प्रोजेक्ट परख (तैयारी उड़ान की)
MODEL SET-3 CLASS-XII th
SUBJECT-GEOGRAPHY
बहुविकल्पीय प्रश्न (1X25=25)
Section - A
1. आमूल वाद विचारधार किस विद्वान के सिद्धान्त पर आधारित है ?
(A) कार्ल मार्क्स
(B)
डेविड हार्वे
(C)
रेटजेल
(D)
ब्लाश
2. अस्थिर पृथ्वी और क्रियाशील मानव के बीच परिवर्त्तनशील सम्बन्धो
का अध्ययन किसने किया ?
(A)
रेटजेल
(B)
ब्रुश
(C) सैम्पल
(D)
हटिंगटन
3. मानव अपने भौतिक पर्यावरण से अन्योन्याक्रिया किसके द्वारा करत है
?
(A)
प्रकृति के साथ रहकर
(B)
प्रकृति को बहलाकर
(C) प्राद्योगिकी के द्वारा
(D)
प्रकृति से सामन्जस्य कर
4. जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले निम्न में से भौतिक कारक कौन
नहीं है ?
(A)
भू-आकृति
(B)
मृदा
(C) खनिज
(D)
जलवायु
5. भारत जनसंख्या संक्रमण सिद्धान्त के किस अवस्था में है?
(A)
पहला
(B) दुसरा
(C)
तीसरा
(D)
चौथा
6. वर्ष 2025 तक विश्व का अधिक जनसंख्या वाला देश कौन होगा ?
(A) भारत
(B)
चीन
(C)
अमेरिका
(D)
जापान
7. भारत के किस राज्य में निम्नतम जनसंख्या वृद्धी देखी गई ?
(A)
केरल
(B)
गोवा
(C) नागालैण्ड
(D)
बिहार
8. घाटशीला किस खनिज से सम्बन्धित है?
(A)
लोहा
(B)
कोयला
(C) ताम्बा
(D)
बाक्साईट
9. डोनवास घाटी किस देश में है?
(A)
रूस
(B)
जर्मनी
(C) यूक्रेन
(D)U.S.A
10. मानव विकास सूचकांक किस संस्था के द्वारा जारी किया जाता है ?
(A)
U.N.O
(B) U.N.D.P
(C)
U.N.E.P
(D)
W.H.O
11. स्टुवर्ड महामार्ग किस-किस स्थान को जोड़ता है ?
(A)
पर्थ-सिडनी
(B) डार्विन-मेलवर्न
(C)
पर्थ-मेलवर्न
(D)
मेलवर्न-ब्रिस्बेन
12. तिब्बत के पर्वतीय भागों में किस जानवर को पाला जाता है ?
(A) याक
(B)
लामा
(C)
रेंडीयर
(D)
कुत्ता
13. भारत में रोपण कृषि किस क्षेत्र में किया जाता है ?
(A)
पश्चिमी घाट
(B)
मिकीर और बरेल की पहाड़िया
(C)
निलगिरी पहाड़िया
(D) इनमें से सभी
14. निम्न में से कौन सी कृषि के प्रकार का विकास यूरोपीय औपनिवेशक
समुहों द्वारा किया गया है
(A)
कोलखोज
(B)
अंगूरोत्पादन
(C)
मिश्रीत कृषि
(D) रोपण कृषि
15. निम्न में से स्वच्छंद उद्योग का प्रकार नहीं है ?
(A)
होजरी
(B)
ताला उद्योग
(C)
औषधी उद्योग
(D) कपड़ा उद्योग
16. कार्यो को समुद्रपार के स्थानों पर स्थानान्तरीत कर देना क्या कहलाता
है ?
(A)
बाह्यस्त्रोतन
(B) अपतरन
(C)
प्रक्रमण
(D)
कोई नहीं
17. वे काम जिनमें उच्च परिणाम और स्तर वाले अन्वेषण सम्मिलित किये
जाते है, कहलाते हैं ?
(A)
द्वितीयक क्रियाकलाप
(B)
प्राथमिक क्रियाकलाप
(C)
चतुर्थक क्रियाकलाप
(D) पंचम क्रियाकलाप
18. पार कैनेडियन रेलमार्ग की लम्बाई कितनी है ?
(A) 7050 KM
(B)
8000 KM
(C)
6000 KM
(D)
9300 KM
19. वोल्गा जलमार्ग किस देश की महत्वपूर्ण जलमार्ग है ?
(A)
जर्मनी
(B) रूस
(C)
U.S.A
(D)
U.K
20. ओपेक का सदस्य देश कौन नहीं है ?
(A) इक्वाडोर
(B)
गैबन
(C)
इराक
(D)
वेनेजुएला
21. निम्न भाषा समुह में भारत की सबसे छोटी भाषाई समुह परिवार है ?
(A)
आस्ट्रिक
(B)
द्रविड़
(C) चीन-तिब्बती
(D)
इण्डो आर्यन
22. भारत में सबसे अधिक नगर में निवाशित जनसंख्या किस राज्य में है
?
(A) महाराष्ट्र
(B)
U.P
(C)
बंगाल
(D)
गोवा
23. निम्न में से कौन सा भू-उपयोग संवर्ग नहीं है ?
(A)
परती भूमि
(B)
निवल बोया क्षेत्र
(C) सीमांत भूमि
(D)
कृषि योग्य व्यर्थ भूमि
24. हरियाली योजना किससे सम्बन्धित है ?
(A) जल संभर से
(B)
वनीकरण से
(C)
निर्वनीकरण से
(D)
वर्षा जल संग्रहण से
25. इंदिरा गाँधी नहर कमान क्षेत्र के अंतर्गत कितने क्षेत्र को सिंचाई
सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा?
(A)
14:10 लाख हेक्टेयर
(B) 19:63 लाख हेक्टेयर
(C)
5:53 लाख हेक्टेयर
(D)
15:30 लाख हेक्टेयर
Section - B
अति लघु उत्तरीय प्रश्न किन्ही सात प्रश्नों के उत्तर दे (1X7-07)
26. अंकीय विभाजन किसे कहते है ?
Ans
- सूचना और संचार प्रौद्यौगिकी पर आधारित विकास से मिलने वाले अवसरों का वितरण पूरे
समान रूप से वितरित है। वास्तव में विकसित देश अपने नागरिकों को सूचना और संचार प्रौद्यौगिकीतक
पहुंच बनाने और उसके लाभ उपलब्ध करा पाने को अंकीय विभाजक कहा जाता है।
27. किन्ही दो रेशेदार फसलों के नाम लिखे ?
Ans
- रेशेदार फसल कपास, पटसन रेशेदार फसलों की जान-बूझकर कपड़ा, डोरी, कागज वगैरह बनाने
के लिए उगाया जाता है। रेशेदार फसलों के उत्पाद को खाया नहीं जाता है।
28. जल संभर से आप क्या समझते है ?
Ans-जल
संभर एक ऐसा क्षेत्र है जिसका पानी एक बिन्दु की और प्रवाहित होता है, जो इसे मृदा
और जल संरक्षण की आदर्श नियोजन इकाई बना देता है।
29. पत्ली बस्ती क्या है ?
Ans-
ऐसी बस्ती जो भौतिक रूप से कई इकाईयों में बही हुई है, लेकिन इन सभी इकाईयों का नाम
एक ही है। इसे पल्ली बस्ती कहते हैं।
30. GATT का पुरा नाम लिखें ?
Ans-General
Agreement on Tariffs and Trade
31. लिंगानुपात क्या है ?
Ans-जनसंख्या
में स्त्रियों और पुरूषों की संख्या अनुपात को लिंग अनुपात कहा जाता है।
32. संचार सेवा क्या है ?
Ans
- संचार सेवाओं के अंतगत शब्दों और संदेशो, तथ्यों तथा विचारों का आदान-प्रदान किया
जाता है।
33. मुक्त व्यापार के गुणों को लिखें ?
Ans-
जब दो देशों के बीच व्यापारिक बाधाएँ हटा दी जाती है तो उसे मुक्त व्यापार या व्यापार
उदारीकरण कहा जाता है।
34. कॉफी के तीन किस्मों को लिखें ?
Ans-
अरेबिका, रोबस्ता व लिवेरिका ये तीनों कॉफी के किस्म है।
Section - C
लघु उत्तरीय प्रश्न : किन्ही 6 प्रश्नों के उत्तर दे (3X6=18)
35 अंतराष्ट्रीय व्यापार के अस्तित्व में आने के कारणों को लिए ?
Ans-
1.
उत्पाद में विशिष्टीकरण- जब अलग-अलग देश वस्तुओं के उत्पादन या
सेवाओं की उपलब्धता में विशेषीकरण करते हैं, तो इससे व्यापार को बढ़ावा मिलता है।
2.
तुलनात्मक लाभ- जब किसी देश को किसी खास वस्तु या सेवा के उत्पादन
में तुलनात्मक लाभ होता है, तो यह देश उस वस्तु या सेवा का उत्पादन करता है।
आर्थिकविकास
में योगदान अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भाग लेने वाले देशों के विकास में योगदान होता
है।
3.
नए आर्थिक अवसर- विभिन्न देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का
आदान-प्रदान करने में नए आर्थिक अवसर पैदा होती है।
36 पाइपलाइन की विशेषताओं को लिखें ?
Ans
- पाइप लाइन, नवीन, सस्ती, तीव्रगामी और महत्वपूर्ण परिवहन के साक्ष्य है। इनका प्रयोग
मुख्य रूप से तेल एवं प्राकृतिक गैसों के परिवहन के लिए किया जाता है। ये लाइन स्त्रोत-स्थल
से सीधे रिफाइनरी तक तेल एवं गैसों का परिवहन करते हैं।
विशेषताएँ
/ महत्व- तेल एवं प्राकृतिक गैसों के परिवहन के लिए पाइप लाइन एक निश्चित
एवं अवरोधरहित साधन है।
(i)
इसके निर्माण पर एक बार व्यय होता है तथा इसके रख-रखाव पर बार-बार काफी व्यय की आवश्यकता
नहीं होती है।
(ii)
इसमे परिवान लागत काफी कम है।
(iii)
यह पानी के नीचे तथा किसी प्रकार की भूमि के नीचे बिछाया जा सकता है।
37 नगरीय वस्ती प्रकारों की व्याख्या करें ?
Ans-
नगरीय बस्तियों में रहने वाले लोग द्वितीयक और तृतीयक गतिविधियों जैसे-विनिर्माण, व्यापार,
परिवहन, शोध और विकास से जुड़े होते हैं।
नगरीय
बस्तियों में ग्रामीण बस्तियों के मुकावले ज्यादा सुविधाएँ होती है। नगरीय बस्तियों
के जनसंख्या का दबाव ज्यादा होता है।
नगरीय
बस्तियों में जनसंख्या तथा लोगों की आर्थिक स्थिति ग्रामीण बस्तियों के लोगों की तुलना
में ज्यादा मजबूत होती है। नगरीय बस्तियों का आकार बड़ा होता है और इनके आधुनिक और
तकनीकी व्यवस्थाएँ होती है।
नगरीय
समाज में शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, सड़क, आवागमन के साथ दूर-संचार, डाकतार जैसी
सुविधाएँ ज्यादा उपलब्ध होती है।
38 शुष्क कृषि एवं आर्द्र कृषि के बिच अंतर स्पष्ट करें ?
Ans
– शुष्क कृषि और आर्द्र कृषि दो प्रमुख कृषि है, जो जलवायु और जल की उपलब्धता के आधार
पर भिन्न होते है। शुष्क कृषि उन क्षेत्रों में की जाती है, जहाँ वर्षर्षा कम होती
है और जल की कमी होती है। इसके विपरित आर्द्र कृषि उन क्षेत्रों में की जाती है जहाँ
वर्षा अधिक होती है और जल की प्रचुरता होती है।
आर्द्र
कृषि- आर्द्र कृषि उन क्षेत्रों में की जाती है जहाँ वर्षा की
मात्रा अधिक होती है। इसमें जल की प्रचुरता के कारण धान, गन्ना, चाय, कॉफी आदि फसलों
की खेती की जाती है। इसमें सिंचाई की आवश्यकता कम होती है।
शुष्क
कृषि और आर्द्र कृषि में मुख्य अंतर जलवायु और जल की उपलब्धता पर आधारित है। शुष्क
कम वर्षा वाले क्षेत्रों में की जाती है। जबकि आर्द्र कृषि अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों
में की जाती है।
39 अलवणीय जल की महत्ता पर प्रकाश डालिए ?
Ans-
अलवणीय जल सतही अपवाह तथा भूमि स्त्रोत में प्राप्त होता है। सतही अपवाह से तात्पर्य
वर्षा और भूमि स्त्रोत से तात्पर्य जल के प्राकृतिक स्त्रोत पृथ्वी पर उपस्थित जल में
केवल 9 प्रतिशत जल ही अलवणीय जल है। शेष 91 प्रतिशत जल महासागरों और समुद्रों के रूप
में लवण युक्त जल है, जो प्राणियों के किसी भी उपयोग का नही है। पीने के पानी का स्त्रोत
जिसका परंपरागत संशोधन न हुआ हो लेकिन जिसका क्लोरीनेशन हुआ है।
पीने
के पानी, कृषि, सिंचाई, उद्योग और बिजली उत्पादन के लिए ताजे पानी की आवश्यकता होती
है। इसके अलावा दुनिया की 10 प्रतिशत पशु प्रजातियाँ केवल मीठे पानी के आवासों में
रहती है। जिनमे से कई वर्त्तमान में विलुप्त होने के खतरे में है।
40 खनिजों के संरक्षण एवं प्रबंधन क्यों आवश्य है ?
Ans
- खनिज सीमित और अनवीकरणीय संसाधन है, खनिज का निर्माण भूगर्भीय प्रक्रियाओं से होता
है, जो बहुत धीमी होती है। खनिजों का इस्तेमाल उद्योग और कृषि दोनों में होता है, खनिजों का अत्याधिक दोहन और इस्तेमाल उनके अस्तित्व के लिए
खतरा है। खनिजों का अयस्क लगातार खनन करने से लागत बढ़ती है।
खनिजों के संरक्षण और प्रबंधन के लिए खनिजों के निरंतर दोहन
कर नियंत्रण रखना खनिजों का बचतपूर्वक इस्तेमाल करना।
कच्चे माल के लिए सस्ते विकल्पों की खोज करना।
खनिजों के अवशिष्ट पदार्थो का बुद्धिमत्तापूर्ण इस्तेमाल
करना।
खनिज निर्माण के लिए चक्रीय पद्धतियों अपनाना।
41 निजी उद्योग और सार्वजनिक उद्योग में अंतर स्पष्ट करें ?
Ans - सार्वजनिक और निजी उद्योग में अंतर :-
(i) सार्वजनिक उद्योग का स्वामित्व सरकार के पास होता है।
(ii) जबकि निजी उद्येश्य सार्वजनिक उद्योगों का मुख्य उद्येश्य
जनकल्याण होता है।
(iii) संचालन-सार्वजनिक उद्योग का संचालन सरकार करती है।
(iv) उद्योग का प्रकार-सार्वजनिक उद्योग में भारी और आधारभूत
उद्योग शामिल है।
(v) पूंजी-सार्वजनिक उद्योग में बड़ी पूंजी लगी होती हैं
(vi) सदस्यों की संख्या-जबकि सार्वजनिक कंपनी के न्यूनतम सात सदस्य
होना चाहिए।
निजी उद्योग :-
(i) स्वामित्व-जबकि निजी उद्योग का स्वामित्व निजी व्यक्तियों
य कंपनियों के पास होता है।
(ii) उद्येश्य-जबकि निजी उद्योग का मुख्य उद्येश्य लाभ कमाना
होता है।
(iii) संचालन-जबकि निजी उद्योग का संचालन कोई व्यक्ति करता
है।
(iv) उद्योग का प्रकार-निजी उद्योग में व्यापार छोटे-छोटे
उद्योग आते हैं।
(v) पूंजी-निजी उद्योग में बड़ी और छोटी दोनों तरह की पूंजी
लगी होती है।
(vi) सदस्यों की संख्या-निजी उद्योग में न्यूनतम सदस्यों
की संख्या दो और अधिकतम 50 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
42 सुखा सम्भावित क्षेत्र विकास कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ क्या
है।
Ans - सुखा संभावित क्षेत्र विकास कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ
:-
उसकी शुरूआत केन्द्र सरकार में साल 1973 में की थी। उसका
मकसद सुखे से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को रोजगार देना और उत्पादन के साधनों को
विकसित करना था। इस कार्यक्रम में भूमि, पानी और मानव संसाधनों की उत्पादकता बढ़ाने
पर भ जोड़ दिया गया।
इस कार्यक्रम में शुरू में श्रम प्रधान सिविल कार्यों के
निर्माण पर जोर दिया गया। सुखा, पानी की आपूर्ति में लंबे समय तक की कमी को कहते है,
सुखे से प्रभावित क्षेत्रों में कृषि और पर्यावरण पर बुरा असर पड़ता है। इससे स्थानीय
अर्धव्यवस्था भी प्रभावित होती है।
Section - D
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न किन्ही चार प्रश्नों के उत्तर दे (5X4=20)
43. विकास और सतत् पोषणीय विकास में अंतर बताईए ?
Ans- विकास और सतत् पोषणीय विकास में अंतर
विकास |
सतत् पोषणीय विकास |
(i) यह एक वृहद बहुआयामी संकल्पना है, जिसमें समाज के सभी
लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण पर बल दिया जाता है। |
(i) इसके अंतर्गत वर्त्तमान पीढ़ी की आवश्यकताओं की पूर्ति
करते हुए भी पीढ़ियों की आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करना सम्मिलित है। |
(ii) इसमें संसाधनों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाता
है। |
(ii) इसमें संसाधनों की गुणवत्ता और सतत् उपलब्धता बनाए
रखने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। |
(iii) यह एक परंपरागत संकल्पना है। |
(iii) यह संसाधन की पर्यावरण हितैषी एवं नवीन संकल्पना
है। |
(iv)
इसके अंतर्गत संसाधनों के वैज्ञानिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है। |
(iv)
इसमें संसाधनों के वैज्ञानिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। |
44. भारत में आंतरिक जलमार्ग के उचित विकास न होने के कारण बताए ?
Ans-
भारत में आंतरिक जलमार्ग के उचित विकास न होने हेतु उत्तरदायी कारण निम्नलिखित है:
(क)
भारत की नदियों तथा नहरों में जल का नियमित प्रवाह नहीं है। वर्षा समाप्त होने के बाद
जल स्तर कम हो जाता है।
(ख)
नदी मार्ग में झरनों तथा तीक्ष्ण घुमाव की उपस्थिति जलमार्ग के विकास को अवरुद्ध करती
है।
(ग)
नदियाँ जल स्तर नहीं बनाए रखतीं, क्योंकि नदियों का अधिकतम जल सिंचाई के लिए प्रयुक्त
होता है। अतः नदियों में जल की मात्रा कम हो जाती है, जो उन्हें नौपरिवहन के लिए अनुपयुक्त
बनाती है।
45. जनसंख्या के व्यवसायिक संरचना की व्याख्या करें, भारत के संदर्भ
में ?
Ans-
किसी व्यक्ति का कृषि, विनिर्माण, व्यापार, सेवा अथवा किसी प्रकार के व्यावसायिक क्रियाओं
में कार्यरत होना ही जनसंख्या का व्यावसायिक संघटन कहलाता है। इस वर्ग में मुख्य रूप
से 15 से 60 वर्ष के आयु समूह वाले कार्यशील जनसंख्या ही कार्यरत है। वर्ष 2011 की
जनगणना में भारत की कार्यशील जनसंख्या को चार प्रमुख वर्गों में विभक्त किया गया है,
जो निम्न है :-
(क)
कृषक
(ख)
घरेलू उद्योग श्रमिक
(ग)
कृषि मजदूर
(घ)
अन्य श्रमिक
भारत
एक कृषि प्रधान देश है। जहाँ के अधिकांश लोग कृषि करते हैं। कुल श्रमजीवी जनसंख्या
का लगभग 54.6 प्रतिशत कृषक और कृषि मजदूर हैं, जबकि केवल 3.8 प्रतिशत घरेलू उद्योगों
में लगे हैं और 41.6 प्रतिशत अन्य श्रमिक है, जो गैर घरेलु उद्योगों, व्यापार, वाणिज्य,
विनिर्माण, मरम्मत तथा अन्य सेवाओं में लगे हुए है। द्वितीयक और तृतीयक सेक्टर की तुलना
में प्राथमिक सेक्टर में श्रमिकों की संख्या अधिक है।
पुरूष
श्रमिकों की संख्या स्त्री श्रमिकों की संख्या से तीनों सेक्टरों में अधिक है। महिलाओं
की संख्या प्राथमिक सेंटर में अपेक्षाकृत अधिक है, जबकि कुछ वर्षों में महिलाओं की
वित्तीय क्षेत्रों में सहभागिता में भी सुधार हुई है।
संवर्ग |
व्यक्ति |
जनसंख्या
कुल श्रमिकों का प्रतिशत |
पुरुष |
प्राथमिक |
263022.473 |
54.6 |
97575398 |
द्वितीयक |
18336307 |
3.8 |
8560672 |
तृतीयक |
200384531 |
41.6 |
43741311 |
पिछले
कुछ दशकों में भारत में कृषि सेक्टर के श्रमिकों के अनुपात में कमी आयी हैं (2001 में
58.2 प्रतिशत से 2011 में 54.6 प्रतिशत)। परिणामस्वरूप, द्वितीयक और तृतीयक सेक्टर
में सहभागिता दर बढ़ी है यह श्रमिकों को खेत आधारित रोजगारों पर निर्भरता से गैर-खेत
आधारित रोजगारों पर निर्भरता को इंगित करता है।
46. वायु प्रदुषण में सुधार के उपाय को बताए ?
Ans
- वायु प्रदूषण को कम करने के लिए उपाय :-
कम
से कम वाहन चलाएं वाहन चलाने के बजाय सार्वजनिक परिवहन, साइकिल चलाना या पैदल चलने
का विकल्प चुनना। अगर आप कार चलाते है तो इंधन की खपत कम करने के लिए इंजन का ध्यान
रखे और टायरों में हवा ठीक से भरना। कार की हवा फिल्टर की नियमित रूप से बदलवना।
धूम्रपान
छोड़ना-धूम्रपान से वायु प्रदूषण के अलावा कई तरह की बीमारियां हो सकती है। घर के अंदर
दहन उपकरणों का सुरक्षित इस्तेमाल करना चाहिए। लकड़ी के स्टोव का इस्तेमाल करना होगा
या फायरप्लस की जगह इलेक्ट्रिक या गैस स्टोव का इस्तेमाल करें। घर के अंदर हिंबाची चारकोल ग्रिल, अनवेटेड स्पेस हीटर या पोटेबल
जनरेटर का इस्तेमार करना चाहिए।
शहरों में पेड़ पौधे लगाना चाहिए। पेड़-पौधे प्राकृतिक वायु
फिल्टर की तरह काम करते है। शहरी नियोजन में हरे-भरे स्थानों को शामिल करना चाहिए।
ऊर्जा के नए स्त्रोतों जैसे वायु और सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करना होगा।
47. आदिम कालीन निर्वाह कृषि की विशेषताएँ बताईए ?
Ans - आदिकालीन निर्वाह कृषि की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित
है :-
आदिम निर्वाह कृषि में भूमि के छोटे-छोटे हिस्सों पर आदिम
औजारों की मदद से खेती की जाती है। आदिमकालीन निर्वाह कृषि को स्थानान्तरणशीन कृषि
भी कहा जाता है। जहां आदिम जाति के लोग कृषि करते हे। इस कृषि में वनस्पति को जलाकर
साफ करके कृषि कार्य किया जाता है। यह कृषि कर्तन एवं दहन कृषि भी कहलाती है। इस कृषि
में प्रति इकाई भूमि व उपज कम होती है। जब भूमि का उपजाऊपन समाप्त हो जाता है तब कृषक
नए क्षेत्र में वन जलाकर कृषि के लिए भूमि तैयार करता है। यह कृषि किसान व उसके परिवार
के जीवन निर्वाह में उद्येश्य से की जाती है।
इस कृषि में खाद्यान्न फसले मुख्य रूप से उगाई जाती है। प्रमुख
फसलें मक्का, कसावा, केला व शकरकन्दी इत्यादि है।
आदिकालीन निर्वाह कृषि से सम्बन्धित प्रमुख क्षेत्र निम्नलिखित
है :-
(i) भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में।
(ii) मध्य अमेरिका एवं मैक्सिको में।
(iii) मलयेशिया व इण्डोनेशिया में।
(iv) ब्राजील में।
(v) मध्य अफ्रीका में।
(vi) फिलीपिंस में।
भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में इसे झूम खेती कहलाती है।
48. मानचित्र में इन स्थान को दर्शाइए
(A)
मंगोलिया
(B)
आइसलैण्ड
(C)
फकलैण्ड
(D)
मेघालय
(E) इटली