Class 10 Hindi -A JAC Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Hindi -A JAC Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Hindi -A JAC Model Paper Solution 2025-26

Class 10 हिन्दी 'ए'

Sumudran Model Sample Question Papers with Answers

JCERT द्वारा जारी

सामान्य निर्देश :

1. परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें।

2. इस प्रश्न-पत्र में चार खण्ड क, ख, ग एवं घ हैं। कुल प्रश्नों की संख्या 52 है।

3. खण्ड 'क' में कुल 30 बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं। इनमें से एक सही विकल्प का चयन कीजिये। प्रत्येक प्रश्न का मान 1 अंक निर्धारित है।

4. खण्ड 'ख' में प्रश्न संख्या 31 से 38 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं 6 प्रश्नों का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित है।

5. खण्ड 'ग' में प्रश्न संख्या 39 से 46 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं 6 प्रश्नों का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक निर्धारित है।

6. खण्ड 'घ' में प्रश्न संख्या 47 से 52 दीर्घर्ष उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं 4 प्रश्नों का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक निर्धारित है।

(खण्ड- क) अपठित बोध

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दें :

पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं। वे हमें ज्ञान, प्रेरणा और मनोरंजन प्रदान करती हैं। पढ़ने की आदत न केवल हमारी शब्द-संपदा को बढ़ाती है, बल्कि हमारी सोच को भी गहराई देती है। आज के डिजिटल युग में लोग मोबाइल और कंप्यूटर पर अधिक समय बिताने लगे हैं, जिससे पढ़ने की आदत धीरे-धीरे कम हो रही है। यदि हम प्रतिदिन थोड़ा समय पुस्तकों के साथ बिताएँ तो यह हमारी मानसिक क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा और हमें जीवन में सही निर्णय लेने की क्षमता भी प्रदान करेगा। पढ़ने से हमारी कल्पनाशक्ति का विकास होता है और हम नए विचारों को अपनाने के लिए तैयार रहते हैं।

1. पुस्तकों को मनुष्य का सबसे अच्छा मित्र क्यों कहा गया है?

(a) वे हमें धन देती हैं

(b) वे हमें ज्ञान, प्रेरणा और मनोरंजन देती हैं

(c) वे यात्रा में साथ रहती हैं

(d) वे हमें खेल सिखाती हैं

2. डिजिटल युग में पढ़ने की आदत कम होने का एक कारण क्या है?

(a) लोग मनोरंजन के लिए केवल अखबार पढ़ना पसंद करते हैं।

(b) लोग अपना अधिकतर समय मोबाइल और कंप्यूटर पर बिताने लगे हैं।

(c) पुस्तकालय जाने में लोगों को रुचि नहीं रही।

(d) लोग केवल परीक्षा के समय पढ़ने की आदत रखते हैं।

3. प्रतिदिन पुस्तकों के साथ समय बिताने से क्या लाभ होता है?

(a) मानसिक क्षमता का विकास होता है और निर्णय लेने की योग्यता बढ़ती है।

(b) मोबाइल के उपयोग में और निपुणता आती है।

(c) केवल कल्पनाशक्ति कम होती है।

(d) जीवन में असमंजस की स्थिति बढ़ जाती है।

4. 'ज्ञान' शब्द का पर्यायवाची गद्यांश के अनुसार कौन-सा है?

(a) पुस्तक

(b) खेल

(c) तकनीक

(d) शिक्षा

निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दें :

पर्वत कहता शीश उठाकर,

तुम भी ऊँचे बन जाओ।

सागर कहता है लहराकर,

मन में गहराई लाओ।

समझ रहे हो क्या कहती हैं

उठ-उठ गिर-गिर तरल तरंग

भर लो भर लो अपने दिल में

मीठी मीठी मृदुल उमंग !

पृथ्वी कहती धैर्य न छोड़ो

कितना ही हो सिर पर भार,

नभ कहता है फैलो इतना

ढक लो तुम सारा संसार !

5. कविता 'प्रकृति संदेश' में 'सागर' से कवि हमें क्या सीख लेने को कहते हैं?

(a) साहस और दृढ़ता

(b) मन में गहराई लाना

(c) ऊँचे लक्ष्य बनाना

(d) संसार को ढक लेना

6. कविता में पर्वत का संदेश क्या है?

(a) धैर्य रखना

(b) मन को शांत रखना

(c) ऊँचाई और महानता पाना

(d) गहराई अपनाना

7. 'सागर कहता है लहराकर' यहाँ सागर किस गुण को अपनाने का संकेत देता है?

(a) धैर्य

(b) गहराई

(c) फैलाव

(d) साहस

8. 'उठ-उठ गिर-गिर तरल तरंग' किस जीवन-स्थितियों का प्रतीक है?

(a) आनंद और उत्साह

(b) धैर्य और स्थिरता

(c) गहराई और फैलाव

(d) कठिनाइयाँ और सफलताएँ.

व्याकरण

निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प का चयन कीजिए :

9. "यदि तुम मन लगाकर पढ़ोगे तो परीक्षा में अवश्य सफल होगे।" यह वाक्य है -

(a) सरल वाक्य

(b) संयुक्त वाक्य

(c) मिश्र वाक्य

(d) विस्मयादिबोधक वाक्य

10. "मोहन पढ़ाई करता है और सोहन खेलों में अच्छा है।" यह वाक्य है -

(a) सरल वाक्य

(b) विस्मयादिबोधक वाक्य

(c) मिश्र वाक्य

(d) संयुक्त वाक्य

11. "फल खाया जा रहा है।" यह किस वाच्य का उदाहरण है?

(a) कर्तृवाच्य

(b) कर्मवाच्य

(c) भाववाच्य

(d) विधिवाच्य

12. "आकाश में बादल छाए हुए हैं।" इसमें 'बादल' कौन-सा पद है?

(a) क्रिया

(b) संज्ञा

(c) सर्वनाम

(d) अव्यय

13. "उसकी आवाज बिजली की तरह गूंज रही थी।" यह कौन-सा अलंकार है?

(a) उत्प्रेक्षा

(b) श्लेष

(c) अतिशयोक्ति

(d) मानवीकरण

14. 'त्रिलोक' किस प्रकार का समास है?

(a) तत्पुरुष

(b) द्वंद्व

(c) द्विगु

(d) कर्मधारय

15. ई-मेल लेखन किससे संबंधित है?

(a) आधुनिक संचार माध्यम

(c) मौखिक संचार

(b) पारंपरिक संचार माध्य

(d) टेलीफोन संदेश

16. "पढ़ाई जीवन को उज्ज्वल बनाती है।" इसमें कौन-सा अलंकार है?

(a) मानवीकरण

(b) उत्प्रेक्षा

(c) श्लेष

(d) अतिशयोक्ति

पाठ्यपुस्तक

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के लिए सही उत्तर का चयन करें :

यूमथांग पहुँचने के लिए हमें रात भर लायुंग में पड़ाव लेना था। गगनचुंबी पहाड़ों के तल में साँस लेती एक नन्हीं सी शांत बस्ती लायुंग। सारी दौड़-धूप से दूर जिंदगी जहाँ निश्चित सो रही थी। उसी लायुंग में हम ठहरे थे। तिस्ता नदी के तीर पर बसे लकड़ी के एक छोटे-से घर में। मुँह-हाथ धोकर मैं तुरंत ही तिस्ता नदी के किनारे बिखरे पत्थरों पर बैठ गई थी। सामने बहुत ऊपर से बहता झरना नीचे कल-कल बहती तिस्ता में मिल रहा था। मद्धिम मद्धिम हवा बह रही थी। पेड़-पौधे झूम रहे थे। गहरे बादलों की परत ने चाँद को ढक रखा था... बाहर परिंदे और लोग अपने घरों को लौट रहे थे। वातावरण में अद्भुत शांति थी। मंदिर की घंटियों-सी... घुंघरुओं की रुनझुनाहट-सी। आँखें अनायास भर आईं।

17. लायुंग किस प्रकार की बस्ती बताई गई है?

(a) भीड़-भाड़ वाली

(b) शांत और नन्हीं

(c) औद्योगिक

(d) आधुनिक

18. उपर्युक्त गद्यांश में वातावरण की शांति की तुलना किससे की गई है?

(a) शंखध्वनि से

(b) बाजे की धुन से

(c) मंदिर की घंटियों और घुंघरुओं की रुनझुनाहट से

(d) समुद्र की लहरों से

निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के लिए सही उत्तर का चयन करें :

तुम्हारी यह दंतुरित मुसकान

मृतक में भी डाल देगी जान

धूलि-धूसर तुम्हारे ये गात...

छोड़कर तालाब मेरी झोंपड़ी में खिल रहे जलजात

परस पाकर तुम्हारा ही प्राण,

पिघलकर जल बन गया होगा कठिन पाषाण

19. मृतक में भी डाल देगी जान, का क्या अर्थ है?

(a) मरे हुए को जिंदा कर देना

(b) हारे हुए को जीता देना

(c) हताश और निराश व्यक्ति में खुशी ला देना

(d) माँ-बाप का काम आसान कर देना

20. 'धूलि-धूसर तुम्हारे ये गात' पंक्ति में 'गात' का अर्थ है-

(a) वस्त्र

(b) शरीर

(c) खेत

(d) खेल

Ans. (b)

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प का चयन करें :

21. भोलानाथ किसको देख कर सिसकना भूल जाते थे?

(a) अपनी माता को

(b) अपने पिता को

(c) खेल के साथियों को

(d) अपने भाइयों को

22. उद्धव कृष्ण का कौन-सा संदेश लेकर आए थे?

(a) प्रेम संदेश

(b) अनुराग

(c) योग संदेश

(d) इनमें से कोई नहीं

23. 'राम-लक्ष्मण-परशुराम' संवाद में किस रस की प्रमुखता है?

(a) हास्य रस

(b) करुण रस

(c) शांत रस

(d) वीर रस

24. 'उत्साह' कविता में कवि ने बादल की तुलना किससे की है?

(a) घरती से

(b) आकाश से

(c) कवि से

(d) इनमें से कोई नहीं

25. 'यह दंतुरित मुस्कान' कविता के कवि कौन है?

(a) नागार्जुन

(b) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

(c) महादेवी वर्मा

(d) गिरिजाकुमार माथुर

26. जितेन नार्गे की जीप में किसकी तस्वीर लगी हुई थी?

(a) महात्मा गाँधी

(b) दलाई लामा

(c) महात्मा बुद्ध

(d) महावीर

27. फसल किसका गुणधर्म है?

(a) हाथ का

(b) पानी का

(c) किसान का

(d) मिट्टी का

28. संगतकार का क्या अर्थ होता है?

(a) मुख्य गायक

(b) मुख्य गायक का साथ देने वाले गायक

(c) गीतकार

(d) संगीतकार

29. मन्नू भंडारी की हिंदी प्राध्यापिका का क्या नाम था ?

(a) शीला अग्रवाल

(b) मनीषा यादव

(c) शालिनी गुप्ता

(d) ज्योति गोयल

30. हालदार साहब और चश्मेवाले में क्या समानता है?

(a) दोनों चश्मा बेचते थे

(b) दोनों देशभक्त थे

(c) पानवाला दोनों का मजाक बनाता था

(d) इनमें से कोई नहीं

वर्णनात्मक प्रश्न(खण्ड - ख)

(अति लघु उत्तरीय प्रश्न)

प्रश्न 31. गोपियों ने उद्धव को योग की शिक्षा कैसे लोगों को देने की बात कही है?

उत्तर : गोपियों ने उद्धव से योग की शिक्षा देने की बात उन लोगों के लिए कही है जिनका मन भ्रमित है अर्थात् स्थिर नहीं है। गोपियाँ तो मन, वचन और कर्म से कृष्ण के प्रति समर्पित हैं।

प्रश्न 32. पाठ 'नेताजी का चश्मा' में मूर्ति के निर्माता का क्या नाम थां?

उत्तर : नेताजी की मूर्ति के निर्माता का नाम मोतीलाल था।

प्रश्न 33. लेखिका ने युमथांग की यात्रा के दौरान कौन-कौन से वृक्ष देखे ?

उत्तर : लेखिका ने युमथांग की यात्रा के दौरान पाइन और धूपी जैसे कई तरह के वृक्ष देखे।

प्रश्न 34. कवि बादल को गरज कर बरसने के लिए क्यों कह रहा है?

उत्तर: कवि मानव समाज में क्रांति और चेतना लाने के लिए बादल को गरजने को कहता है। वह बादल से इस धरती पर बरस कर दुखों से पीडित धरती को शांति और सुख से शीतल करने को कह रहा है।

प्रश्न 35. नवाबी नस्ल के व्यक्ति ने लेखक को क्या देने की पेशकश की थी?

उत्तर : नवाबी नस्ल के व्यक्ति ने लेखक को 'लखनऊ का बालम खीरा' देने की पेशकश की थी।

प्रश्न 36. बचपन के दिनों में बिस्मिल्ला खाँ शहनाई का रियाज करने कहाँ जाते थे?

उत्तर : बचपन के दिनों में बिस्मिल्ला खाँ शहनाई का रियाज करने बालाजी मंदिर जाते थे।

प्रश्न 37. 'एक कहानी यह भी' पाठ के आधार पर बताइए कि लेखिका की दो साल बड़ी बहन का क्या नाम था?

उत्तर : लेखिका से दो साल बड़ी बहन का नाम सुशीला था।

प्रश्न 38. गीत के अंतरे से भटकने वाले गायक को कौन सँभालता है?

उत्तर : संगतकार।

(खण्ड- ग) (लघु उत्तरीय प्रश्न)

प्रश्न 39. 'माता का अंचल' पाठ में बैजू और बच्चों ने किसे तथा क्यों चिढ़ाया? उसका क्या परिणाम हुआ?

उत्तर : बैजू और बच्चे तरह-तरह की बदमाशी करते थे। एक बार बैजू नामक लड़के ने मस्ती करते हुए रास्ते में आते हुए मूसन तिवारी को 'बुढ़वा बेईमान माँगे करैला का चोखा' कहकर चिढ़ा दिया। अन्य बच्चों ने भी मस्ती में आकर ये शब्द दोहराए थे।

अपने अपमान का बदला लेने के लिए स्कूल में जा पहुँचे। वहाँ चारों लड़कों में से बैजू तो भाग निकला, किंतु लेखक और उसका भाई पकड़े गए। बच्चों को अध्यापक से खूब डाँट पड़ी। यह सुनकर बाबू जी दौड़ते हुए पाठशाला गए। गुरु जी से विनती कर बाबू जी लेखक को घर ले गए।

प्रश्न 40. लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या-क्या विशेषताएँ बताईं?

उत्तर : लक्ष्मण ने वीर योद्धा के बारे में बताया कि सच्चा वीर रण-भूमि में अपनी वीरता दिखाता है, अपना अपने मुँह से अपना गुण-गान नहीं करता है। 'सूरसमर करनी करहिं कह न जनावन आपु।'

प्रश्न 41. पानवाले और हालदार साहब की सोच में क्या अंतर था ? स्पष्ट करें।

उत्तर : पानवाला व्यावहारिक, सरल और मजाकिया था। वह रोज़मर्रा की ज़िंदगी और छोटे-मोटे मुनाफे से मतलब रखता था। वह देशभक्ति को एक हल्के-फुल्के अंदाज़ में लेता था और 'कैप्टन' जैसे व्यक्ति का भी मज़ाक उड़ाता था।

जबकि, हालदार साहब की सोच अधिक आदर्शवादी और सैद्धांतिक थी। वे देश के बारे में बड़ी सोच रखते थे तथा नेताजी और देशभक्ति के आदर्शों में विश्वास रखते थे। देशभक्तों के लिए सम्मान उनके लिए महत्वपूर्ण था। उन्हें 'कैप्टन' जैसे मामूली व्यक्ति की देशभक्ति देखकर बहुत गर्व महसूस हुआ। पानवाले द्वारा उसका मजाक उड़ाना उन्हें अच्छा नहीं लगा।

प्रश्न 42. कवि की आँख फागुन की सुंदरता से क्यों नहीं हट रही है?

उत्तर : फागुन मस्त, मादक और शोभाशाली है। उसका वास्तविक रूप-सौन्दर्य रंग-बिरंगे फूलों, पत्तों और मदमस्त हवाओं के माध्यम से प्रकट हो रहा है। फागुन के कारण मौसम इतना सुन्दर हो गया है कि उस पर से आँख हटाने का मन नहीं करता।

प्रश्न 43. झिलमिलाते सितारों की रोशनी में नहाया गंतोक लेखिका को किस तरह सम्मोहित कर रहा था?

उत्तर : रात में गंगटोक शहर अत्यंत सम्मोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। चमचमाते शहर को दूर ऊपर से देखने पर ऐसा लगता है मानो आसमान उलटा पड़ा है और सारे तारे बिखरकर नीचे टिमटिमा रहे हैं। झिलमिलाते सितारों की रोशनी में नहाया गंगटोक एक अपूर्व सौन्दर्य प्रदान कर लेखिका को सम्मोहित कर रहा था। उनकी चेतना शून्य-सी हो गयी थी। बाहर और भीतर जड़-सा शून्य हो गया था। वह अपनी इन्द्रियों से दूर एक रोशनी भरे संसार में चली गयी थी। उनके लिए आस-पास का वातावरण शून्य-सा हो गया था।

प्रश्न 44. 'लखनवी अंदाज' पाठ में लेखक ने मुख्यतः किस पर व्यंग्य किया है ?

उत्तर : लखनवी अंदाज' पाठ में लेखक ने मुख्यतः उन लोगों पर व्यंग्य किया है जो जीवन की शान-बान का झूठा दिखावा करते हैं। वे जीवन की सहजता व स्वाभाविकता को स्वीकार करने से इन्कार करते हैं। लेखक ने दिखाया है कि खीरा एक साधारण वस्तु है तथा आम लोग उसका सेवन करते हैं किन्तु वह लखनवी नवाब उसे खाने में अपनी तौहीन समझता है। उसे सूंघकर चलती गाड़ी से नीचे फेंक देता है। वे इसी में अपनी महानता समझते हैं। ऐसे लोग सेकंड क्लास में यात्रा करना भी अपना बड़प्पन समझते हैं। इस प्रकार लेखक ने तथाकथित नवाबों के दिखावटी जीवन पर करारा व्यंग्य किया है।

प्रश्न 45. लेखक ने अपने आपको 'हिरोशिमा के विस्फोटक का भोक्ता' कब और किस तरह महसूस किया?

उत्तर : लेखक हिरोशिमा की घटनाओं के बारे में सुनकर तथा अखबारों में पढ़कर भी उस अमानवीय विस्फोट का भोक्ता नहीं बन सका। एक दिन वह जापान के हिरोशिमा नगर में घूम रहा था। उसकी नजर अनायास एक पत्थर पर पड़ गयी। उस पत्थर पर मानव की एक छाया छपी हुई थी। अनुमानतः परमाणु विस्फोट के समय कोई आदमी उस पत्थर के पास खड़ा होगा। विस्फोट से उसका शरीर उड़ गया होगा और उस पत्थर पर उसकी आकृति शेष रह गयी होगी। उसे देखकर लेखक के मन में अनुभूति जग गयी। उसके मन में उस दारुणिक घटना का दृश्य साकार हो उठा होगा और उस समय लेखक उस दृश्य का भोक्ता बन गया।

प्रश्न 46. संगतकार जैसे व्यक्ति संगीत के अलावा और किन-किन क्षेत्रों में दिखाई देते हैं?

उत्तर : संगतकार जैसे व्यक्ति संगीत के अलावा नाटक, फिल्म, विभिन्न खेलों की टीम, राजनीति आदि अनेक क्षेत्रों में दिखलाई पड़ते हैं। संतों-महात्माओं के शिष्य भी उनका महत्वपूर्ण सहयोग करते हैं। वैज्ञानिक क्षेत्र में प्रमुख वैज्ञानिक के साथ अनेक दूसरे वैज्ञानिक भी काम करते हैं। किंतु किसी महत्त्वपूर्ण खोज का श्रेय मुख्य वैज्ञानिक को दिया जाता है। कहने का अभिप्राय है कि अधिकांश क्षेत्रों में काम तो अनेक लोग करते हैं, किंतु सफलता का श्रेय मुख्य व्यक्ति को ही दिया जाता है।

(खण्ड - घ) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

प्रश्न 47. आपके क्षेत्र में बार-बार बिजली कटती है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इस समस्या के समाधान हेतु विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को एक आवेदन पत्र लिखिए।

सेवा में,

अधीक्षण अभियंता,

विद्युत विभाग, झारखंड।

विषय : सिंह मोड़, विकास नगर में अनियमित विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध में।

महाशय,

श्रीमान से अनुरोध है कि विगत कई माह से मेरे मुहल्ले में विद्युत आपूर्ति पूर्णतः अनियमित रूप में हो रही है। कभी दो-तीन दिनों तक विद्युत आपूर्ति नहीं होती, कभी उसकी आँख मिचौली का खेल और कभी लो वोल्टेज के कारण हम लोग त्रस्त हैं। इससे हमारी पढाई में काफी व्यवधान उत्पन्न होता है। बोर्ड परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाएँ सर पर हैं। इस मुहल्ले में छात्रों की अधिकता है। मैं स्वयं भी परीक्षा की तैमारी कर रहा हूँ। विद्युत आपूर्ति की यह स्थिति हमारे परीक्षा परिणाम को प्रभावित करेगी।

अतः श्रीमान से अनुरोध है कि इस मुहल्ले की विद्युत व्यवस्था में सुधार लाने की कृपा की जाय।

विश्वासभाजन

आलोक कुमार

दिनांक : 5 जनवरी, 2026

विकास नगर, सिंह मोड, राँची

प्रश्न 48. बालगोबिन भगत के व्यक्तित्व और उनकी वेशभूषा का अपने शब्दों में चित्र प्रस्तुत कीजिए ?

उत्तर : बालगोबिन भगत गृहस्थ होते हुए भी अपना आचरण साघु-वैरागियों सा रखते थे। उनकी उम्र साठ वर्ष के ऊपर थी। वे रूप-रंग से गोरे और मंझोले कद के व्यक्ति थे। उनके बाल सफेद थे। दाढ़ी लम्बी थी। वे प्रायः एक लंगोटी में रहा करते थे। कबीरपंथियों के समान एक कनफटी टोपी पहनते थे। सर्दियों में काला कम्बल ओढ़ा करते थे। उनके ललाट पर रामानन्दी चंदन और गले में तुलसी की माला सुशोभित होती थी।

प्रश्न 49. 'आत्मकथ्य' कविता के माध्यम से प्रसाद जी के व्यक्तित्व की जो झलक मिलती है, उसे अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर : इस कविता के माध्यम से पता चलता है कि जयशंकर प्रसाद अत्यंत सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। वे अंतर्मुखी होते हुए भी यथार्थवादी थे। वे सत्यवादी थे और सच कहने में विश्वास रखते थे। विनम्रता उनके व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषता थी। वे अपने-आपको एक साधारण व्यक्ति की भाँति समझते थे। इस कविता में उन्होंने अपने जीवन के विषय में संकेत रूप में वह सब कुछ कह दिया है जो बहुत लंबी-चौड़ी आत्मकथा में भी नहीं कहा जा सकता। उन्होंने अपनी इस कविता में उन लोगों को उत्तर दिया है जो लोग उनको आत्मकथा लिखने का आग्रह कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनके जीवन में आत्मकथा लिखने योग्य महान् उपलब्धियाँ नहीं हैं। उनका जीवन तो दुःखों व अभावों से भरा पड़ा है। इसलिए अभावों व दुःखों की घटनाओं को दोहराने से मनुष्य सदा दुःखी ही होता रहता है। उनके जीवन के कुछ मधुर एवं प्रसन्नता के पल भी रहे हैं जो उनके जीवन की निजी निधि हैं। उन्हें वे सबके सामने व्यक्त नहीं करना चाहते। वे अपने सुख-दुःख के क्षणों को स्वयं ही समभाव से झेलने व बिताने के पक्ष में थे।

प्रश्न 50. मन्नू भंडारी ने अपनी माँ के किन गुणों की चर्चा अपनी आत्मकथा में की है ?

उत्तर : लेखिका अपनी माँ का उल्लेख करते हुए बताती है कि उसकी माँ एक शांत स्वभाव वाली नारी थी। लेखिका ने उनमें धरती से भी कहीं अधिक धैर्य और सहनशक्ति को देखा था। वह अनपढ़ और घरेलू नारी थी। उसका सारा जीवन और सोच अपने पति व बच्चों के इर्द-गिर्द घूमता था। वह हर समय बच्चों और पति की सेवा के लिए तत्पर रहती थी। उसने कभी किसी के प्रति कोई शिकायत या मन-मुटाव नहीं किया। उनका जीवन घर-रसोई तक सीमित था। उन्होंने आजीवन किसी से कुछ नहीं माँगा। पिताजी की नवाबी आदतों, अधूरी महत्त्वाकांक्षाओं और सदा शीर्ष पर रहने के बाद नीचे उतरने की पीड़ा सदा क्रोध के रूप में उनकी पत्नी पर बरसती रहती थी। लेकिन उसने सदा दूसरों को दिया ही, माँगा कुछ नहीं। किंतु असहाय और विवशता में लिपटा उनका यह त्याग कभी उनके बच्चों के लिए आदर्श नहीं बन सका। इतने उच्च विचार होने पर भी वह लेखिका का आदर्श इसलिए नहीं बन सकी क्योंकि लेखिका का स्वभाव क्रांतिकारी था। उसका विश्वास संघर्ष में था।

प्रश्न 51. दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 150 शब्दों में निबंध लिखिए:

(a) पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता :

संकेत बिंदु- प्रस्तावना, प्रदूषण की समस्या, वृक्षारोपण का महत्व, जल संरक्षण, जन-जागरूकता, निष्कर्ष।

(b) डिजिटल शिक्षा का महत्व :

संकेत बिंदु - प्रस्तावना, ऑनलाइन शिक्षा की उपयोगिता, लाभ व चुनौतियाँ, भविष्य की शिक्षा व्यवस्था, निष्कर्ष।

उत्तर :

(a) पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता

प्रस्तावना : प्रकृति पृथ्वी, जल, वायु आदि आधारभूत तत्त्वों के बीच एक प्राकृतिक समन्वय बनाकर पर्यावरण के रूप में जग में जीवन का संचार करती है। मानव अपनी निरंतर बढ़ती आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रकृति के उपलब्ध संसाधनों का दोहन करता रहा है। अन्धाधुन प्रकृति के दोहन से पर्यावरण में असन्तुलन हो गया है। यदि हम आज पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत नहीं हुए तो भावी पीढ़ी खतरे में पड़ जायेगी।

प्रदूषण की समस्या : आधुनिक युग में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या आज सारे विश्व के सामने विकराल रूप धारण किये खड़ी है। प्रदूषण मुख्य रूप से चार प्रकार का है वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, भूमि प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण। इनमें से वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण ने मानव-जीवन को बहुत प्रभावित किया है।

वृक्षारोपण का महत्व : वन एवं वृक्ष हमारे पर्यावरण और पारिस्थितिक तंत्र का एक अनिवार्य एवं महत्त्वपूर्ण अंग है। वृक्षों से निकला ऑक्सीजन जीवन का स्रोत है। पेड़-पौधे विषैली गैसों को समाप्त करते हैं। वन बाढ़ को रोकने में सहायक होते हैं। वन वर्षा को आकर्षित करते हैं। जंगलों के कटते रहने से मानव-सभ्यता को खतरा पैदा हो गया है। मौसम में काफी परिवर्तन आ गया है। अतः वृक्षारोपण को बढ़ाना तथा वनों की कटाई को रोकना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जल संरक्षण : वढ़ती हुई जनसंख्या, बढ़ते नगरीकरण और बढ़ती हुई आवश्यकताओं के कारण जल की जरूरत बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर, अंधाधुंध वनों की कटाई, नदियों पर अतिक्रमण तथा बढ़ते प्रदूषण के कारण वर्षा कम होती जा रही है तथा जल स्तर गिरता जा रहा है। दिनों-दिन मानव गहरे जल-संकट से घिरता चला जा रहा है। हमें जल संरक्षण एवं संग्रहण के प्रति सचेत होना होगा।

जन-जागरूकता : सरकार और सामान्य जन सबको जागना होगा। योजनाबद्ध तरीके से हर गाँव में प्रचुर संख्या में जलाशयों का विकास करना होगा। वर्षा जल संग्रहण के लिए उपलब्ध तकनीक को प्रभावकारी ढंग से अमल में लाना होगा। वृक्षारोपण द्वारा धरती को हरा-भरा बना देने में ही विश्व का कल्याण है। इसी कारण अब गाँव-गाँव तक जंगल बचाओ, वृक्ष लगाओ का अभियान तेजी से चलाना होगा।

निष्कर्ष : आवश्यकता इस बात की है कि हम पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को एक आन्दोलन का रूप दें। पर्यावरण असंतुलन एवं प्रदूषण ने आज के समय में गंभीर रूप धारण कर लिया है। ऐसी स्थिति में सरकार के साथ जन सामान्य को तत्काल इस समस्या को दूर करने के लिए कारगर कदम उठाने होंगे।

(b) डिजिटल शिक्षा का महत्व

प्रस्तावना : आज हम डिजिटल युग में जी रहे हैं। स्मार्टफोन, कम्पयूटर और इंटरनेट कनेक्टिविटी ने पूरे संसार को बातचीत करने, जानकारी प्राप्त करने, मनोरंजन एवं अनेक उपयोगी क्रिया-कलापों के लिए एक मंच दे दिया है। इसने शिक्षा और सीखने को भी पारंपरिक सीमाओं से आगे कर दिया है। डिजिटल ऑनलाइन शिक्षा ने शिक्षण विधियों में क्रांति ला दी है, जिससे शिक्षा अधिक व्यापक, आकर्षक, सुलभ और समावेशी बन गई है।

ऑनलाइन शिक्षा की उपयोगिता : इंटरनेट, सैटेलाइट और डिजिटल उपकरणों के उपयोग से ऑनलाइन शिक्षा की पहुँच बहुत व्यापक हो गयी है। यह छात्रों को उनकी भौगोलिक स्थिति की परवाह किए बिना शिक्षा सुलभ कराती है। डिजिटल शिक्षा विभिन्न विषयों पर पाठ्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है। छात्रों को अपनी रुचि के आधार पर पाठ्यक्रम चुनने की स्वतंत्रता है। इसने शिक्षा को सभी के लिए किफायती और सुलभ बना दिया है। डिजिटल ऑनलाइन शिक्षा आकर्षक और इंटरैक्टिव होती है। वीडियो, एनिमेशन और क्विज जैसे मल्टीमीडिया तत्वों के कारण सीखना अधिक आकर्षक बन जाता है। लचीलापन ऑनलाइन शिक्षा को और भी उपयोगी बना देता है। छात्र अपनी सुविधानुसार कहीं भी, कभी भी अपनी सीखने की गति के अनुसार पढ़ सकते हैं। यह लचीलापन आर्थिक गतिविधियों या घरेलू कामों के साथ-साथ अध्ययन को जारी रखने में उपयोगी होता है।

डिजिटल शिक्षा की चुनौतियाँ : डिजिटल ऑनलाइन शिक्षा के अनेक लाभ हैं तो कुछ चुनौतियाँ भी हैं जिनका समाधान आवश्यक है। ग्रामीण और गरीब इलाकों में स्मार्टफोन, कंप्यूटर, स्थिर इंटरनेट की पहुँच की कमी और बिजली की अनियमित आपूर्ति एक बड़ी बाधा है। शिक्षकों और छात्रों दोनों में डिजिटल साक्षरता और तकनीकी कौशल की कमी तथा भाषाई बाधा भी एक चुनौती है। पारंपरिक कक्षा की मानवीय संवेदनशीलता, शिक्षक और सहपाठियों से सामाजिक संपर्क न होने के कारण व्यक्तित्व का पूर्ण विकास नहीं हो पाता। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ भी हैं, जिनमें आँखों पर अत्यधिक दबाव, सिरदर्द और गलत मुद्रा के कारण गर्दन और पीठ में दर्द शामिल हैं।

भविष्य की शिक्षा व्यवस्था : सार्वभौमिक और एकरूप शिक्षा की दिशा में डिजिटल शिक्षा ही शिक्षा का भविष्य है। यह एक क्रांतिकारी पहल है जो लाखों छात्रों को सुलभ ज्ञान प्राप्त करने और अपने लिए बेहतर भविष्य बनाने में मदद करेगी। डिजिटल शिक्षा प्रौद्योगिकी के व्यापक और विशाल भविष्य को देखते हुए सरकार भी डिजिटल शिक्षा को आक्रामक तरीके से बढ़ावा दे रही है।

निष्कर्ष : डिजिटल शिक्षा में देश के संपूर्ण शिक्षा क्षेत्र में क्रांति लाने और भारत को ज्ञान अर्थव्यवस्था में बदलने की क्षमता है। समय की माँग है कि बुनियादी बातों पर ध्यान दिया जाए और लगातार विकसित हो रही डिजिटल शिक्षा तकनीक के साथ मानवीय पहलुओं से भी तालमेल बनाए रखा जाए, ताकि डिजिटल शिक्षा सभी के लिए सुलभ और प्रभावी बन सके।

प्रश्न 52. किसी एक का भाव स्पष्ट करें :

(a) लखन कहा हँसि हमरे जाना।

सुनहु देव सब धनुष समाना।।

का छति लाभु जून धनु तोरें।

देखा राम नयन के भोरें।।

उत्तर : सीता स्वयंवर में शिव-धनुष टूटने के बाद परशुराम स्वयंवर-सभा में आये। शिव-धनुष को टूटा हुआ देखकर परशुराम को काफी क्रोध हुआ। लक्ष्मण ने हँसते हुए परशुराम से कहा कि मेरी समझ में सभी घनुष एक ही समान है। पुराने धनुष के तोड़ने से क्या लाभ तथा क्या हानि हो सकती है? श्रीराम जी ने तो इसे नया समझकर इसे हाथ ही लगाया था कि यह छूने मात्र से ही टूट गया। लक्ष्मण के इस व्यंग्य पर परशुराम का क्रोध और भी बढ़ गया।

(b) विकल विकल, उन्मन थे उन्मन

विश्व के निदाघ के सकल जन,

आए अज्ञात दिशा से अनंत के घन !

तप्त धरा, जल से फिर

शीतल कर दो-

बादल, गरजो !

उत्तर : कवि बादलों का आह्वान करता है कि वे बरस कर गर्मी के ताप से तपी हुई धरती को शीतलता प्रदान करें। कवि के अनुसार, चारों ओर बेचैनी है। लोग व्याकुल हैं। हर मनुष्य परेशान है। लोगों के मन उचटे हुए हैं। इस परिस्थिति में कवि क्रांति रूपी बादल से कहता है कि खूब बरस कर गर्मी से त्रस्त लोगों को शीतल कर दो। उन्हें राहत की साँस लेने दो खूब गरजो।

कवि के कहने का आशय यह है कि इस संसार में चारों ओर लोग हिंसा, कष्ट और शोषण से पीड़ित हैं। उस स्थिति में परिवर्तन का दूत बन कर बादल लोगों का कल्याण करे।

 Class X Economics






Question Solution

Class 10 गणित (Mathematics) Jac Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Science (विज्ञान) SET-5 Sumudran Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Science (विज्ञान) SET-4 Sumudran Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Science (विज्ञान) SET-3 Sumudran Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Science (विज्ञान) SET-2 Sumudran Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Science (विज्ञान) SET-1 Sumudran Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Science Jac Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Social Science All Subjects Model Question Answer 2025-26

Class 10 Social Science SET-5 Sumudran Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Social Science SET-4 Sumudran Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Social Science SET-3 Sumudran Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Social Science SET-2 Sumudran Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Social Science SET-1 Sumudran Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Social Science Jac Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Hindi-A Jac Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Economics All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer 

Class 10 Civics (नागरिकशास्त्र) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer 

Class 10 History (इतिहास) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer 

Class 10 Geography (भूगोल) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer

Class 10 Science Jac Model Paper 2024-25

Class 10 Social Science Jac Model Paper 2024-25

Class 10 Hindi (A) Jac Model Paper Solution 2024-25

10th Hindi Jac Model Question Solution,2022-23

Sanskrit (संस्कृत) Jac Model Question Solution, 2022-23

Class X सामाजिक विज्ञान मॉडल प्रश्नपत्र 2022-23


Useful Link

Class 9th & 10th

Click Here

Class 11th & 12th

Click Here

University Economics

Click Here

11th & 12th Model Question Solution

Click Here

Hindu Mythological Secrets

Click Here

Quiz

Click Here

JAC Exam. Question & Solution

Click Here

Department Letter, Exam. & NEWS

Click Here

TGT-PGT-JPSC

Click Here

Department Letter, Exam. & NEWS.

Click Here

JAC BOARD NEWS

Click Here

Online Test

Click Here

YouTube

Click Here

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare