Project PARAKH Class-12th Economics Model Set-4 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

Project PARAKH Class-12th Economics Model Set-4 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

 

Project PARAKH Class-12th Economics Model Set-4 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

प्रोजेक्ट परख (तैयारी उड़ान की)

वर्ग : XII विषय :- अर्थशास्त्र Set-4

पूर्णांक : 80 कुल समय: 3 घंटे 15 मिनट

01. इस प्रश्न-पुस्तिका में दो भाग-A तथा भाग B है।

02. भाग-A में 30 अंक के बहुविकल्पिक प्रश्न तथा भाग B में 50 अंक के विषयनिष्ट प्रश्न है।

03. परीक्षार्थी को अलग से उपलब्ध कराई गई उत्तर पुस्तिका में उत्तर देना है।

04. भाग- A इसमें 30 बहुविकल्पिक प्रश्न हैं जिनके 04 विकल्प (A,B,C, तथा D) है। परीक्षार्थी को उत्तर पुस्तिका में सही उत्तर लिखना है। सभी प्रश्न अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का है। गलत उत्तर के लिए कोई अंक काटा नहीं जायेगा।

05. भाग-B इस भाग में 03 खण्ड खण्ड A, B तथा C है। इस भाग में अतिलघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय तथा दीर्घ उत्तरीय प्रकार के विषयनिष्ट प्रश्न है। कुल प्रश्न की संख्या 22 है।

खण्ड A- प्रश्न संख्या 31-38 अति लघु उत्तरीय है। किन्हीं 06 प्रश्नो के उत्तर दे। प्रत्येक प्रश्न 02 अंक का है।

खण्ड B- प्रश्न संख्या 39-46 लघु उत्तरीय है। किन्हीं 06 प्रश्नो के उत्तर दे। प्रत्येक प्रश्न 03 अंक का है। प्रत्येक

प्रश्न का उत्तर अधिकतम 150 शब्दों में दे।

खण्ड C- प्रश्न संख्या 47-52 दीर्घ उत्तरीय है। किन्हीं 04 प्रश्नो के उत्तर दे। प्रत्येक प्रश्न 05 अंक का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर अधिकतम 250 शब्दों में दे।

06. परीक्षार्थी यथासम्भव अपने शब्दों में ही उत्तर दे।

Part A :- बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions) 1X30=30

1. अर्थशास्त्र के जनक कौन थे?

(a) जे. बी. से.

(b) एडम स्मिथ

(c) माल्यस

(d) मार्शल

2. किसके अनुसार अर्थशास्त्र मानव कल्याण का विज्ञान है?

(a) मार्शल

(b) सैम्युलसन

(c) एडम स्मिथ

(d) माल्यस

3. निम्नलिखित में से कौन उत्पति के साधन नहीं है?

(a) भूमि

(b) श्रम

(c) मुद्रा

(d) पूँजी।

4. अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्या कौन-सी है?

(a) साधनों का आवंटन

(b) साधनों का कुशलता उपयोग

(c) आर्थिक विकास

(d) इनमें से सभी।

5. किस प्रकार की अर्थव्यवस्था में कीमत तंत्र के आधार पर निर्णय लिए जाते है?

(a) समाजवादी

(b) पूँजीवादी

(c) मिश्रित

(d) इनमें से कोई नहीं।

6. उस वक्र का नाम बताएँ जो आर्थिक समस्या को दर्शाता है?

(a) उत्पादन

(b) मांग वक्र

(c) उदासीनता वक्र

(d) उत्पादन संभावना वक्र

7. गोसेन का प्रथम नियम कौन सा है?

(a) माँग का नियम

(b) सीमान्त उपयोगिता ह्रास नियम

(c) सम सीमान्त उपयोगिता नियम

(d) इनमें से कोई नहीं।

8. जब कुल उपयोगिता अधिकतम होती है तब सीमान्त उपयोगिता है-

(a) धनात्मक

(b) ऋणात्मक

(c) शून्य

(d) इनमें से कोई नहीं।

9. कीमत या बजट रेखा की ढाल होती है?

(a) `\frac{-P_x}{P_y}`

(b) `\frac{-P_y}{P_x}`

(c) `\frac{+P_x}{P_y}`

(d) `\frac{+P_y}{P_x}`

10. उपयोगिता का क्रमवाचक सिद्धान्त किसने दिया ?

(a) मार्शल

(b) हिक्स एंव ऐलेन

(c) पीगू

(d) रिकार्डो

11. सीमान्त उपयोगिता इास नियम के प्रतिपादक कौन है ?

(a) गोसेन

(b) एडम स्मिथ

(c) हिक्स

(d) मार्शल

12. माँग वक्र की सामान्यतः ढाल होती है?

(a) बायें से दायें ऊपर की ओर

(b) बायें से दायें नीचे की ओर

(c) X-अक्ष के समान्तर

(d) Y- अक्ष के समान्तर

13. मूल्य वृद्धि से गिफिन वस्तुओं की माँग-

(a) बढ़ जाती है

(b) घट जाती है

(c) स्थिर रहती है

(d) अस्थिर रहती है।

14. माँग में कमी के क्या कारण है?

(a) आय में कमी

(b) क्रेताओं की संख्या में कमी

(c) उपभोक्ता की रूचि में कमी

(d) इनमें से सभी।

15. माँग की लोच है-

(a) गुणात्मक

(b) मात्रात्मक

(c) a तथा b दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं।

16. विलासिता वस्तुओं की माँग होती है?

(a) बेलोचदार

(b) लोचदार

(c) अत्याधिक लोचदार

(d) पूर्णतया बेलोचदार

17. निम्न में से कौन उत्पति का साधन नहीं है?

(a) भूमि

(b) श्रम

(c) मुद्रा

(d) पूँजी

18. परिवर्तनशील अनुपात का नियम संबंधित है-

(a) अल्पकाल से

(b) दीर्घकाल से

(c) अल्पकाल एंव दीर्घकाल से

(d) अति दीर्घकाल से

19. पूर्ति अपनी माँग स्वयं उत्पन्न करती है। यह कथन किसका है?

(a) जे. बी. से.

(b) रिकार्डो

(c) पीगू

(d) मार्शल

20. निम्नलिखित में से किस विधि से GDP की गणना की जा सकती है?

(a) मूल्य वृद्धि विधि

(b) आय विधि

(c) व्यय विधि

(d) इनमें से सभी।

21. भारत में वित्तीय वर्ष की कालावधि होती है-

(a) 1 जनवरी से 31 दिसम्बर

(b) 1 जुलाई से 30 जून

(c) 1 अप्रैल से 31 मार्च

(d) 1 अगस्त से 31 जुलाई

22. भारत का केन्द्रीय बैंक निम्न में से कौन-सा है?

(a) भारतीय स्टेट बैंक

(b) सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया

(c) भारतीय रिजर्व बैंक

(d) बैंक ऑफ इंडिया

23. विश्व बैंक की स्थापना किस वर्ष में हुई थी?

(a)1945

(b) 1944

(c) 1947

(d) 1950

24. अल्पकाल में एक पूर्ण प्रतियोगी फर्म को हानि होती है, जब-

(a) MR>MC

(b) MR<MC

(c) P>AC

(d) P<AC

25. पूर्ण प्रतियोगिता बाजार में किस प्रकार की वस्तुओं का उत्पादन होता है?

(a) असंबंधित

(b) घटिया

(c) समरूप

(d) विभेदीकृत

26. एकाधिकार में फर्मों की संख्या कितनी होती है?

(a) 1

(b) 2

(c) 4

(d) 10

27. यदि किसी अर्थव्यवस्था में MPC का मान 0.4 है तो MPS का मान क्या होगा?

(a)0.4

(b) 0.6

(c) 2.5

(d) 4

28. 'द जेनरल थ्योरी ऑफ इम्प्लॉइमेन्ट इन्टरेस्ट एण्ड मनी' नामक पुस्तक के लेखक कौन है?

(a) अल्फ्रेड मार्शल

(b) एडम स्मिथ

(c) जे.एम.केन्स

(d) जे.एन.केन्स

29. सन् 2016 में किए विमुद्रीकरण में किस मूल्य के नोट बाजार प्रचलन से बाहर किया गया था?

(a) 50 रुपये एंव 100 रुपये

(b) 100 रुपये एंव 500 रुपये

(c) 500 रुपये एंव 1000 रुपये

(d) 500 रुपये एंव 50 रुपये

30. निम्न में से कौन-सा प्रत्यक्ष कर का एक उदाहरण है?

(a) वस्तु एंव सेवा कर

(b) उत्पाद कर

(c) निगम कर

(d) प्रशुल्क

खण्ड ख- अति लघु उत्तरीय प्रश्न-

किन्ही 6 प्रश्नों का उत्तर दें। 2X6=12

31. सीमांत आगम को परिभाषित कीजिए।

उत्तर- किसी वस्तु की कुल मात्रा में एक इकाई की वृद्धि से कुल आय में जो वृद्धि होती है उसे सीमांत आगम कहतें हैं। अर्थात् उत्पादन की एक अतिरिक्त इकाई से कुल आगम में होने वाली वृद्धि सीमांत आगम कहलाती है।

32. मंदी से क्या तात्पर्य है?

उत्तर- किसी देश की अर्थव्यवस्था लम्बे समय तक सुस्त या धीमी पड़ जाती है तो उस स्थिति को आर्थिक मंदी कहते है।

33. मुद्रा के अवमूल्यन का क्या अर्थ है?

उत्तर- जब किसी देश द्वारा मुद्रा की विनिमय दर अन्य देशों की मुद्रा से कम कर दी जाए ताकि निवेश को बढ़ावा मिलें तो उसे अवमूल्यन कहतें है।

34. सरकार के राजस्व प्राप्ति से आप क्या समझते है?

उत्तर- सरकार द्वारा वसूले गये सभी प्रकार के कर और शुल्क निवेशों पर प्राप्त व्याज तथा लाभांश तथा विभिन्न सेवाओं के बदले प्राप्त रकम को राजस्व प्राप्ति कहा जाता है।

35. कर क्या है?

उत्तर- कर करदाता द्वारा किया जाने वाला ऐसा अनिवार्य आदान है जो कि सामाजिक उद्देश्य जैसे आय व सम्पति की असमानता को काम करके उच्च रोजगार स्तर प्राप्त करने तथा आर्थिक स्थिरता वृद्धि प्राप्त करने में सहायक होता है। कर एक ऐसा भुगतान हैं जो आवश्यक रूप से सरकार को उसके बनाए गये कामों के अनुसार दिया जाता है।

36. अंतिम वस्तु क्या है?

उत्तर- कोई भी उत्पादित वस्तु उपभोक्ता द्वारा अपनी वह एक उपभोक्ता वस्तु या अतिंम वस्तु कहा जाता है। आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उपयोग किये जाएँ तो जैसे :- साइकिल, आटा, चावल, तेल इत्यादि।

37. व्यष्टि अर्थशास्त्र से आप क्या समझते है?

उत्तर- व्यष्टि अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र की वह शाखा है जो व्यक्तिगत आर्थिक इकाईयों जैसे एक उपभोक्ता अथवा एक उत्पादक से संबंधित आर्थिक समस्याओं का अध्ययन करती है। संसाधन आवंटन की समस्या व्यष्टि अर्थशास्त्र का प्रमुख तत्व है।

38. माँग का अर्थ बताइए।

उत्तर- किसी वस्तु की माँग वह मात्रा है जो एक निश्चित समय में दी गई मूल्य पर क्रेता को प्राप्त होती है।

खण्ड – ग लघु उत्तरीय प्रश्न

किन्ही 6 प्रश्नों का उत्तर दें 3X6=18

39. किसी अर्थव्यवस्था की किन्हीं तीन केन्द्रीय समस्याओं को लिखें।

उत्तर- अर्थव्यवस्था की मुख्यतः तीन केन्द्रीय समस्याएँ है -

1. किन वस्तुओं का उत्पादन किया जाए ?

2. उत्पादन किस प्रकार किया जाए ?

3. उत्पादन किसके लिए किया जाए ?

1. किन वस्तुओ का उत्पादन किया जाए :- इस समस्या के दो पहलू है एक तो वस्तु किस वस्तु का उत्पादन किया जाए, और दूसरी जिन वस्तुओ का उत्पादन किया जाना हैं उनकी मात्रा कितनी हो।

2. उत्पादन किस प्रकार किया जाए:- दूसरी प्रमुख समस्या यह है कि निश्चित वस्तुओ का उत्पादन करने के लिए किन तकनीकों का संयोग किया जाए।

3. उत्पादन किसके लिए किया जाए :- देश में किए गए उत्पादन का उद्देश्य उसका उपभोग करना होता है जो कि देश में रहने वाले व्यक्तियों के द्वारा किया जाता है।

40. उपयोगिता से आप क्या समझते है?

उत्तर- किसी वस्तु में छुपा वह गुण जिससे किसी आवश्यकता की पूर्ति होती है उसे उपयोगिता कहलाती है। अलग-अलग वस्तु में वस्तु की उपयोगिता का स्तर अलग-अलग होता है जो उनके उपयोग की तीव्रता पर निर्भर करती है।

41. निवेश गुणक को परिभाषित करें।

उत्तर- निवेश गुणक का मतलब है कि सार्वजनिक या निजी निवेश में बढ़ोतरी से कुल आय और अर्थव्यवस्था पर अनुपातिक रूप से सकारात्मक असर पड़ता है निवेश गुणक आय में बदलाव से निवेश में बदलाव के अनुपात को निवेश गुणक कहा जाता है।

42. प्रत्यक्ष कर के क्या गुण है?

उत्तर- प्रत्यक्ष कर वह कर है जो जिस व्यक्ति पर लगाया जाता है वह व्यक्ति ही उसका भार उठाता है।

1. इस कर को किसी अन्य व्यक्ति पर टाला नहीं जा सकता।

2. इस कर में कराघात एवं करापात एक ही व्यक्ति पर पड़ता है। ये अनिवार्य भुगतान है।

3. किसी व्यक्ति पर प्रत्यक्ष कर आरोपित किए जाने पर उसें अनिवार्य रूप से भुगतान करना होता है।

4. प्रत्यक्ष कर प्रगतिशील होते हैं और आय में वृद्धि के साथ इसमें वृद्धि होती है। जैसे-जैसे व्यक्ति की आय बढ़ती जाती है वैसे-वैसे इस कर की दर ऊँची होती जाती है।

43. माँग के नियम के क्या अपवाद है?

उत्तर- माँग के नियम के निम्नलिखित अपवाद है-

1. प्रतिष्ठा सूचक वस्तुएँ

2. गिफिन वस्तुएँ

3. कीमत गुणवत्ता का सूचक

4. आपातकालीन स्थिति

44. स्थानापन्न वस्तुएँ तथा पूरक वस्तुएँ में क्या अंतर है?

उत्तर-

स्थानापन वस्तुएँ

पूरक वस्तुएँ

1. स्थानापन वस्तुओं का इस्तेमाल एक दूसरे के स्थान पर किया जाता है।

पूरक वस्तुओं का इस्तेमाल एक साथ किया जाता है।

2. स्थानापन वस्तुओं की कीमत बढ़ने पर दूसरी वस्तु की माँग बढ़ती है।

पूरक वस्तुओं की कीमत बढ़ने पर दूसरी वस्तु की माँग कम होती है।

3. स्थानापन वस्तुएँ स्वतंत्र होती है।

पूरक वस्तुएँ एक दूसरे पर निर्भर होती है।

4. स्थानापन वस्तुओं लोच धनात्मक होती है।

पूरक वस्तुओं की लोच ऋणात्मक होती है।

45. विनिमय दर क्या है?

उत्तर- विनिमय दर वह दर है जिस पर एक देश की एक मुद्रा इकाई का दूसरे देश की मुद्रा में विनिमय किया जाता है। दूसरे शब्दों में विदेशी विनिमय दर यह बताती है कि किसी देश की मुद्रा की एक इकाई के बदलें में दूसरें देश की मुद्रा की कितनी इकाइयाँ मिल सकती है।

क्राउथर के अनुसार : विनिमय दर एक देश की इकाई मुद्रा के बदलें में दूसरे देश की मुद्रा की मिलने वाली इकाईयों की माप है।

46. प्रतिभागी कर क्या है?

उत्तर- प्रतिगामी कर एक ऐसा कर हैं जिसमें करदाता की आय में वृद्धि के साथ-साथ कर की दर में कमी होती है। यह प्रगतिशील कर के विपरीत है।

खण्ड घ- दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-

किन्ही 4 प्रश्नों का उत्तर दें। 5X4=20

47. राजकोषीय नीति और मौद्रिक नीति से आप क्या समझते है? उल्लेख करें।

उत्तर- राजकोषिय नीति :- सरकार करारोपण सार्वजनिक ऋण आदि स्त्रोतों से सार्वजनिक आय प्राप्त करती है तथा इसे प्रशासन प्रतिरक्षा सार्वजनिक सेवाओं पर सार्वजनिक व्यय करती है। ये सब वित्तीय अथवा राजकोषिय क्रियाएँ है। इन क्रियाओं के निर्देशन एवं नियंत्रण से संबंधित नीति को राजकोषिय नीति कहतें है। दूसरे शब्दों में सार्वजनिक व्यय के नियंत्रण और निर्देशन से संबंधित नीति को राजकोषिय नीति कहतें है।

मौद्रिक नीति :- मुद्रा एवं साख की मात्रा के नियंत्रण एंव निर्देशन से संबंधित सरकार की नीति को मौद्रिक नीति कहते है। मौद्रिक नीति को देश के केन्द्रीय बैंक द्वारा लागू किया जाता है। भारत में मौद्रिक नीति को रिजर्व बैंक लागू करता है। मौद्रिक नीति का मुख्य कार्य क्षेत्र निश्चित उद्देश्यों की पूर्ति के लिए साख की मात्रा को नियंत्रित करना है।

साख की मात्रा में वृद्धि होने पर निवेश व्यय बढ़ता है और इससे सम्रग माँग स्तर बढ़ता है। इसके विपरीत साख की मात्रा के कम होने पर निवेश व्यय कम होता है और इससे समग्र माँग कम होती है। साख की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए केन्द्रीय बैंक द्वारा अपनाएँ गए सभी उपायों को मौद्रिक नीति के उपकरण कहतें है।

48. पूर्ण प्रतियोगिता तथा एकाधिकार में क्या अंतर है? एकाधिकार की मुख्य विशेषताएँ क्या है?

उत्तर- पूर्ण-प्रतियोगिता एवं एकाधिकार में निम्नलिखित अंतर है:-

पूर्ण-प्रतियोगिता

एकाधिकार

1. औसत आगम और सीमान्त आगम दोनो बराबर होते है। (AR=MR)

औसत आगम सीमांत आगम से अधिक होता है। (AR>MR)

2. वस्तु की कीमत सीमांत लागत के बराबर होता है। (AR=MC)

वस्तु की कीमत सीमांत लागत से अधिक होती है। (AR>MC)

3. दीर्घकाल में केवल सामान्य लाभ की दशा संम्भव है।

दीर्घकाल में केवल लाभ ही मिलता है। चाहे लागत घटती है स्थिर हो अथवा बढ़ती है।

4. दीर्घकाल में केवल स्थिर लागत दशा में उत्पादन संम्भव है।

दीर्घकाल में घटती लागत एंव बढ़ती लागत तीनों दशाओं में उत्पादन एंव संतुलन संम्भव है।

5. कीमत विभेद्रीकरण संभव नही है क्योंकि क्रेताओं को बाजार का पूर्ण ज्ञान होता है।

कीमत विभेद्रीकरण संम्भव एंव लाभप्रद है।

6. एक समान उत्पादन करने वाली फर्मों की संख्या बहुत अधिक होती है।

एक अकेली फर्म होती है। फर्म ही उद्योग है और उद्योग ही फर्म है।

7. फर्मों का उद्योग में प्रवेश एंव बहिर्गमन स्वतंत्र होता है।

फर्मों का उद्योग में प्रवेश प्रतिबंधित होता है।

एकाधिकार की निम्नलिखित विशेषताएँ है :-

1. इस बाजार पर नये फर्मों का प्रवेश पर रोक है।

2. इस बाजार में लाइसेंस तथा पेटेंट आवश्यक है।

3. इस बाजार में समरूप वस्तुएँ नहीं मिलती है।

4. इस बाजार में मूल्य का निर्धारण कम्पनी या फर्म करती है।

5. इस बाजार में ग्राहक को बाजार के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है।

49. भारतीय रिजर्व बैंक के विभिन्न कार्यों का वर्णन करें।

उत्तर- भारतीय रिजर्व बैंक के निम्नलिखित प्रमुख कार्य है-

1. मुद्रा निर्गमन- देश में मुद्रा निगमन अर्थात् मुद्रा जारी करने का एक मात्र शीर्ष संस्थान केन्द्रीय बैंक है। केन्द्रीय बैंक को अपने द्वारा जारी मुद्रा की परिसम्पतियों का सुरक्षित भंडार रखना पड़ता है। इन परिसम्पतियों में सोना चाँदी सिक्के विदेशी मुद्रा तथा प्रतिभूतियाँ शामिल होती है। केन्द्रीय बैंक से उधार लेने का अधिकार केन्द्रीय सरकार को है।

2. सरकार का बैंकर- केन्द्रीय बैंक केन्द्रीय सरकार तथा राज्य सरकारों के बैंकर के रूप में कार्य करता है। केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकारों को चालू खाते के नगद राशि को केन्द्रीय बैंक अपने पास जमा रखना पड़ता है। केन्द्रीय बैंक, सरकारों की ओर से भुगतान करता है। केन्द्रीय बैंक सरकारों की ओर से भुगतान स्वीकार करता है एंव निर्देश पर भुगतान करता है।

केन्द्रीय बैंक सरकारों को अल्पवधि ऋण भी प्रदान करता है जिसका माध्यम राजकोषिय हुंडियां होती है। केन्द्रीय बैंक देश के सार्वजनिक ऋण का प्रबंधन करता है तथा सरकार को बैंकिग और वित्तीय विषयों पर सलाह देता है।

3. बैंकों का बैंक- तथा पर्यवेक्षक व्यावसायिक बैंकों को अपनी संपूर्ण जमा का एक निश्चित अंश केन्द्रीय बैंक में जमा करना पड़ता है जिसे नगद जमा अनुपात कहते है। केन्द्रीय बैंक इस राशि को सुरक्षित रखता है बैंकों को अल्पावधिऋण प्रदान करता है तथा बैंको को केन्द्रीकृत समाशोधन की सुविधा प्रदान करता है।

केन्द्रीय बैंक व्यावसायिक बैंकों का पर्यवेक्षण नियमन और नियंत्रण करता है। इसमें बैंकों को लाइसेंस जारी करना, विलय, परिसमापन प्रबंधन आदि कार्य सम्मिलित होते है।

4. मुद्रापूर्ति तथा साख नियंत्रण- केन्द्रीय बैंक निम्नलिखित माध्यमों से मुद्रापूर्ति तथा साख का नियंत्रण करता है।

1. परिमाणत्मक तरीकें जैसे बैक दर

2. खुले बाजार की क्रियाएँ

3. व्यावसायिक बैंक के नगद कोष के अनुपात में परिवर्तन

4. गुणात्मक तरीके-

(a) साख की राशनिंग

(b) प्रत्यक्ष कारवाई

(c) नैतिक दबाव

(d) प्रचार

(e) उपभोक्ता साख का नियंत्रण।

5. विदेशी विनिमय कोष का संरक्षक- केन्द्रीय बैंक विदेशी विनिमय कोष का संरक्षक के रूप में कार्य करता है। यह भुगतान शेष की कठिनाई को दूर करने एंव विदेशी विनिमय दर को स्थिर बनाये रखने में सहायक होता है।

6. विकासात्मक कार्य- भारत में केन्द्रीय बैंक ने बैंकिग व्यवस्था का विकास करने बचत और निवेश को प्रोत्साहित करने और औद्योगिक विकास के विभिन्न संस्थाओं की स्थापना करने का कार्य किया है।

50. वस्तु विनिमय प्रणाली की कमियाँ क्या है? स्पष्ट करें कि मुद्रा ने इस कमियों को कैसें दूर किया है?

उत्तर- जब एक वस्तु का किसी दूसरे वस्तु के प्रत्यक्ष रूप में आदान प्रदान होता है तो उसे वस्तु विनिमय प्रणाली कहतें है।

दूसरे शब्दों में विनिमय की वह प्रणाली जिसमें विनिमय के साधन के रूप में मुद्रा का प्रयोग नहीं होकर वस्तु का प्रयोग होता है। उसें वस्तु विनिमय प्रणाली के नाम से जाना जाता है।

इसकी निम्नलिखित कमियाँ है :-

1. आवश्यकता के दोहरे संयोग का अभाव- इससे भाव यह है कि पहले व्यक्ति की वस्तु की पूर्ति दूसरे की माँग की वस्तु हो और दूसरे व्यक्ति की पूर्ति पहले व्यक्ति की माँग की चीज हो। जब तक यह तय नहीं होगा तब तक वस्तुओं का अदला बदली संभव नहीं होगा।

2. सामान्य मापक का अभाव- अलग-अलग वस्तुओं का मूल्य जानने के लिए और तुलना करने के लिए सर्वमान्य मापक नहीं है।

3. विभाज्य की कठिनाई- कुछ वस्तुएँ ऐसी होती है जिनका विभाजन और उपविभाजन नहीं किया जा सकता है क्योंकि ऐसा करने से उनका मूल्य बेकार हो जाता है।

4. मूल्य संशय का अभाव- कुछ वस्तुएँ ऐसी होती है जिनको काफी देर तक सुरक्षित नहीं रखा जाता है। वे नष्ट हो जाती है।

5. वस्तुओं का विनिमय स्थगित नहीं किया जा सकताः- वस्तुओं का विनिमय भुगतान तत्काल करना पड़ता है क्योंकि समय के साथ-साथ विनिमय की दरों में अंतर आ जाता है।

इन कमियों को मुद्रा ने निम्नलिखित प्रकार से दूर किया :-

1. आवश्यकताओं के दोहरे संयोग के अभाव को दूर करके।

2. मुद्रा ने धन संचय की समस्या को दूर किया है।

3. इससे भारी भुगतानों को सरल किया जा सकता है।

4. यह सभी वस्तुओं तथा सेवाओं के लिए साझा मान प्रदान करती है।

5. इससे मुद्रा की इकाई को छोटे-छोटे भाग में विभाजित किया जा सकता है।

51. यदि किसी अर्थव्यवस्था में उपभोग फलन C=150+0.6y है तो MPC तथा गुणक का मान ज्ञात कीजिए।

उत्तर- MPC = 0.6

`K=\frac1{1-MPC}=\frac1{1-0.6}`

`K=\frac1{0.4}=\frac{10}4=2.5`

Model Question Solution 


















12th Economics Short Answer Type Important Questions Part-2

12th Economics Short Answer Type Important Questions Part-1

Economics Model Set-5 2022-23

Economics Model Set-4 2022-23

Economics Model Set-3 2022-23

Economics Model Set-2 2022-23

Economics Model Set-1 2022-23

12th Economics VVI Objective Questions Set-1

12th Economics SET -3 Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023

12th Economics SET -2 Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023 

12th Economics Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023 SET -1

 Economics Model Paper 2021 Solution/JAC Board Jharkhand

व्यष्टि अर्थशास्त्र एक परिचय स्मरण रखें (Remember an Introduction to Microeconomics)

आय/उत्पादक का संतुलन स्मरण रखे (Remember an Revenue/ Producer’s Equilibrium)

समष्टि अर्थशास्त्र-आय और उत्पाद- समुच्चय- राष्ट्रीय आय- मुद्रा स्मरण रखे (Remember an Macroeconomics-Income & Product-Aggregates-NI-M)

अधिमाँग-सरकारी बजट-विनिमय दर-भुगतानशेष-स्मरण रख (Remember an Excess Demand-Budget-Exchange-Balance)

उत्पादन फलन/ लागत स्मरण रखें (Remember an Production Function/ Cost)

बैंकिंग-AD AS- संतुलन - गुणक - समस्याएं स्मरण रख (Remember an Banking-Equilibrium-Multiplier-Problems)

पूर्ति/बाजार/बाजार संतुलन स्मरण रखे (Remember an Supply/ Market/Market Equilibrium)

Economics Model Question Solution Set-1Term-1 Exam.

Economics Model Question Solution Set-2Term-1 Exam.

Economics Model Question Solution Set-3Term-1 Exam.

Economics Model Question Solution Set-4 Term-1 Exam.

Economics Model Question Solution Set-5 Term-1 Exam.

12th JAC Economics Model Paper Solution 2022-23

Economics Model Question Solution Set-1 Term-2 Exam. (2021-22)

Economics Model Question Solution Set-2 Term-2 Exam. (2021-22)

Economics Model Question Solution Set-3 Term-2 Exam. (2021-22)

Economics Model Question Solution Set-4 Term-2 Exam. (2021-22)

Economics Model Question Solution Set-5 Term-2 Exam. (2021-22)

12th ECONOMICS MODEL (Mock) TEST (I.A/I.SC/I.COM) 2022 

PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2023-24

Class 11th

Class 12th

Economics

Click Here

Economics

Click Here

History

Click Here

History

Click Here

Geography

Click Here

Geography

Click Here

Hindi Core

Click Here

Hindi Core

Click Here

Hindi Elective

Click Here

Hindi Elective

Click Here

English Core

Click Here

English Core

Click Here

English Elective

Click Here

English Elective

Click Here

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare