झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची
(Jharkhand Council of Educational Research and Training, Ranchi)
PROJECT RAIL (REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)
08.02.2025
विषय (Sub) - Geography
कक्षा
(Class) - 11
समय (Time) - 90
Min.
पूर्णांक
(Marks) - 40
सामान्य
निर्देश :-
1.
सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
2.
इस प्रश्न-पत्र में कुल 16 प्रश्न हैं।
3.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक लघु उत्तरीय
प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है।
4.
गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।
5.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए है, सही विकल्प (a, b, c, d) का
चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।
6.
अति लघु उत्तरीय प्रश्न 11 से 12, लघु उत्तरीय प्रश्न 13 से 14 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।
7.
परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति
नहीं होगी।
SECTION-A (2x10=20) (Objective Question)
1. दक्कन ट्रैप की शैल समूह किस प्रकार के ज्वालामुखी उद्गार का परिणाम
है ?
A.
शील्ड
B. प्रवाह
C.
कुंड
D.
मिश्र
2. लाप्लास ने कौन सी परिकल्पना प्रस्तुत की ?
A.
ज्वारीय परिकल्पना
B. निहारिका परिकल्पना
C.
बिग बैंग सिद्धांत
D.
द बिग स्प्लैट
3. अग्नि वृत्त किसे कहा जाता है?
A. परिप्रशांत महासागरीय पेटी
B.
मध्य महाद्वीपीय पेटी
C.
हिन्द महासागरीय पेटी
D.
अटलांटिक महासागरीय पेटी
4. निम्नलिखित में से कौन सा नदी द्वारा नहीं बनाया जाता है?
A.
V आकार की घाटी
B.
डेल्टा
C. छत्रक शिला
D.
जलप्रपात
5. भारत के उत्तर से दक्षिण की दूरी कितनी है ?
A. 3214 किमी
B.
1432 किमी
C.
2933 किमी
D.
3329 किमी
6. वर्षा का मापक इकाई क्या है ?
A.
मीटर
B. सेंटीमीटर
C.
किलोमीटर
D.
इनमें से कोई नहीं
7. प्रायद्वीपीय पठार की ऊँचाई कितनी है ?
A.
400-1800 मीटर
B. 600-900 मीटर
C.
300-400 मीटर
D.
300-600 मीटर
8. निम्न में से किस राज्य में सर्दी के महीने में बाढ़ आती है ?
A.
असम
B. तमिलनाडु
C.
पश्चिम बंगाल
D.
केरल
9. चन्दन वन किस तरह के वन का उदाहरण है ?
A.
सदाबहार वन
B.
डेल्टाई वन
C. पर्णपाती
D.
कांटेदार वन
10. दिसम्बर में सर्वाधिक सूर्य प्रकाश कहाँ होगा ?
A.
लेह
B. कन्याकुमारी
C.
कोलकाता
D.
पुणे
SECTION-B (2x2=4) (Very Short Answer Question)
11. उन देशों के नाम बताइए जो भारत से बड़े हैं?
उत्तर
– रूस, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन,
ब्राजील तथा ऑस्ट्रेलिया।
12. भौतिक भूगोल को परिभाषित कीजिए |
उत्तर
- भौतिक भूगोल, भूगोल की एक शाखा है जिसमें पृथ्वी के भौतिक / प्राकृतिक स्वरूपों का
अध्ययन किया जाता है।
जैसे
- भू आकृतियां, जलवायु, मिट्टी, जल इत्यादि ।
SECTION - C (2x3=6) (Short Answer Question)
13. डेल्टा एवं ज्वारनदमुख में अंतर स्पष्ट करें |
उत्तर
- डेल्टा- एक त्रिभुजाकार आकृति है जिसका निर्माण नदी द्वारा निक्षेपण क्रिया
के फलस्वरूप होता है। नदी अपने मुहाने पर कम ढाल व अवसादों की अधिकता के कारण, अवसादों
को बहाकर ले जाने में असमर्थ होने पर, अपने मार्ग पर अवसादों को जमा करती है और कई
वितरिकाओं में बंटकर समुद्र में मिलती है, डेल्टा कहलाती है।
ज्वारनदमुख
- तीव्र ढाल व अवसादों की कमी के कारण नदी का जल सीधे समुद्र से मिल जाती है
ज्वारनदमुख कहलाता है। इसका निर्माण समुद्र तट पर होता है इसे एस्चुअरी भी कहा
जाता है।
14. भारतीय किसानों के लिए मानसून जुआ है, व्याख्या करें |
उत्तर
- भारतीय किसानों के लिए मानसून जुआ है क्योंकि भारतीय कृषि मानसून पर निर्भर करती
है और भारत में अधिकांश वर्षा दक्षिण पश्चिम मानसून से होती है जो बड़ा ही अनिश्चित
और अनियमित है। कभी मानसून आगमन जल्दी तो कभी देर से होती है, कभी अनावृष्टि तो कभी
अतिवृष्टि होती है जिससे फसल बर्बाद हो जाते हैं।
SECTION-D (2x5=10) (Long Answer Question)
15. ग्रीन हाउस प्रभाव उत्पन्न करने वाली गैसें कौन सी हैं? ग्रीन हाउस
प्रभाव को नियंत्रित करने के उपायों की व्याख्या कीजिए |
उत्तर
- ग्रीन हाउस प्रभाव उत्पन्न करने वाली प्रमुख गैसें कार्बन डाइ ऑक्साइड, मिथेन, नाइट्स
ऑक्साइड, क्लोरो फ्लोरो कार्बन और ओजोन हैं।
मानव
व समस्त जीव-जंतु और पादपों के लिए ग्रीन हाउस प्रभाव गैसें बहुत हानिकारक हैं इन
गैसों पर नियंत्रण करने के कुछ उपाय निम्नलिखित हैं -
1.
वृक्षों की कटाई पर रोक व वृक्षारोपण द्वारा वनों का विस्तार।
2.
रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रयोग को सीमित करना।
3.
जीवाश्म ईंधन के स्थान पर वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की खोज।
4.
भौतिक सुविधाओं में कमी, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का उपयोग सीमित करना।
5.
सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग।
6.
औद्योगीकरण से बचाव ।
7.
जनसंख्या नियंत्रण।
8.
प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग को सीमित करना।
9.
कार्बन डाइ-ऑक्साइड की मात्रा में कमी लाना।
16. उत्तर भारत की नदियों के महत्वपूर्ण विशेषताएं क्या हैं? यह प्रायद्वीपीय
भारत की नदियों से किस प्रकार
भिन्न हैं?
उत्तर
- उत्तर भारत की प्रमुख नदियों की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित है-
1.
उत्तर भारत की नदियां बारहमासी होती है जिन्हें वर्ष भर हिम्मत के पिघलने तथा वर्ष
से जल की प्राप्ति होती रहती है।
2.
इन नदियों के उद्गम स्थल हिमनद या हिमालय पर्वत है।
3.
इन नदियों का अपवाह द्रोणी बड़े होते हैं।
4.
नदियां गहरी गार्ज, v- आकार की घाटी और पहाड़ी क्षेत्रों में जलप्रपात का निर्माण करती
है, जो इन नदियों के युवा प्रकृति को दर्शाती हैं।
5.
यह नदियां गोखुर झील, विसर्प और बाढ़ मैदान का निर्माण करती है।
6.
विशाल अवसाद और डेल्टा निर्माण-उत्तर भारत की नदियां अपने साथ भारी मात्रा में अपने
साथ अवसाद लाती हैं जिन्हें नदी अपने मुहाने में जमा कर बड़ा डेल्टा का निर्माण करती
है।
7.
नदियां अपना धारा बदलती है केअधिक अवसादों के कारण नदियां अपना मार्ग बार-बार बदलता
है जैसे कोसी नदी।
उत्तर
भारत की नदियां प्रायद्वीपीय भारत की नदियों से स्थान या उत्पत्ति, प्रवाह की
प्रकृति, नदी की प्रकृति, जलग्रहण क्षेत्र और नदियों के उम्र के पहलुओं में भिन्न
है।
1.
उत्तर भारत की नदियां प्रकृति में बारहमासी है जबकि प्रायद्वीपीय नदियां मौसमी है।
2.
उत्तर भारतीय नदियों का उद्गम हिमालय के हिमनद है जबकि प्रायद्वीपीय नदियां का उद्गम
पश्चिमी घाट है।
3.
उत्तर भारतीय नदियां गहरी गार्ज, आकार की घटियां, गोखुर झील और विसर्प रोधिका बनाती
हैं जबकि प्रायद्वीपीय नदियां चौड़ी और उथली घाटियां बनाती है।
4.
उत्तर भारतीय नदियां प्रकृति में युवावस्था में हैं जबकि प्रायद्वीपीय नदियां उत्तर
भारत की नदियों से पुरानी हैं।
5.
उत्तर भारतीय नदियां अपने मुहाने पर बड़ा डेल्टा बनाती हैं जबकि प्रायद्वीपीय नदियां
अपने मुहाने पर या तो छोटा डेल्टा बनाती हैं या ज्वारनदमुख बनाती हैं।
6.
उत्तर भारतीय नदी कोसी की तरह अपने मार्ग बदलने के लिए जानी जाती हैं जबकि प्रायद्वीपीय
नदियों का एक निश्चित प्रवाह होता है।
Model Question Solution 
JAC Class 11th Geography Model Set 2023-24
Class 11th Geography PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2023-24
Class 11th भूगोल (Geography ) Jac Model Set-1 2022-23
CLASS-11-GEOGRAPHY-MODEL SET-1
CLASS-11-GEOGRAPHY-MODEL SET-2
Class XI भूगोल वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)
CLASS-11-GEOGRAPHY-MODEL SET-3
CLASS-11-GEOGRAPHY-MODEL SET-4
Class XI भूगोल सेट -1 मॉडल प्रश्नपत्र 2021-22 Term-2