General School PROJECT RAIL (04.05.2026)
CLASS-12 Subject- Geography
अनुभाग – A (बहु-विकल्पीय प्रश्न) (6 x 1 = 6)
1. "संभववाद" के जनक कौन है?
(A) रेटजेल
(B) विडाल-डी-ला-ब्लाश
(C) लूसियन फेबरे
(D) कु. ऐलन सेम्पल
2. आधुनिक मानव भूगोल के जनक कौन है?
(A) कार्ल रिटर
(B) फ्रेडरिक रेटजेल
(C) विडाल-डी-ला-ब्लाश
(D) हम्बोल्ट
3. जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार पर भारत की कुल
जनसंख्या कितनी है?
(A) 102.8 करोड़
(B) 128.7 करोड़
(C) 118.2 करोड़
(D) 121.02 करोड़
4. भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है-
(A) उत्तर प्रदेश
(B) बिहार
(C) उड़ीसा
(D) झारखंड
5. जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन
सा स्थान है?
(A) प्रथम
(B) द्वितीय
(C) तृतीय
(D) चतुर्थ
6. डाटा का अर्थ है-
(A) चित्र
(B) आंकड़े
(C) नक्शा
(D) ग्राफ
अनुभाग -B (लघु उत्तरीय प्रश्न)
7. निश्चयवाद से आप क्या समझते है?
उत्तर- निश्वयवाद की विचारधारा के अनुसार मनुष्य के
प्रत्येक क्रियाकलाप को पर्यावरण से नियंत्रित माना जाता है।
8. रेटजेल के अनुसार मानव भूगोल को परिभाषित करें?
उत्तर- "मानव
भूगोल मानव समाजों तथा धरातल के बीच संबन्धों का संश्लेषित अध्ययन है।"
9. जनसंख्या वृद्धि क्या है?
उत्तर- किसी
निश्चित अवधि के दौरान किसी निश्चित क्षेत्र के निवासियों की संख्या में परिवर्तन को
जनसँख्या वृद्धि कहा जाता है।
10. जनसंख्या घनत्व किसे कहते हैं?
उत्तर- प्रति
इकाई क्षेत्रफल में निवास करने वाली जनसंख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं।
अनुभाग -C (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) (2×3 = 6)
11. मानव
भूगोल के विषय क्षेत्र को लिखें?
उत्तर- मानव
भूगोल के विषय क्षेत्र निम्न है -
i. जनसंख्या भूगोल- मानव भूगोल में इसके अंतर्गत जनसंख्या घनत्व,
वितरण, वृद्धि, प्रवास, आयु-लिंग संरचना,
व्यवसायिक संरचना आदि का अध्ययन किया जाता है।
ii. सामाजिक और सांस्कृतिक भूगोल- इसके अंतर्गत मानव समाजों
का अध्ययन, उनके रीति रिवाज, परंपराएं और विश्वास जो परिदृश्य को आकर देते है का अध्ययन
किया जाता है।
iii. आर्थिक भूगोल- इसके अंतर्गत कृषि, उद्योग, व्यापार, परिवहन,
पर्यटन जैसी आर्थिक गतिविधियां शामिल है।
12. भारत में जनसंख्या घनत्व के स्थानिक वितरण
की विवेचना करें?
उत्तर- भारत
में जनसंख्या घनत्व का स्थानिक वितरण निम्न है-
a) उच्च जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्र- इन क्षेत्रों में उपजाऊ
भूमि, पर्याप्त जल संसाधन, समतल भूमि, कृषि उद्योग का विकास होने के कारण 500 से अधिक
व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर निवास करती है। इसके अंतर्गत बिहार पश्चिम बंगाल उत्तर
प्रदेश आदि राज्य आते है।
b) मध्य जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्र- इन क्षेत्रों में मध्यम
स्तर की कृषि और औद्योगिक विकास, शहरीकरण के कारण जनसंख्या घनत्व 200 से 500 व्यक्ति
प्रति वर्ग किलोमीटर पाए जाते हैं। इसमें महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु आंध्र प्रदेश
आदि राज्य आते हैं।
c) निम्न जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्र- जल की कमी, कठोर कठोर
जलवायु, कम आर्थिक विकास के कारण 200 से कम व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर निवास करते
हैं। इसमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमालय का क्षेत्र आते हैं।
15.06.2026
बहुविकल्पीय प्रश्न [6x1 = 6]
1. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि दर
सर्वाधिक है?
A. अफ्रीका
B.
एशिया
C.
दक्षिण अफ्रीका
D.
उत्तरी अमेरिका
2. निम्न में से कौन-सा एक प्रतिकर्ष कारक नहीं है?
A.
जलाभाव
B.
बेरोजगारी
C. चिकित्सा/शैक्षणिक सुविधाएँ
D.
महामारियाँ
3. कौन-सी आयु जनसंख्या के कार्यशील आयु वर्ग का प्रतिनिधित्व करती
है?
A.
15-65 वर्ष
B.
15-66 वर्ष
C.
15-64 वर्ष
D. 15-59 वर्ष
4. कौन-सा नगर नदी तट पर अवस्थित नहीं है?
A.
आगरा
B. भोपाल
C.
पटना
D.
कोलकाता
5. निम्न में से नगरों का कौन-सा वर्ग अपने पदानुक्रम के अनुसार क्रमबद्ध
है?
A.
वृहत् मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई
B.
दिल्ली, वृहत् मुंबई, चेन्नई, कोलकाता
C.
कोलकाता, वृहत् मुंबई, चेन्नई, कोलकाता
D. वृहत् मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई
6. केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप कौन-कौन होते हैं?
(i)
अंकगणितीय माध्य अथवा औसत
(ii)
माध्यिका
(iii)
बहुलक
A.
(i) एवं (ii)
B.
केवल (i)
C.
केवल (iii)
D. (i), (ii) एवं (iii)
लघुउत्तरीय प्रश्न [4 x 2 = 8]
7. जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले तीन भौगोलिक कारकों का
उल्लेख करें?
उत्तर –
जल की उपलब्धता : लोग उन क्षेत्रों में बसना पसंद करते हैं जहाँ ताज़ा जल
आसानी से उपलब्ध हो।
भू-आकृति :
समतल मैदानों और मंद ढालों पर खेती और परिवहन आसान होता है।
जलवायु :
अत्यधिक गर्म या ठंडे क्षेत्रों की तुलना में सुखद जलवायु वाले क्षेत्रों में अधिक
लोग रहते हैं।
8. जनसंख्या के आयु-लिंग संरचना से क्या समझते हैं?
उत्तर - आयु-लिंग संरचना का अर्थ है किसी देश या क्षेत्र की जनसंख्या में
विभिन्न आयु समूहों में पुरुषों और महिलाओं की संख्या का अनुपात।
9. भारत में जनसंख्या के प्रवास के मुख्य कारक कौन-कौन से हैं?
उत्तर - भारत में प्रवास के दो मुख्य कारक हैं: प्रतिकर्ष कारक जैसे गरीबी,
बेरोजगारी और संसाधनों की कमी;
तथा अपकर्ष कारक जैसे बेहतर रोजगार,
शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएँ।
10. भारत के उत्तर-पूर्वी और उत्तरी राज्यों में कृषि पर ग्रामीण जनसंख्या
का दबाव अपेक्षाकृत अधिक क्यों है?
उत्तर - इन क्षेत्रों में उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी और अनुकूल जलवायु के कारण कृषि
मुख्य आजीविका है। अन्य औद्योगिक अवसरों की कमी के कारण अधिकांश ग्रामीण आबादी
जमीन पर ही निर्भर है। (
दीर्घउत्तरीय प्रश्न [2 x 3 = 6]
11. ग्रामीण एवं नगरीय बस्तियों में अंतर बताइये?
उत्तर –
Ø आर्थिक
आधार: ग्रामीण बस्तियाँ मुख्य रूप से प्राथमिक क्रियाओं (कृषि) पर निर्भर होती हैं,
जबकि नगरीय बस्तियाँ द्वितीयक और तृतीयक क्रियाओं (उद्योग, सेवा) पर। (Rural
settlements
Ø जीवन
का ढंग : ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक संबंध प्रगाढ़ होते हैं, जबकि नगरीय क्षेत्रों
में जीवन जटिल और औपचारिक होता है।
12. ग्रामीण बस्तियों के प्रकार का वर्णन करें।
उत्तर - > गुच्छित बस्तियाँ : जहाँ घर एक-दूसरे के बहुत पास होते हैं।
> अर्ध-गुच्छित : ये बस्तियाँ मुख्य गाँव के विखंडन से बनती
हैं।
> पल्लीकृत : ये छोटी इकाइयों में विभाजित होती हैं जिन्हें
पाड़ा या टोला कहते हैं।
> परिक्षिप्त : जहाँ घर दूर-दूर बिखरे होते हैं, जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में।
06.07.2026
SECTION-A (बहुविकल्पीय प्रश्न) 6×1=6
Q1. मानव विकास का मापन किस प्रकार किया जाता
है?
A) गणना द्वारा
B) मानव सूचकांक द्वारा
C) जनसंख्या की गणना द्वारा
D) शिक्षा स्तर द्वारा
Q2. कौन सा तथ्य विकास का सर्वोत्तम वर्णन करता
है?
A) आकार में वृद्धि
B) आकार में स्थिरता
C) गुण में धनात्मक परिवर्तन
D) गुण में साधारण परिवर्तन
Q3. शुष्क कृषि में निम्न में से कौन सी फसल नहीं
बोई जाती?
A) रागी
B) गन्ना
C) मूंगफली
D) ज्वार
Q4. झारखण्ड में स्थानांतरित कृषि को किस नाम
से जाता है?
A) पोडू
B) कुमारी
C) कुरवा
D) झुम
Q5. भारत का सबसे अधिक गन्ना उत्पादन करने वाला
राज्य कौन है?
A) पश्चिम बंगाल
B) महाराष्ट्र
C) उत्तर प्रदेश
D) कर्णाटक
Q6. कृषि के प्रकारों में से कौन सा प्रकार कर्तन
दहन कृषि का है?
A) विस्तृत जीवन निर्वाह कृषि
B) आदिकालीन निर्वाह कृषि
C) विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि
D) मिश्रित कृषि
SECTION-B लघु उत्तरीय प्रश्न 4x2=8
Q7. विकास का क्या अभिप्राय है?
उत्तर - विकास का अभिप्राय मानव के जीवन स्तर में दर्शाता
है।
Q8. माध्य को परिभाषित किजिए?
उत्तर - माध्य वह मान है जो किसी दिए संख्याओं के योग को
उनकी कूल संख्या से भाग देने पर प्राप्त होता है।
Q9. लाल कॉलर श्रमिक से आप क्या समझते हैं?
उत्तर - प्राथमिक क्रियाकलापों में सम्मिलित लोग और जिनका
कार्यक्षेत्र घर से बाहर होता है, उसे लाल कॉलर कहते है। जैसे- कृषक, दैनिक मजदूर
।
Q10. पुरातन परती भूमि का क्या तात्पर्य है?
उत्तर - पुरातन परती भूमि कृषि योग्य भूमि के अन्तर्गत कृषि
क्षेत्र जो एक वर्ष से अधिक लेकिन पाँच वर्ष से कम समय तक कृषि रहित होता है।
SECTION-C दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 2×3=6
Q11. निवल बोया गया क्षेत्र और सकल बोया गया क्षेत्र
में क्या अंतर है?
उत्तर - निवल बोया गया क्षेत्र-
• इसमें एक कृषि वर्ष के दौरान एक से अधिक बार बोए गए
क्षेत्र को केवल एक बार ही गिना जाता है।
• यह देश के कुल शुद्ध बोए गए भूमि संसाधनों को दर्शाता है।
सफल बोया गया क्षेत्र-
• यदि एक ही खेत पर साल में दो या तीन बार फसल उगाई जाती है
तो उस खेत के क्षेत्रफल को उतनी ही बार गिना जाता है।
• यह एक वर्ष में बोए गए कूल क्षेत्रफल को दर्शाता है।
Q12. रोपण कृषि की प्रमुख विशेषताओं एवं विभिन्न
देशों में उगाई जानी वाली कुछ प्रमुख रोपण फसलों के नाम बताइये।
उत्तर -
i. यह एक व्यवसायिक कृषि है।
ii. बड़े-बड़े खेतों में की जाती है।
iii. एक
ही फसल उगाई जाती है।
iv. अधिक पूँजी और श्रम की आवश्यकता होती है।
v. आधुनिक तकनीक और मशीनो का उपयोग किया जाता है।
vi. प्रोसेसिंग का काम खेत के पास ही होता है।
vii. उत्पादन मुख्यतः निर्यात के लिए ही होता है।
विभिन्न देशों की प्रमुख रोपण फसलेः-
• भारत- चाय, गन्ना, रबर
• ब्राजील- कॉफी, गन्ना
• इन्डोनेशिया- रबर, कॉफी
• मर्लेशिया- रबर, पाम ऑयल इत्यादि।
03.08.2026
1. हरित क्रांति मुख्यतः किससे संबंधित है?
(A) दुग्ध उत्पादन
(B) खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि
(C) मत्स्य पालन
(D) वानिकी
2. भूमि निम्नीकरण का प्रमुख कारण क्या है?
(A) वनीकरण
(B) मृदा संरक्षण
(C) वनों की कटाई
(D) वर्षा जल संचयन
3. निम्नलिखित में से कौन-सी प्राथमिक क्रिया
है?
(A) कृषि
(B) बैंकिंग
(C) शिक्षण
(D) परिवहन
4. निम्नलिखित में से कौन-सा रोपण कृषि का उदाहरण है?
(A) चाय
(B)
गेहूँ
(C)
मक्का
(D)
जौ
5. जल संरक्षण की सबसे प्रभावी विधि कौन-सी है?
(A)
जल का अपव्यय
(B) वर्षा जल संचयन
(C)
भूजल का अत्यधिक दोहन
(D)
वनों की कटाई
6. भारत में जल संकट का प्रमुख कारण क्या है?
(A)
जनसंख्या वृद्धि
(B)
जल का असमान वितरण
(C)
जल संसाधनों का अत्यधिक दोहन
(D) उपर्युक्त सभी
खण्ड ख (4x2=8) (लघु उत्तरीय प्रश्न)
7. भूमि निम्नीकरण क्या है? इसके कोई दो प्रमुख
कारण लिखिए।
उत्तर - भूमि निम्नीकरण (Land Degradation) वह प्रक्रिया है
जिसमें भूमि की गुणवत्ता, उपजाऊ क्षमता और उत्पादकता में भारी कमी आ जाती है। इसके
कारण भूमि कृषि या अन्य प्राकृतिक उपयोग के लायक नहीं रहती। इसे सरल भाषा में धरती
की उपजाऊ मिट्टी का खराब होना भी कहते हैं।
भूमि निम्नीकरण के मुख्य कारण-
• वनों की कटाई (Deforestation): पेड़ों की अंधाधुंध
कटाई से मिट्टी को बांधने वाली जड़ें खत्म हो जाती हैं, जिससे मृदा अपरदन (मिट्टी
का कटाव) होता है। अत्यधिक पशुचारण (Overgrazing): एक ही जगह पर अत्यधिक जानवरों
के चरने से घास खत्म हो जाती है और जमीन ढीली होकर कटने लगती है।
• रासायनिक खादों का अति प्रयोगः अत्यधिक कीटनाशकों
और रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल से मिट्टी के प्राकृतिक पोषक तत्व नष्ट हो जाते
हैं।
8. भारतीय कृषि की प्रमुख समस्याओं का संक्षेप
में वर्णन कीजिए।
उत्तर - भारतीय कृषि अनेक समस्याओं से प्रभावित है। इसकी प्रमुख
समस्याएँ निम्नलिखित हैं-
• जोतों का छोटा एवं बिखरा होना: अधिकांश किसानों के पास छोटी और अलग-अलग स्थानों पर स्थित
भूमि होती है, जिससे आधुनिक खेती करना कठिन हो जाता है।
• सिंचाई की कमी: आज भी कृषि का बड़ा भाग वर्षा पर निर्भर है।
• उन्नत तकनीक का सीमित उपयोगः आधुनिक मशीनों, उन्नत बीजों और वैज्ञानिक खेती का पर्याप्त
उपयोग नहीं हो पाता।
• मृदा की उर्वरता में कमीः लगातार खेती, रासायनिक उर्वरकों का अधिक उपयोग और मृदा
अपरदन से भूमि की उर्वरता घटती है।
• कृषि ऋण एवं पूंजी की कमी: छोटे किसानों के पास निवेश के लिए पर्याप्त धन नहीं होता।
• विपणन एवं भंडारण की समस्याः उचित भंडारण और बाजार की सुविधा के अभाव में किसानों को
उचित मूल्य नहीं मिल पाता। प्राकृतिक आपदाएँ: सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि और चक्रवात
जैसी आपदाएँ फसलों को नुकसान पहुँचाती हैं।
• बढ़ती जनसंख्या का दबाव: कृषि भूमि पर जनसंख्या का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
9. रोपण कृषि (Plantation Agriculture) क्या
है? इसकी कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर - रोपण कृषि वह कृषि है जिसमें बड़े-बड़े खेतों या
बागानों में एक ही प्रकार की नकदी फसल (Monoculture) का व्यावसायिक उद्देश्य से
उत्पादन किया जाता है। रोपण कृषि की दो विशेषताएँ: इसमें बड़े क्षेत्र में एक ही
प्रकार की फसल (जैसे चाय, कॉफी, रबर, गन्ना) उगाई जाती है। इसका उत्पादन मुख्यतः
व्यापार और निर्यात के लिए किया जाता है।
10. प्राथमिक क्रियाएँ क्या हैं? इनके कोई
चार उदाहरण दीजिए।
उत्तर - प्राथमिक
क्रियाएँ (Primary Activities): वे आर्थिक क्रियाएँ जिनमें मनुष्य सीधे प्रकृति से
संसाधनों को प्राप्त करता है, प्राथमिक क्रियाएँ कहलाती हैं।
चार उदाहरणः
• कृषि (Agriculture)
• मत्स्य पालन (Fishing)
• वानिकी (Forestry)
• खनन (Mining)
खण्ड ग (2x3=6) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
11. जल संकट क्या है? इसके कोई चार प्रमुख
कारण लिखिए।
उत्तर - जल
संकट (Water Crisis): जब किसी क्षेत्र में लोगों की आवश्यकताओं के अनुसार स्वच्छ
एवं सुरक्षित जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होता, तो उसे जल संकट कहते हैं।
जल संकट के प्रमुख कारणः
• जनसंख्या वृद्धिः बढ़ती आबादी के कारण जल की मांग लगातार बढ़ रही है।
• भूजल का अत्यधिक दोहनः आवश्यकता से अधिक भूजल निकालने से जल स्तर नीचे चला जाता
है।
• वर्षा की कमी एवं असमान वितरणः कम या अनियमित वर्षा से जल स्रोत सूखने लगते हैं।
• जल प्रदूषणः औद्योगिक, कृषि एवं घरेलू अपशिष्ट जल को प्रदूषित करते हैं।
• वनों की कटाई: पेड़ों की कमी से वर्षा और भूजल पुनर्भरण प्रभावित होता है।
• शहरीकरण एवं औद्योगीकरण: बढ़ते शहरों और उद्योगों में जल की खपत अधिक होती हैं।
12. जल प्रदूषण के प्रमुख कारण क्या हैं?
उत्तर - जल
प्रदूषण के प्रमुख कारण (Major Causes of Water Pollution):
• घरेलू अपशिष्ट (Domestic Sewage): घरों से निकलने वाला गंदा पानी नदियों और तालाबों में मिल
जाता है।
• औद्योगिक अपशिष्ट (Industrial Waste): कारखानों से निकलने वाले रसायन और विषैले पदार्थ जल को
प्रदूषित करते हैं।
• कृषि रसायन (Agricultural Chemicals): उर्वरक और कीटनाशकों का बहाव जल स्रोतों में पहुँच जाता
है।
• ठोस कचरा (Solid Waste): प्लास्टिक, कूड़ा-कचरा और अन्य अपशिष्ट जल में फेंके जाते
हैं।
• तेल का रिसाव (Oil Spills): समुद्र और नदियों में तेल का रिसाव जल को प्रदूषित करता
है।
• धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियाँ: मूर्ति विसर्जन, फूल-मालाएँ और अन्य सामग्री जल में डालने से प्रदूषण बढ़ता है।

