Class 11th SOE School History PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 01.02.2025

Class 11th SOE School History PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 01.02.2025

Class 11th SOE School History PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 01.02.2025

(Jharkhand Council of Educational Research and Training, Ranchi)

PROJECT RAIL

(REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)

SOE SCHOOL – 01.02.2025

CLASS-11 SUB-HISTORY

FULL MARKS-40 TIME-90 MINUTES

समान्य निर्देश

1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है

2. इस प्रश्न पत्र में कुल 16 प्रश्न है

3. प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए दो अंक अति लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए दो अंक लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए तीन अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए पांच अंक निर्धारित है

4. गलत उत्तर के लिए कोई ऋण आत्मक अंक नहीं है

5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 तक के लिए चार विकल्प दिए गए हैं सही विकल्प A,B,C,D का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है

6. अति लघु उत्तरीय प्रश्न 11, 12 में लघु उत्तरीय प्रश्न 13 से 14 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 15, 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है

7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने का अनुमति नहीं होगी

Section-A (2×10=20) Object type questions

1. रेशम के आयात को कम करने के लिए रेशम उद्योग का विकास किस स्थान पर किया गया था ?

a. निशिजिन

b. ओसाका

c. बिप्पू

d. क्यूशू

2. कुओमीटांग की स्थापना कब हुई थी?

a.1910

b. 1911

c. 1912

d. 1913

3. प्रथम अफीम युद्ध के बाद कौन सी संधि हुई थी?

a. नानकिंग

b. पीकिंग

c. तितसिन

d. इनमें से कोई नहीं

4. निम्नलिखित को कालक्रमानुसार बढ़ाते हुए क्रम में लिखिए।

a. लॉन्ग मार्च

b. कुओमीतांग की स्थापना

c. सांस्कृतिक क्रांति

d. चार मई का आंदोलन

a. bcad.

b. abcd.

c. bdac.

d. acbd

5. निम्नलिखित को कॉल क्रमानुसार बढ़ते क्रम में लगाइए ।

a पहला विश्व युद्ध

b. चीन जापान युद्ध

c. रूस जापान युद्ध

d. प्रशांत युद्ध

a. abcd

b. bcad

c. cabd

d. dacb

6. चंगेज खान का वास्तविक नाम क्या था?

a. बोघुरचु

b. तेमुजिन

c. येसुजई

d. कियात

7. लॉर्ड द्वारा नाइट को दी जाने वाली भूमि के टुकड़े को कहा जाता था?

a. फिफ

b. टीथ

c मेनर

d. इनमें से कोई नहीं

8. निम्न में से कौन सा कथन लियोनार्दो डा विंची के बारे में सत्य है।

a. यह रोम के महान कलाकारों में से एक था

b. यह मोनालिसा तथा द लास्ट सपर के रचयिता थे

c. इन्होंने पहले छापेखाने का निर्माण किया था

d. उनकी रुचि विज्ञान एवं गणित शास्त्र में नहीं थी

9. रेड इंडियन कहां के रहने वाले थे?

a. ऑस्ट्रेलिया

b. अमेरिका

c. न्यूजीलैंड

d. इनमें से कोई नहीं

10. अरबी भाषा में अफलातून नाम से कौन प्रसिद्ध था?

a. प्लेटो

b. अरस्तु

c. सुकरात

d. इनमें से कोई नहीं

Section-B (2x2=4) very short type questions

11. जापान की शक्ति शोगुनों के हाथों में कब आई?

उत्तर- 12वीं शताब्दी तक आते. आते जापान के सत्ता शोगून के हाथों में आ गई जो अब सैद्धांतिक रूप से राजा के नाम पर शासन करते थे। 1603 से 1867 ई तक टोकुगावा परिवार के लोग शोगूण पद पर कायम रहे।

12. मेसोपोटामिया के लोग दूसरे देशों से किन-किन वस्तुओं का आयात व निर्यात करते थे?

उत्तर- मेसोपोटामिया के लोग तुर्की और ईरान से संभवत लकड़ी, तंबा, रांगा, चांदी, सोना आदि का आयात करते थे। इन देशों को अपने यहां कपड़े, कृषि उत्पाद आदि वस्तुओं को अधिक मात्रा में निर्यात किया जाता था।

Section -C (3×2=6) short type questions

13. चीनी खरबूजे का काटा जाना किस संदर्भ में आया?

उत्तर- जब चीन पर कई देशों ने जैसे रूस, फ्रांस इंग्लैंड, जर्मनी, जापान ने आक्रमण करके उनके कई क्षेत्रों पर कर लिया। ऐसी घटना को चीनी इतिहास में चीनी खरबूजे का काटा जाना कहा जाता है।

14. रोमन साम्राज्य की सांस्कृतिक विविधता का वर्णन कीजिए ?

उत्तर- रोमन साम्राज्य में सांस्कृतिक विविधता कई प्रकार से देखने को मिलती है जैसे धार्मिक संप्रदायों तथा स्थानीय देवी देवताओं में विविधता बोलचाल के लिए अनेक भाषाओं का प्रयोग वेशभूषा की अनेक शैलियों, भोजन में विविधता सामाजिक संगठनों में विविधता, बस्तियों में विविधता आदि

Section-D (5×2=10) Long type questions

15. सनयात सेन के तीन सिद्धांत क्या थे?

उत्तर- सनयात सेन को आधुनिक चीन का संस्थापक माना जाता है। 1911 में सनयात सेन के नेतृत्व में चीन में मांचू साम्राज्य को समाप्त कर दिया गया और चीनी गणतंत्र की स्थापना हुई। सन यात सेन चीन के भविष्य को लेकर चिंतित रहते थे जिसके लिए उन्होंने सन मीन चुई नामक तीन सिद्धांतों का प्रतिपादन किया इन सिद्धांत का उद्देश्य लोकतांत्रिक गणतंत्र की स्थापना करना लोगों के लिए आजीविका एवं भूमि का प्रबंध करना सन यात सेन के तीन सिद्धांत निम्न है

1. राष्ट्रवाद मंचू राजवंश की सत्ता को हराना

2. गणतांत्रिक सरकार की स्थापना देश से अन्य साम्राज्यवादी ताकतों को हटाना तथा गणतंत्र की स्थापना करना

3. आजीविका जो पूंजी का नियमन करें और भू स्वामित्व में समानता लाए।

16. धर्म सुधार आंदोलन के लिए उत्तरदाई प्रमुख कारण कौन-कौन से थे?

उत्तर- धर्म सुधार आंदोलन के लिए उत्तरदाई कारण निम्न थे। 1. रोमन चर्च के अध्यक्ष पोप के विलासिता पूर्ण जीवन व जन सामान्य के कष्टकारी व दैनीय जीवन में व्यापक स्तर पर अंतर विद्यमान था। लेखकों और नवीन विचारकों ने जनसाधारण को अंधविश्वासों और रूढ़ियों के विरुद्ध लड़ने के लिए जागृत किया 2. पोप द्वारा स्वयं को ईसा मसीह का प्रतिनिधित्व घोषित किए जाने के बाद उसने जनता के ऊपर अपने आदेश थोपने शुरू कर दिए उसने जनसाधारण पर अनेक प्रकार के कर लगा दिए, जिससे चर्च की आय में वृद्धि अत्यधिक मात्रा में होने लगी और वे अपना जीवन विलासिता पूर्ण तरीके से व्यतीत करने लगे 3. पोप के नैतिक पतन एवं रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए घूस लेने और पाप मुक्ति हेतु क्षमा पत्रों को बेचने जैसी भ्रष्ट गतिविधियों व क्रियाकलापों को जनसाधारण समझ चुका था और वह पोप के विरुद्ध खड़ा होना चाहता था, जिसे मार्टिन लूथर ने नेतृत्व में प्रदान किया

PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2024-25














Model Question Solution 

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare