General School PROJECT RAIL (05.05.2026)
CLASS-12 विषय : हिंदी (Core)
SECTION - A वस्तुनिष्ठ प्रश्न 6x1=6
1. हरिवंश राय बच्चन का जन्म कब और कहाँ हुआ था
?
A. सन 1948 ई०, बिहार
B. सन 1907 ई०, इलाहाबाद
C. सन 1910 ई०, बंगाल
D. सन 1905 ई०, अलीगढ
2. "आत्म-परिचय" कविता के रचनाकार कौन
हैं ?
A. कुंवर नारायण
B. आलोक धन्वा
C. हरिवंश राय बच्चन
D. रघुवीर सहाय
3. कवि किस का भार लिए फिरता है ?
A. घर बार का
B. कार्यालय का
C. जगजीवन का
D. आस पास का
4. 'पतंग' कविता में पतंग किसका प्रतीक है?
A. उत्साह की
B. उमंग की
C. ऊँचाइयों की
D. इनसे से सभी
5. 'कविता के बहाने' कविता के कवि कौन है ?
A. कुंवर नारायण
B. जयशंकर प्रसाद
C. आलोक धन्वा
D. रघुवीर सहाय
6. कविता में दुनिया की सबसे हल्की और रंगीन चीज़
किसे मानी गई है ?
A. पतंग
B. खिलौना
C. कपड़ा
D. छाता
SECTION-B (4x2=8)
7. बच्चे किस बात की आशा में नीड़ो से झांक रहे
हैं ?
उत्तर - पक्षियों के बच्चे अपने घोंसलों से शाम होते ही इस
आशा में झाँकते होंगे कि उनके माता-पिता अब आयेंगे। दिन भर की भूख-प्यास और अकेलेपन
से पीड़ित वे बच्चे भोजन की आशा में, अपने प्रिय माता-पिता से मिलन की आशा में उत्सुक
नजरों से बाहर झाँक रहे होंगे
8. "मैं और, और जग और कहाँ का नाता"
पंक्ति में 'और' शब्द की विशेषता बताइए ।
उत्तर - इस पंक्ति में 'और' शब्द का प्रयोग दो बार हुआ है
लेकिन दोनों का अर्थ अलग-अलग है। अतः इस पंक्ति में यमक अलंकार का चमत्कार उत्पन्न
हुआ है। एक 'और' का प्रयोग 'दूसरा' एवं दूसरे 'और' का प्रयोग 'तथा' के रूप में किया
गया है। 'और' शब्द की व्यंजना के द्वारा कवि स्वयं में और संसार में अंतर को स्पष्ट
कर रहा है। स्वयं की अनासक्ति और जग की आसक्ति परकता को बतलाना कवि का उद्देश्य है।
9. पतंग कविता में पतंग किसका प्रतीक है?
उत्तर - पतंग कविता में पतंग उत्साह उमंग का और नई ऊंचाइयों
को छूने का प्रतीक है।
10. कविता कवि के लिए क्या है ?
उत्तर - कवि के लिए कविता एक चिड़ियों
की भांति उड़ान, बच्चों की तरह भेदभाव रहित खेल, एवं ना मुरझाने वाले फूलों की महक
है।
SECTION-C (3x2=6)
11. जहाँ पर दाना रहते है, वहीं नादान भी होते
है कवि ने ऐसा क्यों कहा होगा ?
उत्तर - कवि ने अनुभव किया है कि ज्ञानी और अज्ञानी, मूर्ख
और बुद्धिमान एक ही जगह रहते हैं। कवि के कहने का तात्पर्य है कि इस संसार में न तो
कोई पूर्ण ज्ञानी है और न ही कोई पूर्ण अज्ञानी। जिसे हम ज्ञानी कहते हैं उसे भी किसी
विषय का अज्ञान होगा, दूसरी ओर अज्ञानी को भी किन्हीं विषयों का ज्ञान अवश्य रहता है।
वास्तव में, ये दोनों पद सापेक्ष स्थिति में अर्थ देते हैं।
12. सबसे तेज़ बौछारें गयी भादो गया के बाद प्रकृति
में जो परिवर्तन कवि ने दिखाया है, उसका वर्णन अपने शब्दों में कीजिए ।
उत्तर - भादो का महीना वर्षा ऋतु का
अंतिम महीना होता है। इस ऋतु में आसमान काले बादलों से छाया रहता है, लेकिन जब भादो
माह की समाप्ति होती है तब बादल अपनी स्वच्छ आकृति में प्रकृति में फैल जाती है। आसमान
खरगोश के सफेद रंगों के समान स्वच्छ हो उठता है। सूर्य की किरणें भी काफी प्रखर हो
उठती है मानो खरगोश की लाल आंखें हमारे समक्ष प्रस्तुत हो गया हो। तितलियां भी अपनी
नाजुक देह से इधर उधर उड़कर शरद ऋतु का अभिवादन करती है।
16.06.2026
खण्ड क (1x6=6) (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
1. 'कैमरे में बंद अपाहिज' कविता के कवि कौन हैं ?
(क)
अज्ञेय
(ख) रघुवीर सहाय
(ग)
केदारनाथ सिंह
(घ)
शमशेर बहादुर सिंह
2. 'कैमरे में बंद अपाहिज' कविता में किस माध्यम की संवेदनहीनता दिखाई
गई है?
(क)
रेडियो
(ख)
समाचार पत्र
(ग) दूरदर्शन
(घ)
पुस्तक
3. 'उषा' कविता के रचनाकार कौन हैं?
(क)
नागार्जुन
(ख)
अज्ञेय
(ग) शमशेर बहादुर सिंह
(घ)
निराला
4. 'उषा' कविता में किस समय का चित्रण किया गया है?
(क)
संध्या
(ख)
दोपहर
(ग) प्रभातकाल
(घ)
रात्रि
5. 'भक्तिन' पाठ की लेखिका कौन हैं?
(क)
सुभद्रा कुमारी चौहान
(ख) महादेवी वर्मा
(ग)
मन्नू भंडारी
(घ)
कृष्णा सोबती
6. 'भक्तिन' पाठ में भक्तिन का मुख्य गुण क्या था?
(क)
आलस्य
(ख)
क्रोध
(ग) सेवा-भाव
(घ)
अहंकार
खण्ड ख (4x2-8) (लघुघुत्तरीय प्रश्न)
7. 'कैमरे में बंद अपाहिज' कविता का मुख्य
उद्देश्य क्या है?
उत्तर- प्रस्तुत कविता का उद्देश्य यह बताना है कि किसी के दुख-दर्द
का बाजारीकरण कदापि उचित नहीं है। अपाहिजों के प्रति सहानभति एवं करुणा रखनी चाहिए।
कविता का प्रतिपाद्य दरदर्शन मूति एवं करुणा रखनी चाहिए। कविता का प्रतिपाद्य दूरदर्शन
की छद्म क्रूरता पर आक्षेप करना है एवं उसकी दोहरी चाल को प्रकट करना है।
8. 'उषा' कविता में प्रकृति का चित्रण किस प्रकार किया गया है?
उत्तर - 'उषा' कविता.
में भोर के प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए नवीन उपमानों, बिम्बों तथा नये प्रतीकों का प्रयोग
किया गया है। इसमें प्रात:कालीन आकाश को राख से लीपा हुआ चौका, लाल केसर से धुली काली
सिल बताया गया है। इसमें प्रकृति का शब्द-चित्र सजीव अभिव्यक्त हुआ है।
9. 'भक्तिन' का स्वभाव कैसा था?
उत्तर-
भक्तिन मान-सम्मान का ध्यान रखने वाली, मेहनती,
स्वावलम्बी एवं कठिन परिस्थितियों का मुकाबला करने वाली स्त्री थी। पति की मृत्यु
के बाद वह सम्पत्ति के लोभी जेठ-जिठौतों का डटकर सामना करती रही। वह
कर्त्तव्यपरायण, लगनशील एवं धार्मिक आस्था वाली स्त्री थी। वह सेवक-धर्म का दृढ़ता
से पालन करती थी।
10. शमशेर बहादुर सिंह की काव्य-शैली की दो
विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर - शमशेर
बहादुर सिंह को 'कवियों का कवि' माना जाता है। उनकी काव्य-शैली की दो प्रमुख विशेषताएँ
इस प्रकार हैं:
1. चित्रात्मकता और बिंबात्मकता: शमशेर जी की कविता में शब्दों
का ऐसा अनूठा प्रयोग होता है जो आँखों के सामने एक जीवंत चित्र या 'बिंब' (जैसे उषा
का नीला शंख) साकार कर देता है।
2. भाषा की मितव्ययिता (संक्षिप्तता): वे बहुत कम शब्दों में
गहरी बात कहते हैं और कई बार अधूरे या टूटे हुए वाक्य लिखकर अर्थ को पाठक की कल्पना
पर छोड़ देते हैं। उनकी शैली में हिंदी और उर्दू शब्दों का अनूठा मिश्रण है।
खण्ड ग (2x3=6) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
11. 'कैमरे में बंद अपाहिज' कविता में निहित
व्यंग्य को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- कवि रघुवीर सहाय
पेशे से पत्रकार रहे हैं। समाज में चल रही विडम्बना और त्रासदी उनकी कविताओं का मुख्य
विषय रहा है। इस कविता में उन्होंने मीडिया की दोहरी नीति पर व्यंग्य किया है। अक्सर
समाचार चैनल किसी व्यक्ति या घटना की दुःखपूर्ण दशा को प्रस्तुत करते समय अपनी संवेदना
खोकर पूर्णत: व्यावसायिक प्रवृत्ति से संचालित होकर, उसे अपने व्यवहार से क्रूर बना
देते हैं, यही बात इस कविता में प्रस्तुत की गई है।
जब यह कविता लिखी गई थी, तब हमारे दश में दूरदर्शन सीमित वर्ग तक सिमटा
हुआ था। पर अब पूरा देश मीडिया के प्रभाव में गाँव-गाँव फैले टीवी ने बाजारीकरण को
असंवेदनशील बना दिया है। किसी की पीड़ा को बहुत बड़े दर्शक वर्ग तक पहुँचाने वाले व्यक्ति
को संवेदनशील होना चाहिए, किन्तु कारोबारी दबाव के तहत प्रत्येक व्यक्ति का रवैया संवेदनहीन
हो गया है। अपनी व्यंजना में यह कविता हर ऐसे व्यक्ति पर व्यंग्य करती है, जो दुःख-दर्द,
यातना-वेदना को बेचना चाहता है।
12. 'भक्तिन' पाठ के आधार पर भक्तिन के
चरित्र की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर-
प्रस्तुत संस्मरण में भक्तिन के चरित्र की अनेक
विशेषताएँ व्यक्त हुई हैं। भक्तिन स्वाभिमानी, मान-सम्मान का ध्यान रखने वाली,
मेहनती एवं स्वावलम्बी थी। पति की मृत्यु के बाद वह सम्पत्ति के लोभी जेठ-जिठौतों
का डटकर सामना करती रही। वह कर्त्तव्यपरायण, लगनशील, धार्मिक आस्था के साथ
अन्धविश्वासी भी थी। वह सेवक-धर्म का दृढ़ता से पालन करती थी।
07.07.2026
खण्ड -A बहुविकल्पीय प्रश्न [6X1=6]
1. 'बादल राग' कविता किसने लिखी है?
(A) जयशंकर प्रसाद
(B) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
(C) नागार्जुन
(D) महादेवी वर्मा
2. 'बादल' किसका प्रतीक है?
(A) समृद्धि का
(B) शांति का
(C) क्रांति का
(D) बरसात का
3. 'बाज़ार दर्शन' पाठ के लेखक कौन हैं?
(A)
महादेवी वर्मा
(B)
ज्ञानेंद्र कुमार
(C) जैनेन्द्र कुमार
(D)
धर्मवीर भारती
4. बाज़ार का जादू किसके माध्यम से काम करता है?
(A)
मुँह
(B)
दिल
(C)
हाथ
(D) आँख
5. रेडियो जनसंचार का कौन-सा माध्यम है?
(A)
दृश्य-श्रव्य
(B)
दृश्य
(C) श्रव्य
(D)
प्रिंट माध्यम
6. कार्यालयी पत्रों की भाषा कैसी होनी चाहिए?
(A)
भावात्मक
(B)
मुहावरेदार
(C)
अलंकृत
(D) औपचारिक
खण्ड - लघुउत्तरीय प्रश्न [4X2=8]
7. बादलों के आगमन से प्रकृति में होने वाले किन-किन परिवर्तनों को
कविता रेखांकित करती है?
उत्तर-
बादलों के आगमन से प्रकृति में अनेक प्रकार के परिवर्तन होते हैं। हवा बहने लगती है।
बादल गरजने लगते हैं। मूसलाधार पानी बरसता है। वज्रपात से पर्वत शिखर क्षत-विक्षत हो
जाते हैं। छोटे- छोटे पौधे खिल उठते हैं। कमलों से जल झरने लगता है।
8. 'चूस लिया है उसका सार' द्वारा कवि क्या कहना चाहता है?
उत्तर-
उपर्युक्त पंक्ति द्वारा कवि यह कहना चाहता है कि शोषकों ने गरीब किसान मजदूरों का
खूब शोषण किया है। उन्होंने दलितों की जीवनी शक्ति को मानो चूस लिया है।
9. बाज़ार का जादू चढ़ने और उतरने पर मनुष्य पर क्या-क्या असर पड़ता
है?
उत्तर-
बाजार का जादू चढ़ने पर मनुष्य बाजार की आकर्षक वस्तुओं के वश में हो जाता है। वह लालच
में आकर गैर जरूरी चीजों को खरीदता चला जाता है। परंतु जब जादू उतरता है तो उसे ज्ञात
होता है कि वह वस्तुएं उसे आराम देने की बजाय उसके आराम में खलल डालती हैं।
10. बाज़ार जाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर-
बाजार जाते समय हमें ध्यान रखना चाहिए कि हम बिना जरूरत के वहां न जाएं। बाजार की हर
वस्तु को ललचाई दृष्टि से न देखें। आवश्यकता की चीजें ही खरीदें। लेखक के शब्दों में
वहां खाली मन ना जाएं।'
खण्ड - दीर्घ उत्तरीय प्रश्न [2X3=6]
11. आप अपने समाज या अनुभव के आधार पर किसी एक प्रसंग का उल्लेख कीजिए
जब पैसे की शक्ति काम नहीं आई।
उत्तर-
कभी-कभी यह भी देखने - को मिलता है कि पैसे की शक्ति व्यर्थ चली गई। इसका सबसे अच्छा
उदाहरण मृत्यु का है। कोई कितना भी पैसा खर्च कर ले, मृत्यु को नहीं टाला जा सकता।
कुछ ईमानदार लोगों को भी पैसे का लालच नहीं डिगा पाता। वहां भी पैसे की शक्ति काम नहीं
आती।
12. किसी दैनिक समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखकर 'बाल-विवाह' के
दुष्परिणामों की चर्चा संक्षेप में कीजिए।
उत्तर-
प्रेषक का पता :
ग्राम
– ________
जिला
– ________
दिनांक
: 28 जुलाई, 2026
सेवा
में,
संपादक
महोदय,
दैनिक
समाचार पत्र,
पटना।
विषय
: बाल-विवाह के दुष्परिणामों के संबंध में।
महोदय,
सविनय
निवेदन है कि मैं आपके लोकप्रिय समाचार पत्र के माध्यम से समाज का ध्यान बाल-विवाह
जैसी गंभीर सामाजिक कुप्रथा की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। आज भी अनेक स्थानों पर कम
आयु में लड़के-लड़कियों का विवाह कर दिया जाता है, जिससे उनका शारीरिक, मानसिक एवं
शैक्षिक विकास प्रभावित होता है।
बाल-विवाह
के कारण बच्चों की पढ़ाई बीच में छूट जाती है और उनका भविष्य अंधकारमय हो जाता है।
कम उम्र में मातृत्व के कारण बालिकाओं के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ते हैं
तथा माता और शिशु दोनों के जीवन को खतरा रहता है। इससे गरीबी, अशिक्षा और बेरोज़गारी
जैसी समस्याएँ भी बढ़ती हैं तथा समाज का समुचित विकास बाधित होता है।
अतः
आपके प्रतिष्ठित समाचार पत्र के माध्यम से मैं सरकार, समाज तथा अभिभावकों से आग्रह
करता हूँ कि वे बाल-विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए जन-जागरूकता फैलाएँ और
कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।
धन्यवाद।
भवदीय,
दीपक
कुमार
PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2023-24
Useful Link
Class 9th & 10th | |
Class 11th & 12th | |
University Economics | |
11th & 12th Model Question Solution | |
Hindu Mythological Secrets | |
Quiz | |
JAC Exam. Question & Solution | |
Department Letter, Exam. & NEWS | |
TGT-PGT-JPSC | |
Department Letter, Exam. & NEWS. | |
JAC BOARD NEWS | |
Online Test | |
YouTube |

