Project PARAKH Class-12th Economics Model Set-1 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

Project PARAKH Class-12th Economics Model Set-1 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

 

Project PARAKH Class-12th Economics Model Set-1 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

प्रोजेक्ट परख (तैयारी उड़ान की)

वर्ग : XII विषय :- अर्थशास्त्र

Set-1 पूर्णांक : 80 कुल समय: 3 घंटे 15 मिनट

01. इस प्रश्न-पुस्तिका में दो भाग-A तथा भाग B है।

02. भाग-A में 30 अंक के बहुविकल्पिक प्रश्न तथा भाग B में 50 अंक के विषयनिष्ट प्रश्न है।

03. परीक्षार्थी को अलग से उपलब्ध कराई गई उत्तर पुस्तिका में उत्तर देना है।

04. भाग- A इसमें 30 बहुविकल्पिक प्रश्न हैं जिनके 04 विकल्प (A,B,C, तथा D) है। परीक्षार्थी को उत्तर पुस्तिका में सही उत्तर लिखना है। सभी प्रश्न अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का है। गलत उत्तर के लिए कोई अंक काटा नहीं जायेगा।

05. भाग-B इस भाग में 03 खण्ड खण्ड A, B तथा C है। इस भाग में अतिलघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय तथा दीर्घ उत्तरीय प्रकार के विषयनिष्ट प्रश्न है। कुल प्रश्न की संख्या 22 है।

खण्ड A- प्रश्न संख्या 31-38 अति लघु उत्तरीय है। किन्हीं 06 प्रश्नो के उत्तर दे। प्रत्येक प्रश्न 02 अंक का है।

खण्ड B- प्रश्न संख्या 39-46 लघु उत्तरीय है। किन्हीं 06 प्रश्नो के उत्तर दे। प्रत्येक प्रश्न 03 अंक का है। प्रत्येक

प्रश्न का उत्तर अधिकतम 150 शब्दों में दे।

खण्ड C- प्रश्न संख्या 47-52 दीर्घ उत्तरीय है। किन्हीं 04 प्रश्नो के उत्तर दे। प्रत्येक प्रश्न 05 अंक का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर अधिकतम 250 शब्दों में दे।

06. परीक्षार्थी यथासम्भव अपने शब्दों में ही उत्तर दे।

भाग-A [बहुविकल्पिक]

प्रश्न संख्या 01 से 30 तक बहुविकल्पिक प्रकार है। प्रत्येक प्रश्न के 04 विकल्प है। सही विकल्प चुन कर उत्तर पुस्तिका में लिखे। प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का है।

01. माईक्रो (Micro) जिसका अर्थ होता है छोटा, निम्न में से कौन सी भाषा से उद्त हुआ है।

(A) अरबी

(B) जर्मनी

(C) ग्रीक

(D) अंग्रेजी

02. किसके अनुसार अर्थशास्त्र मानव कल्याण का विज्ञान है।

(A) मार्शल

(B) पार्ल सैम्यूलसन

(C) जे.एस. मिल

(D) एडम स्मिथ

03. अर्थव्यवस्था को वर्गीकृत किया जा सकता है।

(A) पूंजीवादी के रूप में

(B) समाजवादी के रूप में

(C) मिश्रित के रूप में

(D) इनमें से सभी

04. उपभोक्ता व्यवहार का अध्ययन किया जाता है।

(A) सूक्ष्म (व्यस्टि) अर्थशास्त्र में

(B) व्यापक अर्थशास्त्र में

(C) आय सिद्धान्त में

(D) इनमें से कोई नहीं।

05. समसीमांत उपयोगिता नियम के विचार के मूल प्रति पादक कौन थे?

(A) मार्शल

(B) गोसेन

(C) रिकार्डो

(D) मिल

06. उपयोगिता की माप की जा सकती है।

(A) मुद्रा के द्वारा

(B) वस्तुओं के विनिमय के द्वारा

(C) वस्तु के वजन द्वारा

(D) इनमें से कोई नहीं।

07. जब सीमांत उपयोगिता ऋणात्मक होती है तक कुल उपयोगिता-

(A) अधिकतम होती है

(B) घटने लगती है

(C) घटती दर से बढ़ती है

(D) इनमें से कोई नहीं।

08. कॉफी के मूल्य में बृद्धि होने से चाय की माँग-

(A) बढ़ेगी

(B) घटेगी

(C) स्थिर रहेगी

(D) अप्रभावित रहेगी।

09. किस प्रकार की वस्तु की माँग बेलोचदार होती है ?

(A) विलासिता की वस्तु

(B) आराम की वस्तु

(C) जीवन की अनिवार्य वस्तु

(D) विभिन्न उपभोग की वस्तु

10. माँग को प्रभावित करने वाले तत्व निम्न में कौन से है।

(A) कीमत

(B) आय में परिवर्तन

(C) उपभोक्ता की रूची

(D) इनमें से सभी।

11. कृषि में मुख्यतः लागू होता है

(A) उत्पत्ति वृद्धि नियम

(B) उत्पत्ति समता नियम

(C) उत्पत्ति ह्यास नियम

(D) इनमें से कोई नहीं।

12. निम्नलिखित में से कौन सा सही है?

(A) TC = TVC - TFC

(B) TC = TVC  x  TFC

(C) TVC = TC - TFC

(D) TFC = TVC + TC

13. जिस बाजार में AR वक्र X-अक्ष के समानान्तर होता है?

(A) पूर्ण प्रतियोगिता

(B) एकाधिकार

(C) एकाधिकारी प्रतियोगिता

(D) इनमें से सभी

14. एकाधिकार की विशेषता है

(A) फर्मों या विक्रेताओं की अधिक संख्या

(B) फर्मों का स्वतंत्र प्रवेश या छोड़ना

(C) एक विक्रता तथा अधिक क्रेता

(D) इनमें से कोई नहीं

15. किस बाजार में AR = MR होता है?

(A) एकाधिकार

(B) एकाधिकारी प्रतियोगिता

(C) A और B दोनो

(D) पूर्ण प्रतियोगिता

16. फर्म के संतुलन की प्रथम शर्त है-

(A) MC=MR

(B) MR-TR

(C) MR-AR

(D) AC= AR

17. "द जेनरल थ्योरी ऑफ एम्प्लायमेंट इंटरेस्ट एण्ड मनी" नामक पुस्तक के लेखक कौन है?

(A) पीगू

(B) माल्थस

(C) जे०एम० कीन्स

(D) रिकार्डो

18. अर्थशास्त्र में व्यष्टि और समष्टि का प्रयोग सर्वप्रथम किस अर्थशास्त्री ने किया था?

(A) एडम स्मिथ

(B) माल्थस

(C) रैगनर फ्रिस

(D) मार्शल

19. निम्नांकित में कौन सही है?

(A) GNP = GDP + Deprecation (घिसावट)

(B) NNP = GNP + Deprecation (घिसावट)

(C) NNP = GNP-Deprecation (घिसावट)

(D) GNP = NNP - Deprecation (घिसावट)

20. शुद्ध घरेलू उत्पादन (NDP) कुल घरेलू उत्पादन से

(A) कम होता है

(B) अधिक होता है

(C) बराबर होता है

(D) बहुत अधिक होता है

21. आपके बैंक खाते में 15 अप्रैल 2024 को 25 हजार रूपये है। यह रकम किस संकल्पना का उदाहरण है?

(A) स्टॉक

(B) प्रवाह

(C) निवेश

(D) उपयोग

22. "मुद्रा वह है जो मुद्रा का कार्य करती है" यह परिभाषा किसकी है?

(A) मार्शल

(B) केन्स

(C) रोबर्टसन

(D) हार्टले विदर्स

23. ATM का पूर्ण रूप क्या है?

(A) एनी टाइम मनी

(B) ऑल टाइम मनी

(C) ऑटोमेटेड टेलर मशीन

(D) A तथा B दोनो

24. रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना कब हुई?

(A) 1947 में

(B) 1935 में

(C) 1937 में

(D) 1945 में

25. भारत में एक रूपये का नोट जारी करता है-

(A) भारतीय रिजर्व बैंक

(B) भारत सरकार का वित्त मंत्रालय

(C) भारतीय स्टेट बैंक

(D) इनमें से कोई नहीं।

26. कौन सा कथन सत्य है?

(A) MPC+MPS=0

(B) MPC+MPS=1

(C) MPC+MPS < 1

(D) MPC+MPS > 0

27. भारत में वित्तीय वर्ष की अवधि कब से कब तक मानी जाती है?

(A) 1 अगस्त से 31 मार्च तक

(B) 31 मार्च से 30 जून तक

(C) 1 अप्रैल से 31 मार्च तक

(D) 1 दिसम्बर से 31 मई तक

28. प्रत्यक्ष कर के अन्तर्गत निम्न में से किसे शामिल किया जाता है?

(A) उपहार कर

(B) आय कर

(C) बिक्री कर

(D) उपहार कर एवं आय कर दोनो का

29. भुगतान संतुलन के अन्तर्गत आती है

(A) अज्ञात मदे

(B) दृश्य मदे

(C) अदृश्य मदे

(D) B तथा C दोनो

30. व्यापार-संतुलन के अन्तर्गत आता है

(A) प्रत्यक्ष विनियोग

(B) सरकारी लेन-देन

(C) निजी लेन-देन

(D) वस्तुओं का आयात एवं निर्यात

भाग-B अति लघु उत्तरीय प्रश्न

किन्हीं छः प्रश्नो के उत्तर दे।

31. अर्थव्यवस्था की किन्हीं दो केन्द्रीय समस्याओं को लिखे।

उत्तर- किसी अर्थव्यवस्था की दो केन्द्रीय समस्याएँ निम्न हैं -

(1) किन वस्तुओं का उत्पादन किया जाय और कितनी मात्रा में।

(2) कैसे उत्पादन किया जाय।

32. सीमांत उपयोगिता को स्पष्ट करें।

उत्तर- किसी वस्तु की एक अतिरिक्त इकाई का उपयोग करने पर कुल उपयोगिता में जो वृद्धि होती है, उसे सीमांत उपयोगिता कहते है अर्थात MUn=TUn-TUn-1 या ΔTU/ΔΝ

33. कीमत रेखा क्या है?

उत्तर- कीमत रेखा एक फर्म के मांग वक्र को दर्शाती है, वह बाजार कीमत तथा एक फर्म के उत्पादन मात्रा के बीच संबंध को दर्शाती है।

34. कालाबाजारी का क्या अर्थ है?

उत्तर- किसी आकस्मिक स्थिति के चलते वस्तु विशेष की कमी आ रही है उसका लाभ उठाते हुए वस्तुओं को ऊँचे दामों पर बेच कर अनुचित लाभ कमाने की प्रक्रिया कालाबाजारी कहलाती है।

35. मूल्यह्रास से क्या समझते है?

उत्तर- मूल्य ह्रास एक रेखा वर्ष में उत्पादन प्रक्रिया के दौरान पूँजीगत वस्तुओं के मूल्य में सामान्य टुट-फुट और उनके घिसावट के कारण वस्तुओं के मूल्य में जो कमी आती है उसे मूल्यह्रास कहते है।

36. बैंक दर किसे कहते है?

उत्तर- बैंक दर वह दर है जिस पर केन्द्रीय बैंक वाणिज्यिक बैंकों को ऋण देते है।

37. सीमांत बचत की प्रकृति को परिभाषित कीजिए?

उत्तर- सीमांत बचत प्रवृत्ति (MPS) बचत में परिवर्तन (ΔS) तथा आय में परिवर्तन (ΔY) के अनुपात को व्यकत करता है। MPS=ΔS/ΔY

38. प्रगतिशील कर क्या है?

उत्तर- जैसे-जैसे व्यक्ति की आय बढ़ते जाती है, वैसे-वैसे कर की दर ऊँची होती जाती है। ऐसा कर प्रगतिशील कर कहलाती है।

भाग-B (लघु उत्तरीय प्रश्न)

किन्हीं छः प्रश्नो के उत्तर दे। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 150 शब्दों में दे।

39. उत्पादन संभावना वक्र से आप क्या समझते है?

उत्तर- उत्पादन संभावना वक्र वह रेखा है जो दो वस्तुओं की विभिन्न वैकल्पिक उत्पादन की संभावनाओं अथवा संयोगों को दिखलाती है। जिन्हे दिये हुए साधनों तथा उत्पादन की तकनीक द्वारा उत्पादित किया जा सकता है।

Project PARAKH Class-12th Economics Model Set-1 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

40. मांग के नियम से आप क्या समझते है? स्पष्ट करें?

उत्तर- मांग का नियम यह बताता है कि अन्य बातें समान रहने पर किसी वस्तु की कीमत में कमी से उसकी मांगी गई मात्रा बढ़ती है एवं विलोमशः वस्तु की कीमत में वृद्धि होती है तो वस्तु की मांग की मात्रा घटती है।

मान्यतायें

(1) अन्य वस्तु की कीमत स्थिर हो।

(2) उपभोक्ता की आय में कोई परिवर्तन ना हो।

(3) उपभोक्ता की रूचि एवं फैशन में स्थिर हो।

41. अल्पकालीन सीमांत लागत वक्र "U" आकार का क्यों होता है?

उत्तर- परिवर्तनशील अनुपात का नियम लागू होने के कारण अल्पकालीन सीमांत लागत (SMC) "U" आकार की होती है। परिणामस्वरूप् अल्पकालीन सीमांत लागत की रेखा दिये गये कारक मूल्य के साथ प्रारंभ में गिरती है और न्यूनतम बिन्दु तक पहुँचने के बाद इसमें वृद्धि होने लगती है। अतः अल्कालीन सीमांत लागत का "U" का आकार की होती है।

Project PARAKH Class-12th Economics Model Set-1 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

42. पूर्ण प्रतियोगिता में कीमत रेखा की क्या प्रकृति होती है?

उत्तर- पूर्ण प्रतियोगिता में कीमत रेखा क्षैतिज अर्थात X- अक्ष के समांतर होती है। पूर्ण प्रतियोगिता में उद्योग कीमत का निर्धारण करता है। फर्म उस कीमत को स्वीकार करती है।

Project PARAKH Class-12th Economics Model Set-1 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

दी गई कीमत पर एक फर्म एक वस्तु की जितनी भी मात्रा बेचना चाहती है बेच सकती है। पूर्ण प्रतियोगिता में कीमत रेखा OX- अक्ष के समानान्तर होती है।

43. राष्ट्रीय आय लेखा से आप क्या समझते है उसका महत्व बताईए?

उत्तर- सभी देश अपनी राष्ट्रीय आय से संबंधित ऑकड़ों का जो व्यवस्थित हिसाब-किताब रखता है। उसे राष्ट्रीय आय लेखा कहा जाता है। यह व्यवसाय लेखा की तरह ही दोहरी अंकन प्रणाली के आधार पर तैयार किया जाता है। राष्ट्रीय आय की तीन पहलुओं

(1) उत्पादित अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य

(2) साधन आय का योग

(3) कुल अंतिम व्यय संबंधित विवरणों का राष्ट्रीय आय लेखा कहा जाता है।

महत्व :- (1) देश की राष्ट्रीय आय का अनुमान लगाने में

(2) राष्ट्रीय आय में प्रत्येक क्षेत्र के अंश का अनुमान लगाने में

(3) विभिन्न देशों की राष्ट्रीय आय की तुलना करने में।

44. केन्द्रीय बैंक तथा वाणिज्यिक बैंक में अंतर बताएँ?

उत्तर-

अंतर आधार

केन्द्रीय बैंक

वाणिज्यिक बैंक

अर्थ

केन्द्रीय बैंक उस बैंक को कहते है जो देश की बैंकिंग प्रणाली का नियमन करता है और निर्देशन देता है।

वाणिज्यिक बैंक उस बैंक को कहते है जो लाभ कमाने के उद्देश्य से जमा स्वीकार करते हैं तथा ऋण देते है।

उद्देश्य

इसका उद्देश्य मुद्रा तथा साख पर नियंत्रण कर के देश में स्थिरता लाना है।

इसका मुख्य उद्देश्य लाभ कमाना है।

संबंध

इसका संबंध जनता के साथ सीधा संबंध नहीं होता

इसका संबंध जनता के साथ सीधा संबंध होता है।

विदेशी मुद्दा

विदेशी मुद्रा आरक्षण का संरक्षक है।

केवल विदेशी मुद्र का लेन-देन करते है।

45. सीमांत उपभोग प्रवृति क्या है? इसे कैसे मापा जाता है?

उत्तर- सीमांत उपयोग की प्रवृत्ति (MPC) उपभोग में परिवर्तन (ΔC) तथा आय में परिवर्तन (ΔY) के अनुपात को बताता है। यह बताता है कि आय में परिवर्तन के साथ-साथ उपभोग में किस प्रकार का परिवर्तन होगा अर्थात MPC= ΔC/ΔY । इसकी माप आय में परिवर्तन से उपभोग व्यय में होने वाले परिवर्तन के बीच के अनुपात से ज्ञात किया जाता है। अल्पकाल में यह स्थिर होता है।

उदाहरण :

आय (Y)

उपभोग (C)

आय में परिवर्तन (ΔY)

उपभोग में परिवर्तन (ΔC)

MPC= ΔC/ ΔY

0

100

--

--

--

100

150

100

50

0.5

200

200

100

50

0.5

300

250

100

50

0.5

400

300

100

50

0.5

46. प्रत्यक्ष कर एवं अप्रत्यक्ष कर में अंतर बताइए?

उत्तर- प्रत्यक्ष कर एवं अप्रत्यक्ष कर के बीच अंतर निम्न प्रकार है :-

प्रत्यक्ष कर

अप्रत्यक्ष कर

प्रत्यक्ष कर वह कर है जो जिस व्यक्ति पर लगाया जाता है, वह व्यक्ति ही उसका भार उठाता है।

अप्रत्यक्ष कर में जिस व्यक्ति को यह कर चुकाना होता है, वह इस कर के बोझ को दूसरे व्यक्ति पर टाल सकता है।

प्रत्यक्ष का अनिवार्य भुगतान होते है।

व्यक्ति संबंधित वस्तु नहीं खरिदने पर बच जाते है।

यह प्रगतिशील कर होते है जैसे- आय कर, निगम कर सम्पत्ति कर

यह प्रगतिशील कर नहीं है जैसे उत्पाद शुल्क, सीमा शुल्क, वस्तु एवं सेवा कर


भाग-C (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

किन्हीं चार प्रश्नो के उत्तर दे। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर अधिकतम 250 शब्दों में दे।

47. परिवर्त्तनशील अनुपात का नियम क्या है?

उत्तर- अन्य बाते समान रहने पर परिवर्तनशील अनुपात का नियम यह बतलाता है कि अन्य साधन को स्थिर रखकर एक साधन में निरंतर वृद्धि की जाती है तो उत्पादन एक सीमा तक बढ़ने के पश्चात् घटने लगता है। यह अल्पकालीन उत्पादन फलन से संबंधित होता है। प्रो० बेन्हम के अनुसार उत्पादन के साधनों के संयोग में से एक साधन का अनुपात जैसे-जैसे बढ़ाया जाता है। वैसे वैसे एक विन्दु के बाद उस साधन का सीमांत और औसत उत्पाद घटता जाता है।

मान्यतायें :-

(1) उत्पत्ति का अन्य साधन स्थिर तथा एक परिवर्तनशील है।

(2) परिवर्तनशील साधन की समस्त इकाईयों समरूप होती है।

(3) स्थिर साधन अविभाज्य होते है।

(4) तकनीकि स्तर में कोई परिवर्तन नहीं होता है।

तीन अवस्थायें :-

Project PARAKH Class-12th Economics Model Set-1 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

प्रथम अवस्था स्थिर साधन के साथ जैसे जैसे परिवर्तनशील साधन की इकाईयों में वृद्धि की जाती है। हमें बढ़ता हुआ उत्पदन प्राप्त होता है। शुरू में TP, AP तथा MP तीनों बढ़ते है। यह बढ़ते प्रतिफल की अवस्था है।

दुसरा अवस्था (घटते प्रतिफल की अवस्था) इस अवस्था में AP तथा MP दोनो घट रहा है। किन्तु घटनात्मक होते है। इस अवस्था का समापन इस विन्दु पर होता है यहाँ TP अधिकतम एवं MP शून्य होता है। TP बढ़ता है किन्तु घटती दर से बढ़ता है।

तृतीय अवस्था (ऋणात्मक प्रतिफल की अवस्था) इस अवस्था में MP शून्य से कम अर्थात ऋणात्मक सीमांत हो जाता है। जिसके कारण IP घटने लगती है। किन्तु घटनात्मक होते है। घटती कुल उत्पादकता ऋणात्मक प्रतिफल उत्पादकता के कारण इस अवस्था को ऋणात्मक प्रतिफल की अवस्था कहा जाता है। तीनों अवस्थाओं को घटता बढ़ता नियम भी कहा जाता है।

48. निम्न तालिका से मांग की कीमत लोच की गणना कीजिए?

वस्तु की कीमत

वस्तु की मांग

8

32

6

42

उत्तर-

दिया हुआ है कि P=8,    P1=6,                         

Q=32,   Q1=42

P=P - P1 = 8-6= 2              

Q = Q - Q1 =32-42=-10

सूत्र कीमत लोच `E_d=\frac{\Delta Q}{\Delta P}\times\frac PQ`

सूत्र में मान रखने पर

`E_d=\frac{-10}2\times\frac8{32}`

`E_d=\frac{80}{64}=1.25`

Ed >1 कीमत लोच इकाई से अधिक अथवा सापेक्षिक लोचदार है।

49. एकाधिकार बाजार में मूल्य निर्धारण कैसे होता है?

उत्तर- एकाधिकार बाजार की वह स्थिति है जिसमें किसी वस्तु अथवा सेवा का एक मात्र उत्पादक एवं विक्रेता होता है। निकट स्थानापन्न के अभाव के कारण उद्योग में अन्य फर्मों के प्रवेश पर कड़ा प्रतिबंध होता है।

एकाधिकार बाजार में वस्तु का एक अकेला उत्पादन होने के कारण फर्म तथा उद्योग में कोई अंतर नहीं होंता अर्थात एकाधिकार में फर्म ही उद्योग है अथवा उद्योग ही फर्म है। वस्तु का एक अकेला विक्रेता होने के कारण विक्रेता का वस्तु की पूर्ति पर पूर्ण नियत्रण रहता है।

मूल्य निर्धारण:- एकाधिकार में मांग वक्र ऋणात्मक ढाल होता है। सीमांत आगम, औसत आगम से कम (MR<AR) होता है। इसमें उत्पादक कीमत निर्धारक होता है। किसी वस्तु का मूल्य तथा उस वस्तु की पूर्ति दोनो को एक साथ नियंत्रित नहीं कर सकता है। यदि वह वस्तु की बिक्री को बढ़ाना चाहता है तो उसे कीमत कम करनी पड़ेगी। इस प्रकार एकाधिकार बाजार में मूल्य निर्धारण स्वंय एकाधिकारी करता है।

50. केन्द्रीय बैंक क्या है? केन्द्रीय बैंक के कार्यों का वर्णन करें?

उत्तर- सभी देशों में विभिन्न बैंकों के शीर्ष स्थान पर एक केन्द्रीय बैंक होता है। जिस पर सरकार का स्वामित्व एवं नियंत्रण रहता है। केन्द्रीय बैंक देश की सम्पूर्ण मौद्रिक एवं बैंकिंग व्यवस्था का नियंत्रण करता है तथा सभी बैंकों के बैंक का कार्य करता है। भारत का केन्द्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया है जिसकी स्थापना 1935 ई० में हुई थी।

केन्द्रीय बैंक के कार्य :-

(1) कागजी नोट जारी करने का कार्य - सभी देशों में केन्द्रीय बैंक को कागजी नोट जारी करने का एकाधिकार होता है। मुद्र एवं साख की मात्रा पर नियंत्रण रखने के लिए केन्द्रीय बैंक को नोट जारी करने का अधिकार है।

(2) बैंकों का बैंक का कार्य- केन्द्रीय बैंक अन्य सभी बैंकों के बैंक का कार्य करता है। केन्द्रीय बैंक बैंकों की रकम को अपने पास जमा रखता है। केन्द्रीय बैंक का अंतिम ऋण दाता भी कहते है। क्योंकि जब बैंकों को कहीं से भी ऋण प्राप्त नहीं होते तो आपातकाल में केन्द्रीय बैंक ही ऋण देत है।

(3) सरकार का बैंकर एजेंट एवं सलाहकार- केन्द्रीय बैंक सरकार का बैंकर एजेंट एवं सलाहकार के रूप में कार्य करता है।

(4) साख नियंत्रता का कार्य- व्यवसायिक बैंक देश में साख का सृजन कर उद्योग एवं व्यवसाय की सहायता करते है। लेकिन कभी कभी बैंक आवश्रूकता से अधिक साख का प्रसार करने लगते है।

(5) विदेशी विनिमय कोष का संरक्षक- केन्द्रीय बैंक विदेशी विनिमय कोष का संरक्षक के रूप में कार्य करता है।

51. यदि ΔY=1600, ΔI=400 सीमांत उपभोग प्रवृत्ति का मान निकाले ?

उत्तर- दिया हुआ है ΔI =  400       ΔY = 1600

चूँकि  `K=\frac{\Delta Y}{\Delta I}=\frac{1600}{400}` = 4

पुनः `K=\frac1{1-MPC}`

`4=\frac1{1-MPC}`

`MPC=\frac{3}4=0.75`

52. संतुलित बजट, अधिक्य बजट तथा घाटे के बजट की व्याख्याता कीजिए।

उत्तर- बजट एक वित्तीय वर्ष में सरकार के आर्थिक दृष्टिकोण को प्रस्तुत करता है। इसके अंतर्गत सरकार के समस्त आय-व्यय का अनुमानित विवरण होता है। यह देश की आर्थिक स्थिति एवं सरकार की प्राथमिकताओं का सूचक होता है।

संतुलित बजट - संतुलित बजट वह बजट है जिसमें किसी वित्तीय वर्ष में सरकार की आय तथा व्यय दोनो बराबर होते है।

सरकार की अनुमानित आय = सरकार की अनुमानित व्यय

अधिक्य बजट- अधिक्य बजट वह बजट है जिसमें किसी वित्तीय वर्ष में सरकार की अनुमानित आय सरकार के अनुमानित व्यय से अधिक होती है।

सरकार की अनुमानित आय > सरकार की अनुमानित व्यय

घाटे का बजट-  घाटे का बजट वह बजट है जिसमें किसी वित्तीय वर्ष में सरकार की अनुमानित व्यय सरकार के अनुमानित आय से अधिक होती है।

सरकार की अनुमानित व्यय > सरकार की अनुमानित आय

भारत जैसे विकासशील देश में घाटे का बजट एक अनिवार्य हो जाती है। क्योंकि इससे मुद्रा अतिरिक्त प्रवाह उपलब्ध होता है।

PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2024-25

















Class 12th ECONOMICS PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2023-24

Model Question Solution 















12th Economics Short Answer Type Important Questions Part-2

12th Economics Short Answer Type Important Questions Part-1

Economics Model Set-5 2022-23

Economics Model Set-4 2022-23

Economics Model Set-3 2022-23

Economics Model Set-2 2022-23

Economics Model Set-1 2022-23

12th Economics VVI Objective Questions Set-1

12th Economics SET -3 Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023

12th Economics SET -2 Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023 

12th Economics Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023 SET -1

 Economics Model Paper 2021 Solution/JAC Board Jharkhand

व्यष्टि अर्थशास्त्र एक परिचय स्मरण रखें (Remember an Introduction to Microeconomics)

आय/उत्पादक का संतुलन स्मरण रखे (Remember an Revenue/ Producer’s Equilibrium)

समष्टि अर्थशास्त्र-आय और उत्पाद- समुच्चय- राष्ट्रीय आय- मुद्रा स्मरण रखे (Remember an Macroeconomics-Income & Product-Aggregates-NI-M)

अधिमाँग-सरकारी बजट-विनिमय दर-भुगतानशेष-स्मरण रख (Remember an Excess Demand-Budget-Exchange-Balance)

उत्पादन फलन/ लागत स्मरण रखें (Remember an Production Function/ Cost)

बैंकिंग-AD AS- संतुलन - गुणक - समस्याएं स्मरण रख (Remember an Banking-Equilibrium-Multiplier-Problems)

पूर्ति/बाजार/बाजार संतुलन स्मरण रखे (Remember an Supply/ Market/Market Equilibrium)

Economics Model Question Solution Set-1Term-1 Exam.

Economics Model Question Solution Set-2Term-1 Exam.

Economics Model Question Solution Set-3Term-1 Exam.

Economics Model Question Solution Set-4 Term-1 Exam.

Economics Model Question Solution Set-5 Term-1 Exam.

12th JAC Economics Model Paper Solution 2022-23

Economics Model Question Solution Set-1 Term-2 Exam. (2021-22)

Economics Model Question Solution Set-2 Term-2 Exam. (2021-22)

Economics Model Question Solution Set-3 Term-2 Exam. (2021-22)

Economics Model Question Solution Set-4 Term-2 Exam. (2021-22)

Economics Model Question Solution Set-5 Term-2 Exam. (2021-22)

12th ECONOMICS MODEL (Mock) TEST (I.A/I.SC/I.COM) 2022 

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare