Class 12th Political Science PROJECT RAIL (JCERT) General School Monthly Test Answer Key 2026

Class 12th Political Science PROJECT RAIL (JCERT) General School Monthly Test Answer Key 2026

 Class 12th Political Science PROJECT RAIL (JCERT) CM SOE & Model School Weekly Test Answer Key 05.05.2025

General School PROJECT RAIL (04.05.2026)

CLASS-12 SUBJECT - POLTICAL SCIENCE

SECTION -A (MCQs) (6 × 1 = 6)

1. सोवियत संघ का विघटन कब हुआ था?

(A) 1989

(B) 1991

(C) 1995

(D) 2001

2. सोवियत संघ रूस का अंतिम राष्ट्रपति कौन था?

(A) जोसेफ स्टालिन

(B) व्लादिमीर पुतिन

(C) मिखाइल गोर्बाचेव

(D) बोरिस येल्तसीन

3. वारसा संधि किसके नेतृत्व में थी?

(A) अमेरिका

(B) रूस

(C) भारत

(D) चीन

4. रियासतों के एकीकरण में मुख्य भूमिका किसकी थी?

(A) महात्मा गाँधी

(B) जवाहरलाल नेहरू

(C) सरदार वल्लभ भाई पटेल

(D) सुभाष चंद्र बोस

5. भाषा के आधार पर राज्यों का पुनर्गठन कब हुआ?

(A) 1956

(B) 1947

(C) 1960

(D) 1950

6. भारत का संविधान कब लागू हुआ?

(A) 1947

(B) 1950

(C) 1952

(D) 1949

SECTION -B (Short Answer Type) (4 × 2 = 8)

7. ‌द्विध्रुवीयता से क्या अभिप्राय है?

उत्तर- जब विश्व दो महाशक्तियों में बँटा हो, उसे द्विध्रुवीयता कहते हैं।

8. पेरेस्त्रोइका क्या था?

उत्तर- यह आर्थिक सुधार की नीति थी।

9. राष्ट्र निर्माण की एक चुनौती बताइए।

उत्तर- भाषा, धर्म और क्षेत्रीय विविधता।

10. धर्मनिरपेक्षता क्या है?

उत्तर- सभी धर्मों को समान मानना।

SECTION-C (Long Answer Type) (2 × 3 = 6)

11. शीतयुद्ध के अंत के बाद विश्व राजनीति में आए परिवर्तनों का वर्णन कीजिए।

उत्तर- सैन्य प्रतिस्पर्धा में कमी

  • लोकतंत्र का विस्तार
  • आर्थिक सहयोग बढ़ा
  • वैश्वीकरण तेज हुआ
  • अमेरिका का वर्चस्व बढ़ा

12. भारत में राष्ट्र निर्माण की प्रमुख चुनौतियों का वर्णन कीजिए।

उत्तर-

  • विभाजन और शरणार्थी समस्या
  • रियासतों का एकीकरण
  • भाषा और क्षेत्रीय विवाद
  • सांप्रदायिकता
  • आर्थिक विकास

15.06.2026

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (6 x 1 = 6)

1. यूरोपीय संघ की मुद्रा का नाम क्या है?

(A) डॉलर

(B) पाउंड

(C) यूरो

(D) फ्रैंक

2. 'आसियान' (ASEAN) की स्थापना कब हुई थी ?

(A) 1945

(B) 1967

(C) 1991

(D) 2001

3. चीन में आर्थिक सुधारों की शुरुआत किसके नेतृत्व में हुई?

(A) माओ त्से तुंग

(B) देंग शियाओपिंग

(C) शी जिनपिंग

(D) चाउ एन लाई

4. भारत में पहला आम चुनाव किस वर्ष हुआ था?

(A) 1947

(B) 1950

(C) 1952

(D) 1957

5. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 1957 में किस राज्य में सत्ता में आई थी?

(A) पश्चिम बंगाल

(B) केरल

(C) त्रिपुरा

(D) आंध्र प्रदेश

6. "कांग्रेस प्रणाली" शब्द किस विद्वान ने दिया था?

(A) रजनी कोठारी

(B) पॉल ब्रास

(C) ग्रैनविल ऑस्टिन

(D) मॉरिस जोन्स

लघुउत्तरीय प्रश्न (4 x 2 = 8)

7. यूरोपीय संघ के कोई दो उद्देश्य लिखिए।

उत्तर - (i) सदस्य देशों के बीच एक साझा विदेश और सुरक्षा नीति बनाना।

(ii) यूरोप को एक एकीकृत बाजार बनाना जहाँ वस्तु, सेवा, पूँजी और श्रम का स्वतंत्र आवागमन हो।

8. 'आसियान वे' (ASEAN Way) से क्या अभिप्राय है?

त्तर - 'आसियान वे' अनौपचारिक, टकराव-रहित और सहयोगात्मक बातचीत की शैली है। इसमें सदस्य देश एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते और आम सहमति से निर्णय लेते हैं।

9. 1952 के पहले आम चुनाव में कांग्रेस के प्रभुत्व के दो कारण बताइए।

उत्तर –

(i) स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत कांग्रेस को स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी पार्टी के रूप में जनता का विश्वास प्राप्त था।

(ii) सुव्यवस्थित संगठन: कांग्रेस का संगठन गाँव-गाँव तक फैला था, जबकि अन्य दल नए थे।

10. भारत में 'एक-दलीय प्रभुत्व' और 'एक-दलीय शासन' में क्या अंतर है?

उत्तर - एक-दलीय प्रभुत्व में कांग्रेस चुनावों द्वारा बार-बार जीतती थी, पर विपक्षी दल मौजूद थे। एक-दलीय शासन चीन जैसा है जहाँ अन्य दलों को अनुमति नहीं है। भारत में लोकतांत्रिक चुनाव होते थे।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न (2 x 3 = 6)

11. 21वीं सदी में चीन के उदय के कोई तीन कारक बताइए।

उत्तर –

(i) आर्थिक सुधार : 1978 के बाद देंग शियाओपिंग द्वारा शुरू किए गए बाजार-उन्मुख सुधारों से तीव्र विकास हुआ।

(ii) विशाल बाजार और श्रम शक्ति: सस्ते श्रम और बड़े घरेलू बाजार ने चीन को 'विश्व का कारखाना' बना दिया।

(iii) विश्व व्यापार संगठन की सदस्यता: 2001 में WTO में शामिल होने से चीन का निर्यात तेजी से बढ़ा।

12. 1967 के आम चुनाव को 'राजनीतिक भूकंप' क्यों कहा जाता है? तीन बिंदु लिखिए।

उत्तर –

(i) कांग्रेस का बहुमत कम होना: लोकसभा में कांग्रेस की सीटें 361 से घटकर 283 रह गईं।

(ii) राज्यों में हार: 8 राज्यों में गैर-कांग्रेसी सरकारें बनीं। यह पहली बार हुआ।

(iii) गठबंधन की राजनीति की शुरुआत : 'संयुक्त विधायक दल' (SVD) सरकारें बनीं, जिससे गठबंधन युग शुरू हुआ।

Model Question Solution 






Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare