Class 10 Science (विज्ञान) Set 2
Sumudran Model Sample Question Papers with Answers
JCERT द्वारा जारी
सामान्य
निर्देश :
1.
परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें। पुस्तिका में 33 मुद्रित पृष्ठ
है।
2.
इस प्रश्न पत्र में चार खण्ड-A, B, C एवं D है। कुल प्रश्नों की संख्या 52 है।
3.
खण्ड A में कुल 30 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं,
इनमें से एक सही विकल्प का चयन कीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 1 अंक निर्धारित है।
4.
खण्ड B में प्रश्न संख्या 31-38 अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं छह प्रश्नों
के उत्तर दीजिए।
5.
खण्ड C में प्रश्न 39-46 लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं छह प्रश्नों के
उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक निर्धारित है।
6.
खण्ड D में प्रश्न संख्या 47-52 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं चार प्रश्नों
के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक निर्धारित है।
खंड - A
खण्ड.A
में कुल 30 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं,
इनमें से एक सही विकल्प का चयन कीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 1 अंक निर्धारित है।
1. किस गोलीय दर्पण की फोकस दूरी घनात्मक होती है :
(1)
अवतल
(2) उत्तल
(3)
1 एवं 2 दोनों
(4)
इनमें कोई नहीं
2. लेंस की क्षमता P और फोकस दूरी ƒ में सम्बन्ध है :
(1) `P=\frac1ƒ`
(2)
P = ƒ
(3) `P=\frac1{-ƒ}`
(4) `ƒ=\frac1{-P}`
3. समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब होता है -
(1)
वास्तविक
(2) काल्पनिक
(3)
दोनों
(4)
इनमें से कोई नहीं
4. एक अवतल लेंस की फोकस दूरी 2m है, तो लेंस की क्षमता होगी :
(1)-0.5 D
(2)
0.5D
(3)
± 0.5 D
(4)
इनमें से कोई नहीं
5. सामान्य दृष्टि के तरूण वयस्क के लिए स्पष्ट दर्शन की न्यूनतम दूरी
का मान होता है:
(1)
20 cm
(2)
22 cm
(3) 25 cm
(4)
30 cm
6. निकट-दृष्टि दोष को दूर करने में किस लेंस का उपयोग होता है :
(1) अवतल लेंस
(2)
उत्तल लेंस
(3)
बेलनाकार लेंस
(4)
इनमें से कोई
7. एम्पीयर किसका S.I. मात्रक है?
(1) धारा
(2)
विभाव
(3)
प्रतिरोध
(4)
इनमें से कोई नहीं
8. 5Ω, 10Ω, एवं 30Ω के तीन प्रतिरोधकों को पार्श्वक्रम में जोड़ने
पर समतुल्य प्रतिरोध का मान होगा -
(1) 3 Ω
(2)
5 Ω
(3)
10 Ω
(4)
45 Ω
9. एक किलोवॉट घंटा (1 kWh) कितने जूल के बराबर होता है?
(1) 3.6 J
(2) 3.6 X104 J
(3) 3.6 X105 J
(4) 3.6 X106 J
10. लघुपधन होने से विद्युत धारा का मान परिपथ में होता है:
(1) कम
(2) थोड़ा अधिक
(3) लगभग दुगुना
(4) इनमें कोई नहीं
11. CaO + H2O → Ca (OH)2 किस प्रकार
की अभिक्रिया है?
(1) संयोजन
(2) विस्थापन
(3) वियोजन
(4) प्रतिस्थापन
12. चिप्स की थैली में कौन-सी गैस भरी रहती है?
(1) H2
(2) O2
(3) N2
(4) Cl2
13. कौन सूर्य के प्रकाश में अपघटित्तं होता है?
(1) AgCl
(2) AgBr
(3) MgCl2
(4) 1 एवं 2 दोनों
14. बेकिंग सोडा का सूत्र है:
(1) NaHO
(2) CaCl2
(3) NaHCO3
(4) NaHCO2
15. कौन कृत्रिम सूचक है:
(1) लिटमस
(2) हल्दी
(3) मैथिल अरिंज
(4) इनमें कोई नहीं
16. कौन धातु उष्मा का कुचालक है:
(1) लोहा
(2) पारा
(3) जस्ता
(4) कॉपर
17. अम्ल एवं क्षारक की बीच की अभिक्रिया होती है :
(1) उदासीनीकरण
(2) वियोजन
(3) संयोजन
(4) विस्थापन
18. CHO प्रकार्यात्मक समूह का नाम क्या है?
(1) ऐल्कोहॉल
(2) कीटोन
(3) ऐल्डिहाइड
(4) कार्बोक्सिलिक अम्ल
19. हाइड्रोजन- हाइड्रोजन परमाणु के बीच आबंध है -
(1) द्वि
(2) एकल
(3) त्रि
(4) इनमें से कोई नहीं
20. 3 कार्बन परमाणु वाले एल्केन का सूत्र है:
(1) C3H8
(2) C3H6
(3) C3H4
(4) C3H5
21. स्वपोषी पोषण के लिए आवश्यक है:
(1) सूर्य का प्रकाश
(2) H2O तथा CO2
(3) क्लोरोफिल
(4) इनमें सभी
22. जठर ग्रंथियाँ पाई जाती हैं:
(1) आँख में
(2) यकृत में
(3) अग्नाशय में
(4) आमाशय में
23. मनुष्य के हृदय में कितने कोष्ठ होते हैं?
(1) 2
(2) 3
(3) 4
(4) 1
24. कौन अंतःस्त्रावी ग्रंथि है :
(1) यकृत
(2) लार ग्रंथि
(3) स्वेद ग्रंथि
(4) थायरॉइड ग्रंथी
25. पत्तियों का मुरझाना किस हॉर्मोन के कारण होता है :
(1) ऑक्जन
(2) एबसिसिक अम्ल
(3) जेबेरेलिन
(4) इनमें कोई नहीं
26. शरीर में अंगिका और संतुलन का नियंत्रण होता है :
(1) मेडुला से
(2) प्रमस्तिष्क से
(3) अनुमस्तिष्क से
(4) इनमें कोई नहीं
27. यीस्ट कोशिका किस विधि द्वारा अलैंगिक जनन करती है?
(1) खंडन
(2) विखंडन
(3) मुकुलन
(4) इनमें सभी
28. पराग कोश में होते हैं:
(1) बाह्यदल
(2) अंडप
(3) अंडाशय
(4) परागकण
29. नर में कौन-लिंगसूत्र होता है:
(1) XX
(2) XY
(3) XXX
(4) YYY
30. ऊर्जा का प्रमुख स्त्रोत है:
(1) हवा
(2) प्रकाश
(3) सूर्य
(4) बिजली
खंड - B
(इस खंड में कुल 8 प्रश्न हैं जिनमें से 6 प्रश्न का उत्तर
देना है। प्रत्येक प्रश्न के दो अंक निर्धारित हैं)
प्रश्न 31. उत्तल लेंस में बनते हुए प्रतिविम्ब का किरण
आरेख खींचे जब वस्तु प्रकाश केन्द्र (O) और फोकस (F₁) के बीच रखा जाता है।
उत्तर :
प्रश्न 32. आकाश का रंग नीला क्यों दिखाई देता है?
उत्तर : आकाश का नीला रंग प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण दिखाई देता है। प्रकाश
के तरंग दैर्ध्य एवं प्रकीर्णन में व्युत्क्रमानुपाती सम्बन्ध होता है। अर्थात्
जिस प्रकाश का तरंग दैर्ध्य जितना कम होगा उसका प्रकीर्णन उतना ही अधिक होगा।
चूंकि, बैंगनी रंग का तरंग दैर्ध्य सबसे कम होता है अतः इसका प्रकीर्णन अधिक होता
है। इसी कारण आकाश नीला दिखाई देता है।
प्रश्न 33. विद्युत परिपथों तथा साधित्रों में उपयोग होने
वाले दो सुरक्षा उपायों के नाम लिखें।
उत्तर : (i) भूसंपर्क तार का प्रयोग
(ii) फ्यूज का प्रयोग
प्रश्न 34. तनुकरण किसे कहते है?
उत्तर : जल में अम्ल या क्षारक को मिलाने पर उसके आयन सान्द्रता में प्रति
इकाई आयतन में कमी हो जाती है। इस प्रक्रिया को तनुकरण कहते हैं। ऐसे अम्ल को तनु
अम्ल एवं क्षारक को तनु क्षारक कहते हैं।
प्रश्न 35. विरंजक चूर्ण का दो उपयोग लिखिए।
उत्तर : उपयोग: (i) रंगों को विरंजित करने में
(ii) कीटाणुनाशक के रूप में
(iii) रासायनिक उद्योग में उपचायक के रूप में।
प्रश्न 36. धातु ऑक्साइड की प्रकृति क्षारीय होती है,
क्यों?
उत्तर : धातु ऑक्साइड का जलीय विलयन लाल लिटमस पत्र को नौला कर देता है। इसलिए
धातु और ऑक्साइड की प्रकृति क्षारीय होता है क्योंकि जल में घुलकर धातु ऑक्साइड
क्षार बनाते हैं।
Na2O + H2O → 2NaOH
K2O + H2O → 2KOH
प्रश्न 37. पादप में रासायनिक समन्वय कैसे होता है?
उत्तरः पादपों में रासायनिक समन्वय हार्मोन के द्वारा होता है। ये हार्मोन
पौधे की वृद्धि, संतुलित विकास, तथा बाध्य वातावरण के साथ समन्वय स्थापित करने में
सहायता प्रदान करते हैं। पौधों में रासायनिक उद्दीपनों के कारण होने वाले संचलनं
को रसायनानुवर्तन कहा जाता है। पराग नलिका का बीजांड की ओर वृद्धि करना
रसायनानुवर्तन का उदाहरण है।
प्रश्न 38. पारितंत्र में ऊर्जा का प्रभाव अचक्रीय होता है,
कैसे?
उत्तर : सूर्य की विकिरण ऊर्जा प्रकाश संश्लेषण के समय रासायनिक बन्धन ऊर्जा
के रूप में भोजन में संचित हो जाती है। यह ऊर्जा आहार-श्रृंखला के माध्यम से
सर्वोच्व उपभोक्ता तक पहुँचती है। सर्वोच्च उपभोक्ता की मृत्यु और अपघटन के बाद यह
ऊर्जा मुक्त होकर वातावरण में चली जाती है। इस प्रकार पारितंत्र से ऊर्जा का
प्रवाह अचक्रीय होता है।
खंड - C
(इस खंड में कुल 8 प्रश्न हैं जिनमें से 6 प्रश्न का उत्तर
देना है। प्रत्येक प्रश्न के 3 अंक निर्धारित हैं)
प्रश्न 39. 7.0 cm ऊँचाई वाली वस्तु किसी अवतल दर्पण, जिसकी
फोकस दूरी 18 cm है, के सामने 27 cm की दूरी पर रखी जाती है। प्रतिविम्ब की
स्थिति, प्रकृति एवं साइज ज्ञात कीजिए।
उत्तर : दिया हुआ है –
फोकस दूरी, ƒ = - 18cm (अवतल दर्पण में ƒ ऋणात्मक होता है)
वस्तु की दूरी, u = 27cm (वस्तु की दूरी ऋणात्मक होती है)
वस्तु की ऊँचाई, h0 = 7cm
प्रतिबिम्ब की ऊँचाई, hi = ?
प्रतिबिम्ब की दूरी, v = ?
दर्पण सूत्र से, `\frac1v+\frac1u=\frac1ƒ`
`\Rightarrow\frac1v+\frac1{-27}=-\frac1{18}`
`\Rightarrow\frac1v=\frac1{-18}+\frac1{27}`
`=\frac{-3+2}{54}=-\frac1{54}`
`⸫v=\frac{54}{-1}`=- 54cm [अंश और हर को (-) से गुणा करने पर]
आवर्धन (m) =`\frac{-v}u=\frac{h_i}{h_0}`
`\Rightarrow\frac{-(-54)}{-27}=\frac{h_i}7`
`\Rightarrow h_i=\frac{-(-54)\times7}{-27}`=-2 x 7 =-14cm
प्रतिबिम्ब की प्रकृति
(i) प्रतिबिंब वास्तविक एवं उल्टा है।
(ii) प्रतिबिंब का आकार 14 cm है। अतः यह वस्तु से बड़ा है।
(iii) प्रतिबिंब दर्पण के ध्रुव से 54 cm की दूरी पर बनता है।
प्रश्न 40. जरा-दूरदर्शिता दोष क्या होता है? इसका उपचार
किस प्रकार के चश्मे द्वारा होता है?
उत्तर : जैसे-जैसे मनुष्य की आयु बढ़ती है, आँख की सिलियरी (पक्षमाभी) पेशियाँ
कमजोर होती चली जाती हैं तथा नेत्र लेंस का लचीलापन भी घटता जाता है। इसके कारण
नेत्र लेंस के मोटे या पतले होने की क्षमता, अर्थात समंजन क्षमता कम होती जाती है।
फलस्वरूप, पीड़ित व्यक्ति न तो ज्यादा दूर की वस्तु को स्पष्ट देख पाता है और न ही
बहुत नजदीक की वस्तु को साफ देख पाता है। आँख के इस दोष को जरा-दूरदर्शिता दोष
कहते हैं।
उपचार : इस दृष्टि दोष को दूर करने के लिए द्विफोकसी (बायफोकल) लेंस वाले
चश्मे का प्रयोग किया जाता है। इस लेंस का निचला भाग उत्तल (निकट की वस्तुओं को
देखने के लिए) तथा ऊपरी भाग अवतल लेंस (दूर की वस्तुओं को देखने के लिए) का बना
होता है।
प्रश्न 41. निम्न रासायनिक समीकरणों को संतुलित कीजिए-
(i) HNO3 + Ca(OH)2 → Ca(NO3)2
+ H2O.
(ii) NaOH + H2SO4 → Na2SO4
+ H2O.
(iii) CH4 + O2 → CO2 + H2O
उत्तर :
(i) 2HNO3 + Ca(OH)2 → Ca(NO3)2
+ 2H2O.
(ii) 2NaOH + H2SO4 → Na2SO4 + 2H2O.
(iii) CH4 +2O2 → CO2 + 2H2O
प्रश्न 42. बेकिंग सोडा का उपयोग सोडा अम्ल अग्निशामक यंत्र
में होता है, क्यों?
उत्तर : सोडा अम्ल अग्निशामक में बैंकिंग सोडा H2SO4 अम्ल
से अभिक्रिया कर CO2 गैस बनाता है, जो तेजी से बाहर निकलता है और जलते
आग को बुझा देता है। इसलिए बैंकिग सोडा का उपयोग सोडा अम्ल अग्निशामक में होता है।
प्रश्न 43. एक तंत्रिका कोशिका का चित्र बनाइए।
उत्तर :

प्रश्न 44. परागण क्रिया निषेचन से किस प्रकार भिन्न है?
कोई दो भेद लिखिए।
उत्तर : (i) किसी पुष्प के वर्तिकाग्र पर परागकण तथा स्त्रीकेसर के मिलने की
प्रक्रिया को परागण कहा जाता है जबकि नरयुग्मक तथा मादा युग्मक के गर्भाशय में
मिलने की प्रक्रिया को निषेचन कहा जाता है।
(ii) परागण जनन का प्राथमिक स्तर है जबकि निषेचन जनन का द्वितीयक स्तर हैं।
(iii) परागण दो प्रकार से होता है- स्वपरागण तथा परपरागण, निषेचन भी दो प्रकार
से होता है - बाह्य निषेचन तथा आंतरिक निषेचन।
(iv) परागण क्रिया केवल फूलों वाले पौधों में होती है। निषेचन क्रिया सभी
प्रकार के लैंगिक जीवों में होती है।
प्रश्न 45. लिंग निर्धारण किसे कहते हैं? मानव में बच्चे का
लिंग निर्धारण कैसे होता है?
अथवा, सिद्ध करें कि बच्चे का लिंग निर्धारण इस बात पर
निर्भर करता है कि उन्हें अपने पिता से किस प्रकार का गुणसूत्र प्राप्त हुआ है?
उत्तर : किसी शिशु के जन्म से पूर्व उसके नर अथवा मादा होने की भविष्यवाणी
करना लिंग निर्धारण कहलाता है। पिता में XY और माता में XX गुण-सूत्र होते हैं।
इसलिए पिता द्वारा दिया गया Y गुणसूत्र बच्चे का लिंग निर्धारण करता है। जब
पिता-पक्ष से X गुण-सूत्र सम्मिलित होता है तो लड़की जन्म लेती है और जब पिता पक्ष
से Y गुण सूत्र सम्मिलित होता है तब लड़का जन्म लेता है।

प्रश्न 46. पोषी स्तर क्या है? एक आहार-श्रृंखला का उदाहरण
दीजिए तथा इसके विभिन्न पोधी स्तर बताइए।
अथवा, किसी घास के मैदान की आहार श्रृंखला को
प्रवाह चार्ट द्वारा प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर : पोषी स्तर: आहार श्रृंखला के विभिन्न चरणों को पोषी स्तर कहते हैं। इन
अलग-अलग चरणों पर स्थित जीवों के पोषण की प्रकृति भिन्न-भिन्न होती है।
इसके लिए घास के मैदान की निम्नांकित आहार श्रृंखला को उदाहरण स्वरूप ले सकते
हैं-
घास → टिड्ड्डा → मेढक → साँप → बाज → मृत्यु/अपघटन
|
(उत्पादक) |
प्राथमिक |
द्वितीयक |
तृतीयक |
सर्वोच्च |
(अपघटक) |
|
|
शाकाहारी |
माँसाहारी |
माँसाहारी |
माँसाहारी |
|
|
|
उपभोक्ता |
उपभोक्ता |
उपभोक्ता |
उपभोक्ता |
|
उपर्युक्त श्रृंखला में उत्पादक तथा विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ता अलग-अलग पोषी स्तर हैं। सर्वोच्च उपभोक्ता की मृत्यु के उपरांत अपघटक (जीवाणु/कवक) उसके मृत शरीर का अपघटन करते हैं और उससे पोषण प्राप्त करते हैं। इस प्रकार मृतजीवी सूक्ष्मजीव भी एक महत्वपूर्ण पोषी स्तर बनाते हैं।
खंड - D
(इस खंड में कुल 6 प्रश्न हैं जिनमें से चार प्रश्नों का
उत्तर देना है। प्रत्येक प्रश्न के 5 अंक निर्धारित हैं)
प्रश्न 47. ऊष्मा सम्बन्धित जूल का नियम लिखिए एवं सूत्र
Q=I2Rt का निगमन कीजिए।
उत्तर : जूल के ऊष्मीय नियम के अनुसार चालक में उत्पन्न ऊष्मा (Q),
(i) चालक से प्रवाहित धारा I के वर्ग के समानुपाती होती है।
अर्थात्, Q α I2 -----(i)
(ii) चालक के प्रतिरोध के समानुपाती होती है,
अर्थात्, Q α R -----(ii)
(iii) चालक से प्रवाहित धारा में लगे समय (t) के समानुपाती होती है।
अर्थात्, Q α t
-----(iii)
⸫ समीकरण (i), (ii) एवं (iii) से,
Q α I2Rt
⇒ Q = KI2Rt , जहाँ K एक नियतांक है।
अब, यदि Q = 1 इकाई, I = 1 इकाई, R = 1 इकाई, एवं t = 1 इकाई हो तो K = 1
होगा।
⸫ Q = I2Rt
प्रश्न 48. विद्युत धारा को चुम्बकीय प्रभाव दिखाने के लिए
एक प्रयोग का वर्णन कीजिए।
उत्तर : ऑस्टेर्ड ने सबसे पहले विद्युत और चुम्बकत्व के परस्पर संबन्ध को
प्रमाणित किया। उन्होंने प्रमाणित किया कि विद्युत धारा से चुम्बकीय क्षेत्र
उत्पन्न हो सकता है।

ऑस्टेड के प्रयोग के अनुसार एक लम्बे कॉपर तार को एक दिक्सूचक के उत्तर-दक्षिण
दिशा के समानान्तर रखने पर जैसे ही हम तार में धारा प्रवाहित करते हैं हम देखते
हैं दिक्सूचक की सूई एक दिशा विशेष में विक्षेपित हो जाती है। दिक्सूचक की सूई का
विक्षेपण यह दर्शाता है कि जब तार में विद्युत धारा प्रवाहित होती है तो उसके
आस-पास एक चुम्बकीय क्षेत्र क्रियाकारी होता है।
प्रश्न 49. प्रत्यूष ने सल्फर चूर्ण को चम्मच में लेकर गर्म
किया और निकलने वाली गैस परखनली पर एकत्र किया।
(a) अभिक्रिया में कौन-सी गैस निकलती है?
(b) अभिक्रिया का समीकरण लिखिए।
(c) गैस का सूखे लिटमस पत्र पर प्रभाव लिखिए।
(d) गैस का जल से भींगे लिटमस पत्र पर प्रभाव लिखिए।
उत्तर : (a) SO2 गैस निकलती है।
(b) S+O2→SO2
(c) सूखे लिटमस पत्र पर गैर्स का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
(d) जल से भीगे लिटमस पत्र में नीले को लाल कर देगी और लाल पर कोई प्रभाव नहीं
पड़ेगा, क्योंकि SO2 गैस की प्रकृति अम्लीय होती है।
प्रश्न 50. साबुन एवं अपमार्जक में अंतर बतायें।
उत्तर :
|
साबुन |
अपमार्जक |
|
(i) यह उच्च वसा अम्लों के सोडियम लवण हैं। |
(i) यह लम्बी श्रृंखला वाले सल्फोनिक अम्ल के सोडियम लवण हैं। |
|
(ii) यह जल में कम घुलनशील है। |
(ii) यह जल में अधिक घुलनशील है। |
|
(iii) इसमें सफाई की क्षमता कम होती है। |
(iii) इसमें सफाई की क्षमता अधिक होती है। |
|
(iv) साबुन जैव अपघटनीय होते हैं तथा पर्यावरण को क्षति नहीं पहुँचाते हैं। |
(iv) अपमार्जक जैव अपघटनीय नहीं होते अतः जल प्रदूषण के कारक होते हैं। |
प्रश्न 51. मनुष्य के पाचन तंत्र का नामांकित चित्र बनायें।
उत्तर :
प्रश्न 52. आनुवंशिकता में डी. एन. ए. की क्या भूमिका है?
अथवा, डी. एन. ए. आनुवंशिकता का आधार है कैसे?
उत्तर : आनुवंशिकता में DNA की निम्नांकित भूमिका है -
(i) यह एक आनुवंशिक पदार्थ है जिसके नाइट्रोजनयुक्त क्षारों की व्यवस्था में
सभी आनुवंशिकताएँ कूटबद्ध होती हैं।
(ii) यह द्विगुणन द्वारा अपनी अनुकृति बनाता है जो जनन के माध्यम से संतान में
पहुँचती है।
(iii) यह विभिन्नताएँ भी उत्पन्न कर सकता है।
(iv) यह प्रतिलेखन द्वारा RNA उत्पन्न करता है जो प्रोटीन के संश्लेषण में
सहायक होता है। प्रोटीन से नये शरीर की रचना होती है।
(v) यह जैव-रसायनों के संश्लेषण को नियंत्रित करता है।
Question Solution
Class 10 गणित (Mathematics) Jac Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Science (विज्ञान) SET-1 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Science Jac Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science All Subjects Model Question Answer 2025-26
Class 10 Social Science SET-5 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science SET-4 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science SET-3 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science SET-2 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science SET-1 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science Jac Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Hindi-A Jac Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Economics All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 Civics (नागरिकशास्त्र) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 History (इतिहास) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 Geography (भूगोल) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 Science Jac Model Paper 2024-25
Class 10 Social Science Jac Model Paper 2024-25
Class 10 Hindi (A) Jac Model Paper Solution 2024-25
10th Hindi Jac Model Question Solution,2022-23


