प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
Class - 11
भूगोल (Geography)
1. भारत : स्थिति (India: Location)
पाठ के मुख्य बिंदु
☞ भारत की मुख्य भूमि उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में
कन्याकुमारी तक और पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से पश्चिम में गुजरात तक फैली हुई है।
भारत के सीमान्तर्गत क्षेत्र आगे समुद्र की ओर 12 समुद्री मील (लगभग 21.9 कि.मी.) तक
फैला हुआ है।
मानक मील : 63360 इंच समुद्री मील : 72,960 इंच 1 मानक मील : लगभग 1.6 कि.मी. (1.584 कि.मी.) 1 समुद्री मील : लगभग 1.8 कि.मी. (1.824 कि.मी.) |
☞ हमारे देश की दक्षिणी सीमा बंगाल की खाड़ी में 6° 45' उत्तर
अक्षांश के साथ निर्धारित होती है।
☞ भारत का अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार लगभग 30° है, जबकि
उत्तर से दक्षिण तक इसकी वास्तविक दूरी 3,214 कि.मी. और पूर्व से पश्चिम तक इसकी दूरी
केवल 2,933 कि.मी. है।
☞ दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी ध्रुवों की ओर जाने पर
घटती जाती है, जबकि दो अक्षांश रेखाओं के बीच की दूरी हर जगह एक समान रहती है।
☞ अक्षांश रेखाओं के मानों से यह ज्ञात होता है कि भारत का
दक्षिणी हिस्सा उष्णकटिबंध और उत्तरी हिस्सा उपोष्ण कटिबंध अथवा कोष्ण शीतोष्ण में
स्थित है।
☞ देशांतर रेखाओं के मानों से स्पष्ट होता है कि इनमें लगभग
30° का अंतर है, जो हमारे देश के सबसे पूर्वी व सबसे पश्चिमी भागों के समय में लगभग
2 घंटो का अंतर उत्पन्न करता है।
विश्व के देशों में आपसी समझ के तहत मानक याम्योतर को
7° 30' देशांतर के गुणक पर चुना जाता है। यही कारण है कि 82° 30' पूर्व याम्योतर
को भारत की मानक याम्योतर चुना गया है। भारतीय मानक समय ग्रीनविच माध्य समय से 5
घंटे 30 मिनट आगे है। कुछ देशो में उनके पूर्व पश्चिम अधिक विस्तार के कारण एक
से अधिक मानक देशांतर रेखाएँ हैं। उदाहरणतः संयुक्त राज्य अमेरिका में छः समय कटिबंध
है। |
☞ भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4'-37-6' उत्तरी अक्षांश तथा
देशांतरीय विस्तार 68°7'-97°25' पूर्व देशांतर है।
☞ आकार- भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर (32.8 लाख
वर्ग किलोमीटर) है, जो विश्व के स्थलीय धरातल का 2.4 प्रतिशत भाग है। इस प्रकार भारत
विश्व का सातवाँ बड़ा देश है।
☞ भारत से बड़े सात देश- रूस, कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका,
ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया।
☞ उतर में हिमालय पर्वत, उत्तर-पश्चिम में हिन्दू कश व सुलेमान
श्रेणियाँ, उत्तर-पूर्व में पूर्वाचल की पहाडियाँ तथा दक्षिण में विशाल हिन्द महासागर
से सीमांकित एक बृहत भौगोलिक इकाई है, जिसे भारतीय उपमहाद्वीप कहा जाता है। इसमें पाकिस्तान,
नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और भारत आते हैं।
☞ भारत का प्रायद्वीपीय भाग हिन्द महासागर की ओर
उभरा हुआ है। भारत की सम्पूर्ण तट
रेखा द्वीप समूहों समेत 7,517 किलोमीटर पर विस्तृत है।
भारत एवं पड़ोसी देश :-
भारत, एशिया महाद्वीप के दक्षिण-मध्य भाग में स्थित है और
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के रूप में विस्तृत इनकी दोनों भुजाएँ हिन्द महासागर के
साथ सीमा बनाती है। भारत के कुल आठ पड़ोसी देश निम्नलिखित हैं पाकिस्तान, अफगानिस्तान,
चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार और श्रीलंका।
श्रीलंका और मालदीव, हिन्द महासागर में स्थित दो दवीपीय देश
है, जो भारत के पड़ोसी हैं। श्रीलंका भारत से मन्नार की खाड़ी और पाक जलसंधि द्वारा
अलग हुआ है।
भारत के प्रमुख दरें :-
नाथुला-
सिक्किम
शिपकीला- हिमाचल
प्रदेश
बुर्जिल जम्मू- कश्मीर
बोमडिला- अरुणाचल
प्रदेश
भारत के पडोसी देश और उनकी सीमा रेखा की लम्बाई:-
बांग्लादेश- 4,096 कि.मी.
चीन- 3,917
कि.मी.
पाकिस्तान- 3,810 कि.मी.
म्यांमार- 1.752
कि.मी.
नेपाल- 1,458
कि.मी.
भूटान- 587
कि.मी.
अफगानिस्तान- 87
कि.मी.
बहुविकल्पीय प्रश्न
1. भारत
का क्षेत्रफल है?
a. 30,87,263 वर्ग कि.मी.
b. 32,87,263 वर्ग कि.मी.
c. 32,90,342 वर्ग कि.मी.
d. 32,92,263 वर्ग कि.मी.
2. भारत का सीमान्तर्गत क्षेत्र आगे समुद्र
की ओर कितने दूर तक फैला है?
a. 12 समुद्री मील
b. 14 समुद्री मील
c. 16 समुद्री मील
d. 18 समुद्री मील
3. हमारे देश की दक्षिणी सीमा बंगाल की खाड़ी
में कितने डिग्री दक्षिणी अक्षांश तक लगी है?
a. 8° 6' उत्तरी अक्षांश
b. 6° 45' उत्तरी अक्षांश
c. 6° 45' अक्षांश
d. 8° 6' अक्षांश
4. भारत की उतर से दक्षिण की वास्तविक दूरी
कितनी है?
a. 3014 कि.मी.
b. 3214 कि.मी.
c. 4,214 कि.मी.
d. कोई नहीं
5. भारत की पूर्व से पश्चिम की दूरी कितनी
है?
a. 2933 कि.मी.
b. 3214 कि.मी.
c. 2133 कि.मी.
d. 3,132 कि.मी.
6. भारत का मानक याम्योतर चुना गया है-
a. 82° 30' पूर्वी देशांतर
b. 81° 30' पूर्वी देशांतर
c. 82°15' पूर्वी देशांतर
d. 82° 30' पश्चिमी देशांतर
7. संयुक्त राज्य अमेरिका को कितने समय कटिबंधों
में बाँटा गया है?
a. पाँच
b. छः
c. सात
d. आठ
8. भारत के सबसे पूर्वी व सबसे पश्चिमी भागों
में लगभग कितने समय का अंतर है?
a. 1.5 घंटों का
b. 2 घंटों का
c. 2.5 घंटों का
d. 3 घंटों का
9. ग्लोब
में दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी कितनी है?
a. 100 कि.मी.
b. 111 कि.मी.
c. 121 कि.मी.
d. 131 कि.मी.
10. निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षांशीय विस्तार
भारत की सम्पूर्ण भूमि के विस्तार के सन्दर्भ में प्रासंगिक है?
a. 8° 41' से 35° 7' उत्तरी अक्षांश
b. 8° 4' से 35° 6' उत्तरी अक्षांश
c. 8° 4' से 37° 6' उत्तरी अक्षांश
d. 6° 45' से 37° 6' उत्तरी अक्षांश
11. निम्नलिखित में से कौन-सा देशांतरीय विस्तार भारत की सम्पूर्ण भूमि
के विस्तार के सन्दर्भ में प्रासंगिक है?
a
65° 7' दक्षिण से 90° दक्षिण पूर्व
b. 68° 7' दक्षिण पूर्व से 97° 25' दक्षिण पूर्व
c.
76° दक्षिण पूर्व से 95° 25' दक्षिण पूर्व
d.
कोई नहीं
12. निम्नलिखित में से कौन-से देश क्षेत्रफल के अनुसार बड़े से छोटे
क्रम में हैं-
a. रूस, कनाडा, चीन, ब्राजील
b.
ब्राजील, कनाडा, चीन, रूस
c.
चीन, कनाडा, ब्राजील रूस
d.
कनाडा, रूस, ब्राजील, चीन
13. इनमे से किस राज्य में नाथुला दर्रा स्थित है?
a. सिक्किम
b.
जम्मू-कश्मीर
c.
हिमाचल प्रदेश
d.
पश्चिम बंगाल
14. भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है?
a. 2.4
b.
2.5
c.
2.0
d.
2.7
15. क्षेत्रफल के अनुसार भारत का स्थान विश्व में कितना है?
a.
पाँचवाँ
b.
छठा
c. सातवाँ
d.
आठवाँ
16. भारत के निम्नलिखित पडोसी देशों में किस देश के साथ सीमा रेखा सबसे
छोटी है?
a.
पाकिस्तान
b.
बांग्लादेश
c.
चीन
d. अफगानिस्तान
17. इनमे से कौन सा देश क्षेत्रफल में भारत से बड़ा है?
a. चीन
b.
फ्रास
c.
मिश्र
d.
ईरान
18. इनमे से क्या भारत और श्रीलंका को एक-दूसरे से अलग करता है?
a.
पाक की खाड़ी
b.
मन्नार की खाड़ी
c.
बिस्के की खाड़ी
d. a और b दोनों
19. भारत की सम्पूर्ण सीमा द्वीप समूहों सहित तक विस्तृत है-
a.
8014 कि.मी.
b. 7517 कि.मी.
c.
7000 कि.मी.
d.
कोई नहीं
20. इनमें से कौन-सा जोड़ा सही सुमेलित है-
a
नाथुला-उत्तर प्रदेश
b. शिपकीला-हिमाचल प्रदेश
c.
माना- जम्मू-कश्मीर
d.
लिपुलेख-पश्चिम बंगाल
21. ग्लोब में भारत की अक्षांशीय स्थिति है-
a. उतरी गोलार्ध में
b.
दक्षिणी गोलार्ध में
c.
पूर्वी गोलार्ध में
d.
पश्चिमी गोलार्ध में
22. भारत और पाकिस्तान की बीच के सीमा रेखा को किस नाम से जाना जाता
है?
a.
मैकमोहन रेखा
b. रेडक्लिफ रेखा
c.
डूरंड रेखा
d.
कोई नहीं
23. भारत और चीन के बीच की सीमा रेखा को किस नाम से जाना जाता है?
a.
रेडक्लिफ रेखा
b. मेकमोहन रेखा
c.
डूरंड रेखा
d.
मैगिनोट रेखा
24. इनमें से भारत का कौन-सा राज्य क्षेत्रफल में सबसे बड़ा है?
a. राजस्थान
b.
उत्तर प्रदेश
c.
महाराष्ट्र
d.
कोई नहीं
25. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है :-
a. भारत उतरी गोलार्ध में स्थित है।
b.
भारत दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है।
c.
मकर रेखा भारत को दो भागों में बांटती है।
d.
कथन a. और कथन b दोनों सही है।
26. भारत की सीमाएँ किस देश को स्पर्श नहीं करती है?
a.
चीन
b.
म्यांमार
c. किर्गिस्तान
d.
बांग्लादेश
27. किस पड़ोसी देश के साथ भारत की सबसे लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा
है?
a.
पाकिस्तान
b. बांग्लादेश
c.
चीन
d.
म्यांमार
28. सिन्धु को इंडस कौन लोग कहते थे?
a. यूनानी एवं रोमवासी
b.
फ्रांसिसी
c.
अमेरिकन
d.
आर्य
29. क्षेत्रफल की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौन सा देश भारत से बड़ा
नहीं है?
a.
कनाडा
b. फ्रांस
c.
ऑस्ट्रेलिया
d.
ब्राजील
30. भारत की समुद्री सीमा कितनी लम्बी है?
a.
6157 कि.मी.
b.
6815 कि.मी.
c. 7517 कि.मी.
d.
15,200 कि.मी.
31. भारत के जिस राज्य की सीमा किसी अन्य देश से नहीं मिलती है, वह
है -
a.
पंजाब
b.
मेघालय
c.
त्रिपुरा
d. हरियाणा
32. निम्न राज्यों में किसका क्षेत्रफल सबसे कम है?
a.
आंध्र प्रदेश
b.
गुजरात
c.
कर्नाटक
d. तेलंगाना
33. निम्नलिखित में से किस राज्य की सीमा बांग्लादेश से नहीं मिलती
है?
a.
मेघालय
b.
त्रिपुरा
c. मणिपुर
d.
मिजोरम
34. भारतीय उप महाद्वीप में कौन-सा देश सम्मिलित नहीं है?
a.
पाकिस्तान
b.
बांग्लादेश
c.
भूटान
d. म्यांमार
35. पाक जलडमरूमध्य जिन देशों के मध्य स्थित है, वे हैं-
a.
भारत और पाकिस्तान
b.
भारत और बांग्लादेश
c. भारत और श्रीलंका
d.
भारत और मालदीव
36. जैसलमेर तथा अरुणाचल प्रदेश में सूर्योदय का अंतर है-
a.
1 घंटा
b. 2 घंटा
c.
3 घंटा
d.
4 घटा
37. भारत की मुख्य भूमि की उतर से दक्षिण अधिकतम लम्बाई है-
a. 3214 कि.मी.
b.
3540 कि.मी.
c.
2510 कि.मी.
d.
2933 कि.मी.
38. एक समुद्री मील में होते हैं लगभग -
a.
1.2 कि.मी.
b.
1.4 कि.मी.
c.
1.6 कि.मी.
d. 1.8 कि.मी.
39. निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य की सीमा म्यांमार से उभयनिष्ठ
नहीं है?
a. असम
b.
नागालैण्ड
c.
अरुणाचल प्रदेश
d.
मिजोरम
40. भारत का सीमान्तर्गत क्षेत्र समुद्र में आगे की ओर कितना फैला है?
a.
8 समुद्री मील
b.
10 समुद्री मील
c. 12 समुद्री मील
d.
14 समुद्री मील
41. तेलंगना भारत का कौन-सा राज्य है?
a.
27
b.
28
c. 29
d.
30
42. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य बांग्लादेश से अपनी सीमा नहीं बनाता
है?
a.
असम
b. नागालैण्ड
c.
मेघालय
d.
मिजोरम
43. भारत के निम्नांकित राज्यों में से किसके तीन तरफ अंतर्राष्टीय
सीमाएँ हैं?
a.
असम
b.
नागालैण्ड
c. त्रिपुरा
d.
पश्चिमबंगाल
44. पाक जलडमरूमध्य किनके बीच है?
a.
कच्छ की खाड़ी और खम्भात की खाड़ी
b. मन्नार की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी
c.
लक्षद्वीप और मालद्वीप
d.
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
45. कौन-सा भारतीय राज्य की अधिकतम सीमा म्यांमार से स्पर्श करती है?
a.
मणिपुर
b. अरुणाचल प्रदेश
c.
मिजोरम
d.
नागालैण्ड
46. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1.
असम, भूटान तथा बांग्लादेश की सीमाओं से लगा हुआ है।
2.
पश्चिम बंगाल, भूटान तथा नेपाल की सीमाओं से लगा हुआ है।
3.
मिजोरम, बांग्लादेश तथा म्यांमार की सीमाओं से लगा हुआ है। उपर्युक्त कथनों में से
कौन-से सही है?
a. 1.2 तथा 3
b.
केवल 1 तथा 2
c.
केवल 2 तथा 3
d.
केवल 1 तथा 3
47. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य की सीमाएँ भूटान के साथ नहीं
मिलती है?
a.
सिक्किम
b. मेघालय
c.
अरुणाचल प्रदेश
d.
पश्चिम बंगाल
48. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन- सा है?
a. गोवा
b.
सिक्किम
c.
केरल
d.
त्रिपुरा
49. भारत के कितने राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है?
a.
5
b. 8
c.
7
d.
6
50. अंडमान और निकोबार को कौन-सा जल क्षेत्र अलग करता है?
a.
110 चैनल
b. 100 चैनल
c.
मन्नार की खाड़ी
d.
अंडमान सागर
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है? इसकी गोलार्ध में स्थिति क्या
है?
उत्तरः
भारत उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। विषुवत रेखा के उतर में 8° 4' से 37° 6' उतरी
अक्षांश और 68" 7' से 97 25' पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है।
2. भारत के मध्य से कौन सी रेखा गुजरती है?
उत्तरः
कर्क रेखा।
3. भारत की उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम लम्बाई क्या है?
उत्तरः
भारत की उत्तर-दक्षिण लम्बाई 3214 कि.मी. और पूर्व- पश्चिम चौड़ाई 2933 कि.मी. है।
4. भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई क्या है?
उत्तर:
15,200 कि.मी.
5. भारत के मुख्य भूमि की तट रेखा की लम्बाई क्या है?
उत्तरः
6100 कि.मी.।
6. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा भारतीय राज्य कौन-सा है?
उत्तरः
राजस्थान ।
7. भारत और चीन के बीच की सीमा रेखा को क्या कहते हैं?
उत्तरः
मैकमोहन रेखा।
8. भारत की आकृति कैसी है?
उत्तरः
चतुष्कोण के आकार की।
9. क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से विश्व का है? का सबसे बड़ा देश कौन
उत्तरः
रुस ।
10. भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है?
उत्तरः
32.8 लाख वर्ग कि.मी.।
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. भारत को उपमहाद्वीप क्यों कहा जाता है?
उत्तरः
उपमहाद्वीप, एक महाद्वीप का एक ऐसा हिस्सा होता है जिसकी अपनी एक अलग पहचान हो और भौगोलिक
रूप से वह हिस्सा पूरे महाद्वीप से अगल सा दिखता हो। इसके आलावा भौगोलिक, सांस्कृतिक,
खान-पान के आधार पर एक अलग पहचान रखने वाला महाद्वीप का हिस्सा उप महाद्वीप कहलाता
है।
उदहारण
के तौर पर भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर में हिमालय है। हिमालय इस हिस्से को एशिया के
अन्य देशों से बिल्कुल अलग कर देता है। इसके अलावा दक्षिण, पश्चिम और पूर्व दिशा में
महासागर है।
2. मैकमोहन रेखा किसे कहते हैं?
उत्तरः
भारत (India) एवं चीन (China) की सीमा रेखा को मैकमोहन रेखा (MacMohan Line) कहते हैं।
यह रेखा सन् 1914 ई० में शिमला में निर्धारित की गयी थी। इसकी उतरी-पूर्वी सीमा की
लंबाई 4224 कि.मी. है।
3. भारत की स्थलीय सीमा का संक्षिप्त विवरण दें।
उत्तरः
भारत की स्थलीय सीमा 15,200 कि.मी. लम्बी है। यह पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल,
म्यांमार, भूटान तथा बांग्लादेश से मिलती है। इस प्रकार भारत की स्थल सीमाएँ उक्त सात
देशों को छूती है। इन देशों के साथ भारत की सीमा की लम्बाई निम्न तालिका से स्पष्ट
है -
देश सीमा की लम्बाई (कि.मी.)
1. बांग्लादेश 4096
2. चीन 3,917
3. पाकिस्तान 3,310
4. नेपाल 1,752
5. म्यांमार 1,458
6. भूटान 587
7. अफगानिस्तान 87
4. भारत की लम्बी तट रेखा के क्या प्रभाव हैं?
उत्तरः भारत की सम्पूर्ण तट रेखा द्वीपसमूहों सहित
7,516.6 कि.मी. है। देश की बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के रूप में लम्बी तट रेखा समुद्री
यातायात और पर्यावरणीय दृष्टि से लाभदायक है। लम्बी तट रेखा जहाँ एक ओर सस्ता जल यातायात
प्रदान करती है, वहीं यह समुद्री संसाधन प्रदान करने और स्थानीय जलवायु की दृष्टि से
भी लाभप्रद होती है।
5. भारत के पूर्व में स्थित नागालैण्ड में,
सूर्य पहले उदय होता है और पहले ही अस्त होता है, फिर कोहिमा और नई दिल्ली में घड़ियाँ एक
ही समय क्यों दिखाती है?
उत्तरः यह सत्य है कि भारत के पूर्व में सूर्य पहले उदय होता
है और पहले ही अस्त होता है। किन्तु देश की घड़ियों के समय का निर्धारण केन्द्रीय देशान्तर
या 82° 30' पूर्व मानक याम्योत्तर द्वारा होता है। यही कारण है कोहिमा और नई दिल्ली
में घड़ियाँ एक ही समय दिखाती है।
6. भारत के आकार तथा विस्तार का विस्तृत विवरण
दीजिए-
उत्तरः भारत की पूर्व से पश्चिम की दूरी 2,933 कि.मी. तथा
उत्तर से दक्षिण की दूरी 3,214 कि.मी. है। भारत का कुल क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग कि.मी.
है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। बड़े देशो में
यह रुस के सातवें तथा कनाडा के तीसरे भाग के बराबर है। कुल मिलाकर भारत ने पृथ्वी के
कुल क्षेत्रफल का लगभग 2.4 प्रतिशत भाग घेरे हुए है। इस प्रकार भारत एक विशाल देश है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. भारत की लम्बी तट रेखा के क्या प्रभाव है?
उत्तरः भारत के पास एक लम्बी समुद्र तट हैं। भारत की मुख्य
भूमि का समुद्र तट लगभग 6100 कि.मी. है। मुख्य भूमि के साथ-साथ लक्षद्वीप और अंडमान
और निकोबार द्वीप समूह का तट लगभग 7517 कि.मी. है। भारत की लंबी तटरेखा देश की एक संपत्ति
है, भारत की लंबी तटरेखा होने के निम्नलिखित सकारात्मक प्रभाव हैं-
आर्थिक लाभ: लंबी तटरेखाएँ समुद्री व्यापार और समुद्री संसाधनों तक पहुँच
प्रदान करती हैं। लंबी तटरेखा मछली पकड़ने, व्यापार के लिए बंदरगाह उपलब्धता, अपतटीय
पवन ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा, समुद्री नमक के स्रोत आदि जैसे बड़े आर्थिक अवसर प्रदान
करती है।
लंबी समुद्री तट के कारण लाखों रोजगार उत्पन्न होते हैं।
तटरेखा वाले राज्य गैर-तटीय राज्यों की तुलना में अधिक समृद्ध हैं, क्योंकि पत्तन अंतर्राष्ट्रीय
व्यापार और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के प्रवेश द्वार हैं।
रक्षा और सामरिक लाभ: समुद्र में अन्य देशों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बड़े समुद्र तट भारत के लिए
एक रणनीतिक स्थान प्रदान करते हैं। उदाहरण के लिए, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की
रणनीतिक स्थिति भारत को हिंद महासागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी में चीन की गतिविधियों
की निगरानी करने के लिए प्रदान करती है। लंबी तटरेखाएँ भूमि की सीमाओं की तुलना में
अधिक सुरक्षित होती है, क्योंकि भूमि की तुलना में समुद्र पर निगरानी करना आसान होता
है।
क्षेत्रीय विस्तार लाभ: समुद्र के अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार, तटीय देशों की
अधिकतर क्षेत्रीय सीमा तट से समुद्र की ओर 12 समुद्री मील (लगभग 22 कि.मी.) तक होती
है। इसका मतलब है कि समुद्र तट जितना बड़ा होगा, देश के क्षेत्र उतने ही बड़े होंगे।
पर्यावरण सौंदर्य और पर्यटन स्थल: द्वीपों और लंबी तटरेखाओं ने पर्यटन के लिए कई सुन्दर दृश्य
प्रदान करता है जो घरेलू और विदेशी दोनों पर्यटकों को आकर्षित करती है। यह लाखों स्थानीय
लोगों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करता है।
समुद्री खनिजों और पॉलीमेटेलिक नोड्यूल तक पहुँचः गहरे समुद्र में रसातल मैदानी क्षेत्रों में पॉलीमेटेलिक
नोड्यूल पाए जाते हैं। भारत की लंबी तटरेखा होने के कारण भारत को गहरे समुद्र में इसे
खनन करने का अधिकार मिला हुआ है।
जलवायु : लम्बी समुद्री तट भारत की अधिकांश क्षेत्र के जलवायु को सुखद बनाता हैं।
जो क्षेत्र समुद्र से दूर है जैसे राजस्थान का क्षेत्र, पंजाब और हरियाणा के क्षेत्र
ठण्ड के मौसम में बहत ठण्ड पड़ती है और गर्मी के दिनों में अधिक गर्म हो जाती है।
2. भारत की समुद्री सीमाओं की विशेषताएँ बताते
हुए उनका वर्णन करें।
उत्तरः भारत की विशाल स्थलीय विस्तार की अपेक्षा समुद्री
सीमा की तट रेखा कम है। भारत की तट रेखा की लम्बाई द्वीपों सहित 7,516.6 कि.मी. है।
भारत के दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण-पश्चिम में अरब सागर फैले हैं।
मन्नार की खाड़ी श्री लंका को भारत से अलग करती है। भारत की तट रेखा को दो भागों में
बाँटा जा सकता है- 1. पूर्वी तट रेखा एवं 2. पश्चिमी तट रेखा।
1. पूर्वी तट रेखा- यह गंगा के डेल्टा से लेकर दक्षिण में कोमोरिन अंतरीप तक
फैली हुई है। इसे निम्नांकित दो भागो में बाँटा जा सकता है -
• उतरी सरकार तट यह तट रेखा गंगा के मुहाने से लेकर कृष्णा
डेल्टा तक फैली हुई है।
• कोरोमंडल तट- यह तट रेखा कृष्णा के डेल्टा से लेकर कोमोरिन अंतरीप तक
फैली हुई है। भारत और श्री लंका के मध्य समुद्र बहुत संकरा है। इन दोनों देशों के मध्य
चट्टानों और रेतीले टीलों का एक क्रम फैला हुआ है, जिसे आदम का पुल कहते हैं।
2. पश्चिमी तट रेखा: यह कच्छ की खाड़ी से लेकर कोमोरिन अंतरीप तक फैली हुई है। इसे निम्नांकित भागों
में बाँटा जा सकता है
• काठियावाड़ तट : यह तट रेखा सूरत से कच्छ प्रदेश
तक फैली हुई है।
• कोंकण तट : यह तट रेखा सूरत से गोवा तक फैली हुई
है।
• मालाबार तट : यह तट रेखा गोवा से लेकर दक्षिण में
कोमोरिन अंतरीप तक फैली है।
3. भारत की अवस्थिति तथा इसके महत्व को समझाएं?
उत्तर- भारत का विश्व में अपना एक विशिष्ट पहचान है, यह पूरे
विश्व को एक सूत्र में बाँधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिसमें भारत की अवस्थिति
का एक महत्वपूर्ण योगदान है। भारत एशिया महाद्वीप के दक्षिणी मध्यवर्ती भाग में अवस्थित
है। प्रायदवीपीय भारत की दोनों भुजाएं हिंद महासागर में बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर
के साथ अपनी बाहें फैलाए विस्तृत है। प्रायद्वीपीय भारत की इसी सामुद्रिक अवस्थिति
के कारण भारत अपने पड़ोसी डोसी देशों देशों से सागरीय और वायुमार्गों द्वारा जुड़ा
हुआ है, यह भौगोलिक स्थिति भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
भारत हिंद महासागर के शीर्ष पर उत्तरी गोलार्ध में तथा
82 डिग्री 30 मिनट पूर्वी देशांतर रेखा इसके बीचो-बीच से होकर गुजरती है अर्थात पूर्वी
गोलार्ध पर स्थित है। यह यूरोप और अमेरिका जैसे विकसित देश से लगभग समान दूरी पर स्थित
है। भारत की केंद्रीय स्थिति इस प्रकार है, कि अनेक अंतरराष्ट्रीय वायु मार्ग तथा सामुद्रिक
मार्ग इसकी तटीय सीमा के निकट से होकर जाते हैं। यह सुदूर पश्चिम के देशों को पूर्व
के देशों के साथ तथा सुदूर पूर्वी देशों को पश्चिम के देशों के साथ जोड़ने का एक महत्वपूर्ण
कड़ी या संयोजक है।
स्वेज नहर के निर्माण के बाद अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर
और भी नजदीक आ गए अर्थात अमेरिकी और यूरोपीय देशों का भूमध्य सागर लाल सागर से भारत
के रास्ते विश्व के अन्य देशों से जुड़ गए। भारत से पूर्व और दक्षिण पूरब की चीन व
जापान देश को पश्चिम और दक्षिण पश्चिम में संयुक्त राज्य अमेरिका, ग्रेट ब्रिटेन, पश्चिमी
यूरोप और पूर्वी तथा दक्षिणी अफ्रीका को दक्षिण में श्रीलका, सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को जोड़ते हैं। स्वेज नहर के निर्माण ने पश्चिमी यूरोपीय
देशों को भारत के पश्चिमी तटीय बंदरगाहों के बीच की दूरी लगभग 4800 किलोमीटर की दूरी
को कम कर दी। स्वेज नहर और पूर्व में मलक्का जलसंयोजक से निकलने वाले सभी जलयान भारत
से होकर ही निकलते हैं।
भारत पश्चिमी औदयोगिक देशों को पूर्वी विकासशील देशों के
साथ मिलाने में एक सेतु की तरह कार्य करता है। भारत की दोनों ओर के देशों देशों से
से निर्मित कच्चे माल एवं तैयार उत्पाद के आयात और निर्यात में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती
है।
पश्चिमी देशों से पूर्व की ओर जाने वाले वायुयान भारत से
होकर ही गुजरते हैं, इनमें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, कोलकाता जैसे अतरराष्ट्रीय
महत्वपूर्ण हवाई अड्डे हैं। जहाँ पर वायुयान ईंधन एवं यात्री लेते हैं तथा अन्य सुविधाएं
भी प्राप्त करते हैं।
भारत का अपना इतिहास रहा है कि यह विश्व को आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभाता है। इसमें विश्व में भारत के केंद्रीय स्थिति एक महत्वपूर्ण कारण है।
JCERT/JAC प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
विषय-सूची
भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत (भाग 'अ')
अध्याय सं. | अध्याय का नाम |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
6. | |
7. | |
8. | |
9. | |
10. | |
11. | |
12. | |
13. | |
14. | |
भारत : भौतिक पर्यावरण (भाग 'ब') | |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
6. | |
खण्ड – क : भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत
1. भूगोल एक विषय के रूप में (Geography as a Discipline)
2. पृथ्वी की उत्पत्ति एवं विकास (The Origin and Evolution of the Earth)
3. पृथ्वी की आंतरिक संरचना (Interior of the Earth)
4. महासागरों और महाद्वीपों का वितरण (Distribution of Oceans and Continents)
5. खनिज एवं शैल (Minerals and Rock)
6. भू-आकृतिक प्रक्रियाएँ (Geomorphic Processes)
7. भू-आकृतियाँ तथा उनका विकास (Landforms and theirEvolution)
8. वायुमंडल का संघटन तथा संरचना (Composition andStructure of Atmosphere)
9. सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान (SolarRadiation, Heat Balance and Temperature)
10. वायुमंडलीय परिसंचरण तथा मौसम प्रणालियाँ(Atmospheric Circulation and Weather Systems)
11. वायुमंडल में जल (Water in the Atmosphere)
12. विश्व की जलवायु एवं जलवायु परिवर्तन (World Climateand Climate Change)
13. महासागरीय जल {Water (Oceans)}
14. महासागरीय जल संचलन (Movements of Ocean Water)
15. पृथ्वी पर जीवन (Life on the Earth)
16. जैव विविधता एवं संरक्षण (Biodiversity andConversation)
खण्ड – ख : भारत-भौतिक पर्यावरण
1. भारत-स्थिति (India Location)
2. संरचना तथा भू-आकृतिविज्ञान (Structure and Physiography)
3. अपवाह तंत्र (Drainage System)
5. प्राकृतिक वनस्पति (Natural Vegetation)
6. मृदा (Soils)
7. प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ (Natural Hazards andDisasters)
खण्ड – 3 : भूगोल में प्रयोगात्मक कार्य
1. मानचित्र का परिचय (Introduction to Maps)
3. अक्षांश, देशांतर और समय (Latitude, Longitude andTime)
4. मानचित्र प्रक्षेप (Map Projections)
5. स्थलाकृतिक मानचित्र (Topographical Maps)
6. वायव फोटो का परिचय (Introduction to AerialPhotographs)
7. सुदूर संवेदन का परिचय (Introduction to RemoteSensing)
8. मौसम यंत्र, मानचित्र तथा चार्ट (WeatherInstruments. Maps and Charts)