Class 12 Economics Dumka Model Paper Set-4 Solution 2024-25

Class 12 Economics Dumka Model Paper Set-4 Solution 2024-25

Class 12 Economics Dumka Model Paper Set-4 Solution 2024-25

Dumka Economics Model Set-3 2024-25

Art's Sci. Com.

वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1x30=30

सामान्य निर्देश

1. इम प्रश्न पुस्तिका में दो भाग A और B है

2. भाग "A" मे 30 अंक बहुविकल्पीय प्रश्न तथा भाग "B" में 50 अंक के विषयनिष्ठ प्रश्न है।

3.1-30 तक प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है

4- 31 से 38 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है जिसमे 6 प्रश्नों का उत्तर देना है

5. 39 से 46 तक लघु उत्तरीय प्रश्न है जो 3 अंक का है 150 शब्दो में उत्तर देना है। केवल 6 प्रश्नों का ही उत्तर देना है।

6. 47 से 52 तक दीर्घउत्तरीय प्रश्न है जो 5 अक का है केवल 5 प्रश्नों का ही उत्तर देना है

(1) अर्थशास्त्र  की कल्याण संबंधी परिभाषा किसने दी है?

(A) मार्शल

(B) एडम स्मिथ

(C) पीगू

(D) रॉबिन्स

(2) अर्थशास्त्र का जनक किसे कहा जाता है?

(A) पीगू

(B) प्रो. मार्शल

(C) प्रो. एडम स्मिथ

(D) रॉबिन्स

(3) माँग की लोच कितने प्रकार की होती है?

(A) तीन

(B) चार

(C) पाँच

(D) छः

(4) ऐसी वस्तु जिनका एक दूसरे के स्थान पर उपयोकिया जाता है ?

(A) स्थानापन्न वस्तु

(B) पूरक वस्तु

(C) आरामदायक वस्तु

(D) घटिया वस्तु

(5) उपभोक्ता व्यवहार का अध्ययन किया जाता है?

(A) व्यष्टि अर्थशास्त्र में

(B) समष्टि अर्थशास्त

(C) आय विश्लेषण में

(D) इनमें से कोई नहीं

(6) माँग को प्रभावित करनेवाले तत्त्व निम्नलिखित में कौन से है?

(A) कीमत

(B) आ में परिवर्तन

(C) उपभोक्ता की रुचि

(D) उपयुक्त सभी

(7) फर्म के द्वारा उत्पादित वस्तुओं को बाजार में बेचने से प्राप्त राशि क्या कहलाती है?

(A) आगत

(B) निर्गत

(C) आगम

(D) लाभ

(8) पूर्ति के नियम को निम्नलिखित में से कौन सा फलन प्रदर्शित करता है?

(A) S= f(P)

(B) S= f (1/P)

(C) S= f(Q)

(D) इनमें से कोई नहीं

(9) किस बाजार में AR वक्र x अक्ष के सामान्तर होता है?

(A) पूर्ण प्रतियोगिता

(B) एकाधिकार

(C) एकाधिकार प्रतियोगिता

(D) इनमें से सभी

(10) किस बाजार में स्वतंत्र प्रवेश और बर्हिगमन होता है

(A) एकाधिकार प्रतियोगिता बाजार

(B) अपूर्ण प्रतियोगिता बाजार

(C) पूर्ण प्रतियोगिता बाजार

(D) इनमें से कोई नही

(11) संतुलन कीमत के निर्धारक घटक निम्नलिखित में से कौहै

(A) वस्तु की माँग

(B) वस्तु की पूर्ति

(C) A तथा B दोनो

(D) इनमें से कोई नहीं

(12) निम्नलिखित में किसने कीमत निर्धारण प्रक्रिया में समय तत्त्व का विचार प्रस्तुत किया?

(A) रिकार्डो

(B) वालरस

(C) मार्शल

(D) जे०के० मेहता

(13) उपयोगिता की मुख्य विशेषताएं कौन सी है?

(A) उपयोगिता एक मनोवैज्ञानिक धारणा है

(B) उपयोगिता का विचार सापेक्षिक है

(C) उपयोगिता व्यक्तिपरक होती है

(D) उपर्युक्त सभी

(14) माइक्रोज जिसका अर्थ होता है छोटा निम्न में से कौन सा शब्द है

(A) अरबी

(B) ग्रीक

(C) जर्मन

(D) अंग्रेजी

(15) निम्नलिखित में कौन उत्पत्ति का साधन नहीं है?

(A) भूमि

(B) श्रम

(C) मुद्रा

(D) पूँजी

16. उद्यमी को प्राप्त होने वाला अंश क्या कहलाता है?

(A) मजदूरी

(B) ब्याज

(C) लाभ

(D) लगान

17. स्थिर कीमत पर राष्ट्रीय आय का दूसरा नाम है

(A) सकल राष्ट्रीय उत्पाद

(B) वास्तविक राष्ट्रीय आय

(C) हरित राष्ट्रीय आय

(D) वास्तविक राष्ट्रीय आय

18. मुद्रा का मुख्य कार्य कौन है?

(A) मूल्य का संचय

(B) साख का आधार

(C) संपति की तरलता

(D) विनिमय का माध्यम

19. केन्द्रीय बैंक खाख नियंत्रण करती है।

(A) बैंक दर के जरिए

(B) खुले बाजार के जरिए

(C) CRR के जरिए

(D) इनमें से सभी

20. उपभोग फलन का विचार किसने प्रतिपादित किया है।

(A) मार्शल

(B) कीन्स

(C) सेम्युलसन

(D) हिक्स

21. पूर्ण विलासिता सम्बंधी वस्तुओं पर कर की दर होती है।

(A) कम

(B) शून्य

(C) अधिक

(D) एक समान

22. प्राथमिक घाटा को दर्शाया जाता है?

(A) राजकोषीय घाटा + ब्याज भुगतान

(B) राजकोषीय घाटा - ब्याज का भुगतान

(C) राजस्व व्यय - राजस्व आय

(D) राजस्व व्यय + राजस्व आय

23. निम्न में से प्रत्यक्ष कर कौन सा है

(A) आयकर

(B) GST

(C) ब्रिक्री कर

(D) उत्पाद शुल्क

24. भुगतान शेष के वित्तीय लेन-देन से संबंधित खाता कहलाता है।

(A) पूँजी खाता

(B) चालु खाता

(C) ऋण खाता

(D) भुगतान खाता

25. यदि MPC का मान 0.4 है तो MPS का मान क्या होगा

(A) 0.4

(B) 0.6

(C) 2.5

(D) 4

26. विश्व बैंक की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

(A) 1945

(B) 1944

(C) 1947

(D) 1950

27. किस वस्तु के निर्माण में गेहूँ एक मध्यवर्ती वस्तु है

(A) ब्रेड

(B) बिस्कुट

(C) चपाती

(D) इनमें से सभी

28. स्टॉक चर का एक उदाहरण है

(A) मुद्रास्फीति

(B) पूँजी

(C) आय

(D) व्यय

29. जब सरकार राजस्व प्राप्ति से अधिक व्यय करती है तो उस स्थिति को क्या कहते है।

(A) राजस्व घाटा

(B) राजकोषीय घात

(C) प्राथमिक घाटा

(D) बजटीय बाटा

(30) सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्या है

(A) व्यापारिक बैंक

(B) केन्द्रीय बैंक

(C) निजी बैंक

(D) पेमेंट बैंक

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

किन्ही 6 प्रश्नों का उत्तर दे (6x2 =12)

31. भौतिक कल्याण के रूप में अर्थशास्त्र की परिभाषा किसने दी?

उत्तर - भौतिक कल्याण के रूप में अर्थशास्त्र की परिभाषा अल्फ़्रेड मार्शल ने अपनी पुस्तक 'Principles of Economics' में दी।

32. गणनावाचक उपयोगिता क्या है?

उत्तर - गणनावाचक उपयोगिता का मतलब है कि किसी वस्तु की उपयोगिता को मात्रात्मक रूप से मापा जा सकता है।

33. सीमांत लागत क्या है?

त्तर - एक अतिरिक्त इकाई का उत्पादन करने से लागत में जितनी वृद्धि होती है उसे उस इकाई विशेष की सीमांत लागत कहा जाता है

MC = TCn – TCn-1

34. कीमत विभेद किस प्रकार के बाजार में होता है?

उत्तर - कीमत विभेद एकाधिकार बाजार में होता है

35. समष्टि अर्थशास्त्र का पिता किसे माना जाता है?

त्तर - जॉन मेनार्ड कीन्स को समष्टि अर्थशास्त्र का पिता माना जाता है

36. G.D. P क्या है?

त्तर - Gross Domestic Product (सकल घरेलू उत्पाद) किसी देश में एक निश्चित समय में उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य को कहते हैं

37. MPC को परिभाषित करे?

त्तर - आय में होने वाले परिवर्तन के फलस्वरुप उपभोग में होने वाले परिवर्तन के अनुपात को सीमांत उपभोग प्रवृत्ति कहते हैं।

`MPC=\frac{\Delta C}{\Delta Y}`

C = उपभोग में परिवर्तन , ΔY = आय में परिवर्तन

आय में होने वाले परिवर्तन (Y) के कारण बचत में होने वाले परिवर्तन (C) के अनुपात को सीमांत बचत प्रवृत्ति (MPS) कहते हैं।

`MPS=\frac{\Delta S}{\Delta Y}`

ΔS = बचत में परिवर्तन , 

ΔY = आय में परिवर्तन   

38. प्राथमिक क्षेत्र क्या है?

त्तर - प्राथमिक क्षेत्र अर्थव्य्वस्था का वह क्षेत्र है जो प्राकृतिक संसाधनों का सीधा उपयोग करता है। इसमें कृषि, वानिकी, मछली पकड़ना और खनन भी शामिल हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न

किन्ही 6 प्रश्नों का उत्तर दे (6x3=18)

39. सम-सीमांत उपयोगिता नियम को परिभाषित करे?

त्तर - मार्शल के अनुसार,"अगर किसी व्यक्ति के पास कोई वस्तु हो।जिसे वह विभिन्न प्रयोगो में ला सकता है तो वह उस वस्तु को विभिन्न प्रयोगों के बीच इस प्रकार विभाजित करेगा की सभी वस्तुओं की सीमांत उपयोगिता समान हो जाए।"

`\frac{MU_x}{P_x}=\frac{MU_y}{P_y}=MU_m`

MU= x वस्तु से मिलने वाली सीमांत उपयोगिता ,P= x वस्तु का क्रय मूल्य

MUy  = y वस्तु से मिलने वाली सीमांत उपयोगिता,P= y वस्तु का क्रय मूल्य

MUमुद्रा की सीमांत उपयोगिता

40. कुल परिवर्तनशील लागत क्या है?

त्तर - जो लागते उत्पादन में परिवर्तन के कारण घटती- बढ़ती रहती है कुल परिवर्तनशील लागत कहलाती है जैसे मजदूरी, कच्चे माल का मूल्य।

41. पूर्ण प्रतियोगिता बाजार में संतुलन के दो प्रमुख शर्ते क्या है?

त्तर - संतुलन के दो शर्त है  

 (1) MR=MC

(2) MC की रेखा MR रेखा को नीचे से ऊपर जाते हुए काटे ।

42. अपूर्ण प्रतियोगिता की परिभाषा दें।

त्तर - प्रो. चेम्बरलीन तथा श्रीमती रॉबिंसन के अनुसार बाजार की वास्तविक स्थिति अपूर्ण प्रतियोगिता की होती है। अपूर्ण प्रतियोगिता बाजार की वह स्थिति है जिसमें विक्रेताओं अथवा उत्पादकों की संख्या सीमित रहती है तथा उत्पादन में विभिन्नता पायी जाती है।

43. निवेश क्या है? इसके मुख्य प्रकार क्या है?

त्तर - पीटरसन के अनुसार- “निवेश में उत्पादन के टिकाऊ यंत्रों, नए निर्माण तथा स्टॉक में होने वाले परिवर्तन के खर्च को शामिल किया जाता है।”

कीन्स ने निवेश का मुख्य रूप से दो प्रकार से वर्गीकरण किया है।

1) प्रेरित निवेश (Induced Investment)

2) स्वचालित निवेश (Autonomous Investment)

44. सिद्ध करे कि MPC+MPS =1

त्तर – य में होने वाले परिवर्तन के फलस्वरुप उपभोग में होने वाले परिवर्तन के अनुपात को सीमांत उपभोग प्रवृत्ति कते हैं।

`MPC=\frac{\Delta C}{\Delta Y}`

C = उपभोग में परिवर्तन , ΔY = आय में परिवर्तन

आय में होने वाले परिवर्तन (Y) के कारण बचत में होने वाले परिवर्तन (C) के अनुपात को सीमांत बचत प्रवृत्ति (MPS) कहते हैं।

`MPS=\frac{\Delta S}{\Delta Y}`

ΔS = बचत में परिवर्तन , 

ΔY = आय में परिवर्तन   

सीमांत उपभोग प्रवृत्ति (MPC) तथा सीमांत बचत प्रवृत्ति (MPS) के सम्बंध को निम्नलिखित समीकरण की सहायता से स्पष्ट किया जा सकता है।

हम जानते हैं कि   ΔY = ΔC + ΔS

`\therefore MPC+MPS=\frac{\Delta C}{\Delta Y}+\frac{\Delta S}{\Delta Y}`

`=\frac{\Delta C+\Delta S}{\Delta Y}+\frac{\Delta Y}{\Delta Y}=1`

 MPC + MPS = 1

MPC = 1 - MPS

MPS = 1 - MPC

समीकरण से स्पष्ट है कि सीमांत बचत प्रवृत्ति तथा सीमांत उपभोग प्रवृत्ति का योग सदैव 1 के बराबर होता है

MPS तथा MPC के उपर्युक्त संबंध से स्पष्ट है कि आय के दो मुख्य कार्य है - उपभोग तथा बचत। उपभोग और बचत मिलकर आय के बराबर होते हैं।

45. अर्थव्यवस्था में अत्यधिक माँग के क्या कारण है?

त्तर - अत्यधिक माँग के निम्नलिखित कारण हैं –

1. मुद्रा की पूर्ति में वृद्धि: अर्थव्यवस्था में मुद्रा की पूर्ति में वृद्धि होने से और उत्पादन की मात्रा में वृद्धि न होने के कारण देश में माँग प्रेरित मुद्रा स्फीति उत्पन्न होती है।

2. प्रयोज्य आय में वृद्धि: जब लोगों की प्रयोज्य आय में वूद्धि होती है तो भी उपभोग व्यय में वृद्धि हो जाती है। परिणामस्वरूप मुद्रा स्फीति की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

3. घाटे की वित्त व्यवस्था: वर्तमान समय में कल्याणकारी सरकारें घाटे की वित्त व्यवस्था अपनाकर सार्वजनिक व्यय में वृद्धि करती है, तो लोगों के पास एक ओर उपभोग आय में वृद्धि हो जाती है और दूसरी ओर वस्तुओं के न होने के कारण अत्यधिक माँग की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और मूल्य में वृद्धि हो जाती है।

4. विनियोग में वृद्धि: व्यावसायिक फर्मे ऋण प्राप्त करके नये उपकरणों, मशीनों तथा अन्य क्षेत्रों में विनियोग में वृद्धि करती हैं जिसके परिणामस्वरूप माँग में वृद्धि होती है।

5. वस्तुओं का विदेशों में निर्यात: वस्तुओं का विदेशों में निर्यात के कारण भी अर्थव्यवस्था में पूर्ति की कमी और माँग में अतिरेक की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, परिणामस्वरूप मूल्य – स्तर में वृद्धि होती है।

46. कर (TAX) क्या है? यह कितने प्रकार के होते है?

त्तर - एनातोल मुराद के अनुसार ," कर वह आवश्यक भुगतान है जो एक व्यक्ति या फर्म द्वारा सरकार को दिया जाता है। करदाता को सरकार से मिलने वाले लाभ का इससे कोई भी सम्बंध नहीं होता।"

प्रत्यक्ष कर, अप्रत्यक्ष कर, व्यवसाय कर और संपत्ति और बिक्री कर।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

किन्हीं चार का उत्तर है (4x5=20)

47. माँग का नियम क्या है ? तालिका तथा चित्र द्वारा व्याख्या करें?

उत्तर - मांग का नियम मूल्य तथा मांग के बीच के विपरीत संबंध को व्यक्त करता है। मार्शल के शब्दों में ,"मांगी गई मात्रा मूल्य में कमी के साथ बढ़ती है तथा मूल्य में वृद्धि के साथ घटती है।"

किसी दिए हुए समय में भिन्न-भिन्न मूल्य पर किसी वस्तु की जितनी मांग की जाती है उसकी एक सूची तैयार करें तो उसे ही मांग की तालिका कहते हैं।

कीमत

8

6

4

2

मांग मात्रा

2

3

4

5

तालिका से स्पष्ट है कि जब कीमत घटती है तो वस्तु की मांग मात्रा में वृद्धि होती है।

Class 12 Economics Dumka Model Paper Set-4 Solution 2024-25

चित्र से स्पष्ट है कि X अक्ष पर वस्तु X के लिए मांग मात्रा तथा Y अक्ष पर X वस्तु के मूल्य को दर्शाया गया है। मूल्य घटने से मात्रा बढ़ती जाती है। इसलिए DD मांग की रेखा ऊपर से नीचे दाहिनी ओर गीरती है।

48. एक वस्तु की माँग की मूल्य लोच 3 है एक गृहस्थ 6 रुपये प्रति इकाई कीमत पर इसकी 30 इकाइयों की माँग करता है। यह गृहस्थ कितनी वस्तु की माँग करेगा। यदि कीमत कम होकर 5 रुपये प्रति इकाई रह जाती है?

उत्तर - :   Ep = 3  P= 6     P1=5       Q=30,   Q1= ?

P= P1 -P= 5-6= -1      Q = Q1 -30

`E_d=(-)\frac{\Delta Q}Q\times\frac P{\Delta P}`

`3=(-)\frac{Q_1-30}{30}\times\frac6{-1}`

`3=\frac{Q_1-30}5`

15 = Q1- 30

Q1 = 30 +15 = 45

49. घटते-बढते अनुपातों के नियम की व्याख्या करे ?

उत्तर - जब उत्पादन का केवल एक साधन परिवर्तनशील होता है तथा अन्य साधन स्थिर हो तो साधन को बढ़ाने से उत्पादन पहले बढ़ता है , उसके बाद स्थिर अनुपात में बढ़ता है तथा अंत में घटने लगता है

 Y= f(V.F)

जहां, Y= उत्पादन , V = परिवर्तनशील साधन , F = स्थिर साधन , f = फलन

Class 12 Economics Dumka Model Paper Set-4 Solution 2024-25

कुल उत्पादन,औसत उत्पादन तथा सीमांत उत्पादन में संबंध

कुल उत्पादन (TP) :- उत्पत्ति के साधनो से उत्पादित की गई वस्तुओं तथा सेवाओं की कुल मात्रा की कुल उत्पादन कहा जाता है।  

TP =  MP

औसत उत्पादन (AP) :- परिवर्तन साधन के प्रति इकाई उत्पादन को औसत उत्पादन कहा जाता है

AP = `\frac{TP}L`

सीमांत उत्पादन (MP) :- परिवर्तनशील साधन की एक अतिरिक्त इकाई और लगाने से कुल उत्पादन में जो वृद्धि होती है, उसे सीमांत उत्पादन कहते हैं।

MP = TPn – TPn-1   or , `\frac{\Delta TP}{\Delta L}`

  उत्पादन की अवस्था

प्रथम अवस्था में कुल उत्पादन बढ़ता है और औसत उत्पादन भी बढ़ता है तथा सीमांत उत्पादन बढ़ता हैइसलिए इस अवस्था को उत्पत्ति वृद्धि नियम या लागत ह्रास नियम भी कहते हैं

दूसरी अवस्था में कुल उत्पादन घटती हुई दर से बढ़ता है ; औसत उत्पादन अधिकतम होकर धीमी गति से बढ़ता है तथा सीमांत उत्पादन तीव्र गति से घटता है और शून्य हो जाता हैइसलिए इसे उत्पत्ति मता नियम या लागत समता नियम कते हैं

तीसरी अवस्था में कुल उत्पादन घटता है, औसत उत्पादन घटता है तथा सीमांत उत्पादन ऋणात्मक हो जाता हैइसलिए इसे उत्पत्ति ह्रास नियम या लागत वृद्धि नियम भी कहते हैं

50. आय के चक्राकार प्रवाह क्या है ? इसकी चार्ट द्वारा व्याख्या करे?

उत्तर - सन् 1758 में क्वीने ने आय और उत्पादन की चक्रीय प्रवाह की रचना की थी। 19वी शताब्दी के मध्य में कार्ल मार्क्स ने आय और उत्पादन के चक्रीय प्रवाह के बारे में चर्चा की।

Class 12 Economics Dumka Model Paper Set-4 Solution 2024-25

आय और उत्पाद के चक्रीय प्रवाह से अभिप्राय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में मौद्रिक आय के प्रवाह या वस्तुओं और सेवाओं के चक्रीय रूप में प्रवासे है। राष्ट्रीय आय समष्टि अर्थशास्त्र की विषय सामग्री है

 आय व उत्पादन प्रवाह के निम्नलिखित सिद्धांत है -

1.  विनिमय चाहे वस्तु के माध्यम से हो अथवा मुद्रा के माध्यम से, प्रत्येक प्रक्रिया में उत्पादक (विक्रेता) को उतनी ही राशि प्राप्त होती है जितनी उपभोक्ता (क्रेता) खर्च करते हैं

2.  वस्तुओं व सेवाओं का प्रवाह एक ही दिशा में होता है परंतु उन्हें प्राप्त करने के लिए किए गए भुगतानका प्रवाह विपरीत दिशा में होता है

51. अत्याधिक माँग तथा अभावी मांग ठीक करने के उपाय बताऐ।

उत्तर - जब अभावी माँग हो तो क्या किया जाना चाहिए?

अभावी माँग को ठीक करने के लिए समग्र माँग में वृद्धि की जानी चाहिए इसके लिए घाटे के बजट की नीति (Deficit Budget Policy) अपनाई जानी चाहिए। इसके लिए

(i) सरकार को अपना खर्च बढ़ाना चाहिए।

(ii) करों की दर कम की जानी चाहिए।

(iii) केंद्रीय बैंक को सस्ती मुद्रा नीति अपनानी चाहिए।

(iv) ब्याज की दर कम की जानी चाहिए।

(v) मुद्रा की पूर्ति तथा उपलब्धता को बढ़ाया जाना चाहिए।

(vi) इसके लिए साख का विस्तार किया जाना चाहिए।

(vii) देश के निर्यातों में वृद्धि की जानी चाहिए।

जब अत्याधिक माँग हो तो क्या किया जाना चाहिए?

अत्याधिक माँग को ठीक करने के लिए बजट आधिक्य (Surplus Budget) की नीति अपनानी चाहिए। इसके लिए

(i) सार्वजनिक व्यय में कमी की जानी चाहिए।

(ii) करों में वृद्धि की जानी चाहिए।

(iii) केंद्रीय बैंक को महँगी मौद्रिक नीति अपनानी चाहिए।

(iv) ब्याज की दर बढ़ा देनी चाहिए।

(v) मुद्रा की पूर्ति तथा उपलब्धता में कमी की जानी चाहिए।

(vi) साख का संकुचन किया जाना चाहिए।

(vii) अधि माँग की स्थिति में उत्पादकता बढ़ाए बिना मजदूरी की दर में वृद्धि नहीं की जानी चाहिए।

(viii) देश की वर्तमान उत्पादन क्षमता का पूर्ण उपयोग किया जाना चाहिए।

52. घाटे का बजट क्या है? यह कितने प्रकार के होते है?

उत्तर - घाटे का बजट वह बजट है जिसमें किसी सरकार की अनुमानित आय उसके अनुमानित व्यय से कम होती है।

घाटे का बजट : सरकार की अनुमानित आय < सरकार का अनुमानित व्यय

घाटे का बजट कई प्रकार के होते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख प्रकार निम्नलिखित हैं:

1. राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit): यह सरकार के कुल खर्च और कुल आय के बीच का अंतर होता है। जब सरकार का खर्च उसकी आय से अधिक होता है, तो राजकोषीय घाटा उत्पन्न होता है।

2. राजस्व घाटा (Revenue Deficit): यह सरकार के राजस्व व्यय और राजस्व आय के बीच का अंतर होता है। जब सरकार के राजस्व व्यय उसकी राजस्व आय से अधिक होते हैं, तो राजस्व घाटा होता है।

3. प्राथमिक घाटा (Primary Deficit): यह राजकोषीय घाटे में से ब्याज भुगतान को घटाकर निकाला जाता है। यह बताता है कि सरकार गैर-ब्याज भुगतान मदों पर कितना अधिक खर्च कर रही है।

4. चालू खाता घाटा (Current Account Deficit): यह एक देश के चालू खाते में आने वाले और जाने वाले भुगतानों के बीच का अंतर होता है। जब भुगतान जाने वाले अधिक होते हैं, तो चालू खाता घाटा होता है।

5. व्यापार घाटा (Trade Deficit): यह एक देश के निर्यात और आयात के बीच का अंतर होता है। जब आयात निर्यात से अधिक होता है, तो व्यापार घाटा होता है।

Economics



























Class 12th ECONOMICS PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2023-24

12th Economics Short Answer Type Important Questions Part-2

12th Economics Short Answer Type Important Questions Part-1

Economics Model Set-5 2022-23

Economics Model Set-4 2022-23

Economics Model Set-3 2022-23

Economics Model Set-2 2022-23

Economics Model Set-1 2022-23

12th Economics VVI Objective Questions Set-1

12th Economics SET -3 Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023

12th Economics SET -2 Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023 

12th Economics Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023 SET -1

 Economics Model Paper 2021 Solution/JAC Board Jharkhand

व्यष्टि अर्थशास्त्र एक परिचय स्मरण रखें (Remember an Introduction to Microeconomics)

आय/उत्पादक का संतुलन स्मरण रखे (Remember an Revenue/ Producer’s Equilibrium)

समष्टि अर्थशास्त्र-आय और उत्पाद- समुच्चय- राष्ट्रीय आय- मुद्रा स्मरण रखे (Remember an Macroeconomics-Income & Product-Aggregates-NI-M)

अधिमाँग-सरकारी बजट-विनिमय दर-भुगतानशेष-स्मरण रख (Remember an Excess Demand-Budget-Exchange-Balance)

उत्पादन फलन/ लागत स्मरण रखें (Remember an Production Function/ Cost)

बैंकिंग-AD AS- संतुलन - गुणक - समस्याएं स्मरण रख (Remember an Banking-Equilibrium-Multiplier-Problems)

पूर्ति/बाजार/बाजार संतुलन स्मरण रखे (Remember an Supply/ Market/Market Equilibrium)

Economics Model Question Solution Set-1Term-1 Exam.

Economics Model Question Solution Set-2Term-1 Exam.

Economics Model Question Solution Set-3Term-1 Exam.

Economics Model Question Solution Set-4 Term-1 Exam.

Economics Model Question Solution Set-5 Term-1 Exam.

12th JAC Economics Model Paper Solution 2022-23

Economics Model Question Solution Set-1 Term-2 Exam. (2021-22)

Economics Model Question Solution Set-2 Term-2 Exam. (2021-22)

Economics Model Question Solution Set-3 Term-2 Exam. (2021-22)

Economics Model Question Solution Set-4 Term-2 Exam. (2021-22)

Economics Model Question Solution Set-5 Term-2 Exam. (2021-22)

12th ECONOMICS MODEL (Mock) TEST (I.A/I.SC/I.COM) 2022 

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare