झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची
(Jharkhand Council of Educational Research and Training, Ranchi)
PROJECT RAIL (GENERAL SCHOOL) 01.02.2025
(REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)
विषय इतिहास
कक्षा- 11, समय - 90 मिनट, पूर्णांक- 40
सामान्य निर्देश :-
1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
2. इस प्रश्न-पत्र में कुल 16 प्रश्न हैं।
3. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघु उत्तरीय प्रश्न
के लिए 2 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 5
अंक निर्धारित हैं।
4. गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।
5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए है,
सही विकल्प (a, b, c, d) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना हैं।
6. अति लघु उत्तरीय प्रश्न 11 से 12, लघु उत्तरीय प्रश्न 13
से 14 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना
है।
7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को
परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
1. जापान में मेजी पुनर्स्थापना कब हुई ?
(a) 1867-68 ई०
(b)
1870-71 ई०
(c)
1967-68 ई०
(d)
1911-13 ई०
2. जापान में तेज गति वाली शिंकासेन क्या है ?
(a)
कार
(b) बुलेट ट्रेन
(c)
साइकिल
(d)
मोटर साइकिल
3. चीन की साम्यवादी पार्टी की स्थापना कब हुई?
(a)
1911 ई०
(b) 1921 ई०
(c)
1931 ई०
(d)
1949 ई०
4. आधुनिक चीन के संस्थापक किसे माना जाता है?
(a) सनयात सेन
(b)
कांग यावेल
(c)
रियांग किताब
(d)
चिंग
5. सनयात सेन की मृत्यु के बाद कुओमिनतांग पार्टी का नेता कौन बना?
(a)
चाऊ एन लाई
(b) च्यांग काई शेक
(c)
माओत्से तुंग
(d)
इनमें से कोई नहीं
6. टोक्यो का पुराना नाम क्या था?
(a) एदो
(b)
सफोरो
(c)
ओसाका
(d)
क्योटो
7. पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की सरकार की स्थापना कब हुई?
(a)
1948 ई०
(b) 1949 ई०
(c)
1950 ई०
(d)
1951 ई०
8. जापान में पहली बार महिलाओं ने कब मतदान किया?
(a)
1930 ई०
(b)
1942 ई०
(c) 1946 ई०
(d)
1960 ई०
9. माओत्से तुंग किस पार्टी के नेता थे?
(a)
कुओमिनतांग
(b) साम्यवादी
(c)
उदारवादी
(d)
रिपब्लिकन
10. अमेरिका ने किस वर्ष जापान पर परमाणु बम गिराया ?
(a)
1914 ई०
(b)
1942 ई०
(c)
1945 ई०
(d)
1947 ई०
11. कुओमिनतांग पार्टी का संस्थापक कौन था?
उत्तर - सनयात
सेन
12. अमेरिका ने कॉमोडोर पेरी को कब जापान भेजा?
उत्तर - 1853
ई०
13. अफीम युद्ध से आप क्या समझते हैं?
उत्तर - 19
वीं सदी के मध्य में चीन और मुख्यतः ब्रिटेन के बीच लड़े गए दो युद्धों को अफीम युद्ध
कहते हैं। ब्रिटेन और चीन के बीच जो युद्ध छिड़ा उसके मूल में अफीम के व्यापार के अतिरिक्त
अन्य व्यापारिक विवाद थे। प्रथम अफीम युद्ध 1839 से 1842 और दूसरा 1856 से 1860 तक।
14. कोरिया ने 1997 में विदेशी मुद्रा संकट का सामना किस प्रकार किया?
उत्तर - विदेशी
मुद्रा संकट से निपटने के लिए कोरिया ने IMF (अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) की मदद ली।
साथ ही कोरिया के नागरिकों ने गोल्ड कलेक्शन मूवमेंट के माध्यम से विदेशी ऋण भुगतान
के लिए सक्रिय योगदान दिया।
15. सनयात सेन के तीन सिद्धांत क्या थे?
उत्तर - सनयात
सेन को आधुनिक चीन का संस्थापक माना जाता है। उन्होंने चीन के विकास के लिए तीन सिद्धांत
दिये वह 'सान मिन चू' के नाम से जाने जाते हैं। इसका अर्थ है राष्ट्रवाद, लोकतंत्र
और आजीविका। इस तरह वे चीन में मंचू राजसत्ता का अंत कर लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना
करना चाहते थे। इससे सभी की आजीविका का समुचित प्रबंध हो एवं भूमि का उचित वितरण हो।
16. जापान के विकास के साथ साथ वहाँ की रोजमर्रा की जिंदगी में किस
तरह बदलाव आए? चर्चा कीजिये।
उत्तर - जापान
के विकास के साथ-साथ वहाँ की रोजमर्रा की जिंदगी में निम्नलिखित बदलाव आए।
(क) पैतृक परिवार व्यवस्था में कई पीढियां परिवार के मुखिया
के नियंत्रण में रहती थी लेकिन जैसे-जैसे लोग समृद्ध हुए परिवार के बारे में नए विचार
फैलाने लगे। नया घर का संबंध मूल परिवार से था जहां पति-पत्नी साथ कमाते और घर बसाते
थे।
(ख) 1870 के दशक में नवीन विद्यालय व्यवस्था का निर्माण हुआ।
लड़के लड़कियों के लिए विद्यालय जाना अनिवार्य कर दिया गया।
(ग) आधुनिक कारखाने में 50 प्रतिशत महिलाएँ कार्यरत थी।
(घ) नए प्रकार के घर, रसोई के उपकरण और मनोरंजन के साधनों का विकास हुआ।
Model Question Solution
JAC Class 11th History Model Set-1 2023-24
Class 11th History Model Set-1 2022-23
Class 11th HISTORY (इतिहास) Jac Model Set-1 2022-23
Class XI History (CH-01-04) Important Objective Question
Class XI History (CH-05-11) Important Objective Question
Class XI इतिहास सेट -1 मॉडल प्रश्नपत्र 2021-22 Term-2