Project PARAKH Class-12th Economics Model Set-2 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

Project PARAKH Class-12th Economics Model Set-2 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

Project PARAKH Class-12th Economics Model Set-2 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

प्रोजेक्ट परख (तैयारी उड़ान की)

वर्ग : XII विषय :- अर्थशास्त्र

Set-2 पूर्णांक : 80 कुल समय: 3 घंटे 15 मिनट

01. इस प्रश्न-पुस्तिका में दो भाग-A तथा भाग B है।

02. भाग-A में 30 अंक के बहुविकल्पिक प्रश्न तथा भाग B में 50 अंक के विषयनिष्ट प्रश्न है।

03. परीक्षार्थी को अलग से उपलब्ध कराई गई उत्तर पुस्तिका में उत्तर देना है।

04. भाग- A इसमें 30 बहुविकल्पिक प्रश्न हैं जिनके 04 विकल्प (A,B,C, तथा D) है। परीक्षार्थी को उत्तर पुस्तिका में सही उत्तर लिखना है। सभी प्रश्न अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का है। गलत उत्तर के लिए कोई अंक काटा नहीं जायेगा।

05. भाग-B इस भाग में 03 खण्ड खण्ड A, B तथा C है। इस भाग में अतिलघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय तथा दीर्घ उत्तरीय प्रकार के विषयनिष्ट प्रश्न है। कुल प्रश्न की संख्या 22 है।

खण्ड A- प्रश्न संख्या 31-38 अति लघु उत्तरीय है। किन्हीं 06 प्रश्नो के उत्तर दे। प्रत्येक प्रश्न 02 अंक का है।

खण्ड B- प्रश्न संख्या 39-46 लघु उत्तरीय है। किन्हीं 06 प्रश्नो के उत्तर दे। प्रत्येक प्रश्न 03 अंक का है। प्रत्येक

प्रश्न का उत्तर अधिकतम 150 शब्दों में दे।

खण्ड C- प्रश्न संख्या 47-52 दीर्घ उत्तरीय है। किन्हीं 04 प्रश्नो के उत्तर दे। प्रत्येक प्रश्न 05 अंक का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर अधिकतम 250 शब्दों में दे।

06. परीक्षार्थी यथासम्भव अपने शब्दों में ही उत्तर दे।

Part A :- बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions) 1X30=30

1. निम्न में से कौन आर्थिक क्रिया का प्रकार है?

(a) उत्पादन

(b) उपभोग

(c) विनिमय

(d) उपरोक्त सभी ।

2. अवसर लागत का वैकल्पिक नाम क्या है?

(a) सीमांत लागत

(b) औसत लागत

(c) मौद्रिक लागत

(d) आर्थिक लागत

3. मिश्रित अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण निर्णय किसके द्वारा किया जाते है?

(a) बाजार द्वारा

(b) जनता द्वारा

(c) सरकार द्वारा

(d) संस्था द्वारा

4. रेखा चित्र में मांग की लोच है?

Project PARAKH Class-12th Economics Model Set-2 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

(a) अधिक लोचदार

(b) इकाई लोचदार

(c) कम लोचदार

(d) पूर्ण लोचदार

5. ऐसा वस्तु जिनका एक-दुसरे के स्थान पर उपयोग किया जाता है, कहलाती है?

(a) स्थानापन्न वस्तु

(b) पूरक वस्तु

(c) आरामदायक वस्तु

(d) घटिया वस्तु

6. जिस समयावधि में उत्पादन के सभी साधन परिवर्तनशील होते है, उसे कहा जाता है?

(a) ग्रीष्म काल

(b) अल्प काल

(c) दीर्घ काल

(d) शीत काल

7. उत्पादन का सक्रिय साधन क्या है?

(a) पूंजी

(b) श्रम

(c) भूमि

(d) इनमे से कोई नहीं ।

8. किसी वस्तु के उत्पादन की स्थिर लागत रुपये 100 है। उस वस्तु की 10 इकाई उत्पादन करने में औसत स्थिर लागत क्या होगी?

(a) 20

(b) 10

(c) 25

(d) 100

9. निम्न में से कौन सा सही है?

(a) AR = MR(e/e-1)

(b)MC = MR(e/e-1)

(c) MR = MC(e-1/e)

(d) इनमें से कोई नहीं।

10. पूर्ति निम्नलिखित में से किससे जुड़ी होती है?

(a) किसी समय की अवधि

(b) कीमत

(c) a & b दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं।

11. वह बाजार की स्थिति जिसमें वस्तु का केवल एक विक्रेता है?

(a) एकाधिकार

(b) पूर्ण प्रतियोगिता

(c) एकाधिकार प्रतियोगिता

(d) द्वयाधिकार

12. किस बाजार में फर्म का मांग वक्र पूर्ण लोचदार होता है?

(a) पूर्ण प्रतियोगिता

(b) एकाधिकार

(c) एकाधिकार प्रतियोगिता

(d) अल्पाधिकार

13. एक एकाधिकारी नियंत्रित कर सकता है?

(a) केवल कीमत

(b) केवल उत्पादन मात्रा

(c) कीमत तथा उत्पादन दोनो

(d) या तो a या b

14. बाजार मूल्य को परिभाषित किया जाता है?

(a) अल्पकालीन बाजार

(b) दीर्घकालीन बाजार

(c) अति दीर्घकालीन बाजार

(d) इनमें से सभी।

15. समष्टि अर्थशास्त्र अध्ययन है?

(a) अर्थव्यवस्था में रोजगार के अवसर का

(b) वस्तुओं के पूर्ति नियम का

(c) स्कुटर में मांग की लोच का

(d) बाजार में गेहुँ की कीमत का

16. पूंजी के स्टॉक में वृद्धि कहलाती है?

(a) पूंजी हास

(b) पूंजी लाभ

(c) पूंजी निर्मार्माण

(d) इनमें से कोई नहीं।

17. राष्ट्रीय आय की गणना में निम्नलिखित में से किसे सम्मिलित किया जाता है?

(a) अंतिम वस्तुएँ एंव सेवाएं

(b) मध्यवर्ती वस्तुएँ

(c) पुरानी वस्तुओं का क्रय - विक्रय

(d) हस्तांतरण भुगतान

18. NNPMP = ?

(a) GNPMP - घिसावट

(b) GNPMP + घिसावट

(c) GNPMP + अप्रत्यक्ष कर

(d) इनमें से कोई नहीं।

19. राष्ट्रीय आय के आकलन में किसी वस्तु या सेवा का मूल्य एक से अधिक बार शामिल करना क्या कहलाता है?

(a) एकल गणना

(b) दोहरी गणना

(c) बहुल गणना

(d) इनमें से कोई नहीं।

20. किसके अनुसार " मुद्रा वह है जो मुद्रा का कार्य करे"।

(a) हार्टले विदर्स

(b) हाट्रे

(c) प्रो. थॉमस

(d) कीन्स

21. मुद्रा का कार्य है'-

(a) विनिमय का माध्यम

(b) मूल्य का मापक

(c) मूल्य का संचय

(d) इनमें से सभी।

22. व्यापारिक बैंको द्वारा स्वीकार की जाने वाली प्रमुख जमाएं कौन सी है?

(a) चालु जमा

(b) बचत जमा

(c) सावधि जमा

(d) उपर्युक्त सभी।

23. भारत में एक रुपया का नोट कौन जारी करता है-

(a) भारतीय रिजर्व बैंक

(b) भारत सरकार का वित मंत्रालय

(c) भारतीय स्टेट बैंक

(d) इनमें से कोई नहीं।

24. केंद्रीय बैंक का मुख्य कार्य है-

(a) केंद्रीय सरकार का बेंकर, एजेन्ट, सलाहकार

(b) बैंकों का बैंक

(c) नोट जारी करना

(d) इनमें से सभी।

25. भारत में 14 बड़े अनुसूचित व्यवसायिक बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया ?

(a) 1949 में

(b) 1969 में

(c) 1955 में

(d) 1935 में।

26. कीन्स का रोजगार सिद्धान्त किस पर निर्भर है?

(a) प्रभावपूर्ण मांग

(b) पूर्ति

(c) उत्पादन क्षमता

(d) इनमे से कोई नहीं

27. निवेश गुणक क्या होगा यदि MPC = 0.5 है तो

(a)4

(b) 50

(c) 2

(d) 200

28. निम्न में से कौन-सा सरकार का पूंजीगत व्यय है?

(a) ब्याज का भुगतान

(b) मकान का क्रय

(c) मशीनरी व्यय

(d) उपर्युक्त में सभी।

29. विदेशी विनिमय दर का निर्धारण होता है-

(a) सरकार द्वारा

(b) मोल तोल द्वारा

(c) विश्व बैंक द्वारा

(d) मांग एंव पूर्ति शक्तियों द्वारा।

30. निम्न में से कौन-सा भुगतान शेष के पूंजी खाते का घटक नहीं है-

(a) सरकारी सौदे

(b) प्रत्यक्ष निवेश

(c) पोर्टफोलियो निर्देश

(d) एकपक्षीय अन्तरण।

Part B:---- Section A अति लघु उतरीय प्रश्न

किन्ही 6 प्रश्नों का उतर दे। 2X6=12

31. सन् 1936 में प्रकाशित कीन्स के ग्रन्थ का नाम क्या है?

उत्तर - 1936 में प्रकाशित कीन्स के ग्रन्थ का नाम "The General Theory Of Employment, Interest and Money" है।

32. पूर्ति की लोच से आप क्या समझते है?

उत्तर - पूर्ति की कीमत लोच किसी वस्तु की कीमत में प्रतिशत परिवर्तन के कारण पूर्ति में होने वाली प्रतिशत परिवर्तन की माप है।

Eवस्तु की पूर्ति में प्रतिशत या आनुपातिक परिवर्तन / कीमत में प्रतिशत या आनुपातिक परिवर्तन

Eपूर्ति की मात्रा में परिवर्तनप्रारम्भिक पूर्ति की मात्राकीमत में परिवर्तन/प्रारम्भिक कीमत 

`E_s=\frac{\frac{Q_1-Q}Q}{\frac{P_1-P}P}`

`E_s=\frac{\frac{\Delta Q}Q}{\frac{\Delta P}P}=\frac{\Delta Q}Q\times\frac P{\Delta P}`

33. सकल घरेलु उत्पाद से आप क्या समझते है?

उत्तर - किसी क्षेत्र विशेष के किसी एक वर्ष में उत्पादित समस्त वस्तुओं और सेवाओं के मौद्रिक मूल्य को सकल घरेलु उत्पाद कहतें है।

34. अंतिम वस्तु तथा मध्यवर्ती वस्तु में अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर - अंतिम वस्तु तथा मध्यवर्ती वस्तुओं में अंतर-

अंतिम वस्तुएँ

मध्यवर्ती वस्तुएँ

इनका प्रयोग उपभोक्ताओं द्वारा होता है।

इनका प्रयोग उपभोक्ताओं द्वारा नहीं होता है।

इनका उपयोग उपभोग के रूप में किया जाता है।

इनका उपयोग कच्चे माल के रूप में होता है।

इसे घरेलु क्षेत्र में प्रयोग किया जाता है।

इसे उत्पादन क्षेत्र में प्रयोग होता है।

35. राष्ट्रीय आय की गणना विधियों को लिखें।

उत्तर - राष्ट्रीय आय की गणना विधि निम्नलिखित है-

(क) उत्पादन विधि या मूल्य वृद्धि विधि

(ख) आय विधि

(ग) व्यय विधि।

36. बाजार को परिभाषित करे।

उत्तर - बाजार का अभिप्राय किसी स्थान से न होकर उस समस्त क्षेत्र से होता है, जहाँ किसी वस्तु के क्रेता और विक्रेता बड़ी संख्या में एकत्रित होते है।

37. अवसर लागत से आप क्या समझते है?

उत्तर - अवसर लागत का अभिप्राय किसी वस्तु की उस मात्रा से होता है जिसको किसी दूसरे वस्तु को प्राप्त करने के लिए त्याग करना पड़ता है।

38. सीमांत लागत से आप क्या समझते है?

उत्तर एक अतिरिक्त इकाई के उत्पादन करने से कुल लागत में जितनी वृद्धि होती है, उसे इकाई विशेष की सीमान्त लागत कहा जाता है।

MR = TCn - TC(n-1)

Part B:---- Section B लघु उतरीय प्रश्न

किन्ही 6 प्रश्नों का उतर दे। 3X6=18

39. औसत लागत और सीमान्त लागत में संबंध स्थापित करें।

उत्तर - औसत लागत और सीमांत लागत में अंतर-

औसत लागत

सीमांत लागत

किसी वस्तु की प्रति इकाई लागत को औसत लागत कहा जाता है।

एक अतिरिक्त इकाई के उत्पादन करने से कुल लागत में जितनी वृद्धि होती है, उसे इकाई विशेष की सीमान्त लागत कहा जाता है।

अल्पकाल में औसत लागत, औसत स्थिर लागत और औसत परिवर्तनशील लागत का योग होता है।

AC= AFC+AVC

सीमांत लागत केवल परिवर्तनशील लागतों पर निर्भर करती है।

MC = dTC/Q

यह U आकार का होता है।

इसका आकार भी U आकार का होता है।

Project PARAKH Class-12th Economics Model Set-2 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

40. एक अर्थव्यवस्था में बढ़ी हुई आय को 75 प्रतिशत उपभोग पर व्यय किया जाता है। निवेश रुपये 1000 करोड़ बढ़ाया जाता है। निम्नलिखित का परिकलन कीजिए।

(a) आय में कुल वृद्धि

(b) उपभोग व्यय में कुल वृद्धि

(a) उत्तर MPC = 75% = 0.75

गुणक `(K)=\frac1{1-MPC}`

`=\frac1{1-0.75}=\frac{100}{0.25}=4`

`K=\frac{\Delta Y}{\Delta I}`

`4=\frac{\Delta Y}{1000}`

`\Delta Y=4000` करोड़

(b) उत्तर – `MPC=\frac{\Delta C}{\Delta Y}`

`0.75=\frac{\Delta C}{4000}`

  ΔC = 0.75 (4000) = 3000 करोड़

41. राजस्व व्यय तथा पूंजीगत व्यय से क्या अभिप्राय है? प्रत्येक का एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर - राजस्व व्यय तथा पूंजीगत व्यय में अंतर-

सरकार द्वारा दो प्रकार का व्यय किया जाता है- एक राजस्व व्यय तथा दुसरा पुंजीगत व्यय।

राजस्व व्यय :- वह व्यय जिसमें सरकार व्यय तो करती है परंतु इस व्यय में सरकार को कोई देनदारी या संपति को बेचने की आवश्यकता नहीं होता है।

जैसे- पेंशन, सरकारी कर्मचारियों को वेतन, प्रत्यक्ष हस्तांतरण आदि।

पूंजीगत व्यय- वह व्यय जिसमें सरकार के व्यय के पश्चात् देनदारी सृजन होती है और कुछ संपति बेचने की आवश्यकता होती है। जैसे ऋण का भुगतान, हॉस्पीटल, सड़कों आदि का निर्माण।

42. भुगतान शेष तथा व्यापार शेष में अंतर स्पष्ट करे।

उत्तर - व्यापार शेष

• व्यापार शेष एक देश के आयात और निर्यात का अंतर होता है।

• यह अनुकूल तथा प्रतिकूल होता है।

• इसके प्रतिकूल होने पर इसमें समायोजना की कोई आवश्यकता नहीं होती है।

भुगतान शेष

• भुगतान शेष में आयात एवं निर्यात के दृश्य और अदृश्य तथा अन्य सभी लेन-देन का लेखा जोखा होता है।

• यह हमेशा संतुलित रूप में प्रदर्शित किया जाता है।

• भुगतान शेष को समायोजित करना पड़ता है।

43. एक वस्तु की पूर्ति को निर्धारित करने वाले किन्ही तीन तत्वों को संक्षेप में समझाइए।

उत्तर - पूर्ति को प्रभावित करने वाला तीन प्रमुख कारण निम्न है :-

(क) वस्तु की कीमत- वस्तु की कीमत पूर्ति को प्रत्यक्ष रूप् से प्रभावित करती है।

(ख) सरकारी नीति- सरकार की कर एवं अनुदान की नीति पूर्ति को प्रभावित करती है।

(ग) फॉर्मों की संख्या- किसी वस्तु का बाजार में पूर्ति फॉर्मों की संख्या पर निर्भर करती है।

44. पूर्ण प्रतियोगिता बाजार की तीन विशेषताओं को लिखे।

उत्तर - पूर्ण प्रतियोगिता की तीन प्रमुख विशेषताएँ निम्न है :-

(क) क्रेताओं और विक्रेताओं की अधिक संख्या होती है।

(ख) पूर्ण प्रतियोगिता में क्रेताओं तथा विक्रेताओं को बाजार दशाओं का पूर्ण ज्ञान होता है।

(ग) सभी विक्रेताओं द्वारा बाजार में बेची जाने वाली इकाईयाँ एक समान होती है।

45. यदि गुणांक का मूल्य 5 है तो सीमान्त उपभोग प्रवृति का मूल्य बताइए।

उत्तर - यदि गुणक = 5 तो MPC = ?

गुणक = K = 5

K = 1/1-MPC

5 = 1/1-MPC

5-5MPC = 1

5-1 = 5MPC

4 = 5MPC

MPC = 4/5 = 0.8

46. निजी वस्तु तथा सार्वजनिक वस्तु में अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर - निजी वस्तु से तात्पर्य सामान्यतः ऐसी वस्तुओं से होता है जिसका मूल्य का भुगतान कर उत्पादन या उपभोग निजी तौर पर किया जाता है।

सार्वजनिक वस्तु का तात्पर्य ऐसी वस्तुओं से होता है जिसका उत्पादन या उपभोग सामुहिक तौर पर सामान्यतः निशुल्कः किया जाता ळें

Part B:---- Section C दीर्घ उतरीय प्रश्न

किन्ही 4 प्रश्नों के उतर दे। 5X4=20

47. राष्ट्रीय आय क्या है? राष्ट्रीय आय की गणना की दो विधियों को समझाइए।

उत्तर - राष्ट्रीय आय- किसी देश की अर्थव्यवस्था द्वारा एक वित्तीय वर्ष के दौरान उत्पादित अंतिम वस्तुओं व सेवाओं के शुद्ध मूल्य के योग को राष्ट्रीय आय कहतें है। इसमें विदेशों से अर्जित शुद्ध साधन आय भी शामिल होती है।

राष्ट्रीय आय का लेखांकन संबंधी अवधारणा सर्वप्रथम साइमन कुजनेट्स द्वारा प्रतिपादित की गई है। राष्ट्रीय आय के मापन हेतु तीन विधियों का प्रयोग किया जाता है-

(क) आय विधि

(ख) उत्पादन विधि

(ग) व्यय विधि

राष्ट्रीय आय की गणना की आय विधि- आय विधि के अंतर्गत राष्ट्रीय आय की गणना उत्पाद कारकों के लिए भुगतान के आधार पर किया जाता है।

राष्ट्रीय आय की गणना के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों तथा व्यवसायिक उपक्रमों की शुद्ध आय का योग प्राप्त किया जाता है। यहीं सभी उत्पादन साधनों की आय का योग होता है। इस योगफल को घरेलु आय भी कहतें है। यदि इस आय में विदेशों से अर्जित शुद्ध आय को जोड़ दे तो राष्ट्रीय आय बन जाती है।

आय विधि से राष्ट्रीय आय की गणना का सूत्र निम्न है-

राष्ट्रीय आय = मजदुरी + लगान + ब्याज + लाभांश अवितरित लाभ + निगम लाभ कर + सार्वजनिक क्षेत्र का अवशेष + मिश्रित आय + विदेशों से अर्जित शुद्ध साधन आय

राष्ट्रीय आय की गणना की उत्पाद विधि- इस विधि को वस्तु-सेवा विधि भी कहा जाता है। इसके अंतर्गत यह गणना की जाती है कि अंतिम उत्पाद में प्रत्येक उद्योग ने अलग-अलग क्या योगदान दिया है।

इस विधि के अंतर्गत किसी देश में एक वित्तीय वर्ष में उत्पादित अंतिम वस्तुओं एवं सेवाओं का मूल्य बाजार मूल्यों पर ज्ञात किया जाता है।

इस प्रकार उत्पादन विधि के अंतर्गत राष्ट्रीय आय की गणना किसी देश में एक वर्ष में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य बाजार मूल्य पर किया जाता है।

राष्ट्रीय आय = बाजार कीमत पर (प्राथमिक क्षेत्र + द्वितियक क्षेत्र + तृतीय क्षेत्र) द्वारा मूल्य वृद्धि + विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय - घिसावट व्यय - शुद्ध अप्रत्यक्ष कर।

48. राजस्व घाटा, राजकोषिय घाटा और प्राथमिक घाटा के बारे में बताइए।

उत्तर - राजस्व घाटा, राजकोषिय घाटा और प्राथमिक घाटा-

जब सरकार राजस्व प्राप्ति से अधिक राजस्व व्यय करती है तो इस स्थिति को बजटीय घाटा कहते है।

(क) राजस्व घाटा

(ख) राजकोषिय घाटा

(ग) प्राथमिक घाटा

(क) राजस्व घाटा- राजस्व व्यय और राजस्व प्राप्ति में अंतर को राजस्व घाटा कहते है।

अर्थात्

राजस्व घाटा = राजस्व घाटा - राजस्व प्राप्तियाँ

(ख) राजकोषिय घाटा - राजकोषिय घाटा सरकार के कुल व्यय और ऋण - ग्रहण को छोड़कर कुल प्राप्तियों का अंतर है।

अर्थात्

राजकोषिय घाटा - कुल व्यय - (राजस्व प्राप्तियाँ + गैर ऋण से सृजित पूंजीगत प्राप्तियाँ)

राजकोषिय घाटा कुल व्यय की उधार को छोड़कर कुल प्राप्तियाँ पर अधिकता है।

(ग) प्राथमिक घाटा - प्राथमिक घाटा, राजकोषिय घाटा में ब्याज अदायगी को घटाने पर प्राप्त होता है।

प्राथमिक घाटा - राजकोषिय घाटा - ब्याज का भुगतान वर्तमान व्यय के राजस्व से अधिक होने के कारण होने वाले ऋण - ग्रहण के आकलन के लिए प्राथमिक घाटा का आकलन किया जाता है।

49. पैमाने का प्रतिफल क्या है?

उत्तर - अन्य बातें समान रहने पर पैमाने का प्रतिफल बतलाता है कि उत्पादन के सभी साधनों में परिवर्तनों के फलस्वरुप कुल उत्पादन में होने वाले परिवर्तनों को बताता है।

यह एक दीर्घकालिन अवधारणा है और दीर्घकालीन उत्पादन फलन से संबंधित है।

इसकी तीन अवस्था है-

(क) पैमाने के बढ़ते प्रतिफल

(ख) पैमाने के स्थिर प्रतिफल तथा,

(ग) पैमाने के घटते प्रतिफल।

Project PARAKH Class-12th Economics Model Set-2 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

क) पैमाने के बढ़ते प्रतिफल- जब उत्पादन के सभी साधनों को एक निश्चित अनुपात में बढ़ाया जाता है तो उत्पादन उसा निश्चित अनुपात में अधिक अनुपात में बढ़ जाता है।

(ख) पैमाने के स्थिर प्रतिफल- जब उत्पति के सभी साधनों को एक निश्चित अनुपात में बढ़ाया जाता है तो उत्पादन भी समान अनुपात में बढ़ता है।

(ग) पैमाने के घटते प्रतिफल- जब उत्पति के सभी साधनों को एक निश्चित अनुपात में बढ़ाया जाता है तो उत्पादन में उससे कम अनुपात में बढ़ता है।

50. एकाधिकार बाजार की परिभाषा दे एंव इनकी विशेषताओं का उल्लेख करें।

उत्तर - एकाधिकार बाजार की वह अवस्था है जिसमें वस्तु का केवल एक ही विक्रेता होता है। इस बाजार में वस्तु के लिए कोई निकट प्रतिस्थापन नहीं होता है तथा नई फर्मों के प्रवेश पर प्रतिबंध होता है।

एकाधिकार बाजार की मुख्य विशेषताएँ-

(क) एक विक्रेता तथा बड़ी संख्या में क्रेता- एकाधिकार में केवल एक विक्रेता होता है जिसका पूर्ति पर नियंत्रण होता है। एकाधिकार बाजार की स्वरुप में फर्म तथा उद्योग में कोई अंतर नहीं होता है। इसमें क्रेता की संख्या बहुत अधिक होती है। कोई अकेला क्रेता बाजार को प्रभावित नहीं कर सकता है।

(ख) निकट प्रतिस्थापन का अभाव- एकाधिकार बाजार में वस्तु के लिए कोई निकट प्रतिस्थापन नहीं होता है। एक एकाधिकारी एक निश्चित बाजार में सभी वस्तुओं का उत्पादन करती है। एकाधिकारी ही बाजार में कीमत का भी निर्धारण करती है।

(ग) नई फर्म के प्रवेश पर प्रतिबंध- इस बाजार में फर्म तथा उद्योग में कोई अंतर नहीं होता है क्योंकि इस बाजार में किसी नये फर्म को प्रवेश नहीं करने दिया जाता है।

(घ) कीमत विभेद- एकाधिकारी अपनी वस्तु की विभिन्न इकाईयों के विभिन्न कीमतें प्राप्त कर सकता है।

(ङ) स्वतंत्र कीमतें- इसमें एकाधिकारी अपनी एक स्वतंत्र कीमत नीति तय कर सकता है।

51. लोचशील विनिमय दर कैसे निर्धारित होती है?

उत्तर - संतुलित विनिमय दर वहाँ पर निर्धारित होती है जहाँ पर विदेशी विनिमय की माँग इसकी पूर्ति के बराबर हो जाती है। उसे चित्र द्वारा प्रकट किया जाता है।

Project PARAKH Class-12th Economics Model Set-2 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

चित्र में OR विनिमय पर संतुलित दर निर्धारित हुई है जहाँ पर डॉलरों की माँग तथा पूर्ति वक्र एक दुसरे को काट रही है। इस दर पर डॉलरों की माँग तथा पूर्ति OQ है। यह विनिमय दर सामान्य प्रकृति की है। तथा दीर्घकाल के लिए प्रचलित रहती है। अल्पकाल में यह आवश्यक नहीं है कि विदेशी विनिमय की माँग तथा पूर्ति प्रचलित दरों पर बराबर है। इस अवस्था में विदेशी विनिमय की अतिरिक्त माँग अथवा अतिरिक्त पूर्ति हो सकती है। अतिरिक्त पूर्ति की अवस्था में दीर्घकाल में प्रतियोगिता के कारण, विनिमय दर तब कम होती जायेगी जब तक विदेशी विनिमय की माँग तथा पूर्ति आपस में बराबर नहीं हो जाते है। इसी प्रकार अतिरिक्त माँग की दशा में दीर्घकालीन प्रतियोगिता के कारण विनिमय दर तब तक बढ़ेगी जब तक कि विदेशी विनिमय की माँग तथा पूर्ति बराबर नहीं होते।

52. प्रभावपूर्ण मांग क्या है? जब अंतिम वस्तुओं की कीमत व व्याज दी हुई हो तो स्वायत गुणक कैसे प्राप्त करेंगे?

उत्तर - प्रभावी मांग का अर्थ समग्र मांग के उस बिंदु से जहाँ यह समग्र पूर्ति के बराबर होता है। प्रभावी मांग अर्थव्यवस्था की मांग का वह स्तर है जो समस्त पूर्ति से पूर्णतया संतुष्ट होता है। अन्य शब्दों में समग्र मांग का वह स्तर जो पूर्ण संतुलन उपलब्ध करता है, प्रभावी मांग कहलाता है। वैकल्पिक रुप से संतुलन के बिंदु पर समग्र मांग को प्रभावी मांग कहतें है, क्योंकि राष्ट्रीय आय के निर्धारण में यह प्रभावी होती है। केन्स के अनुसार आय का साम्य स्तर उस बिंदु पर निर्धारित होता है जहाँ समग्र मांग्र, समग्र पूर्ति के बराबर होती है। जब अंतिम उत्पादन व आय वस्तुओं की कीमत और ब्याज की दर दी गई हो, तो स्वायत व्यय गुणक की गणना निम्नलिखित प्रकार से की जायेगी।

Project PARAKH Class-12th Economics Model Set-2 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

Model Question Solution 
















12th Economics Short Answer Type Important Questions Part-2

12th Economics Short Answer Type Important Questions Part-1

Economics Model Set-5 2022-23

Economics Model Set-4 2022-23

Economics Model Set-3 2022-23

Economics Model Set-2 2022-23

Economics Model Set-1 2022-23

12th Economics VVI Objective Questions Set-1

12th Economics SET -3 Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023

12th Economics SET -2 Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023 

12th Economics Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023 SET -1

 Economics Model Paper 2021 Solution/JAC Board Jharkhand

व्यष्टि अर्थशास्त्र एक परिचय स्मरण रखें (Remember an Introduction to Microeconomics)

आय/उत्पादक का संतुलन स्मरण रखे (Remember an Revenue/ Producer’s Equilibrium)

समष्टि अर्थशास्त्र-आय और उत्पाद- समुच्चय- राष्ट्रीय आय- मुद्रा स्मरण रखे (Remember an Macroeconomics-Income & Product-Aggregates-NI-M)

अधिमाँग-सरकारी बजट-विनिमय दर-भुगतानशेष-स्मरण रख (Remember an Excess Demand-Budget-Exchange-Balance)

उत्पादन फलन/ लागत स्मरण रखें (Remember an Production Function/ Cost)

बैंकिंग-AD AS- संतुलन - गुणक - समस्याएं स्मरण रख (Remember an Banking-Equilibrium-Multiplier-Problems)

पूर्ति/बाजार/बाजार संतुलन स्मरण रखे (Remember an Supply/ Market/Market Equilibrium)

Economics Model Question Solution Set-1Term-1 Exam.

Economics Model Question Solution Set-2Term-1 Exam.

Economics Model Question Solution Set-3Term-1 Exam.

Economics Model Question Solution Set-4 Term-1 Exam.

Economics Model Question Solution Set-5 Term-1 Exam.

12th JAC Economics Model Paper Solution 2022-23

Economics Model Question Solution Set-1 Term-2 Exam. (2021-22)

Economics Model Question Solution Set-2 Term-2 Exam. (2021-22)

Economics Model Question Solution Set-3 Term-2 Exam. (2021-22)

Economics Model Question Solution Set-4 Term-2 Exam. (2021-22)

Economics Model Question Solution Set-5 Term-2 Exam. (2021-22)

12th ECONOMICS MODEL (Mock) TEST (I.A/I.SC/I.COM) 2022 

PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2023-24

Class 11th

Class 12th

Economics

Click Here

Economics

Click Here

History

Click Here

History

Click Here

Geography

Click Here

Geography

Click Here

Hindi Core

Click Here

Hindi Core

Click Here

Hindi Elective

Click Here

Hindi Elective

Click Here

English Core

Click Here

English Core

Click Here

English Elective

Click Here

English Elective

Click Here


Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare