Class 10 सामाजिक विज्ञान Set-4
Sumudran Model Sample Question Papers with Answers JCERT द्वारा जारी
सामान्य
निर्देश :
-
परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर दें।
-
इस प्रश्न-पत्र में चार खण्ड A, B, C एवं D हैं। कुल प्रश्नों की संख्या 52 हैं।
-
खण्ड A में कुल 30 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं।
इनमें से एक सही विकल्प का चयन कीजिये। प्रत्येक प्रश्न के लिए 01 अंक निर्धारित हैं।
-
खण्ड B में प्रश्न संख्या 31 से 38 अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं
6 प्रश्नों का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित हैं।
-
खण्ड C में प्रश्न संख्या 39 से 46 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्ही 6 प्रश्नों
का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक निर्धारित हैं।
-
खण्ड D में प्रश्न संख्या 47 से 52 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं 4 प्रश्नों
का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक निर्धारित हैं।
खण्ड - A
प्रश्न
1 से 30 तक बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 01 अंक निर्धारित हैं।
1. 1789 में, कौन एक राष्ट्र था जिसके सम्पूर्ण भू-भाग पर एक निरंकुश
राजा का आधिपत्य था?
(1)
ब्रिटेन
(2) फ्रांस
(3)
जर्मनी
(4)
रूस
2. कौन सी घटना ने पूरे यूरोप के शिक्षित अभिजात वर्ग में राष्ट्रीय
भावनाओं का संचार किया?
(1)
नेपोलियन का आक्रमण
(2) यूनान का स्वतंत्रता संग्राम
(3)
फ्रांस की क्रांति
(4)
इटली और जर्मनी का एकीकरण
3. जर्मनी के एकीकरण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले बिस्मार्क कहाँ
के चांसलर थे?
(1)
ऑस्ट्रिया
(2)
बर्लिन
(3) प्रशा
(4)
म्यूनिख
4. अमृतसर के जलियाँवाला बाग में लोग क्यों जमा हुए थे?
(1)
बैशाखी मेला में भाग लेने
(2)
रॉलेट ऐक्ट का विरोध
(3) 1 और 2 दोनों
(4)
इनमें से कोई नहीं
5. चौरी-चौरा में हिंसात्मक घटना कब हुई?
(1) 5 फरवरी, 1922
(2)
8 नवम्बर, 1924
(3)
10 फरवरी, 1927
(4)
9 अप्रैल, 1930
6. त्रिनिदाद में मुहर्रम के सलाना जुलूस को एक विशाल उत्सवी मेले का
रूप दिया गया। इस मेले का क्या नाम दिया गया है?
(1) होसे
(2)
लेबरन
(3)
चिरागान
(4)
नब्बाना
7. दूसरे विश्वयुद्ध एक खेमा जो 'मित्र राष्ट्रों' के नाम से जाना जाता
था, उसमें कौन-कौन से देश थे?
(1)
ब्रिटेन, सोवियत संघ, फ्रांस और भारत
(2)
ब्रिटेन, फ्रांस, अमेरिका और भारत
(3) ब्रिटेन, सोवियत संघ, फ्रांस, अमेरिका
(4)
ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रिया
8. भारत में बुनकरों को कच्चे कपास की समस्या का सामना क्यों करना पड़ा?
(1) कच्चे कपास के निर्यात में वृद्धि हुई
(2)
कपास की फसल नष्ट हो गयी
(3)
स्थानीय बाजार सिकुड़ गये
(4)
निर्यात बाजार गिर गया
9. ज्योतिबा फुले ने जाति प्रथा के अत्याचारों
पर 1871 में कौन-सी पुस्तक लिखी?
(1) गुलामगिरी
(2) हरिजन
(3) स्त्री-धर्म
(4) स्वराज
10. हमारे देश में निम्नलिखित में से कौन-सा
स्थान 'शीत मरुस्थल' के रूप में जाना जाता है?
(1) राजस्थान
(2) मिजोरम
(3) अरुणाचल प्रदेश
(4) लद्दाख
11. भूमि निम्नीकरण को रोकने के प्रमुख उपाय
क्या हैं?
(1) वनारोपण
(2) चारागाहों का उचित प्रबंधन
(3) खनन नियंत्रण
(4) इनमें से सभी
12. वन विभाग के अन्तर्गत 'संयुक्त वन प्रबंधन'
किस प्रकार के वनों के बचाव के लिए कार्य करता है?
(1) क्षरित वन
(2) समशीतोष्ण वन
(3) उष्णकटिबंधीय वन
(4) पर्णपाती वन
13. भारत में जैव विविधता को कम करने वाले
महत्वपूर्ण कारक कौन हैं?
(1) वन्य जीव के आवास का विनाश
(2) वन्य जीव को मारना या शिकार करना
(3) पर्यावरणीय प्रदूषण एवं दावानल
(4) उपरोक्त सभी
14. कौन-सी परियोजना सतलुज-व्यास बेसिन में
जल-विद्युत उत्पादन और सिंचाई दोनों के काम में आती है?
(1) दामोदर घाटी परियोजना
(2) भाखड़ा नांगल परियोजना
(3) ब्यास परियोजना
(4) हीराकुंड परियोजना
15. जब भूमि के छोटे टुकड़ों पर सरल तथा आदिम
कृषि औजारों जैसे लकड़ी के हल, डाओ और खुदाई करने वाली छड़ी तथा परिवार अथवा समुदाय
के श्रम की मदद से कृषि की जाती है, तो इसे किस प्रकार की कृषि कहा जाता है?
(1) प्रारंभिक जीविका निर्वाह कृषि
(2) गहन जीविका कृषि
(3) वाणिज्यिक कृषि
(4) स्थानांतरित कृषि
16. भारत किस फसल का सबसे बड़ा उत्पादक देश
होने के साथ-साथ उपभोक्ता भी है?
(1) चावल
(2) बाजरा
(3) दलहन
(4) तिलहन
17. निम्नांकित में से किस प्रकार के खनिजों
का प्रयोग आणविक ऊर्जा के उत्पादन में किया जाता है?
(1) यूरेनियम और थोरियम
(2) यूरेनियम और जिप्सम
(3) यूरेनियम और अल्युमिनियम
(4) यूरेनियम और मैग्निशियम
18. भारत के किस शहर को इलेक्ट्रॉनिक राजधानी
के रूप में जाना जाता है?
(1) हैदराबाद
(2) बंगलौर
(3) मुंबई
(4) दिल्ली
19. किस प्रकार के शासन में समाज के विभिन्न
समूहों और उनके विचारों को उचित सम्मान दिया जाता है?
(1) लोकतांत्रिक
(2) राजतंत्र
(3) तानाशाही तंत्र
(4) इनमें से सभी
20. श्रीलंका में किस समुदाय के नेताओं ने
अपनी बहुसंख्या के बल पर शासन पर अपना प्रभुत्व जमाना चाहा?
(1) भूटिया
(2) सिंहली
(3) गुरुंग
(4) तमिल
21. भारत में अवशिष्ट (बाकी बचे) विषय किसके
अधिकार क्षेत्र में आते हैं?
(1) केंद्र सरकार
(2) राज्य सरकार
(3) केंद्र एवं राज्य सरकार
(4) स्थानीय सरकार
22. ऐसी व्यवस्था जिसमें केंद्र और राज्य सरकार
से शक्तियाँ ले कर स्थानीय सरकारों को दी जाती हैं, क्या कहलाता है?
(1) गठबंधन
(2) विकेंद्रीकरण
(3) केन्द्रीकरण
(4) अंगीकरण
23. निम्न में से कौन सभी नागरिकों और समुदायों को किसी भी धर्म का
पालन करने और प्रचार करने की आजादी देता है?
(1) संविधान
(2)
संसद
(3)
राष्ट्रपति
(4)
मानवाधिकार आयोग
24. निम्न में किसका उदय प्रतिनिधित्व पर आधारित लोकतांत्रिक व्यवस्था
के उभार के साथ जुड़ा है?
(1)
राजनीतिक दलों
(2) उदारवादियों
(3)
विकसित देशों
(4)
लामबंदियों
25. भारत के किस राज्य में गरीबी का प्रतिशत सबसे अधिक है?
(1)
छत्तीसगढ़
(2)
ओडिसा
(3)
मणिपुर
(4) बिहार
26. सार्वजनिक और निजी क्षेत्रक किस आधार पर विभाजित हैं?
(1) रोजगार की शर्तों के आधार पर
(2)
आर्थिक गतिविधि के स्वभाव के आधार पर
(3)
उद्यमों के स्वामित्व के आधार पर
(4)
उद्यम में नियोजित श्रमिकों की संख्या
27. भारत के सकल घरेलू उत्पाद का एक बड़ा भाग कौन-सा क्षेत्र प्रदान
करता है?
(1)
उत्पादन, निर्माण, बिजली और गैस
(2) सेवा क्षेत्र
(3)
कृषि और संबद्ध क्षेत्र
(4)
रक्षा और लोक प्रशासन
28. निम्न में से साख की शर्तों में कौन-कौन शामिल हैं?
(1)
ब्याज दर
(2)
समर्थक ऋणाधार
(3)
आवश्यक कागजात
(4) इनमें से सभी
29. विश्व व्यापार संगठन की स्थापना कब हुई ?
(1)
1991 ई.
(2)
1993 ई.
(3)
1992 ई.
(4) 1995 ई.
30. 'उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम' के किसे है? अन्तर्गत उपभोक्ताओं की
अपील सुनने का अधिकार
(1) राज्य आयोग
(2)
मानवाधिकार आयोग
(3)
महिला आयोग
(4)
योजना आयोग
खण्ड - B
प्रश्न
संख्या 31 से 38 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित
हैं। इनमें से किन्हीं 6 प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
प्रश्न 31. वियना कांग्रेस कब और किसके द्वारा आयोजित की गयी थी?
उत्तर
: वियना कांग्रेस 1815 ई. में ऑस्ट्रिया के चांसलर मैटरनिख द्वारा आयोजित की गयी थी।
प्रश्न 32. ब्रिटेन के दो औद्योगिक शहरों के नाम लिखिए?
उत्तर
: लंदन एवं मैनचेस्टर।
प्रश्न 33. जल दुर्लभता क्या हैं?
उत्तर
: असमान वितरण, अत्यधिक माँग, प्रदूषण एवं दुरुपयोग के कारण जल-स्तर लगातार नीचे जा
रहा है तथा जल की कमी हो रही है पानी की कमी की इस समस्या को जल दुर्लभता कहते हैं।
प्रश्न 34. गैर-पारंपरिक ऊर्जा के प्रमुख स्रोत कौन-कौन से हैं?
उत्तर
: गैर-पारंपरिक ऊर्जा के स्त्रोत हैं पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, भूतापीय ऊर्जा, ज्वारीय
ऊर्जा, कचरे से उत्पन्न ऊर्जा, गोबर गैस आदि।
प्रश्न 35. संघीय शासन व्यवस्था और एकात्मक शासन व्यवस्था में एक महत्त्वपूर्ण
अंतर बताइए।
उत्तर
: संघीय शासन व्यवस्था में दो या अधिक स्तरों पर सरकारें होती है; जैसे-केंद्रीय सरकार,
राज्य सरकार और स्थानीय सरकार। परंतुष्टुव एकात्मक शासन व्यवस्था में एक ही स्तर की
सरकार होती है और शेष इकाइयाँ उसके अधीन रहकर काम करती है।
प्रश्न 36. आर्थिक असमानता क्या है?
उत्तर: आय और सम्पत्ति में लोगों का बराबर हिस्सा नहीं होना
आर्थिक असमानता कहलाता है। इस स्थिति में मुट्ठीभर धनी लोगों का देश की कुल आय में हिस्सा
बढ़ता जाता है। समाज के सबसे निचले हिस्से के लोगों को जीवन बसर करने के लिए काफी
कम साधन मिलते हैं। उनकी आय गिरती जाती है और उन्हें अपनी आवश्यक आवश्यकताएँ पूरा करने
में मुश्किल आती है।
प्रश्न 37. राष्ट्रीय आय से क्या अभिप्राय
है?
उत्तर : देश की सीमाओं के भीतर उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं
के मूल्य में विदेशों से प्राप्त आय को जोड़ने से प्राप्त आय को राष्ट्रीय आय के नाम
से जाना जाता है।
प्रश्न 38. वैश्वीकरण क्या है?
उत्तर : वैश्वीकरण का अर्थ होता है घरेलू बाजार को विश्व
बाजार के साथ व्यापार, पूँजी, तकनीक, श्रम एवं सेवाओं के मुक्त प्रवाह के साथ जोड़ना
या समन्वय करना। इसका घनिष्ठ संबंध उदारीकरण तथा निजीकरण की नीतियों के साथ है।
खण्ड - C
प्रश्न संख्या 39 से 46 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न
का मान 3 अंक निर्धारित हैं।
इनमें से किन्हीं 6 प्रश्नों का उत्तर अधिकतम 150 शब्दों
में दीजिए।
प्रश्न 39. पहले विश्वयुद्ध के समय भारत का
औद्योगिक उत्पादन क्यों बढ़ा? चर्चा कीजिए।
उत्तर : प्रथम विश्वयुद्ध के समय भारत का औद्योगिक उत्पादन
बढ़ने के निम्नलिखित तीन कारण हैं :
(1) प्रथम विश्वयुद्ध में ब्रिटेन ऐसे उलझ गया कि उसका सारा
ध्यान अपने बचाव में लग गया। वह अब भारत में अपने माल का निर्यात न कर सका जिसके कारण
भारत में उद्योगों को पनपने का सुअवसर प्राप्त हो गया।
(2) इंगलैंड के सभी कारखाने निर्यात की विभिन्न चीजों की
बजाय सैनिक सामग्री के निर्माण में लग गये इससे भारतीय उद्योगों को एक विशाल देशी बाजार
मिल गया।
(3) देशी बाजार मिलने के अतिरिक्त भारतीय उद्योगों को भी
सरकार द्वारा फौज की वर्दियों, बूट आदि बनाने का काम मिल गया जिससे भारतीय उद्योग भी
प्रगति करते गये।
प्रश्न 40. उन्नीसवीं सदी में भारत में गरीब
जनता पर मुद्रण संस्कृति का क्या असर हुआ? वर्णन कीजिए।
उत्तर : 19वीं सदी में भारत में गरीब जनता पर मुद्रण संस्कृति
का निम्नलिखित असर हुआ -
(i) मुद्रण क्रांति के परिणामस्वरूप कम लागत पर अधिक पुस्तकों
का प्रकाशन हुआ जिसके कारण गरीब जनता को भी इन किताबों को खरीदने का अवसर प्राप्त हुआ।
अनेक लोगों को छापाखाने में काम मिला।
(ii) सस्ती मुद्रण सामग्री से उन्हें राष्ट्रीय, अन्तरराष्ट्रीय
और स्थानीय समाचार मिलने लगे।
(iii) भाषाई प्रेस ने गरीब लोगों के मन में राष्ट्रवादी भावनाओं
को रोपण किया।
(iv) मुद्रण संस्कृति द्वारा गरीबों में शराबखोरी, अशिक्षा
आदि सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता अभियान छेड़ा गया। समाज में धार्मिक कुरीतियाँ
जैसे सती प्रथा, बाल विवाह, मूर्तिपूजा, जाति प्रथा औरब्राह्मणों के प्रभुत्व का घोर
विरोध मुद्रण शक्ति द्वरा किया गया। इस प्रकार मुद्रण संस्कृति ने गरीब जनता के कल्याण
को सम्भव बना दिया।
(v) किताबों में प्राचीन पाखंडों की आलोचना करते हुए नये
और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना पर बल दिया गया। इससे जन्म आधारित विशेषाधिकार तथा जाति
आधारित भेदभाव को समाप्त करने का वातावरण बना।
प्रश्न 41. बहुउद्देशीय नदी परियोजनाओं से
होने वाली कोई दो हानियाँ लिखें।
उत्तर : बहुउद्देशीय नदी परियोजनाओं से होने वाली कोई दो
हानियाँ -
(1) बहुउद्देशीय परियोजनाओं के कारण भारी पैमाने पर स्थानीय
गरीब लोगों का विस्थापन होता है। स्थानीय लोगों को अपनी जमीन, आजीविका, संसाधनों से
लगाव एवं नियंत्रण को देश की बेहतरी के लिए त्याग देना पड़ता है।
(2)
बहुउद्देशीय परियोजनाओं ने पर्यावरण को भी प्रभावित किया है। बड़े बाँधों के निर्माण
में भारी मात्रा में वनों का क्षरण होता है जिससे पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
प्रश्न 42. सड़क परिवहन के गुण बताइए।
अथवा, सड़क परिवहन अन्य परिवहन साधनों की तुलना में अधिक उपयोगी क्यों
हैं?
उत्तर
: परिवहन के अन्य साधनों की तुलना में सड़क परिवहन के गुण -
(1)
परिवहन के अन्य साधनों की अपेक्षा सड़कों की निर्माण लागत बहुत कम है।
(2)
सड़कों को दुर्गम स्थानों पर भी बनाया जा सकता है।
(3)
सड़कों को नगरों, गाँवों, मुहल्लों और गलियों में भी बनाया जा सकता है।
(4)
सड़कें छोटी दूरी के यात्रियों तथा माल परिवहन के लिए उत्तम साघन हैं।
(5)
जल्दी खराब होने वाली वस्तुओं के लिए सड़क परिवहन एक महत्त्वपूर्ण साधन है।
(6)
सड़क परिवहन अन्य परिवहन साधनों जैसे रेल, समुद्री पत्तन, वायु पत्तन आदि तक सामान
एवं यात्रियों को पहुँचाने का सबसे उपयोगी साधन है।
प्रश्न 43. राजनीतिक दलों के सुधार के उपायों के बारे में बताएँ।
उत्तर
: (1) दलों में आन्तरिक लोकतन्त्र होना चाहिए।
(2)
धन-बल और बाहुबल पर नियंत्रण करने के लिए भ्रष्टाचारी और अपराधी तत्वों से परहेज रखना
चाहिए। उम्मीदवारों की आर्थिक स्थिति में पारदर्शिता रखना चाहिए।
(3)
दलों को अपनी विचारधारा पर कायम रहना चाहिए तथा दल-बदल को हतोत्साहित करना चाहिए।
(4)
महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देना चाहिए।
प्रश्न 44. लोकतंत्र किस प्रकार का वैध शासन व्यवस्था है?
उत्तर
: लोकतंत्र, चूँकि जनता के द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों के द्वारा संचालित होता है,
अतः यह एक वैध व्यवस्था है। प्रतिनिधियों का चुनाव जनता करती है। अतः इनके चुनाव पर
कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता है। लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में सभी निर्णय एक निश्चित
कायदे-कानून के अनुसार लिये जाते हैं। इसमें देर देर भले हो सकती है, परन्तु निर्णयों
की वैधता को प्रश्नगत नहीं किया जा सकता है।
प्रश्न 45. ऋण की किन्हीं तीन शर्तों का उल्लेख करें।
उत्तर
: (i) ब्याज दर : ऋण पर वार्षिक या मासिक ब्याज दर निश्चित की जाती है।
(ii)
समर्थक ऋणाधार : कर्ज लेने वाला व्यक्ति उधारदाता को गारंटी
देने के रूप में सम्पत्ति जमानत के रूप तय करता है। यदि निर्धारित समय सीमा के अंदर
ऋण लेने वाला पैसे नहीं चुकाता है, कर्ज दाता, समर्थक ऋणाधार को बेचकर अपना पैसा वापस
प्राप्त कर लेता है।
(iii)
आवश्यक कागजात : ऋण लेने वाला अपनी आर्थिक स्थिति के आवश्यक
कागजात ऋण देने वाले को देता है।
(iv)
भुगतान के तरीके : भुगतान एकमुश्त करना है या
समय-समय पर कब करना है, यह तय किया जाता है।
(v)
ऋण की अवधि : ऋण दीर्घकालिक है या कम समय का है, यह
निश्चित किया जाता है।
प्रश्न 46. विदेशी व्यापार तथा विदेशी निवेश में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर
: विदेशी निवेश : बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा परिसंपत्तियों, जैसे- भूमि भवन,
मशीन तथा अन्य उपकरणों की खरीद में व्यय की गयी मुद्रा को विदेशी निवेश कहा जाता है।
सरकार
अपने देश में बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करतीं हैं क्योंकि
इससे देश की आय एवं रोजगार में वृद्धि होती है।
विदेशी
व्यापार : विदेशी व्यापार वह प्रक्रिया है जिसके अन्तर्गत
उत्पादित माल को अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में विक्रय के लिए पहुँचाया जाता है। इसके अन्तर्गत
आयात एवं निर्यात दोनों ही होता है।
किसी
भी देश का यह प्रयास होता है कि विदेशी व्यापार के अन्तर्गत निर्यात बढ़े और आयात कम
हो। इससे विदेशी मुद्रा में वृद्धि होती है।
खण्ड - D
प्रश्न संख्या 47 से 52 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक
प्रश्न का मान 5 अंक निर्धारित हैं। इनमें से किन्हीं 4 प्रश्नों का उत्तर अधिकतम
250 शब्दों में दीजिए।
प्रश्न 47. पूना समझौता (पैक्ट) पर संक्षिप्त
टिप्पणी लिखें।
उत्तर : (i) डॉ. अंबेदकर का मानना था कि दलित वर्ग की समस्याओं
का समाधान तथा उनकी सामाजिक अपंगता का निवारण केवल राजनीतिक सशक्तीकरण के द्वारा
ही किया जा सकता है। अतः उन्होंने दलितों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्र का जोर-शोर
से समर्थन किया।
(ii) इस विषय पर गाँधी जी से उनका गंभीर विवाद हुआ। इसी बीच
सरकार ने अंबेदकर की बात मान ली। इसके विरोध में गाँधी जी ने आमरण अनशन प्रारंभ कर
दिया।
(iii) अन्य राष्ट्रवादी नेताओं की मध्यस्थता से गाँधी जी
और अंबेदकर के बीच सितंबर 1932 ई. में एक समझौता हुआ जिसे पूना पैक्ट के नाम से जाना
जाता है।
(iv) इस समझौते के अनुसार दलित वर्ग को प्रांतीय एवं केंद्रीय
विधायी परिषदों में आरक्षित सीटें मिल गयीं। (v) उनके लिए मतदान सामान्य निर्वाचन क्षेत्रों
में ही होने की व्यवस्था की गयी।
प्रश्न 48. रॉलेट एक्ट क्या था? भारत के लोग
रॉलेट एक्ट के विरोध में क्यों थे? गाँधीजी ने रॉलेट एक्ट का विरोध किस प्रकार किया?
अथवा, भारतीयों ने रॉलेट एक्ट का विरोध किस
प्रकार किया?
उत्तर : (1) भारत में ब्रिटिश शासन के हो रहे प्रतिरोधों
के खिलाफ ब्रिटेन के इम्पीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल ने 1919 ई. में एक कानून पारित
किया। जिसे रॉलेट एक्ट के नाम से जाना जाता है।
(2) इस कानून के द्वारा सरकार को राजनीतिक गतिविधियों को
कुचलने और राजनीतिक कैदियों को दो साल तक बिना मुकदमा चलाये जेल में बंद रखने का अधिकार
मिल गया।
भारत के लोग रॉलेट एक्ट के विरोध में थे क्योंकि -
(1) रॉलेट एक्ट के द्वारा ब्रिटिश सरकार को राजनीतिक गतिविधियों
का दमन करने तथा राजनीतिक कैदियों को दो वर्ष तक बिना मुकदमा चलाए जेल में बन्द रखने
का अधिकार मिल गया। 1
(2) भारतीयों ने महसूस किया कि ब्रिटिश सरकार राष्ट्रीय आन्दोलन
को कुचलने के लिए कटिबद्ध है।
(3) वे इसलिए भी नाराज थे कि प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश
सरकार को सैनिक और आर्थिक सहायता देने के बावजूद उसने रॉलेट एक्ट जैसा काला कानून बनाया
था।
भारत में रॉलेट एक्ट का प्रखर विरोध हुआ। गाँधी जी ने इस
अन्यायपूर्ण कानून के खिलाफ अहिंसक ढंग से नागरिक अवज्ञा करने की घोषणा की। इस नागरिक
अवज्ञा को 6 अप्रैल से एक हड़ताल के साथ प्रारंभ होना निश्चित किया गया।
रॉलेट एक्ट के खिलाफ विभिन्न शहरों में रैलियों एवं जुलूसों
का आयोजन किया गया। रेलवे कामगार हड़ताल पर चले गये। दुकानें स्वतः बंद हो गयीं। टेलीग्राफ
सेवा बाधित कर दी गयी। इस प्रकार देश में अव्यवस्था का आलम फैल गया।
ब्रिटिश सरकार ने अमृतसर में स्थानीय नेताओं को हिरासत में
ले लिया। गाँधी जी के दिल्ली प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गयी। 10 अप्रैल को पुलिस ने अमृतसर
में एक शांतिपूर्ण जुलूस पर गोली चला दी। इन घटनाओं से आहत लोगों ने बैंकों, डाकखानों
और रेलवे स्टेशनों पर हमला करना प्रारंभ कर दिया। अँगरेजों ने पूरे इलाके में मार्शल
लॉ लागू कर दिया और शहर की व्यवस्था जनरल डायर को सौंप दी।
प्रश्न 49. परिवहन तथा संचार के साधन किसी
देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं?
अथवा, परिवहन क्यों आवश्यक है?
उत्तर : निम्नांकित कारणों से परिवहन हमारी अर्थव्यवस्था
की आधारभूत धमनियाँ या जीवन रेखा मानी जाती है-
(1) परिवहन लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने
का महत्त्वपूर्ण साघन है। इससे सामाजिक गतिशीलता में वृद्धि होती है।
(2) सुरक्षा के दृष्टिकोण से परिवहन का व्यापक महत्त्व है।
इससे सुरक्षा दस्तों के आवागमन में आसानी होती है।
(3) परिवहन उद्योगों की स्थापना तथा विकास का आधार है। परिवहन
के माध्यम से उद्योगों को कच्चा माल प्राप्त होता है तथा परिवहन के माध्यम से ही औद्योगिक
इकाइयों में तैयार माल बाजारों तक पहुँचता है।
(4)
परिवहन, कृषि तथा व्यापार के विकास के लिए आवश्यक है।
(5)
संचार के साधनों के विकास के परिणामस्वरूप महत्त्वपूर्ण सूचनाओं और संदेशों का दूरस्थ
स्थानों तक सम्प्रेषण सरल हो गया है।
अथवा, भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का क्या महत्व है?
उत्तर
: भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्व :
(1)
कृषि भारत की विशाल जनसंख्या के लिए खाद्यान उपलब्ध करता है।
(2)
कृषि भारत में रोजगार का एक प्रमुख साधन है। देश की लगभग दो-तिहाई जनसंख्या कृषि कार्यों
में अप्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से काम करती है।
(3)
यह प्रमुख उद्योगो के लिए कच्चे माल का स्त्रोत है। भारत में बहुत से उद्योग कृषि द्वारा
उपलब्ध किये गये कच्चे माल पर आधारित होते हैं। सूती वस्त्र, पटसन, चीनी, बनस्पति,
घी, तेल, कॉफी, चाय, रबड़, आदि अनेक उद्योगों के के लिए कृषि ही कच्चे माल की आपूर्ति
करती है।
(4)
कृषि के उत्पादों को निर्यात करने से बड़ी मात्रा में विदेशी विनिमय प्राप्त होता है।
चाय, तम्बाकू, मसाला, आदि का विदेशी व्यापार में बड़ा योगदान है।
(5)
राष्ट्रीय आय का मुख्य साधन।
अथवा, भारतीय कृषि की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर
: भारतीय कृषि की मुख्य विशेषताएँ -
(1)
भारत में कृषि के अन्तर्गत खाद्यान्नों का उत्पादन अधिक होता है।
(2)
कृषि में पशुओं की भूमिका महत्त्वपूर्ण है।
(3)
भारतीय कृषि मानसून पर निर्भर है।
(4)
अनेक फसलों का उत्पादन विस्तृत क्षेत्र में होता है।
(5)
जोतों का आकार काफी छोटा है।
(6)
उत्पादकता कम है।
(7)
राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में महत्त्वपूर्ण योगदान करती है।
प्रश्न 50. लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के कार्यों/भूमिकाओं का वर्णन
करें।
अथवा, राजनीतिक दल का क्या अर्थ होता है? इसके कार्यों की चर्चा करें।
अथवा, राजनीतिक दल से क्या अभिप्राय है? इसके मुख्य घटक कौन से हैं?
राजनीतिक दलों के कार्यों का वर्णन करें।
अथवा, आधुनिक लोकतन्त्र राजनीतिक दलों के बिना क्यों नहीं चल सकता?
वर्णन करें।
उत्तर
: राजनीतिक दल, लोगों का एक ऐसा संगठित और अनुशासित समूह है जो चुनाव के माध्यम से
सत्ता प्राप्त करना अथवा सत्ता में भागीदारी करना चाहता है।
राजनीतिक
दल के तीन महत्त्वपूर्ण घटक हैं नेता, सक्रिय सदस्य तथा अनुयायी या समर्थक।
राजनीतिक
दल लोकतन्त्र के सबसे महत्त्वपूर्ण स्तम्भ हैं। उनके बिना लोकतन्त्र की कल्पना नहीं
की जा सकती।
राजनीतिक
दल के प्रमुख कार्य
(1)
चुनाव लड़ना- राजनीतिक दल के उम्मीदवारों का चयन दल
के नेता द्वारा अथवा सदस्यों तथा समर्थकों द्वारा होता है। प्रत्येक राजनीतिक दल चुनाव
जीतना चाहता है ताकि सत्ता प्राप्त कर वह अपनी नीतियों को क्रियान्वित कर सके।
(2)
सरकारी नीति को दिशा निर्देश- विभिन्न राजनीतिक दल अपनी-अपनी
नीतियों और कार्यक्रमों को मतदाता के सामने रखते हैं। जनता इनमें से अपनी पसंद की नीतियों
अथवा कार्यक्रमों को चुनती है। इससे सरकार को जनता की पसंद-नापसंद के बारे में पता
चलता है।
(3)
कानून निर्माण : राजनीतिक दल कानून निर्माण में महत्त्वपूर्ण
भूमिका निभाते हैं। विधायिका में राजनीतिक दल के सदस्य होते हैं। कोई भी कानून विधायिका
में ही तैयार होता है जिसमें राजनीतिक दल के सदस्यों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है।
(4)
सरकार का संचालन तथा नीतियों एवं कार्यक्रमों का संचालन:
चुनाव में जिस राजनीतिक दल को सफलता मिलती है वह सरकार का निर्माण करता है तथा अपनी
नीतियों एवं कार्यक्रमों को क्रियान्वित करता है।
प्रश्न 51. दूसरे देशों में बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ
किस प्रकार उत्पाद या उत्पादन पर नियंत्रण स्थापित करती हैं?
उत्तर : दूसरे देशों में बहुराष्ट्रीय कंपनियों निम्नांकित
प्रकार से उत्पादन या उत्पाद पर नियंत्रण स्थापित करती हैं
(1) बाजार के निकट ऐसी जगह उत्पादन इकाई स्थापित करना जहाँ
कच्चा माल एवं कुशल श्रमिक प्रचुरता में उपलब्ध हों।
(2) भूमि, भवन, मशीन तथा अन्य उपकरणों की खरीद के रूप में
मुद्रा निवेश कर स्थानीय कंपनियों के साथ मिलकर कार्य करना।
(3) स्थानीय कंपनियों के अधिग्रहण के द्वारा।
(4) छोटे उत्पादकों को ऑर्डर देकर वस्तुओं का निर्माण कराना
तथा इन्हें अपने ब्रॉण्ड नाम से बेचना।
(5) अनेक बहुराष्ट्रीय कम्पनियाँ उच्च अनुसंधान द्वारा जटिल
तकनीक वाली वस्तुओं का डिजाइन तैयार करती हैं और उसके विभिन्न हिस्सों को अलग-अलग स्थानीय
उत्पादकों द्वारा बनवा कर अपने विशेषज्ञों द्वारा एसेम्बल करवा कर बिक्री के लिए तैयार
माल बनाती है।
अथवा, 'वैश्वीकरण का प्रभाव एक समान नहीं है।'
इस कथन की व्याख्या कीजिए।
उत्तर : वैश्वीकरण की प्रक्रिया का प्रभाव सभी वर्गों तथा
क्षेत्रों पर एक समान नहीं पड़ा है।
(i) इस प्रक्रिया का विशेष लाभ शहरी क्षेत्रों के धनी उपभोक्ताओं
को ही प्राप्त हुआ है जबकि ग्रामीण क्षेत्र तथा गरीब उपभोक्ता इसके लाभ से वंचित रहे
हैं।
(ii) कुछ भारतीय कंपनियों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के रूप
में उभरने का अवसर प्राप्त हुआ। कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र
में विशेष दक्षता के कारण भारतीय को भारी मात्रा में रोजगार एवं आय प्राप्त हुए।
(iii) किसान एवं लघु उद्यमियों को वैश्वीकरण से नुकसान ही
अधिक हुआ है। इससे देश की विशाल जनसंख्या गरीबी, महँगाई तथा बेरोजगारी से ग्रसित हो
गयी।
(iv) वैश्वीकरण की प्रक्रिया में ऐसी वस्तुओं तथा सेवाओं
का विस्तार हुआ है जो शहरी क्षेत्र के घनी उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं के अनुरूप हैं।
जैसे सेल फोन, मोटरगाड़ियाँ, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, ठंडे पेय पदार्थ, जंक खाद्य पदार्थ, बैंकिंग सुविधाएँ आदि।
(v) खुदरा बाजार में बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के आने से छोटे
खुदरा व्यापारियों पर अस्तित्व का संकट आ गया है।
प्रश्न 52. दिये गये भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित
को दर्शाइये।
(1) काली मिट्टी का क्षेत्र (2) जलोढ़ मिट्टी
का क्षेत्र (3) लेटेराइट मिट्टी का क्षेत्र
उत्तर :
काली मृदा वाले क्षेत्र : महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, मध्यप्रदेश, आन्ध्रप्रदेश एवं
राजस्थान के कुछ भाग
जलोढ़ मृदा वाले क्षेत्र : पूर्वी घाट के डेल्टा क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब,
हरियाणा, असम, राजस्थान एवं गुजरात के कुछ भाग
लेटेराइट मृदा वाले क्षेत्र : कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, उड़ीसा एवं असम के
पहाड़ी क्षेत्र
Class X Economics
Question Solution
Class 10 Social Science SET-4 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science SET-3 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science SET-2 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science SET-1 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science Jac Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Hindi-A Jac Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Economics All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 Civics (नागरिकशास्त्र) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 History (इतिहास) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 Geography (भूगोल) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 Science Jac Model Paper 2024-25
Class 10 Social Science Jac Model Paper 2024-25
Class 10 Hindi (A) Jac Model Paper Solution 2024-25
10th Hindi Jac Model Question Solution,2022-23

