Project PARAKH Class-XIIth Geography Model Set-5 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

Project PARAKH Class-XIIth Geography Model Set-5 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

    Project PARAKH Class-XIIth Geography Model Set-5 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

प्रोजेक्ट परख (तैयारी उड़ान की)

MODEL SET-5 CLASS-XII th

SUBJECT-GEOGRAPHY

बहुविकल्पीय प्रश्न (1X25=25)

Section - A

1. रूको और जाओं शब्द का संबंध किस विचारधारा से है ?

(क) संभावाद

(ख) व्यवहारवाद विचारधारा

(ग) नव- निश्चयवाद विचारधारा

(घ) प्रकृतिवाद अथवा निश्चयवाद विचारधारा

2. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि सर्वाधिक है ?

(क) अफ्रीका

(ख) एशिया

(ग) दक्षिण अमेरिका

(घ) उत्तर अमेरिका

3. भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किस एक स्त्री साक्षरता निम्नतम है ?

(क) जम्मू और कश्मीर

(ख) अरुणाचल प्रदेश

(ग) झारखंड

(घ) बिहार

4. हार्टिकल्चर किससे संबंधित है ?

(क) फूल से

(ख) दाल से

(ग) अन्न से

(घ) फल व सब्जी से

5. निम्नलिखित में से कौन-सा एक तृतीयक क्रियाकलाप है ?

(क) खेती

(ख) बुनाई

(ग) व्यापार

(घ) आखेट

6. चैनल टनल जोडता है ?

(क) लंदन बर्लिन

(ख) बर्लिन पेरिस

(ग) पेरिस लंदन

(घ) बार्सिलोना बर्लिन

7. सार्क देशों में शामिल नहीं है?

(क) भारत

(ख) पाकिस्तान

(ग) मालदीव

(घ) अफगानिस्तान

8. निम्न में से किस प्रकार की बस्तियाँ सड़क, नदी या नहर के किनारे होती है।

(क) वृताकार

(ख) रेखीय

(ग) चौक पट्टी

(घ) वर्गीकार

9. सन् 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या निम्नलिखित में से कौन सी है?

(क) 102. 8 करोड़

(ख) 128.7 करोड़

(ग) 118.2 करोड़

(घ) 121.02 करोड़

10. किस राज्य में सर्वाधिक संख्या में अप्रवासी आते हैं?

(क) उत्तर प्रदेश

(ख) महाराष्ट्र

(ग) दिल्ली

(घ) बिहार

11. मानव विकास के प्रमुख तत्व है?

(क) स्वस्थ जीवन

(ख) शिक्षा

(ग) उच्च जीवन में

(घ) इनमें यह सभी

12. क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

(क) मध्य प्रदेश

(ख) उत्तर प्रदेश

(ग) राजस्थान

(घ) महाराष्ट्र

13. नदियों की डेल्टाई भाग में कौन से प्रतिरूप पाया जाता है?

(क) अरीय

(ख) तारा

(ग) चैकरबोर्ड

(घ) पंखा

14. झूमिंग कृषि कहाँ की जाती है?

(क) उत्तर प्रदेश

(ख) पंजाब

(ग) बिहार

(घ) असम

15. नोरू मीरू या जल और आप परियोजना भारत में कौन से राज्य में चलाया जा रहा है?

(क) आंध्र प्रेदश

(ख) कर्नाटक

(ग) उड़ीसा

(घ) छत्तीतगढ़

16. नोआमुंडी लौह अयस्क खान किस क्षेत्र में स्थित है ?

(क) महाराष्ट्र में

(ख) झारखंड में

(ग) मध्यप्रदेश में

(घ) छत्तीसगढ़ में

17. भारत में सबसे पहले स्थापित की गई लौह इस्पात कंपनी निम्नलिखित में से कौन-सी है?

(क) भारतीय लौह एवं इस्पात कंपनी

(ख) टाटा लौह एवं इस्पात कंपनी

(ग) विश्वेश्वरैया लौह तथा इस्पात कंपनी

(घ) मैसूर लौह तथा इस्पात कंपनी

18. आई.टी.डी.पी. निम्नलिखित में से किस संदर्भ में वर्णित है ?

(क) समन्वित विकास प्रोग्राम

(ख) समन्वित जनजातीय विकास प्रोग्राम

(ग) समन्वित जनजातीय विकास प्रोग्राम

(घ) समन्वित परिवहन विकास प्रोग्राम

19. किस वर्ष भारत में इंटरनेट की सुविधा प्राप्त हुई थी?

(क) 2000 ई.

(ख) 1998 ई.

(ग) 1978 ई.

(घ) 1988 ई.

20. भारत का अधिकांष विदेशी व्यापार वाहन होता है?

(क) स्थल और समुद्र द्वारा

(ख) स्थल और वायु द्वारा

(ग) समुद्र और वायु द्वारा

(घ) समुद्र द्वारा

21. प्रतिकर्ष और अपकर्ष कारक उत्तरदायी है :

(क) प्रवास के लिए

(ख) गन्दी बस्तियों के लिए

(ग) भू- निम्नीकरण

(घ) वायु प्रदूषण के लिए

22. दामोदर घाटी परियोजना स्थित है:-

(क) महाराष्ट्र में

(ख) झारखण्ड में

(ग) उड़ीसा में

(घ) उत्तराखंड में

23. विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय कहाँ है ?

(क) जिनेवा में

(ख) वियना में

(ग) न्यूयार्क में

(घ) वाशिंगटन में

24. ग्रिफिथ टेलर द्वारा कौन सी विचारधारा दी गई थी ?

(क) नियतिवाद

(ख) संभववाद

(ग) नव नियतिवाद

(घ) इनमें से कोई नहीं

25. निम्नलिखित में से कौन सा अम्ल वर्षा का एक कारण है ?

(क) जल प्रदूषण

(ख) भूमि प्रदूषण

(ग) ध्वनि प्रदूषण

(घ) वायु प्रदूषण

अति-लघु उत्तरीय प्रश्न :

निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं सात प्रश्नों का उत्तर दें।

26. संभववाद शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?

उत्तर- "संभववाद" शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग लुसियन फैब्रे ने किया था।

27. जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि किसे कहते हैं।

उत्तर- किसी क्षेत्र विशेष में दो समय अंतरालों में जन्म और मृत्यु के अन्तर से हुए जनसंख्या वृद्धि को प्राकृतिक वृद्धि कहलाता है।

28. लिंगानुपात शब्द का परिभाषा दीजिए।

उत्तर- जनसंख्या में स्त्रियों और पुरुषों की संख्या के अनुपात को लिंग अनुपात कहा जाता है।

29. मानव विकास किसे कहते है?

उत्तर- ऐसा विकास जो लोगो के विकल्पों में वृद्धि करता है और उनका जीवन स्तर में सुधार लाता है। मानव विकास कहलाता है।

30. ट्रक फार्मिंग क्या है?

उत्तर- नगरों के आस-पास सब्जियों की खेती करना ट्रक फार्मिंग कहलाता है। क्योंकि सब्जियों को फार्म से बजार तक ले जाने में ट्रक की सहायता ली जाती है एवं एक ही रात सब्जियों को ट्रक की सहायता से बाजार तक पहुँचाया जाता है।

31. पर्यटन क्या है?

उत्तर- पर्यटन, तृतीयक क्रियाओं के अन्तर्गत शामिल किया जाता है। पर्यटन एक ऐसी यात्रा होता है जो व्यापार के बजाय आमोद-प्रमोद अथवा मनोरंजन के उद्देश्य से की जाती है।

32. साईबर स्पेस क्या है?

उत्तर- विद्युत द्वारा कम्प्यूटरीकृत स्पेस के विश्व को साईबर स्पेस कहा जाता है। साईबर स्पेश काल्पनिक या विचार मूलक पर्यावरण है। जिसमें कम्प्युटर नेटर्वकों से संचार सम्पन्न होता है।

33. प्रकीर्ण बस्ती से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर- वैसी बस्तियाँ जिसमें मकान काफी दूर-दूर होते है तथा प्रायः खेतो के द्वारा एक दुसरे से अलग होते है।

34. उत्प्रवासी किसे कहते हैं?

उत्तर- एक स्थान से दुसरे स्थान पर बसने वाला व्यक्ति उत्प्रवासी कहलाता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न :

निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं छः प्रश्नों का उत्तर दें।

35. ऋतु प्रवास किसे कहते हैं?

उत्तर- नए चारागाहों की खोज में चलवासी पशुचारक समतल भागों एवं पर्वतीय क्षेत्रों में लम्बी दुरियों तय करते है। गर्मियों में मैदानी भाग से पर्वतीय चारागाहों की ओर एवं शीत ऋतु में पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी चारागाहों की ओर प्रवेश करते है। इस गतिविधि को ऋतु प्रवास कहते है। जैसे- मध्य एशिया के खिरगीज, हुंड्रा प्रदेश के लैप्स, सेमोयइस तथा एस्किमों एवं भारत के हिमालय पर्वतीय क्षेत्र के गुर्जर, गद्दी, बकरवाल तथा भूटिया जनजाति के पशुचारक ऋतु प्रवास कहते है।

36. फुटकर व्यापार सेवा को स्पष्ट कीजिए?

उत्तर- फुटकर व्यापार सेवा वह क्रियाकलाप है, जिसमें उपभोक्ताओं को वस्तुओं व उत्पादों का विक्रय प्रत्यक्ष रूप से किया जाता है। अधिकांश फुटकर व्यापार सेवा वस्तुओं एवं उत्पादों के विक्रय के उद्देश्य स्थापित प्रतिष्ठानों एवं भंडारों से संम्पन्न होता है। किन्तु कुछ फुटकर व्यापार सेवा भंडार से सम्पन्न होता है। किन्तु कुछ फुटकर व्यापार सेवा भंडार रहित होते है। जैसे द्वार से द्वार इंटरनेट के माध्यम से खरीदारी, फेरी आदि।

37. जल परिवहन के दो लाभ लिखें।

उत्तर- जल परिवहन के दो लाभ निम्नलिखित है :-

1. जल परिवहन मार्गों का निर्माण नहीं करना पड़ता है।

2. यह अन्य परिवहनों की तुलना में काफी सस्ता होता है।

38. भौम-जल किसे कहते हैं? भारत में भौम जल क्षमता कितनी है?

उत्तर- पृष्ठीय जल की थोड़ी सी मात्रा मृदा में प्रवेश कर जाती है। इसे भौम जल कहते है। जलोढ़ मृदाओं में जल आसानी से रिस जाता है। भारत के उत्तरी विशाल मैदानों में भौम जल के विकास की संभावनाएँ अधिक है। भारत में कुल अपूरणीय-भौम-जल क्षमता 433.9 अरब घन मीटर है। अकेले उत्तर प्रदेश में ही भौम जल की क्षमता 19.0 प्रतिशत है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और तामिलनाडु में भूमिगत जल संसाधनों की संभावित क्षमता बहुत कम है।

39. सतत् पोषणीयता संकल्पना को परिभाषित करें।

उत्तर- पर्यावरण संबंधी मुद्दो पर बढ़ती चिन्ता को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व पर्यावरण और विकास आयोग की स्थापना की। पर्यावरण और विकास आयोग ने 1987 में आवर फ्यूचर नामक रिपोर्ट में सतत पोषणीय विकास को किस प्रकार परिभाषित किया था :-

(i) एक ऐसा विकास जिसमें भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को आवश्यकता पूर्ति को प्रभावित किये बिना वर्तमान पीढ़ी द्वारा अपनी आवश्यकता को पूर्ति करना।

(ii) वास्तव में सतत पोषणीय विकास एक संकलपना है। जिसमें वर्तमान पीढ़ी को आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुए भावी पीढ़ी की आवश्यकताओं की पूर्ति करना निश्चित किया जाना है।

40. स्वर्णिम चतुर्भुज महामार्ग क्या है? इन महामार्गो की चार विशेषताएँ अभिव्यक्त कीजिए ?

उत्तर- स्वर्णिम चतुर्भुज महामार्ग देश के चार विशाल महानगरों-दिल्ली-मुबई चेन्नई-कोलकाता को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क परियोजना है। इसकी लम्बाई 5846 कि0मी0 4/6 लेन वाली है। इसकी चार मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार है :-

(i) स्वर्णीम चतुर्भुज महामार्गों के पुरा हो जाने के बाद शहरों के बीच यात्रा के दौरान लगने वाला समय तथा इनके बीच की दुरी काफी कम हो गयी।

(ii) वाहनों की तीव्र तथा अवरोध मुक्त गतिविधि ईंधन की बचत करती है। यह महामार्ग देश के विभिन्न भागों तक वस्तुओं को सहज परिवहन में मद्द करते है।

(iii) स्वर्णीम चतुर्भुज का निर्माण सड़क परिवहन प्रणाली के लिये वरदान है।

(iv) अन्य महामार्गो का निर्माण तथा रक्षण केन्द्र सरकार द्वारा किया जाता है।

41. पत्तन और पोताक्षय में अन्तर बताईए?

उत्तर- पत्तन और पोताश्राय में निम्नलिखित अंतर है :-

(i) किसी जलमार्गों पर अवस्थित वह स्थान जहाँ व्यापारिक माल चढ़ाने व उतारने के लिए जलयान ठहर सकते है पत्तन कहलाता है।

(ii) पोताश्रय ऐसा सागरीय जल क्षेत्र होता है जहाँ जलयानों के ठहरने के लिए लंगर डाले जाते है तथा जलयानों को सागरीय तुफानों से सुरक्षा प्रदान की जाती है। साथ ही, इनमें जलयानों की मरम्मत, ईंधन भरने, गोदाम व माल वितरण की सुविधा होती है।

42. प्रदूषण और प्रदूषक में क्या अंतर है?

उत्तर- प्रदूषण और प्रदूषक में निम्नलिखित अंतर है :-

प्रदूषण

प्रदूषक

(i) प्रदूषण का तात्पर्य मानव गतिविधियों द्वारा पर्यावरण का दूषित होना है।

(i) यह उर्जा या पदार्थ का एक रूप है, जो इकोसिस्टम के प्राकृतिक संतुलन को घटाता है तथा प्रदूषित करता है।

(ii) प्रदूषण अपशिष्ट उत्पादों के निपटारें के द्वारा हो सकता है।

(ii) यह गैसीय, द्रवीय तथा ठोस स्थिति में हो सकता है।

(iii) प्रदूषण के कई प्रकार हो सकते है। जैसे कि वायु, जल, भूमि, ध्वनि प्रदूषण आदि।

(iii) प्रदूषकों की विद्यमान मात्रा के आधार पर उच्च प्रदूषण का वर्गीकरण किया जाता है।


दीघ उत्तरीय प्रश्न :-

निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों का उत्तर दें।

43. भारत में जनसंख्या के घनत्व के स्थानिक वितरण की विवेचना कीजिए?

उत्तर- भारत एक विशाल देश है। यह विश्व का सातवां बड़ा देश है। जिसका क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है। इसका जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी० है। इतना लम्बे-चोड़े भाग का धरातलीय स्वरूप, मिट्टी की उवरता, जलवायु, प्राकृतिक संसाधनों, नगरीकरण आदि में विविधता पायी जाती है।

सामाजिक, आर्थिक एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में भी विविधता पायी जाती है। इन विविधताओं का धनिष्ठ संबंध देश के जनसंख्या के स्थानिक वितरण पर पड़ता है। भारत में जनसंख्या का ऐसा ही असमान वितरण प्रदर्शित होते है। इसे निम्नलिखित वर्गों में विभक्त करते है :-

(क) उच्च धनत्व वाले राज्य (800 व्यक्ति/वर्ग कि०मी० से अधिक)

(ख) मध्यम धनत्व वाले राज्य (400 से 800 व्यक्ति / वर्ग कि०मी०)

(ग) मध्यम से निम्न धनत्व वाले राज्य (100 से 400 व्यक्ति/वर्ग कि०मी०)

(घ) अतिनिम्न धनत्व वाले राज्य (100 व्यक्ति/वर्ग कि०मी० से कम)

(क) उच्च धनत्व वाले राज्य :- उच्च धनत्व वाले राज्य के अन्तर्गत 800 व्यक्ति / वर्ग कि०मी० से अधिक व्यक्ति आते है। जनसंख्या का सर्वाधिक धनत्व बिहार (1106 व्यक्ति/वर्ग कि०मी०), पश्चिम बंगाल (1029 व्यक्ति/वर्ग कि०मी०), केरल (859 व्यक्ति/वर्ग कि०मी०), तथा उत्तर प्रदेश (828 व्यक्ति / वर्ग कि०मी०) है।

बिहार, पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश गंगा का उपजाउ नदी घाटी क्षेत्र है। जहाँ उपजाउ मिट्टी, सिंचाई के लिये पर्याप्त जल, अनुकुल धरातलीय एवं जलवायवीय दशाएँ गहण कृषि उत्पादकता के लिये बेहतर है। केरल तथा तामिलनाडु राज्य की अधिकांश भागों पर समुद्र तटीय मैदान एवं नदी घाटिया के क्षेत्र है। फलस्वरूप इन राज्यों के अधिकांश भाग सघन बसे हुए है।

(ख) मध्यम धनत्व वाले राज्य :- इसके अन्तर्गत 400 से 800 व्यक्ति / वर्ग कि०मी० धनत्व आते है। तामिलनाडु 555 व्यक्ति/वर्ग कि०मी०, हरियाणा 573 व्यक्ति/वर्ग कि०मी०, पंजाब 550 व्यक्ति/वर्ग कि०मी०, झारखंड 414 व्यक्ति / वर्ग कि०मी० आदि राज्य आते है। इन राज्यों में समुद्र तटीय मैदान, नदी घाटियों के क्षेत्र तथा पठारी क्षेत्र है। नदी घाटियों में अधिक धनत्व मिलता है। जबकि पठारी क्षेत्रों में जनसंख्या कम पाये जाते है।

(ग) मध्यम से निम्न धनत्व वाले राज्य :- इसके अन्तर्गत 100 से 400 व्यक्ति/वर्ग कि०मी० धनत्व आते है। महाराष्ट्र, गुजरात, आँध प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, असम, त्रिपुरा आदि राज्य इसके अन्तर्गत आते है। पर्वतीय पठारी मरूस्थलीय मध्यम वर्षा क्षेत्र होने के कारण यह जनसंख्या धनत्व मध्यम है।

(घ) अतिनिम्न धनत्व वाले राज्य :- इसके अन्तर्गत 100 व्यक्ति / वर्ग कि०मी० धनत्व से कम वाले राज्य आते है। सिक्किम, मिजोरम एवं अरूणाचल प्रदेश राज्य तथा अंडामन एवं निकोबर दीप समूह केन्द्र शासित प्रदेश आते है। अरूणाचल प्रदेश में सबसे कम धनत्व है 17 व्यक्ति/वर्ग कि०मी० है।

44. स्वदेशी आन्दोलन ने सूती वस्त्र उद्योग को किस प्रकार विशेष प्रोत्साहन दिया ?

उत्तर- सूतीवस्त्र उद्योग भारत का एक महत्वपूर्ण परमम्परागत उद्योग रहा है। ब्रिटिश शासन काल की प्रारंभिक अवधि में अग्रेजों ने सूती वस्त्र उद्योग को प्रोत्साहित नहीं किया। अंग्रेज भारत में उत्पादित कपास को ब्रिट्रेन में स्थित मानचेस्टर तथा लिवरपुल नगरों में कार्यरत सुती मिलों को निर्यात कर देते थे। उन मिलों में तैयार सुती वस्त्रों को भारत में विक्रय किया जाता था। ब्रिट्रेन का ये कपड़ा वृहत स्तर पर मिलों में निर्मित होने के कारण भारत के कुटीर उद्योग में निर्मित सुती वस्त्रों की तुलना में सस्ता होता था।

19वीं शताब्दी के उत्तरार्द्धध में सर्वप्रथम मुम्बई और अहमदाबाद नगरों में सुती वस्त्र मिलों की स्थापना की गई तथा देश में सुती वस्त्र उद्योग का तेजी से विस्तार होने लगा। उसी समय बिट्रेन में निर्मित सामान का बहिस्कार करने तथा भारत में निर्मित सामान को उपयोग में लाने के लिये भारत में देश व्यापी आन्दोलन चलाया गया। स्वदेशी नामक इस आन्दोलन में विदेशी सामान के बहिस्कार के लिये भारत के सुती वस्त्र उद्योग को प्रमुख रूप से प्रात्साहित किया।

देश में निर्मित सुती वस्त्रों की तेजी से बढ़ती मांग के कारण देश के विभिन्न भागों में सुती मिलों की स्थापना की जाने लगी। भारत के मध्यवर्ती पश्चिमी भाग में कपास की स्थानीय रूप से पर्याप्त उपलब्धता होने के कारण इन्दौर, नागपुर, सोलापुर, बड़ौदरा तथा अहमदाबाद में सुती मिलों की सफल स्थापना हुई। कोलकाता में पत्तन की सुविधा, तामिलनाडु में जल विद्युत के विकास तथा कानपुर में स्थानिक निवेश के कारण सुती मिलों की स्थापना की गयी। इस प्रकार स्वदेशी आन्दोलन की भारत के सुती वस्त्र उद्योग के विकास तथा कानपुर में स्थानिक निवेशकों के कारण सुती मिलों की स्थापना की गयी। इस प्रकार स्वदेशी आन्दोलन को सुती वस्त्र उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

45. इन्दिरा गाँधी नहर कमान क्षेत्र में सतत् पोषणीय विकास को बढ़ावा देने के लिए उपाय सुझाएं?

उत्तर- इंदिरा गाँधी नहर भारत में सबसे लम्बे नहर तंत्रों में से एक है। 9060 कि0मी0 लम्बाई रखने वाले इस नहर तंत्रों की सिंचाई क्षमता कृषि योग्य कमान क्षेत्रों के 19.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर सिंचाई सुविधाएँ उपलब्ध कराने की है। इंदिरा गाँधी नहर कमान क्षेत्र में सतत पोषणीय विकास के प्रमुख उपाय पीछले चार दशकों में जिस प्रकार से इंदिरा गाँधी नहर कमान क्षेत्र में विकास हुआ है। उससे वहाँ के भौतिक पर्यावरण को काफी क्षति पहुंची है। वस्तुतः नहर कमान क्षेत्र में सतत पोषणीय विकास का लक्ष्य प्राप्त करने के लिये प्रमुख रूप से पारिस्थितिकी विकास को महत्व प्रदान करना आवश्यक है। इस हेतु निम्नलिखित सात उपायों को कार्यान्वित करना आवश्यक है :-

(क) जल प्रबंधन नीति :- कमान क्षेत्र के सतत पोषणीय विकास के लिये जल प्रबंधन नीति को कठोरता से क्रियान्वित करना अति आवश्यक है। इसके लिए परियोजना के प्रथम चरण में कमान क्षेत्र में फसल रक्षण सिंचाई तथा दुसरे चरण में फसल उगाने व चारागाह विकास के लिये विस्तारित सिंचाई का प्रावधान रखा गया है।

(ख) जल सधन फसलों पर प्रतिबंध :- कमान क्षेत्र के शस्य प्रतिरूप में सामान्यता जल सघन फसलों के बोने पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक है। इसके स्थान पर बागानी कृषि के अन्तर्गत खट्टे फलों की खेती को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।

(ग) प्रवाहित जल की क्षति को न्यूनतम करना :- कमान क्षेत्र के विकास कार्यक्रम में नालों को पक्का करना, भूमि विकास तथा समतलन बारवंदी पद्धति जैसे उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाना। जिससे प्रवाहित जल की क्षति को कम किया जा सकता है।

(घ) लवणीय भूमि का पुनरूद्धार :- कमान क्षेत्र में मिलने वाले लवणीय भूमि के पुनरूद्धार के लिये प्रभावी कदम उठाये जाए।

(ङ) वनीकरण एवं चारागाह विकास :- कमान क्षेत्र में परितंत्र विकास के लिये ये आवश्यक है कि कमान के क्षेत्र में कार्यरत निर्धन कृषकों को पर्याप्त मात्रा में वित्तीय एवं संस्थागत सुविधाएँ उपलब्ध करायी जाए।

(च) अर्थव्यवस्था के विविध सेक्टरों का विकास :- सतत पोषणीय विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये यह भी आवश्यक है कि कृषि के साथ-साथ अर्थव्यवस्था में अन्य सेक्टरों के विकास पर भी पर्याप्त करने से कमान क्षेत्र में आर्थिक विविधीकरण तो होगा ही साथ ही मूल ग्रामीण जनसंख्या विपणन केन्द्रों के माध्यम एक कार्यात्मक संबंध स्थापित होगा।

46. भारत में परिवहन के प्रमुख साधन कौन-कौन से है? इनके विकास को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना करें।

उत्तर- व्यक्ति और वस्तुओं को एक स्थान से दुसरे स्थान तक ले जाने वाली सेवा या सुविधा को परिवहन कहते है। इससे देश का सांस्कृतिक, सामाजिक और नैतिक विकास का प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव पड़ता है। परिवहन के प्रमुख साधनों के अन्तर्गत स्थल परिवहन, जल परिवहन, वायु परिवहन आते है। स्थल परिवहन के अन्तर्गत सड़क, रेलवे और पाईप लाईन आते है। जल परिवहन अन्तर्गत अन्तराष्ट्रीय जलमार्ग और महासागरीय मार्ग आते है। वायु में चलने वाले यान, वायु परिवहन के अन्तर्गत आते है।

परिवहन के विकास को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित है :-

(क) भौतिक कारक :- भारत में प्राकृतिक विविधता पायी जाती है। देश के समतल भागों में सड़क और रेल मार्गों का विकास अधिक हुआ है। जबकि पर्वतीय, दलदलीय, बाढ़ प्रभावित भूमि, अपरदित क्षेत्रों में परिवहन का विकास कठिन एवं चुनौतीपूर्ण है। अतः इन क्षेत्रों में सीमित विकास ही संभव हुआ है। सुदूर दुर्गम क्षेत्रों में परिवहन का अल्प विकास हुआ है।

(ख) जलवायु :- भारत का पश्चिमी मरूस्थलीय क्षेत्रों में तथा अधिक वर्षा वाले पूर्वोत्तर क्षेत्रों में तथा पश्चिमी घाट के असमतल व पर्वतीय क्षेत्रों में सीमित स्तर पर ही स्थल पर परिवहन मार्गों का विकास हो पाया है।

(ग) आर्थिक कारक :- देश में आर्थिक रूप से सम्पन्न क्षेत्रों में सडक, रेल परिवहन का उच्च धनत्व पाया जाता है। जबकि आर्थिक दृष्टि से पिछड़े क्षेत्रों में स्थलीय परिवहन मार्गों का धनत्व न्यूनतम है। नगरीय और औद्योगिक विकास क्षेत्रों में परिवहन का बेहतर सुविधा पायी जाती है। जबकि पिछड़े क्षेत्रों में परिवहन का विकास बहुत कम दिखाई पड़ता है।

(घ) प्रशासनिक कारक :- अच्छी प्रशासनिक सुविधाओं वाले राज्यों में परिवहन के तंत्रों का विकास अधिक एवं बहतर गुणों वाली पायी जाती है। परिवहन को प्रभावित करने वाले कुछ अन्य कारकों के अन्तर्गत जनसंख्या धनत्व, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारक तथा राजनीतिक कारक का भी प्रभाव पड़ता है।

47. भारत में जल प्रदूषण की प्रवृति का वर्णन कीजिए ?

उत्तर- भारत में तीव्र गति से जनसंख्या वृद्धि हो रही है तथा बढ़ते औद्योगिकरण के कारण जल प्रदूषण एक गंभीर समस्या हो गयी है। भारत के जल प्रदूषण की प्रवृत्ति को निम्न बिन्दुओं से स्पष्ट किया जा सकता है :-

(क) भारत में नदियों के किनारें बसे सभी नगर व महानगर अपने यहाँ के सीवेज को इन नदियों में बिना किसी प्रतिबंध के डाल रहे है।

(ख) नदियों के समीप अवस्थित उद्योग भी अपने औद्योगिक कचड़े तथा प्रदूषित अपशिष्ट जल को इन नदियों के प्रवाहित जल में डाल रहे है।

(ग) उद्योगो से चमड़ा, लुगदी कागज, वस्त्र तथा रसायन उद्योगों के औद्योगिक अपशिष्ट नदियों के जल को गंभीर रूप से प्रदूषित कर रहे है।

(घ) भारत के कृषि क्षेत्रों में कृषि उत्पादन में सतत वृद्धि के उद्देश्य से रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों तथा खरपतवार नाशकों का प्रयोग दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इन खतरनाक रसायनों का कुछ भाग वर्षा जल के रूप में घुलकर नदियों या जलाशयों के जल में मिलकर प्रदूषित कर देता है। जबकि कुछ भाग भूमिगत जलश्रोतो से मिलकर भी इसे प्रदूषित करते है।

(ङ) भारत के प्रमुख नदियों में शव दहन के पश्चात राख को नदी जल में विसर्जित करने में भी नदियों का जल प्रदूषित होता है। दुर्गा पूजा तथा गणेश उत्सव जैसे धार्मिक पर्वो पर विषैल रसायनों से रंगी मूर्तियों का विसर्जन नदियों में किया जाता है। नदियों के किनारे पर बसे नगरों से आयोजित धार्मिक मेले तथा सांस्कृतिक उत्सव भी नदियों के जल को प्रदूषित करते है।

(च) प्रदूषित जल पीन से डायरिया, आँतों के क्रमि तथा हेपेटाइटिस जैसे बीमारियों होती है। भारत में केवल कुछ ही क्षेत्र ऐसे है। जहाँ पीने का पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इसी कारण भारत की एक बड़ी जनसंख्या जलजनित बीमारियों से पीड़ित रहती है।

(छ) विशेष स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट यह स्पष्ट करती है, भारत की कुल जनसंख्या का लगभग 25 प्रतिशत भाग जलजनित बीमारियों से ग्रस्त है।

48. विश्व क मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शायें:-

(क) कनाडा

(ख) चीन

(ग) रूस

(घ) कोलकाता

उत्तर-

Project PARAKH Class-XIIth Geography Model Set-5 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)


Model Question Solution 

































Geography Model Question Solution Set-5 Term-2 (2021-22) 

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare