋण की व्यवस्था
के कारण ग़रीबी कम करने में मदद मिली है?
उत्तर
: बांग्लादेश में ग्रामीण क्षेत्र में छोटी बचत और सहकारी ऋण की व्यवस्था के कारण गरीबी
कम करने में मदद मिली है
3. कौन एक हिमालयी देश जहाँ संवैधानिक राजतंत्र है? यह देश भी हर तरफ
भूमि से घिरा हुआ है।
उत्तर:
भूटान एक हिमालयी देश है जहां संवैधानिक राजतंत्र है तथा चारों तरफ यह भूमि से घिरा
हुआ है।
4. गंगा नदी के पानी में हिस्सेदारी के मामले पर भारत और बांग्लादेश
के बीच कौन से संधि पर हस्ताक्षर हुए?
उत्तर:
गंगा नदी के पानी में हिस्सेदारी के मसले पर भारत और बांग्लादेश के बीच फरक्का संधि
पर हस्ताक्षर हुए।
5. अफगानिस्तान दक्षेस (सार्क) का सदस्य कब बना?
उत्तर:
अफगानिस्तान दक्षेस का सदस्य 2007 ई. में बना।
6. अतीत में कौन सा देश एक हिंदू राष्ट्र था?
उत्तर:
अतीत में नेपाल एक हिंदू राष्ट्र था।
7. विकासशील देशों में जनसंख्या की वृद्धि दर पर नियंत्रण करने वाले
देश में प्रथम कौन है?
उत्तरः
विकासशील देशों में जनसंख्या की वृद्धि दर पर नियंत्रण करने वाले प्रथम देश श्रीलंका
है।
8. 1948 के भारत-पाक युद्ध के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर का
हिस्सा किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर:
1948 के भारत-पाक युद्ध के बाद पाकिस्तान के कब्जे में आया कश्मीर का हिस्सा पाक अधिकृत
कश्मीर (POK) के नाम से जाना जाता है।
9. सियाचिन ग्लेशियर का विवाद किन दो देशों के बीच का है?
उत्तर:
सियाचिन ग्लेशियर का विवाद भारत और पाकिस्तान के बीच का है।
10. विश्व बैंक की मदद से भारत और पाकिस्तान के बीच "सिंधु जल
संधि पर हस्ताक्षर कब हुआ?
उत्तर
विश्व बैंक की मदद से भारत और पाकिस्तान के बीच 'सिंधु जल संधि 1960 ई. में हुआ।
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. दक्षिण एशियाई संगठन दक्षेस (सार्क) पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
उत्तरः
सार्क दक्षिण एशियाई देशों का संगठन है। जिसका पूरा नाम साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल
को ऑपरेशन (SAARC)' है। इसे हिंदी में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस)
कहा जाता है। सार्क की स्थापना 8 दिसंबर 1985 में बांग्लादेश के ढाका में हुई थी। इसका
सचिवालय काठमांडू में स्थापित किया गया है। इसकी स्थापना दक्षिण एशिया के 7 देशों-
बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका और पाकिस्तान ने मिलकर की थी।
2007 ई. में अफगानिस्तान दक्षेस का आठवां सदस्य देश बना।
इस
संगठन को बनाने का उद्देश्य दक्षिण एशियाई देशों में बहुस्तरीय साधनों से आपस में सहयोग,
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार तथा मैत्रीपूर्ण संबंध रखा गया हैं।
दक्षेस
के सदस्य देशों ने आपसी संबंध को मैत्रीपूर्ण बनाने की दिशा में दक्षिण एशिया मुक्त
व्यापार क्षेत्र' (SAFTA) नामक समझौते पर 2004 में हस्ताक्षर किए हैजो 1 जनवरी
2006 से प्रभावी हो गया है। इस समझौते में इन देशों के बीच आपसी व्यापार में लगने वाले
सीमा शुल्क को कम कर दिया गया है।
2. श्रीलंका के जातीय संघर्ष में किन की भूमिका प्रमुख है?
उत्तरः
श्रीलंका को आजादी 1948 में प्राप्त हुई। आजादी के बाद से वहाँ सक्रिय लोकतंत्र कायम
है लेकिन श्रीलंका में एक कठिन चुनौती जातीय संघर्ष है। जिससे गृह युद्ध की स्थिति
बनी रहती है। श्रीलंका में सबसे अधिक आबादी सिंहली समुदाय की है। यह समुदाय भारत से
आकर श्रीलंका में बसने वाले तमिल समुदाय के विरोधी हैं। उनका मानना हैकि श्रीलंका सिर्फ
सिंहली लोगो की है तथा तमिलों को श्रीलंका में किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जानी
चाहिए।
तमिल
भारतवंशी लोगों के प्रति उपेक्षा के भाव के कारण उग्र राष्ट्रवादी विचारधारा को बल
मिला और श्रीलंका में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) नामक एक संगठन 1983 के
बाद से श्रीलंका की सेना से सशस्त्र संघर्ष कर रहा है। यह संगठन श्रीलंका के तमिलों
के लिए एक अलग देश तमिल ईलम की मांग कर रहा है उनका नियंत्रण श्रीलंका के उत्तरी पूर्वी
हिस्से पर है।
भारत
की तमिल भाषी जनता का भी भारत सरकार पर दबाव रहता है कि श्रीलंका के तमिल लोगों के
हितों की रक्षा करें। इसके लिए भारत सरकार भी प्रयासरत रहती है। अंततः श्रीलंका में
2009 में 'लिट्टे को समाप्त कर दिया गया और सशस्त्र संघर्ष समाप्त हो गया है।
3. पाकिस्तान के लोकतंत्रीकरण में कौन-कौन सी कठिनाइयां है?
उत्तर:
पाकिस्तान में लोकतंत्र के सफल नहीं होने में निम्नलिखित कठिनाइयां है-
1.
पाकिस्तान में सेना धर्मगुरु और अभिजात भू-स्वामी वर्ग का सामाजिक दबदबा है। उनके वजह
से कई बार निर्वाचित सरकार को गिरा कर सैनिक शासन कायम किया गया है।
2.
पाकिस्तान की भारत के साथ युद्ध की स्थिति हमेशा बनी रहती है। इस कारण सेना समर्थक
समूह ज्यादा मजबूत है। यह समूह लोकतंत्र और राजनीतिक दलों के विरोधी हैं।
3.
पाकिस्तान में लोकतांत्रिक शासन के लिए कोई अंतरर्राष्ट्रीय समर्थन भी नहीं मिलता है
जिसके कारण सेना को अपना प्रभुत्व कायम रखने में बढ़ावा मिलता है।
4.
अमेरिका तथा अन्य पश्चिमी देश अपने स्वार्थ वश पाकिस्तान में सैनिक शासन को बढ़ावा
देते हैं क्योंकि उन्हें विश्वव्यापी इस्लामी आतंकवाद से खतरा है।
इस
प्रकार पाकिस्तान में कभी भी लोकतंत्र शासन स्थाई नहीं रहा हैं। यहां कभी लोकतंत्र
शासन तो कभी सैन्य शासन चलता है लेकिन इस देश के लोगो मेंलोकतंत्र के प्रति विश्वास
है तथा यहां स्वतंत्र प्रेस और मजबूत मानवाधिकार संगठन काफी मजबूत है।
4. बांग्लादेश की स्थापना कैसे हुई?
उत्तर:
1947 से 1971 तक बांग्लादेश पाकिस्तान का हिस्सा था। ब्रिटिश राज के समय बंगाल और असम
के हिस्सों से पूर्वी पाकिस्तान का क्षेत्र बना था। पाकिस्तान का निर्माण पश्चिमी पाकिस्तान
तथा पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) दोनों को मिलाकर किया गया था। पूर्वी पाकिस्तान
और पश्चिमी पाकिस्तान में भौगोलिक दूरी तथा दोनों में संस्कृति एवं भाषा का अंतर है।
पश्चिमी पाकिस्तान का हमेशा से सरकार में दबदबा रहा था। पूर्वी पाकिस्तान की बंगाली
संस्कृति और भाषा के साथ दुर्व्यवहार तथा राजनीतिक सत्ता मेंसमुचित हिस्सेदारी की मांग
को पश्चिमी पाकिस्तान के लोग जो सत्ता में बैठे थे। उनके मांग को ठुकराते आ रहे थे।
इस कारण दोनों के बीच तनाव थे। पूर्वी पाकिस्तान में जन संघर्ष का नेतृत्व शेख मुजीबुर्ररहमान
ने किया तथा 1970 के चुनाव में इनकी पार्टी अवामी लीग ने बहुमत हासिल किया लेकिन उनकी
जीत को स्वीकार नहीं किया गया और पाकिस्तान की सरकार ने शेख मुजीबुर्रहमान को गिरफ्तार
कर लिया तथा जनरल याहिया खान के सैनिक शासन में पाकिस्तानी सेना ने पूर्वी पाकिस्तान
की बंगाली जनता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया जिसके फलस्वरूप हजारों लोग भारत में
पलायन किए। भारतसरकार ने पूर्वी पाकिस्तान की आजादी की मांग का समर्थन किया और उन्हें
वित्तीय तथा सैनिक सहायता प्रदान किया। जिसके परिणाम स्वरूप 1971 का भारत-पाकिस्तान
युद्ध हुआ। युद्ध की समाप्ति पाकिस्तान के आत्मसमर्पण से हुई तथा एक स्वतंत्र राष्ट्र
बांग्लादेश का निर्माण हुआ जिसे भारत सरकार ने मान्यता प्रदान किया।
5. दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों में एक से राजनीतिक प्रणाली नहीं
है? विवेचना कीजिए।
उत्तर-
दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों में एक सी राजनीतिक प्रणाली नहीं है।
1.
अनेक समस्याओं के बावजूद भारत और श्रीलंका में ब्रिटेन से आजाद होने के बाद लोकतांत्रिक
व्यवस्था सफलतापूर्वक कायम हैं।
2.
पाकिस्तान में लोकतांत्रिक और सैनिक दोनों तरह का शासन कायम रहा है। 2008 से पाकिस्तान
में लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए नेता शासन कर रहे हैं।
3.
बांग्लादेश में भी लोकतांत्रिक और सैनिक दोनों तरह का शासन रहा है। 1991 के बाद से
बांग्लादेश में बहुदलीय चुनाव पर आधारित प्रतिनिधिमूलक लोकतंत्र कायम है।
4.
नेपाल अतीत में एक हिंदू राष्ट्र रहा है तथा आधुनिक काल में भी कई वर्षों तक संवैधानिक
राजतंत्र रहा है। 2008 में नेपाल में राजतंत्र समाप्त हुआ और लोकतांत्रिक गणराज्य बना।
5.
भुटान 2008 से सवैधानिक राजतंत्र है। राजा के नेतृत्व मैं यहां बहुदलीय लोकतंत्र है।
6.
मालदीव में 1968 तक सल्तनत शासन था। 1968 में ही गणतंत्र बना तथा यहां शासन की अध्यक्षात्मक
प्रणाली अपनाई गई है।
इस
प्रकार दक्षिण एशिया में एक जैसी शासन व्यवस्था नहीं रहने के बावजूद लोकतंत्र एक स्वीकृत
मूल्य है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. दक्षिण एशिया में भारत और उसके अन्य पड़ोसी देशों के साथ संबंधों
की विवेचना करें।
उत्तरः
दक्षिण एशिया शब्द बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका
के लिए किया जाता है। उपर्युक्त देशों के साथ भारत के संबंध निम्न प्रकार
1.
भारत और बांग्लादेश भारत के बांग्लादेश के साथ संबंध पिछले दो दशकों में सुधरे हैं।
फिर भी उनके बीच कई मुद्दे तनाव के हैं, जो निम्न है -
A
गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी के जल में हिस्सेदारी
B.
अवैध रूप से भारत में बांग्लादेशियों का घुसपैठ ।
C.
भारत विरोधी इस्लामी कट्टरपंथी समुदायों का बांग्लादेश के द्वारा समर्थन।
D.
भारतीय सेना को पूर्वोत्तर भारत में जाने के लिए बांग्लादेश द्वारा रास्ता देने से
इनकार करना ।
E.
ढाका के प्राकृतिक गैस भारत को निर्यात नहीं करना।
F.
भारत को बांग्लादेश की भूमि से होकर म्यांमार को प्राकृतिक गैस निर्यात नहीं करने देना।
2.
भारत और भूटान भारत के भुटान के साथ अच्छे रिश्ते हैं। इन दोनों के बीच कोई बड़ा झगड़ा
नहीं है। भारत भूटान में पनबिजली की बड़ी परियोजनाओं में सहयोग कर रहा है। भूटान के
विकास कार्यों के लिए सहायता अनुदान सबसे ज्यादा भारत के द्वारा दिया जाता है।
3.
भारत और मालदीव भारत के मालदीव के साथ संबंध सौहाद्रपूर्ण तथा गर्मजोशी से भरे हैं।
1988 में श्रीलंका के तमिल सैनिकों ने जब मालदीव पर हमला किया था। तब मालदीव सरकार
के भारत से मदद मांगने पर भारत सरकार ने वायुसेना और नौसेना के माध्यम से तुरंत कार्रवाई
की थी। इसके साथ ही भारत मालदीव के आर्थिक विकास, पर्यटन और मत्स्य उद्योग में मदद
करता है।
4.
भारत और नेपाल भारत और नेपाल के बीच संबंध - मधुर एवं शांतिपूर्ण है। दोनों देशों के
बीच एक संधि है। जिसके तहत दोनों देशों के नागरिक एक दूसरे के देश में बिना पासपोर्ट
(वीजा) के आना जाना तथा काम कर सकते हैं। दोनों देश व्यापार वैज्ञानिक सहयोग साझे प्राकृतिक
संसाधन, बिजली उत्पादन, और जल प्रबंधन ग्रिड के मसले पर एक साथ है।
फिर
भी इन दोनों देशों के बीच तनाव के मुद्दे जो निम्न है-
A.
व्यापार से संबंधित मनमुटाव रहते है।
B.
नेपाल का चीन के साथ दोस्ती को लेकर भारत सरकार के द्वारा आपत्ति है।
C.
नेपाल सरकार भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करती है। इससे भी भारत नाराज
रहता है।
D.
नेपाल में चल रहे माओवादी आंदोलन को भारत अपने खिलाफ खतरा मानती है।
5.
भारत और पाकिस्तान भारत का पाकिस्तान के साथ संबंध संघर्ष और शांति वार्ताओं के बीच
रहा है।
भारत
और पाकिस्तान के बीच चार लड़ाईयां हुई है। इन दोनों देशों के बीच तनाव के मुख्य मुद्दे
निम्न है-
A
भारत का अभिन्न अंग कश्मीर है। इस बात का पाकिस्तान के द्वारा विरोध और युद्ध करके
कब्जा करने का प्रयास करना।
B.
सामरिक महत्व के स्थल सियाचिन ग्लेशियर जो कि वर्तमान में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख
के पूर्वी काराकोरम रेंज में स्थित है। उसे पाकिस्तान द्वारा कब्जा करने का प्रयास
करना ।
C.
पाकिस्तान द्वारा कश्मीरी उग्रवादियों को हथियार, प्रशिक्षण एवं धन देना तथा उन्हें
भारत पर आतंकवादी हमले करने के लिए सुरक्षा प्रदान करना।
D.
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा बांग्लादेश और नेपाल के गुप्त ठिकानों से
पूर्वोत्तर भारत में भारत विरोधी अभियान में शामिल रहना।
E.
सिंधु नदी के जल बंटवारे तथा कच्छ के रन (गुजरात) में सर क्रीक की सीमा को लेकर मतभेद
है।
भारत-पाकिस्तान
विभाजन के बाद से ही दोनो के बीच संघर्ष और वार्ताओं के दौर चलते आ रहे हैं।
6.
भारत और श्रीलंका- अतीत में भारत और श्रीलंका के बीच में अच्छे संबंध रहे हैं। दोनों
देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता है और आपसी संबंध मजबूत है किंतु वर्तमान समय में
कुछ मुद्दों के कारण दोनों के बीच तनाव हुए।
जो
निम्न है-
A
श्रीलंका में हो रहे जातीय संघर्ष में भारत का हस्तक्षेप करना।
B.
श्रीलंका सरकार द्वारा पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों को समुद्र में मछली मारने
से रोकना
इस
प्रकार दक्षिण एशिया के केंद्र में स्थित भारत एक बड़ा देश है। जिसकी सीमाएं दक्षिण
एशिया के अधिकांश देशों के साथ लगती है लेकिन अनेक समस्याओं के बावजूद दक्षिण एशिया
के देश आपस में दोस्ताना रिश्ते तथा सहयोग की दिशा में प्रयासरत रहते हैं।
प्रश्न 2. दक्षिण एशिया के अपेक्षाकृत छोटे देशों के भारत के प्रति
आशंका भरे व्यवहार के क्या कारण हैं?
उत्तरः
दक्षिण एशिया के छोटे-छोटे पड़ोसियों के साथ भारत को अक्सर कई समस्याओं का सामना करना
पड़ता है। इन पड़ोसियों के द्वारा भारत के प्रति आशंका भरे व्यवहार के निम्नलिखित कारण
है-
A.
विशाल आकार- भारत का आकार बड़ा है और वह शक्तिशाली भी है। इस कारण उनके
छोटे पड़ोसी देश भारत को शक की नजर से देखते हैं।
B.
भौगोलिक विशिष्टता- दक्षिण एशिया के सभी बड़े झगड़े भारत और उसके
पड़ोसी देशों के बीच है। इसका एक कारण दक्षिण एशिया काभूगोल भी है। जहां भारत बीच में
स्थित है और बाकी देश भारत की सीमा के इर्द-गिर्द पड़ते हैं।
C.
अत्यधिक जनसंख्या- भारत दुनिया की दूसरी सबसे - बड़ी जनसंख्या
वाला देश है। यह मानव संसाधन से संपन्न देश है। जिसके कारण भीछोटे पड़ोसी देशों को
आशंका होती है।
D.
विशालकाय अर्थव्यवस्था- भारत दुनिया की एक बड़ी अर्थव्यवस्था वाला
देश है। कुछ छोटे देशों का मानना है कि भारत उनके बाजार में सेंध लगाकर उनके समाज और
राजनीति पर असर डालना चाहता है।
E.
बड़ी सैन्य शक्ति- भारत दक्षिण एशिया में एक बड़ी सैनिक शक्ति
वाला देश है इस वजह से छोटे देशों को आशंका बनी रहती है।
F.
प्रौद्योगिकी (तकनीक) में बाकी से आगे भारत तकनीकी विकास में दक्षिण
एशिया के देशों में काफी आगे हैं। साथ हीपरमाणु शक्ति संपत्र राष्ट्र भी है। इस कारण
पड़ोसी देशों को आशंका होती है।
G.
अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान- शीत युद्ध के बाद
विश्व के दो गुटों में बट जाने के बाद भी भारत के द्वारा एक संतुलित राजनीति किया गया
है। इस कारण भारत अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
H.
भारत में बारे में दुष्प्रचार -चीन, पाकिस्तान, पश्चिमी
मीडिया के द्वारा भारत के खिलाफ अनेक प्रकार के दुष्प्रचार कर भारत के पड़ोसी देशों
को भड़काया जाता है।
इस
प्रकार अनेक कारणों से भारत को उसके पड़ोसी देश आशंका भरी नजरों से देखकर विभिन्न आरोप
लगाते हैं जैसे बांग्लादेश नदी जल हिस्सेदारी में भारत को इलाके के मालिक की तरह व्यवहार
करनेवाला कहा जाता है। छोटे देशों को लगता है कि भारत दक्षिण एशिया में अपना दबदबा
कायम करना चाहता है। वही भारत नहीं चाहता कि इन देशों में राजनीतिक अस्थिरता पैदा हो
ऐसी स्थिति में बाहरी ताकतों को इस क्षेत्र में प्रभाव जमाने में मदद मिलेगी।
3. एक नए राष्ट्र बांग्लादेश के निर्माण के बाद वहां लोकतंत्र कैसे
कायम हुआ? स्पष्ट करें।
उत्तर-
बांग्लादेश ने अपना संविधान बनाकर अपने को एक धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक तथा समाजवादी
देश घोषित किया। 1975 में शेख मुजीबुर्ररहमान ने संविधान में संशोधन करके संसदीय प्रणाली
की जगह अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली को मान्यता दिलाया। शेख मुजीबुर्रहमान ने अपनी पार्टी
'अवामी लीगको छोड़कर अन्य सभी पार्टियों को समाप्त कर दिया इससे तनाव और संघर्ष की
स्थिति पैदा हो गई। अगस्त 1975 में सेना ने उनके खिलाफ विद्रोह कर दिया और इस घटनाक्रम
में शेख मुजीबुर्रहमान सेना के हाथों मारे गए। नए सैनिक शासक जियाउर रहमान बने तथा
उनकी पार्टी 'बांग्लादेश नेशनल पार्टी' 1979 के चुनाव में विजयी हुई। बाद में जियाउर
रहमान की हत्या हो गई और लेफ्टिनेंट जनरल एच एम इरशाद के नेतृत्व में बांग्लादेश में
एक बार फिर से सैनिक शासन स्थापित हुआ। बांग्लादेश की जनता लोकतंत्र के समर्थन में
आंदोलन करना शुरू कर दी। जिससे बाध्य हो कर राजनीतिक गतिविधियों को छूट दी गई। जनरल
इरशाद 5 वर्षों के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए किंतु जनता के व्यापक विरोध के कारण
उन्हें 1990 में राष्ट्रपति का पद छोड़ना पड़ा तथा पुनः 1991 में चुनाव हुए। उसके बाद
से बांग्लादेश में बहुदलीय चुनाव पर आधारितप्रतिनिधिमूलक लोकतंत्र कायम है।
4. पाकिस्तान में सेना और लोकतंत्र का शासन किस प्रकार रहा है? स्पष्ट
करें।
उत्तर-
पाकिस्तान में संविधान के बनने के बाद देश की शासन की बागडोर जनरल अयूब खान ने अपने
हाथों में ले ली और शीघ्र ही निर्वाचन भी करा लिया। उनके शासन के खिलाफ जनता का विद्रोह
हुआ और उन्हें पद छोड़ना पड़ा। एक बार फिर से सैनिक शासन जनरल याहिया खान के नेतृत्व
में पाकिस्तान में शुरू हुआ। याहिया खान की सैनिक शासन के दौरान 1971 का भारत-पाकिस्तान
युद्ध हुआ परिणाम स्वरूप पूर्वी पाकिस्तान टूटकर एक स्वतंत्र देश बांग्लादेश बना।
1971
से 1977 तक जुल्फिकार अली भुट्टो के नेतृत्व में पाकिस्तान में एक निर्वाचित सरकार
बनी। 1977 में जनरल जियाउल हक ने इस सरकार को गिरा दिया और सैनिक शासन कायम किया ।1982
के बाद से जनरल जियाउल- हक को लोकतंत्र समर्थक आंदोलन का सामना करना पड़ा।
फलस्वरुप
1988 में एक बार फिर से बेनजीर भुट्टो के नेतृत्व में लोकतांत्रिक सरकार बनी।
बेनजीर
भुट्टो की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और मुस्लिम लीग के बीच लोकतांत्रिक सत्ता
1999 तक कायम रही।
1999 में एक बार फिर से सेना ने दखल दिया और जनरल परवेज मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को हटा दिया | 2001 में परवेज मुशर्रफ ने अपना निर्वाचन राष्ट्रपति के रूप में कराया। पाकिस्तान पर सेना की हुकूमत थी। हालांकि सैनिक शासकों ने अपने शासन को लोकतांत्रिक जताने के लिए चुनाव कराएं हैं। 2008 से पाकिस्तान में लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए नेता शासन कर रहे हैं।
JCERT/JAC प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
विषय सूची
भाग 1 ( समकालीन विश्व राजनीति) | |
भाग 2 (स्वतंत्र भारत में राजनीति ) | |