Class 11th Economics PROJECT RAIL (JCERT) Monthly Test Answer Key 2026

Class 11th Economics PROJECT RAIL (JCERT) Monthly Test Answer Key 2026

Class 11th Economics PROJECT RAIL (JCERT) Monthly Test Answer Key 2026

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची

PROJECT RAIL (03.08.2026)

 SECTION - A (6x1=6) (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

1. गुण के आधार पर किया गया वर्गीकरण कहलाता है:

(A) संख्यात्मक वर्गीकरण

(B) गुणात्मक वर्गीकरण

(C) कालक्रम वर्गीकरण

(D) भौगोलिक वर्गीकरण

2. माध्य से विचलनों का योग हमेशा होता है :

(A) अधिकतम

(B) न्यूनतम

(C) शून्य

(D) एक

3. खुले सिरे वाले वर्गों के लिए कौन सा माध्य सबसे उपयुक्त है?

(A) माध्य

(B) माध्यिका

(C) बहुलक

(D) कोई नहीं

4. सीमान्त उपयोगिता ह्रास नियम कहता है कि:

(A) कुल उपयोगिता बढ़ती दर से बढ़ती है

(B) उपभोग बढ़ने पर MU बढ़ती है

(C) उपभोग बढ़ने पर MU घटती है

(D) TU शून्य हो जाती है

5. हिस्टोग्राम का प्रयोग किया जाता है:

(A) खण्डित श्रेणी के लिए

(B) सतत श्रेणी के लिए

(C) काल श्रेणी के लिए

(D) गुणात्मक आंकड़ों के लिए

6. उपभोक्ता साम्य में तब होता है जब :

(A) MU = 0

(B) MU = कीमत

(C) TU = अधिकतम

(D) B और C दोनों

लघुउत्तरीय प्रश्न [4x2=8]

7. 'आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण' से आप क्या समझते हैं? दो विधियों के नाम लिखिए।

उत्तर - कच्चे आंकड़ों को व्यवस्थित, अर्थपूर्ण रूप में रखना आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण कहलाता है।

दो विधियाँ :-

(i) सारणीबद्ध प्रस्तुतीकरण

(ii) चित्रमय प्रस्तुतीकरण

8. बहुलक के कोई दो गुण लिखिए।

उत्तर -

(i) गणना में सरल : अवलोकन / ग्राफ से ज्ञात किया जा सकता है।

(ii) चरम मूल्यों से अप्रभावित : बहुत बड़े / छोटे मूल्य बहुलक को प्रभावित नहीं करते।

9. सीमान्त उपयोगिता को सूत्र सहित परिभाषित कीजिए।

उत्तर - सीमान्त उपयोगिता किसी वस्तु की एक अतिरिक्त इकाई के उपभोग से कुल उपयोगिता में होने वाली वृद्धि है।

सूत्रः MU = TUn - TUn-1

10. व्यक्तिगत माँग और बाजार माँग में दो अंतर लिखिए।

उत्तर -

आधार

व्यक्तिगत माँग

बाजार माँग

1. अर्थ

एक उपभोक्ता की माँग

सभी उपभोक्ताओं की माँग का योग

2. ढाल

कम लोचदार

अधिक लोचदार

दीर्घउत्तरीय प्रश्न [2x3 =6]

11. एक अच्छी सांख्यिकीय सारणी बनाने के कोई तीन नियम समझाइए।

उत्तर -

(i) शीर्षक: सारणी के ऊपर स्पष्ट, संक्षिप्त शीर्षक होना चाहिए।

(ii) रूलिंग और अंतराल : कॉलम और पंक्तियों में उचित रूलिंग हो। समान आंकड़ों वाले कॉलम पास-पास रखें।

(iii) स्रोत टिप्पणी : नीचे आंकड़ों का स्रोत अवश्य दें ताकि विश्वसनीयता बनी रहे।

(iv) इकाई : माप की इकाई जैसे रु, किग्रा, % स्पष्ट लिखें।

12. सीमान्त उपयोगिता ह्रास नियम को सारणी और रेखाचित्र सहित समझाइए।

उत्तर - सीमांत उपयोगिता ह्रास नियम को ' गोसेन का प्रथम नियम ' या तृप्ति का नियम भी कहते हैं । इस नियम की वैज्ञानिक व्याख्या प्रो. मार्शल ने की । इनके अनुसार "एक व्यक्ति के पास किसी वस्तु की जो मात्रा होती है , उसके उपभोग में लगातार वृद्धि करने से उसकी उपयोगिता घटने लगती है।"

                                               तालिका से

रोटी की इकाई

1

2

3

4

5

6

7

सीमांत उपयोगिता

4

3

2

2

0

-1

-2

इस तालिका से स्पष्ट है कि व्यक्ति जैसे-जैसे रोटियों का उपभोग करते जाता है वैसे वैसे रोटी की अगली इकाइयों से प्राप्त सीमांत उपयोगिता  घटती जाती है।

चित्र में MU सीमांत उपयोगिता की रेखा है जो रोटी की विभिन्न इकाइयों से प्राप्त सीमांत उपयोगिता को बतलाकर सीमांत उपयोगिता ह्रास नियम को स्पष्ट करती है। व्यक्ति को पहली रोटी से 4, दुसरी से 3, तीसरी से 2 तथा चौथी से 1 उपयोगिता मिलती है जो उसकी भूख की पूर्ण संतुष्टि का द्योतक है। अत: चित्र यह भी दिखलाता है कि उसे पाॅंचवी रोटी से शून्य तथा छठी और सातवीं रोटियों से क्रमशः -1 और -2 के बराबर ऋणात्मक उपयोगिता मिलती है।इस प्रकार स्पष्ट है कि हर अगली रोटी की इकाई से सीमांत उपयोगिता घटती जाती है।

वस्तु की सीमांत उपयोगिता (MU) के ही आधार पर कोई व्यक्ति किसी वस्तु की कीमत देना चाहता है। अधिक MU पर अधिक कीमत तथा मांग, जबकि कम MU पर कम कीमत तथा मांग होती है। चूॅकि MU रेखा ऊपर से नीचे झुकी रहती है, इसलिए मांग की रेखा भी ऊपर से नीचे दाहिनी  ओर झुकी रहती है।

05.10.26

खण्ड - A : बहुविकल्पीय प्रश्न (6 × 1 = 6 अंक)

1. परियोजना निर्माण का पहला चरण निम्न में से कौन है?

(A) आँकड़ों का संकलन

(B) आँकड़ों का संगठन एवं प्रस्तुतीकरण

(C) लक्ष्य समूह का चुनाव

(D) समस्या की पहचान

2. परियोजना से प्राप्त सूचनाओं को प्रस्तुत करने की प्रमुख विधियाँ निम्न में से कौन है?

(A) वृत्त आरेख

(B) दण्ड आरेख

(C) सारणीयन

(D) उपयुक्त सभी

3. परियोजना के निर्माण में द्वितीय स्रोतों का विवरण परियोजना के किस भाग में दिया जाता है?

(A) विश्लेषण

(B) प्रस्तुतीकरण

(C) ग्रंथ सूची

(D) उपसंहार

4. उत्पादन फलन Q = f(L, K) में K क्या प्रदर्शित करता है?

(A) उत्पादित वस्तु की अधिकतम मात्रा

(B) पूंजी

(C) श्रम

(D) वस्तु की मांग

5. सीमांत उत्पाद ज्ञात करने का सूत्र क्या है?

(A) ∆TP / ∆ L

(B) AP × L

(C) TP / L

(D) इनमें से कोई नहीं

6. जिस काल में उत्पादन के सभी साधन परिवर्तनशील होते हैं, उसे ............ कहा जाता है?

(A) अल्पकाल

(B) दीर्घकाल

(C) A और B दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

खण्ड - B : लघु उत्तरीय प्रश्न (4 × 2 = 8 अंक)

7. संग्रहित आँकड़ों का औसत कैसे ज्ञात करेंगे?

उत्तर - केंद्रीय प्रकृति की माप जैसे- माध्य, माध्यिका या बहुलक के द्वारा संग्रहित आंकड़ों का औसत ज्ञात किया जा सकता है।

8. एक सर्वेक्षक को द्वितीयक आँकड़ों का प्रयोग करना कब उसके अनुकूल होगा?

उत्तर - जब सर्वेक्षक के पास समय, धन एवं मानव संसाधन की कमी हो।

9. परिवर्तनशील अनुपात का नियम क्या है?

उत्तर - अल्पकाल में जब एक फर्म उत्पत्ति के कुछ साधनों को स्थिर रखकर अन्य साधनों की मात्रा में परिवर्तन करती है, तब उत्पादन की मात्रा में जो परिवर्तन होते हैं, उन्हें परिवर्तनशील अनुपात का नियम कहा जाता है।

10. औसत उत्पाद से क्या तात्पर्य है?

उत्तर - परिवर्तनशील साधन के प्रति इकाई उत्पाद को औसत उत्पादन कहा जाता है।

खण्ड - C : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (2 × 3 = 6 अंक)

11. परियोजना से क्या तात्पर्य है? परियोजना निर्माण के विभिन्न चरण कौन-कौन से होते हैं?

उत्तर - किसी समस्या को समझने तथा इसका हल ढूंढने की प्रक्रिया परियोजना कहलाता है।

परियोजना निर्माण के विभिन्न चरण- (a) समस्या की पहचान (b) लक्ष्य समूह का चुनाव (c) आंकड़ों का संकलन (d) आंकड़ों का संगठन एवं प्रस्तुतीकरण (e) विश्लेषण एवं व्याख्या (f) उपसंहार (g) ग्रंथ सूची।

12. रेखाचित्र की सहायता से सीमांत उत्पाद तथा औसत उत्पाद के बीच संबंध बताइए।

उत्तर– औसत उत्पाद का तात्पर्य परिवर्तनशील साधन के प्रतिइकाई उत्पादन की मात्रा से हैं।

सीमांत उत्पाद तथा औसत उत्पाद के बीच संबंध को निम्नांकित प्रकार प्रकट किया जा सकता है-

सीमांत उत्पाद में वृद्धि होने पर औसत उत्पाद में भी वृद्धि होती है, परंतु सीमांत उत्पाद की तुलना में कम वृद्धि होती है। जब तक सीमांत उत्पाद का मूल्य प्रचलित औसर्त उत्पाद के मूल्य की तुलना में अधिक रहता है, औसत उत्पाद में वृद्धि होती रहती है। सीमांत उत्पाद में कमी होने पर औसत उत्पाद में भी कमी होती है. परंतु सीमांत उत्पाद की तुलना में कम कमी होती है।

इस प्रकार, सीमांत उत्पाद वक्र औसत उत्पाद वक्र को अधिकतम औसत उत्पाद के बिंदु को ऊपर से काटता है।

PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2026-27


PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2024-25




















Model Question Solution 






















PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2023-24

Class 11th

Class 12th

Economics

Click Here

Economics

Click Here

History

Click Here

History

Click Here

Geography

Click Here

Geography

Click Here

Hindi Core

Click Here

Hindi Core

Click Here

Hindi Elective

Click Here

Hindi Elective

Click Here

English Core

Click Here

English Core

Click Here

English Elective

Click Here

English Elective

Click Here


Useful Link

Class 9th & 10th

Click Here

Class 11th & 12th

Click Here

University Economics

Click Here

11th & 12th Model Question Solution

Click Here

Hindu Mythological Secrets

Click Here

Quiz

Click Here

JAC Exam. Question & Solution

Click Here

Department Letter, Exam. & NEWS

Click Here

TGT-PGT-JPSC

Click Here

Department Letter, Exam. & NEWS.

Click Here

JAC BOARD NEWS

Click Here

Online Test

Click Here

YouTube

Click Here

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare