Project PARAKH Class-XIIth Geography Model Set-1 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

Project PARAKH Class-XIIth Geography Model Set-1 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)
Project PARAKH Class-XIIth Geography Model Set-1 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

प्रोजेक्ट परख (तैयारी उड़ान की)

MODEL SET-1 CLASS-XII th

SUBJECT-GEOGRAPHY

बहुविकल्पीय प्रश्न (1X25=25)

Section - A

1. "मानव भुगोल मानव समाजों तथा पृथ्वी तल के बीच संबंध का संश्लिष्ट अध्ययन है।" यह कथन किसका है ?

(A) रैटजेल

(B) एलन सेम्पल

(C) हम्बोल्ट

(D) रिटर

2. फ्रेडरिक रैटजेल किस देश के निवासी थे ?

(A) जर्मनी

(B) स्पेन

(C) फ्रांस

(D) स्वीडेन

3. निम्नलिखित में से कौन सामाजिक भूगोल का उपक्षेत्र नहीं है ?

(A) सांस्कृतिक भूगोल

(B) कृषि भूगोल

(C) चिकित्सा भूगोल

(D) ऐतिहासिक भूगोल

4. निम्न में से कौन जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था है ?

(A) उच्च जन्मदर एवं उच्च मृत्यूदर

(B) उच्च जन्मदर एवं निम्न मृत्यूदर

(C) स्थिर जन्मदर एवं मृत्यूदर

(D) निम्न जन्मदर एवं निम्न मृत्यूदर

5. विश्व के किस देश में सबसे अधिक लिंगानुपात पाया जाता है ?

(A) चीन

(B) कनाडा

(C) लाटविया

(D) फ्रांस

6. निम्न में से कौन सा आयु वर्ग कार्यशील जनसंख्या के अंतर्गत आता है ?

(A) 0-14 वर्ष

(B) 15-59 वर्ष

(C) 60-80 वर्ष

(D) इनमे से कोई नहीं

7. ग्रामीण जनसंख्या किस प्रकार के व्यवसाय से संलग्न होते है ?

(A) उद्योग

(B) शोध कार्य

(C) कृषि

(D) व्यापार

8. जीवन प्रत्याशा क्या है ?

(A) समान शिक्ष के अवसर

(B) लम्बा एवं स्वस्थ जीवन

(C) प्रति व्यक्ति आय

(D) संसाधनों तक पहुँच

9. विषुवतरेखीय प्रदेशों में किस प्रकार के आर्थिक क्रियाकलाप किए जाते है ?

(A) पशुचारण

(B) आखेट एवं संग्रहण

(C) कृषि

(D) व्यापार

10. निम्न में से कौन सा घास स्थल अफ्रीका में स्थित है ?

(A) प्रेयरी

(B) स्टेपी

(C) वेल्ड

(D) डाउंस

11. भारत के किस भाग में झूम कृषि किया जाता है ?

(A) उत्तर भारत

(B) उत्तर पूर्वी भारत

(C) दक्षिण भारत

(D) पश्चिम भारत

12. रोपण कृषि के अंतर्गत निम्न में कौन सी फसल उगाई जाती है ?

(A) गेहूँ

(B) मक्का

(C) चावल

(D) चाय

13. अंगूर की कृषि किस प्रकार की कृषि है ?

(A) भूमध्यसागरीय कृषि

(B) ट्रक कृषि

(C) रोपण कृषि

(D) मिश्रित कृषि

14. सूती वस्त्र उद्योग का कच्चा माल क्या है ?

(A) गन्ना

(B) कपास

(C) जूट

(D) रेशम

15. निम्न में से कौन सा लौह-इस्पात क्षेत्र यूक्रेन में स्थित है ?

(A) मास्को

(B) नागासाकी

(C) क्रिवोई

(D) शंघाई

16. निम्नलिखित में किस महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि दर सर्वाधिक है ?

(A) अफ्रीका

(B) एशिया

(C) दक्षिण अमेरिका

(D) उत्तर अमेरिका

17. भारत में सबसे अधिक गरीबी किस राज्य में है ?

(A) बिहार

(B) उड़ीसा

(C) झारखण्ड

(D) असम

18. गन्ना का उत्पादन सबसे अधिक कहाँ किया जाता है ?

(A) बिहार

(B) उत्तर प्रदेश

(C) तमिलनाडु

(D) महाराष्ट्र

19. भारत में सबसे पहली जनगणना कब हुई थी ?

(A)1865

(B)1881

(C)1870

(D)1890

20. ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग किस देश में स्थित है ?

(A) चीन

(B) भारत

(C) रूस

(D) कनाडा

21. निम्न में से कौन संचार सेवाओं के अंतर्गत आता है ?

(A) रेल

(B) हवाई जहाज

(C) इंटरनेट

(D) इनमें से कोई नहीं

22. किस महाद्वीप में सबसे कम मिलियन सिटी है ?

(A) यूरोप

(B) अफ्रीका

(C) अस्ट्रेलिया

(D) दक्षिण अमेरिका

23. प्रवास के वे कारण जो विभिन्न स्थानों से लोगों को आकर्षित करते हैं?

(A) आप्रवास

(B) उत्प्रवास

(C) पकर्ष कारक

(D) प्रतिकर्ष कारक

24. मैनचेस्टर किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है ?

(A) सूती वस्त्र उद्योग

(B) ऊनी वस्त्र उद्योग

(C) लौह एवं इस्पात

(D) कागज

25. निम्नलिखित में से कौन सा एक तृतीयक क्रियाकलाप है ?

(A) खेती

(B) व्यापार

(C) बुनाई

(D) आखेट

Section - B

अति लघु उत्तरीय प्रश्न किन्ही सात प्रश्नों के उत्तर दे (1X7-07)

26. ग्रामीण बस्ती से आप क्या समझते है ?

Ans - ग्रामीण बस्ती के निवासी अपने जीविकोपार्जन के लिए मुख्यतः भूमि के विदोहन पर निर्भर करते है। यहाँ के निवासी प्राथमिक गतिविधियों जैसे कृषि, पशुपालन एवं मछली पकड़ना आदि पर लगे होते हैं।

27. साक्षरता दर से क्या तात्पर्य है?

Ans - साक्षरता दर से तात्पर्य है 7 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग वाले जनसंख्या जो पढ़ लिख सकता है और जिसमें समझ के साथ अंकगणितीय परिकलन करने की योग्यता है।

28. कोई दो नकदी फसलों के नाम लिखें।

Ans- चाय, कॉफी

29. प्रवास क्या है ?

Ans- जब लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थायी, अस्थायी अथवा मौसमी रूप से गाँव से गाँव या गाँव से नगर गमन करते है उसे प्रवास कहते है। 

30. जनसंख्या वृद्धि को परिभाषित करें।

Ans - जनसंख्या वृद्धि से तात्पर्य एक निश्चित समय अवधि के दौरान किसी क्षेत्र में बसे हुए लोगों की संख्या में आए परिवर्तन से है।

31. तृतीयक क्रियाकलाप क्या है ?

Ans - तृतीयक क्रियाकलाप के अंतर्गत किसी वस्तु का उत्पादन नहीं होता है। इसके अंतर्गत अमूर्त सेवाओं को शामिल किया जाता है। जैसे-शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, परिवहन आदि।

32. परिवहन से क्या अभिप्राय है ?

Ans - परिवहन वह व्यवस्था है, जिसमें वस्तुओं और यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जाता है।

33. लौह धात्विक खनिज किसे कहते है ?

Ans-वैसे खनिज जिनमें लौह अंश मौजूद रहते हैं, लौह धात्विक खनिज कहलाते हैं। जैसे-लोहा एवं मैंगनीज।

34. द्वितीय पंचवर्षीय योजना के दौरान स्थापित सार्वजनिक क्षेत्र के लौह इस्पात कारखाने कौन-कौन है ?

Ans-भिलाई इस्पात उद्योग, राउरकेला, दुर्गापुर।

Section - C

लघु उत्तरीय प्रश्न : किन्ही 6 प्रश्नों के उत्तर दे (3X6=18)

35 कपास उत्पादन के लिए अनुकूल दशाओं का वर्णन करें।

Ans- कपास की खेती के लिए आवश्यक जलवायु दशाएँ :-

(i) जलवायु प्रदेश-कपास एक उष्ण कटिबंधीय फसल है।

(ii) तापमान-21°-27° सेल्सियस ।

(iii) वर्षा-50 सेमी की नियमित वर्षा।

(iv) मृदा-काली एवं जलोढ़ मृदा।

(v) कपास की फसल को विकसित होने के लिए लम्बे समय तक गर्म एव नम जलवायु की आवश्यकता होती है।

(vi) कपास को फसल उगने तथा चुनाई के लिए कम से कम 180 दिन कोहरे के बिना धूप वाले दिनों की आवश्यकता होती है। सागरीय पवन कपास के पौधों के लिए लाभप्रद होती है।

36 भारत में जल संसाधन की कमी के लिए किन्हीं तीन उत्तरदायी कारकों की व्याख्या करें।

Ans-जल संधारण की कमी के कारण :-

(i) तेजी से बढ़ती, जनसंख्या बढ़ती आवादी के कारण प्रति व्यक्ति उपलब्ध जल कम होता जा रहा है।

(ii) प्रदूषण-तेजी से बढ़ते शहरीकरण और औद्योगीकरण से जल निकाय प्रदूषित हो रहे है।

(iii) जलवायु परिवर्तन-जलवायु परिवर्तन से बारिश का पैटर्न अनियमित हो गया है, जिससे नदियों और जलमृतों का पुनर्भरण प्रभावित होता है।

(iv) रसायनों और अपशिष्टों को नदियों में छोड़नाः रसायनों और अपशिष्टों को नदियों, नालों और तालाबों में छोड़ दिया जाता है।

37 भारत में लोहा तथा इस्पात उद्योग के स्थानीकरण पर एक टिप्पणी लिखें।

Ans- भारत में लोहा-इस्पात उद्योग के स्थानीयकरण के प्रमुख कारण निम्नलिखित है :-

(i) लौह अयस्क एवं कोयला जैसे कच्चे माल निकट स्थित होना।

(ii) अन्य उपयोगी खनिज पदार्थो (मैंगनीज, अभ्रक, डोलोमाईट व चुना पत्थर) का मिलना।

(iii) सस्ती एवं सुलभ जल विद्युत शक्ति का मिलना।

(iv) स्वच्छ जल की आपूर्ति होना।

(v) सस्ते एवं कुशल श्रमिकों का मिलना।

(vi) पर्याप्त पूँजी की व्यवस्था होना।

(vii) बजार की सुविधा प्राप्त होना।

(viii) परिवहन के सस्ते साधन का मिलना।

38 गैर परंपरागत ऊर्जा स्त्रोतों का वर्णन करें।

Ans- उर्जा के गैर-परम्परागत स्त्रोतो में पवन ऊर्जा, सौर ऊजा, ज्वारीय ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा, बायो गैस, भूतापीय ऊर्जा आदि को शामिल किया जाता है। ऊर्जा के गैर-परम्परागत स्त्रोत नवीकरणीय होते है तथा इन स्त्रोंतो से पर्यावरण प्रदूषण भी कम होता है। इन स्त्रोतों के उपयोग से परम्परागत स्त्रोतो के समाप्त होने का खतरा भी कम हो जाएगा। ऊर्जा के गैर परम्परागत स्त्रोतो का उपयोग पिछले कुछ वर्षों से किया जाने लगा है तथा इनके उपयोग में निरन्तर वृद्धि हो रही है।

39. ग्रामीण बस्तियों एवं नगरीय बस्तियों में क्या अंतर है ?

Ans-

ग्रामीण बस्तियाँ

शहरी बस्तियाँ

(i) ग्रामीण बस्तियों में रहने वाले अधिकतर व्यक्ति बुनियादी जरूरतों के कार्यों जैसे-कृषि अथवा उससे संबंधित धंधो पशुपालन या वन पालन से जुड़े होते हैं।

(i) शहरी बस्तियों के नागरिक घरेलू जरूरतों व अन्य किस्म के धंधो जैसे कि उद्योग, यातायात, नौकरियाँ, शिक्षा आदि से जुड़े होते हैं।

(ii) ग्रामीण बस्तियों में जनसंख्या की सघनता बहुत कम होती है तथा इन बस्तियों में मकानों की संख्या भी कम होती है।

(ii) नगरीय बस्तियों में जनसंख्या की सघनता काफी ज्यादा होती है एवं वहां पर मकानों की संख्या भी अधिक होती है।

(iii) ग्रामीण बस्तियों के मकान स्थानीय स्त्रोतों से प्राप्त वस्तुओं जैसे मिट्टी, फूस, ईटों आदि से निर्मित होते हैं।

(iii) कंक्रीट नगरीय बस्तियों के मकानों के निर्माण में शीशे, लोहे आदि का प्रयोग अधिक होता है।

(iv) इन बस्तियों में स्वच्छ जल, बिजली, टेलीफोन, अस्पताल आदि जैसे मूलभूत सुविधाओं का अभाव होता है।

(iv) नगरीय बस्तियों में जीवन यापन हेतु सभी मूलभूत सुविधाएँ अत्यन्त विकसित रूप में उपलब्ध होती है।

40. विकास एवं सतत पोषणीय विकास में अंतर बताईए।

Ans-

विकास

सतत पोषणीय विकास

(i) यह एक वृहद बहुआयामी संकल्पना है, जिसमें समाज के सभी लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण पर बल दिया जाता है।

(i) इसके अंतर्गत वर्त्तमान पीढ़ी की आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुए भावी पीढ़ियों की आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करना सम्मिलित है।

(ii) इसमें संसाधनों के संरक्षण पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता

(ii) इसमें संसाधनों की गुणवत्ता और सतत उपलब्धता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

(iii) यह एक परंपरागत संकल्पना है।

(iii) यह संसाधन की पर्यावरण हितैषी एवं नवीन संकल्पना है।

(iv) इसके अंतर्गत संसाधनों के वैज्ञानिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है।

(iv) इसमें संसाधनों के वैज्ञानिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाता है

41. भारत में सड़क तथा रेल परिवहन एक-दूसरे के पूरक है स्पष्ट करें।

Ans - सड़क तथा रेल परिवहन एक-दूसरे से पूरक है :-

(i) सड़क परिवहन घर तथा रेलवे स्टेशन के बीच एक जोड है, क्योंकि यह घर घर सेवाएँ उपलब्ध कराता है।

(ii) सड़क परिवहन खेतों तथा कारखानों को रेलवे स्टेशन से जोड़ता है। दूरवर्ती स्थानों पर से जायी जाने वाली वस्तुएँ स्टेशन तक ट्रकों में लाई जाती है।

(iii) रेल परिवहन भारी वस्तुओं के परिवहन के लिए महत्वपूर्ण है, जबकि सड़क परिवहन ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी बाजार तक शीघ्र नष्ट हो जाने वाले उत्पादों फल, सब्जियां, दूध तथा डेरी उत्पाद के परिवहन के लिए महत्वपूर्ण है।

42. भारत के विदेशी व्यापार की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

Ans भारत के विदेशी व्यापार की प्रमुख विशेषताएँ :-

(i) भारत का कुल विदेशी व्यापार निरन्तर बढ़ रहा है।

(ii) भारत का अधिकांश विदेशी व्यापार समुद्री एवं वायु मार्गों द्वारा होता है।

(iii) भारत के आयात व्यापार में पेट्रोलियम का आयात बढ़ रहा है।

(iv) निर्यात व्यापार में निर्मित वस्तुओं का प्रतिशत बढ़ रहा है।

(v) नवंबर 2023 में भारत का कुल निर्यात 62.58 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है।

(vi) भारत विश्व के 190 देशों को लगभग 7500 वस्तुएँ निर्यात करता है और 140 देशों से लगभग 6000 वस्तुएँ आयात करता है।

Section - D

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न किन्ही चार प्रश्नों के उत्तर दे (5X4=20)

43. भारत में सूती वस्त्र उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले उत्तरदायी कारक कौन-कौन से हैं? व्याख्या करें।

Ans- सूती वस्त्र उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले कारक :-

(i) एतिहासिक कारक

(ii) कच्चे माल की उपलब्धता- कच्चे माल की उपलब्धता सूती वस्त्र उद्योग के लिए सबसे जरूरी कारक कच्चा माल है, जो मुख्य रूप से कपास होता है।

(iii) बाजार की अभिगम्यता- बाजार की अभिगम्यता सूती वस्त्र के मीले कच्चा माल के स्त्रोत या बाजार में स्थापित हो, परिवहन लागत बराबर पड़ता है।

(iv) परिवहन सम्पर्क- परिवहन सम्पर्क आन्तरिक भागों में रेल मार्ग के विकास के साथ मीले आन्तरिक क्षेत्रों की ओर स्थानान्तरित हुई, विशेषकर उन केन्द्रों की ओर जहाँ परिवहन की भरपुर सुविधा है।

विद्युत संसाधन- सूती कपड़ा मील की स्थापना का एक प्रमुख कारण जलविद्युत के सरल आपूर्ति भी रही है।

(vi) श्रम संबंध- सूती वस्त्र उद्योग में कुछ उत्पादन लागत का बड़ा हिस्सा श्रम पर खर्च होता है।

(vii) आधारभूत संरचना सेवाएँ।

44. चाय के लिए आवश्यक भौगोलिक दशाओं की व्याख्या करे।

Ans चाय के लिए आवश्यक भौगोलिक दशाएँ :-

(i) तपमान- यह उष्ण कटिबन्धीय पौधा है। इसके लिए 25 से 30°C तापमान आदर्श रहता है।

(ii) वर्षा- 200 से 250cm आवश्यक है। वर्ष में बार-बार वर्षा की बोछारें उपयुक्त रहती है।

(iii) मिट्टी- चाय के लिए मिट्टी शहरी और गंधक मुक्त होनी चाहिए। वनों का साफ करके तैयार की गई भूमि अच्छी मानी जाती है।

iv) धरातल- सुप्रवाहित धरातल आवश्यक होता है। पौधे की जड़ों में पानी का एकत्र होना हानिकारक रहता  है। चाय के बागान ढालू पहाड़ियो पर ही उगाये जाते है।

भारत में चाय की कृषि सन् 1840 में असम राज्य की ब्रह्मपुत्र घाटी में सबसे पहले प्रारम्भ की गई। वर्तमान में भी ब्रह्मपुत्र घाटी चाय उत्पादन की दृष्टि से भारत का सर्वप्रमुख क्षेत्र है। भारत के प्रमुख चाय उत्पादक क्षेत्र निम्न है असम, पं० बंगाल, तमिलनाडु, केरल आदि।

45. ग्रामीण अधिवास के किन्ही पाँच प्रतिरूपों की विवेचना कीजिए।

Ans मनुष्यों के आवासों के समूह को जिसमें सड़क, मकान सम्मिलित होते है, बस्ती कहा जाता है। ग्रामीण बस्तियों को स्वरूप वातावरण की परिस्थितियों पर निर्भर करता है। संसार में ग्रामीण बस्तियों के निम्न प्रारूप देखने को मिलते हैं :-

(a) रेखीय प्रतिरूप- इसमें बस्तियाँ सड़को, नदियों या नहरों के किनारे साथ-साथ विकसित होती है।

(b) चौराहा प्रतिरूप- जहाँ दो रास्ते एक दूसरे को काटते है वहां घरों को रास्ते के चारों ओर बानाया जाता है।

(c) तारक प्रतिरूप- कई बार किसी एक मुख्य बिन्दु से कई मार्ग विभिन्न दिशाओं में जाते हैं, वहां सभी मार्गो के साथ-साथ बने घर तारक प्रारूप कहलाते हैं।

(d) वृत्ताकार प्रतिरूप- इस प्रकार की बस्तियों का निर्माण किसी जलकुण्ड, पर्वतीय शिखर, जलस्त्रोत के आस-पास होता है।

Project PARAKH Class-XIIth Geography Model Set-1 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

46. भूमि निम्नीकरण की समस्याओं के कारणों का वर्णन कीजिए।

Ans-भूमि निम्नीकरण के समस्याओं के प्रमुख कारण :-

(i) अति सिंचाई- इसके कारण देश में उत्तरी मैदानों में लवणीय व क्षारीय क्षेत्रों में वृद्धि हुई है। सिंचाई मृदा की संरचना को बदल देती है। इनके अतिरिक्त उर्वरक कीटनाशी भी मृदा के प्राकृतिक, भौतिक, रासायनिक व जैविक गुणों को नष्ट करके मृदा को बेकार कर देते हैं।

(ii) औद्योगिक अपशिष्ट- उद्योगों द्वारा निकला अपशिष्ट जल को दूषित कर देता है और फिर दूषित जल से की गई सिंचाई मृदा के गुणों को नष्ट कर देती है।

(iii) नगरीय अपशिष्ट- नगरों से निकला कूड़ा-करकट भूमि का निम्नीकरण करता है और नगरों से निकला जलमल व अपशिष्ट के विषैले रासायनिक पदार्थ आस-पास के क्षेत्रों की मृदा में मिलकर उसे प्रदूषित कर देते हैं।

(iv) खनन- खनन के बाद खदानों को गहरी खाइयों और मलवे के साथ खुला छोड़ दिया जाता है।

(v) अति पशुचरण- गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में अति पशुचारण भूमि निम्नीकरण का मुख्य कारण है।

(vi) अम्ल वर्षा- कारखनों से निकलने वाली गंधक अम्लीय वर्षा का कारण है। इससे मृदा में अम्लता बढ़ती है।

47. खंडीय नियोजन एवं प्रादेशिक नियोजन में अंतर स्पष्ट करें।

Ans- खंडीय नियोजन एवं प्रादेशिक नियोजन में अन्तर :-

(i) अर्थव्यवस्था के विभिन्न सेक्टरों जैसे-कृषि, सिंचाई, विनिर्माण ऊर्जा, परिवहन, संचार, सामाजिक अवसंरचना और सेवाओं के विकास के लिए कार्यक्रम बनाना और उन्हें लागू करना खंडीय नियोजन कहलाता है।

विकास के प्रादेशिक असंतुलन को कम करने एवं विकास का लाभ सभी को समान रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से किए गए नियोजन को प्रादेशिक नियोजन कहते हैं।

(ii) खंडीय नियोजन चिन्हीत व्यक्तियों एवं क्षेत्रों तक पहुँचाया जाता है, जबकि प्रादेशिक नियोजन सभी व्यक्तियों एवं क्षेत्रों तक समान रूप से पहुँचाया जाता है।

(iii) खंडीय नियोजन विशेष क्षेत्र के विकास को दर्शाता है, जैसे-जनजाति पर्वतीय क्षेत्र आदि। जवकि प्रादेशिक नियोजन संतुलित विकास को दर्शाता है।

(iv) खंडीय नियोजन का उदाहरण में भरमोर, जनजतीय विकास जबकि प्रादेशिक नियोजन का उदाहरण में मनरेगा।

48. प्रदत्त संसार के मानचित्र में निम्न को दिखाईए :

A) श्रीलंका

(B) मेक्सिको की खाड़ी

(C) नार्वे

(D) अर्जेण्टिना

(E) मेडागास्कर

Project PARAKH Class-XIIth Geography Model Set-1 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)


Model Question Solution 


































Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare