Class 10 Science (विज्ञान) Set 5
Sumudran Model Sample Question Papers with Answers
JCERT द्वारा जारी
सामान्य
निर्देश :
1.
परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें। पुस्तिका में 33 मुद्रित पृष्ठ
है।
2.
इस प्रश्न पत्र में चार खण्ड-A, B, C एवं D है। कुल प्रश्नों की संख्या 52 है।
3.
खण्ड A में कुल 30 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं,
इनमें से एक सही विकल्प का चयन कीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 1 अंक निर्धारित है।
4.
खण्ड B में प्रश्न संख्या 31-38 अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं छह प्रश्नों
के उत्तर दीजिए।
5.
खण्ड C में प्रश्न 39-46 लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं छह प्रश्नों के
उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक निर्धारित है।
6.
खण्ड D में प्रश्न संख्या 47-52 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं चार प्रश्नों
के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक निर्धारित है।
खंड - A
खण्ड.A
में कुल 30 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं,
इनमें से एक सही विकल्प का चयन कीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 1 अंक निर्धारित है।
1. एक अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 20 cm है तो इसकी फोकस
दूरी होगी:
(1) 10 cm
(2)-10 cm
(3) 40 cm
(4)-40 cm
2. दाढ़ी बनाने में किस दर्पण का उपयोग होता है?
(1) समतल का
(2) उत्तल का
(3) अवतल का
(4) इनमें कोई नहीं
3. कौन दर्पण आभासी सीधा एवं छोटा प्रतिबिम्ब बनाता है?
(1) समतल
(2) अवतल
(3) उत्तल
(4) इनमें कोई नहीं
4. उत्तल लेंस द्वारा वास्तविक आवर्धित प्रतिबिम्ब बनता है,
जब वस्तु स्थित होती है :
(1) F पर
(3) लेंस तथा F के बीच
(2) F तथा 2F के बीच
(4) 2F और अनन्त के बीच
5. किस रंग के प्रकाश का विलचन अधिक होता है :
(1) लाल
(2) पीला
(3) बैंगनी
(4) इनमें से कोई नहीं
6. इन्द्रधनुष बनने का कारण है :
(1) परावर्तन
(2) अपवर्तन
(3) प्रकीर्णन
(4) इनमें सभी
7. विद्युत धारा का मात्रक है:
(1) ओम
(2) ऐम्पियर
(3) कूलॉम
(4) इनमें कोई नहीं
8. आमीटर से मापा जाता है:
(1) प्रतिरोध
(2) आवेश
(3) धारा
(4) विभव
9. विद्युत बल्ब का तंतु किस धातु का बना होता है?
(1) कॉपर
(2) चाँदी
(3) टंग्सटन
(4) इनमें कोई नहीं
10. चुम्बकीय क्षेत्र कैसी राशि है?
(1) सदिश
(2) अदिश
(3) समानुपाती
(4) व्युत्क्रमानुपाती
11. CuSO4 + Zn → ZnSO4 + Cu किस
प्रकार की अभिक्रिया है?
(1) वियोजन
(2) विस्थापन
(3) संयोजन
(4) इनमें कोई नहीं
12. शरीर में भोजन का पचना किस प्रकार की अभिक्रिया है?
(1) संयोजन
(2) वियोजन
(3) विस्थापन
(4) द्वि-विस्थापन
13. अभिक्रिया ZnO + C → Zn + CO में किसका उपचयन होता है?
(1) ZnO
(2) C
(3) Zn
(4) CO
14. विरंजक चूर्ण का सूत्र है:
(1) CaO
(2) CaCl2
(3) CaOCl2
(4) Ca (OH)2
15. अम्ल का pH मान होता है :
(1) 7 से कम
(2) 7 के बराबर
(3) 7 से अधिक
(4) शून्य (0)
16. सिनाबार किस धातु का अयस्क है:
(1) Fe
(2) Al
(3) Hg
(4) Ca
17. कार्बन की संयोजकता होती है -
(1) एक
(2) दो
(3) तीन
(4) चार
18. कौन असंतृप्त हाइड्रोकार्बन है?
(1) CH4
(2) C3H6
(3) C3H8
(4) C4H10
19. HCHO का यूपेक नाम है :
(1) मेथेनॉल
(2) मेथेनल
(3) प्रोपेनोन
(4) मेथेनॉइक अम्ल
20. 5 कार्बन परमाणु वाले एल्केन का सूत्र है :
(1) C5H10
(2) C5H8
(3) C5H12
(4) C5H9
21. अमीबा में किस प्रकार का पोषण होता है?
(1) मृतजीवी
(2) परजीव
(3) स्वपोषी
(4) प्राणी समपोषी
22. लार में कौन एंजाइम पाया जाता है?
(1) पेप्सिन
(2) ट्रिसिन
(3) लाइपेज
(4) टायलिन
23. मछली के हृदय में कोष्ठक की संख्या है :
(1) 2
(2) 3
(3) 4
(4) 1
24. दो तंत्रिका कोशिका के मध्य खाली स्थान को कहते हैं :
(1) एक्सॉन
(2) साइटॉन
(3) सिनैप्स
(4) मेडूला
25. मेरूज्जु की सुरक्षा करती है:
(1) मेडुला
(2) पोस
(3) अनुमस्तिक
(4) इनमें कोई नहीं
26. थायरॉक्सिन हॉर्मोन के संश्लेषण के लिए कौन-सा तत्व
अनिवार्य है?
(1) Na
(2) Κ
(3) I
(4) Br
27. अमीबा में प्रजनन होता है :
(1) मुकुलन
(2) द्विखंडन
(3) विखंडन
(4) इनमें कोई नहीं
28. आनुवंशिकता का आधार है:
(1) DNA
(2) ADP
(3) ATP
(4) NADP
29. मानव जननतंत्र का भाग नहीं है :
(1) अंडाशय
(2) गर्भाशय
(3) शुक्रवाहिका
(4) इनमें कोई नहीं
30. वन-संपदा का एक उदाहरण है :
(1) मिट्टी
(2) लकड़ी
(3) ताँबा
(4) ऐल्युमिनियम
खण्ड-B
खण्ड B में प्रश्न संख्या 31-38 अति लघु उत्तरीय प्रश्न
हैं। इनमें से किन्ही छह प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक
निर्धारित है।
प्रश्न 31. उत्तल लेंस में बनते हुए प्रतिविम्व का किरण
आरेख खींचे जब वस्तु प्रकाश केन्द्र (O) और फोकस (F1) के बीच रखा जाता
है।
उत्तर :

प्रश्न 32. नेत्र की समंजन क्षमता से क्या अभिप्राय है?
उत्तर : अभिनेत्र लेंस की वह क्षमता अथवा गुण जिसके द्वारा वह अपनी फोकस दूरी
को समायोजित कर लेता है समंजन कहलाती है।
अभिनेत्र लेंस से लगी सिलियरी मांसपेशियों द्वारा हमारे आँख के उत्तल लेंस की
वक्रता बदलती रहती है। जब मांसपेशियाँ शिथिल अवस्था में होती हैं तो लेंस पतला हो
जाता है, इससे आँख के लेंस की फोकस दूरी बढ़ जाती है तथा हमें दूर की वस्तुएँ
स्पष्ट दिखाई देती हैं। जब सिलियरी मांसपेशी सिकुड़ती है तो लेंस की गोलाई बढ़ती
है तथा फोकस दूरी कम होती है। जिससे हम नजदीक की वस्तु को स्पष्ट देख पाते हैं।
प्रश्न 33. अम्ल का जलीय विलयन विद्युत का चालन क्यों करता
है?
उत्तर : अम्ल जल में घुलकर आयनों (धन एवं ऋण) का निर्माण करता है। इसलिए अम्ल
का जलीय
विलयन विद्युत का चालन करता है।
उदाहरण : HCI→ H+ + CI-
H2SO4→ 2H+ + SO42-
प्रश्न 34. विद्युत आपूर्ति में लघुपथन (शॉर्ट सर्किट) और
अतिभारण (ओवर लोड) से क्या तात्पर्य है?
अथवा, घरेलू परिपथों में बिजली के खतरे पैदा करने वाली दो
स्थितियों की व्याख्या करें।
उत्तर : अतिभारण : किसी विद्युत परिपथ में प्रयोग होने वाले तारों के लिए धारा
का अधिकतम परिमाण निश्चित होता है। यदि परिपथ में उपयोग होने वाले उपकरणों की
शक्ति इस सीमा से बढ़ जाती है तो इसे अतिभारण कहते हैं। इससे विद्युत तारों के ऊपर
लगी विद्युत-रोधी परत गल सकती है और यह विद्युत झटके का कारण हो सकता है। इसके
कारण उपकरण क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।
लघुपथन : तारों के ऊपर विद्युत रोधी पदार्थ के कभी-कभी खराब या क्षतिग्रस्त
होने के कारण, विद्युतन्मय तथा उदासीन तार आपस में सम्पर्क में आ जाते हैं ऐसी
स्थिति मे परिपथ का प्रतिरोध शून्य हो जाता है और उसमें अत्यधिक धारा प्रवाहित
होने लगती है इसे लघुपथन कहते हैं।
परिपथ में लघुपथन के कारण चिनगारी भी उत्पन्न हो सकती है, जिससे ज्वलनशील
पदार्थों का संपर्क होने पर आग भी लग सकती है।
प्रश्न 35. आयनिक यौगिकों के महत्त्वपूर्ण गुण बताइए।
उत्तर : (1) आयनिक यौगिक ठोस एवं कठोर होते हैं।
(2) आयनिक यौगिकों के गलनांक एवं क्वथनांक काफी उच्च होते हैं।
(3) आयनिक यौगिक जल में घुलनशील तथा किरोसीन, पेट्रोल में अघुलनशील है।
(4) आयनिक यौगिकों का जलीय विलयन विद्युत का सुचालक होता है।
प्रश्न 36. विरंजक चूर्ण (ब्लीचिंग पाउडर) का उपयोग जल के
शुद्धिकरण में किया जाता है, क्यों?
उत्तर : विरंजक चूर्ण कीटाणुनाशक पदार्थ है, इसलिए इसका उपयोग जल के शुद्धिकरण
करने में किया जाता है।
प्रश्न 37. पादप में प्रकाशानुवर्तन किस प्रकार होता है?
उत्तर : पादप में प्ररोह का प्रकाश की ओर मुड़ना प्रकाशानुवर्तन कहलाता है।
प्ररोह (तना) का प्रकाश की ओर मुड़ना ऑक्सीन हार्मोन के कारण होता है।
प्रश्न 38. ओजोन क्या है? यह किसी पारितंत्र को किस प्रकार
प्रभावित करती है?
उत्तर : ओजोन ऑक्सीजन का एक समस्थानिक है जिसका अणुसूत्र O3 होता
है।

ओजोन घातक पराबैंगनी विकिरणों को सोख लेता है, पृथ्वी तक आने नहीं देता है। इस
प्रकार ओजोन पारितंत्र के लिए सुरक्षा छतरी का कार्य करता है।
खण्ड- C
खण्ड C में प्रश्न संख्या 39-46 लघु उत्तरीय प्रश्न हैं।
इनमें से किन्हीं छह प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक
निर्धारित है।
प्रश्न 39.5 cm लंबा कोई बिम्ब 10 cm फोकस दूरी के किसी
अवतल दर्पण से 25 cm दूरी पर रखा जाता है। प्रतिबिम्ब की स्थिति, प्रकृति एवं साइज
ज्ञात कीजिए।
उत्तर : h1 = 5cm, ƒ = -10cm, u = -25cm,
v = ?, प्रकृति = ?, h2 = ?
दर्पण सूत्र से, `\frac1v+\frac1u=\frac1ƒ`
`\Rightarrow\frac1v-\frac1{25}=-\frac1{10}`
`\Rightarrow\frac1v=-\frac1{10}+\frac1{25}`
`=\frac{-5+2}{50}=\frac{-3}{50}`
प्रकृति - प्रतिबिम्ब, वास्तविक, उल्टा एवं छोटा बनता है।
दर्पण के आवर्धन सूत्र से –`\frac{h_2}{h_1}=-\frac vu`
`h_2=-\frac{\frac{-50}3}{-25}\times5`
`⸫h_2=-\frac{50}3\times\frac1{25}\times5=\frac{-10}3=3.3cm.`
प्रश्न 40. तारे टिमटिमाते क्यों हैं? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर : हमारा वायुमंडल वायु की सघन तथा विरल परतों से मिलकर बना है। पृथ्वी
के समीप वायु सघन होती है तथा पृथ्वी की सतह से दूर जाने पर वायु विरल होती जाती
है। तारों का टिमटिमाना वायुमंडलीय अपवर्तन में परिवर्तन के कारण होता है। तारे से
चलने वाली प्रकाश किरण जब विरल माध्यम से सघन माध्यम में प्रवेश करती है तो अभिलम्ब की ओर
मुड़ती जाती है। अतः तारे की आभासी स्थिति वास्तविक स्थिति से थोड़ी ऊपर होती है।
तारे की यह आभासी स्थिति हवा के चलने से और वायु के घनत्व में परिवर्तन के कारण
बदलती रहती है, अतः तारे टिमटिमाते नजर आते हैं।
प्रश्न 41. उन वियोजन अभिक्रियाओं के एक-एक समीकरण लिखिए
जिनमें उष्मा, प्रकाश एवं विद्युत के रूप में ऊर्जा प्रदान की जाती है।
उत्तर : (i) निम्नांकित अभिक्रिया में ऊर्जा का उष्मा के रूप में प्रयोग होता
है।
CaCO3 → ऊष्मा CaO
+ CO2
(ii) निम्नांकित अभिक्रिया में ऊर्जा का प्रकाश के रूप में प्रयोग होता है।
2 AgCl → प्रकाश ऊर्जा 2 Ag + Cl2
(iii) निम्नांकित अभिक्रिया में ऊर्जा का विद्युत के रूप में प्रयोग होता है।
2H2O → विद्युत अपघटन 2H2 + O2
प्रश्न 42. एक बेकर ने पाया कि उसके द्वारा बनाया गया केक
कठोर और आकार में छोटा है। वह कौन सा संघटक डालना भूल गया है, जिससे केक फूला हुआ
बन सकता था? कारण बताएँ।
उत्तर : बेकिंग पाउडर।
बेकिंग पाउडर बेकिंग सोडा एवं एक मंद खाद्य अम्ल का मिश्रण है। गर्म करने पर
बेकिंग पाउडर अम्ल से अभिक्रिया कर CO2 गैस प्रदान करता है। CO2
के कारण ही केक फूलता है और हल्का हो जाता है।
प्रश्न 43. निम्नलिखित समीकरणों के लिए संतुलित समीकरण
लिखें -
(i) H2 + Cl2 → HCl
(ii) H2S + O2 → H2O + SO2
(iii) Mn O2 + HCl → MnCl2 + H2O
+ Cl2
उत्तर :
(i) H2 + Cl2 → 2HCl
(ii) 2H2S + 3O2 → 2H2O + 2SO2
(iii) Mn O2 + 4HCl → MnCl2 + 2H2O + Cl2
प्रश्न 44. डी.एन.ए. की प्रतिकृति बनाना जनन के लिए आवश्यक
क्यों है?
उत्तर : डी.एन.ए. की प्रतिकृति बनाना वस्तुतः जनन की मूल प्रक्रिया है।
डी.एन.ए. की प्रतिकृति बनाने के लिए कोशिकाओं में विभिन्न प्रकार की रासायनिक
क्रियाएँ होती हैं। इन रासायनिक क्रियाओं के परिणामस्वरूप डी.एन.ए. की दो
प्रतिकृति बनती हैं। डी.एन.ए. की दोनों प्रतिकृतियाँ अलग होकर दो कोशिकाओं का
निर्माण करती हैं। अतः कोशिका की उत्पत्ति के लिए डी.एन.ए. की प्रतिकृति बनाना
आवश्यक है।
प्रश्न 45. जीन लक्षणों को किस प्रकार नियंन्त्रित करते
हैं?
उत्तर : जीन में ही किसी प्रोटीन संश्लेषण के लिए सूचना होती है। प्रोटीन के
संश्लेषण से नयी कोशिकाओं एवं शरीर की रचना होती है। अगर संतति के जीन में लम्बी
आकृति, काले बाल या आँखों के काले रंग की सूचना होगी तो शरीर के हारमोन्स उसी
सूचना के अनुसार प्रोटीन का संश्लेषण करेंगे तथा संतति लम्बा एवं काले आँखों एवं
काले बालों वाला होगा। अगर जीन में बौनेपन, एवं भूरी आँख एवं बाल सम्बन्धी सूचना
होगी तो तदनुसार प्रोटीन का संश्लेषण होगा तथा संतान बौना तथा भूरी आँख एवं बाल
वाला होगा।
प्रश्न 46. परितंत्र से क्या अभिप्राय है? इसके प्रमुख
घटकों के नाम तथा उदाहरण बताएँ।
उत्तर : किसी निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में उपस्थित जैव तथा अजैव कारक मिलकर
परितंत्र का निर्माण करते हैं। एक परितंत्र में सभी सजीव परस्पर अन्योन्य क्रिया
करते हैं तथा अजैव कारकों से प्रभावित होते हैं। इसके प्रमुख घटक हैं-
जैव घटक : उदाहरण- सूक्ष्म जीव, जन्तु तथा पौधे आदि।
अजैव घटक : उदाहरण- ताप, वर्षा, वायु, मृदा, खनिज आदि।
खण्ड-D
खण्ड-D में प्रश्न संख्या 47-52 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं।
इनमें से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक
निर्धारित है।
प्रश्न 47. प्रतिरोध किसे कहते हैं? प्रतिरोध का S.I.
मात्रक लिखिए। किसी चालक का प्रतिरोध किन-किन बातों पर निर्भर करता है, वर्णन
कीजिए।
उत्तर : वह कारक जो चालक तार में प्रवाहित धारा का विरोध करता है उसे प्रतिरोध
कहते हैं।
प्रतिरोध का S.I. मात्रक ओम (Ω) है।
चालक का प्रतिरोध निम्न बातों पर निर्भर करता है-
(i) चालक की लम्बाई पर- चालक तार की लम्बाई बढ़ने से प्रतिरोध बढ़ता है।
अर्थात् प्रतिरोध, चालक तार की लम्बाई का समानुपाती होती है।
(ii) चालक तार की मोटाई पर- चालक तार की मोटाई बढ़ने से प्रतिरोध घटता है और
मोटाई के घटने से प्रतिरोध बढ़ता है। अर्थात् प्रतिरोध, चालक तार की मोटाई के
व्युत्क्रमानुपाती होता है।
(iii) चालक तार की प्रकृति पर- चूँकि भिन्न-भिन्न चालक तार का प्रतिरोध
भिन्न-भिन्न होता है। इसलिए चालक का प्रतिरोध चालक तार की प्रकृति पर निर्भर करता
है।
(iv) चालक के ताप पर- चालक पदार्थ का ताप बढ़ने से उस पदार्थ का प्रतिरोध
बढ़ता है। अपवाद- जर्मन सिल्वर, मैगनीन इत्यादि।
प्रश्न 48. (1) विद्युत चुम्बक क्या है? एक परिनालिका
चुम्बक की भाँति कैसे व्यवहार करती है?
(2) फ्लेमिंग का वाम हस्त नियम को लिखें।
उत्तर : (1) विद्युत चुम्बक एक युक्ति है जो विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव
के सिद्धान्त पर कार्य करती है। विद्युत चुम्बक कच्चे लोहे के क्रोड पर बहुत अधिक
लपेटन वाली ताँबे की कुंडली होती है। जब तक इसमें धारा प्रवाहित होती रहती है यह
चुंबक की तरह व्यवहार करता है।
एक धारावाही परिनालिका का एक सिरा उत्तर ध्रुव तथा दूसरा सिरा दक्षिण ध्रुव की
तरह व्यवहार करता है। धारावाही परिनालिका के कारण उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ
किसी छड़ चुंबक के कारण उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के समान होती हैं।
परिनालिका के भीतर किसी छड़ चुंबक की तरह, एक समान चुंबकीय क्षेत्र होता है।
(2) यदि बाएँ हाथ के अंगूठा, तर्जनी एवं मध्यमा को एक दूसरे के परस्पर लम्बवत
फैलाया जाय और मध्यमा से घारा की दिशा एवं तर्जनी से चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा
निरूपित हो तो अंगूठा बल की दिशा को निरूपित करता है।

प्रश्न 49. ताँबा के एक अयस्क का नाम एवं सूत्र लिखिए।
ताँबा धातु के निष्कर्षण का समीकरण लिखिए। किसी धातु M के विद्युत अपघटनी परिष्करण
में आप एनोड, कैथोड एवं विद्युत अपघट्य किसे बनाएँगे।
उत्तर: अयस्क कॉपर ग्लांस
सूत्र - Cu2S
निष्कर्षण का समीकरण :
2Cu2S + 3O2 → 2Cu2O + 2SO2
2Cu2O + Cu2S →6Cu + SO2
अशुद्ध M धातु के एक मोटे टुकड़े को एनोड बनाया जाता है और शुद्ध M धातु की एक
पतली पट्टी को कैथोड बनाया जाता है। जल में घुलनशील M धातु के लवण का उपयोग
विद्युत अपघट्य के रूप में किया जाता है।
प्रश्न 50. निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए संतुलित समीकरण
लिखिए -
(a) ऐथेनॉल को वायु में जलाया जाता है।
(b) मेथेन क्लोरीन के साथ अभिक्रिया करती है।
(c) एथेनॉल, सोडियम के साथ अभिक्रिया करती है।
(d) मेघेन को वायु में जलाया जाता है।
(e) सल्फ्यूरिक अम्ल की उपस्थिति में ऐसिटिक अम्ल ऐथेनॉल के
साथ अभिक्रिया करती है।
उत्तर :

प्रश्न 51. (a) पोषण की परिभाषा दें?
(b) अमीबा भोजन किस प्रकार प्राप्त करता है? उस विधि को
क्या कहते हैं?
उत्तर : (a) पोषण एक ऐसी जैविक प्रक्रिया है जिसमें जीवधारी पोषकों का
अन्तर्ग्रहण करके उससे ऊर्जा प्राप्त करते हैं और नया जीवद्रव्य बनाते हैं।
(b) अमीबा के पोषण की विधि प्राणीसमभोजी है। यह भक्षकाणु क्रिया या
फैगोसाइटोसिस की विधि द्वारा खाद्य ग्रहण करता है।
जब अमीबा कूटपाद द्वारा भोजन को चारों तरफ घेर लेता है और इसके दूसरे सिरे को
स्पर्श करने लगता है तो उस बिन्दु पर झिल्ली विलीन हो जाती है। जिससे खाद्य,
खाद्यधानी में बंद हो जाता है। पाचक इंज़ाइम की सहायता से भोजन का पाचन हो जाता
है।

प्रश्न 52. उपार्जित लक्षण से आप क्या समझते हैं? क्या
उपार्जित लक्षणों की वंशागति होती है? समझाइए।
उत्तर : उपार्जित लक्षण ऐसे लक्षण जिन्हें कोई जीव अपने जीवन काल में अर्जित
करता है. उपार्जित लक्षण कहलाते हैं। ये लक्षण पर्यावरण के विभिन्न घटकों के साथ
लगातार अन्तः क्रिया होने पर उत्पन्न होते हैं। ये अर्जित लक्षण अगली पीढ़ी को
वंशानुगत नहीं होते।
लक्षणों की वंशागति डी.एन.ए. में होने वाले परिवर्तनों से होती है। उपार्जित
लक्षण सामान्य रूप से अगली पीढ़ी में वंशानुगत नहीं होते क्योंकि उपार्जित लक्षण
कोशिका में उपस्थित डी.एन.ए. के संगठन पर कोई प्रभाव नहीं डालते हैं।
यदि चूहों की पूँछ कई पीढ़ी तक काटते रहा जाये तो भी उसकी अगली पीढ़ी बिना
पूँछ के पैदा नहीं होगी क्योंकि पूँछ काटने से जनन कोशिका पर कोई प्रभाव नहीं
पड़ेगा।
Question Solution
Class 10 गणित (Mathematics) Jac Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Science (विज्ञान) SET-4 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Science (विज्ञान) SET-3 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Science (विज्ञान) SET-2 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Science (विज्ञान) SET-1 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Science Jac Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science All Subjects Model Question Answer 2025-26
Class 10 Social Science SET-5 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science SET-4 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science SET-3 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science SET-2 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science SET-1 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science Jac Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Hindi-A Jac Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Economics All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 Civics (नागरिकशास्त्र) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 History (इतिहास) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 Geography (भूगोल) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 Science Jac Model Paper 2024-25
Class 10 Social Science Jac Model Paper 2024-25
Class 10 Hindi (A) Jac Model Paper Solution 2024-25
10th Hindi Jac Model Question Solution,2022-23
