General School PROJECT RAIL (04.05.2026)
CLASS-12 Subject- History
अनुभाग – A (बहु-विकल्पीय प्रश्न) (6 x 1 = 6)
1. महान स्नानागार कहाँ पाया गया था?
(A) हडप्पा
(B) मोहनजोदड़ो
(C) लोथल
(D) कालीबंगा
2. हड़प्पा सभ्यता की लिपि क्या है:
(A) पढ़ी जा चुकी
(B) अभी तक अपठित
(C) संस्कृत आधारित
(D) फ़ारसी
3. "जनपद" शब्द का अर्थ है:
(A) गांव
(B) राज्य
(C) लोगों का क्षेत्र
(D) राजधानी
4. पंचमार्क - चिन्हित सिक्के बने होते थे?
(A) लोहा
(B) चाँदी
(C) सोना
(D) कांसा
5. लोथल कहाँ स्थित है?
(A) गुजरात
(B) पश्चिम बंगाल
(C) राजस्थान
(D) पंजाब
6. मगध के उदय से कौन-सा वंश संबंधित है?
(A) मौर्या
(B) गुप्त
(C) हर्यक
(D) चोल
अनुभाग - B (लघु उत्तरीय प्रश्न) (4 x 2 = 8)
7. हड़प्पा नगर नियोजन की किन्ही दो
विशेषताओं को लिखिए।
उत्तर- हड़प्पा सभ्यता की नगर नियोजन की दो विशेषताएं:-
I. ग्रिड प्रणाली: सड़कों और गलियों को एक आयताकार ग्रिड पैटर्न
में बिछाया गया था, जो एक दूसरे को समकोण पर काटती थी।
II. जल निकासी व्यवस्थाः प्रत्येक घर में अपना आंगन और स्नानघर
था, जो सुव्यवस्थित ढकी हुई जल व्यवस्था से जुड़ा हुआ था।
8. महाजनपद की परिभाषा दीजिए। किसी एक
महाजनपद का नाम लिखिए।
उत्तर- महाजनपद-
ये सोलह शक्तिशाली क्षेत्रीय राज्य या साम्राज्य थे जो ईसा पूर्व छठी से चौथी शताब्दी
के दौरान उत्तरी भारत में फले-फूले।
उदाहरण - मगध ।
9. हड़प्पा की खोज कब और किसने की थी?
उत्तर- हड़प्पा
की खोज: इसकी खोज 1921 ई. में दया राम साहनी ने की थी।
10. मोहनजोदड़ो की खोज किसने और कब की थी?
उत्तर- - मोहनजोदड़ो
की खोज: इसकी खोज आर. डी. बनर्जी ने 1922 में की थी।
अनुभाग - C (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) (2 x 3 = 6)
11. हड़प्पा सभ्यता के व्यापार की तीन प्रमुख
विशेषताएँ लिखें।
उत्तर- हड़प्पा
सभ्यता के व्यापार की तीन प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित है:-
i. आंतरिक व बाहरी व्यापारः हड़प्पावासी राजस्थान, गुजरात, अफगानिस्तान
से कच्चा माल लाते थे और मेसोपोटामिया तक समान भेजते थे।
ii. मानकीकृत बाट व मुहरेंः- व्यापार के लिए एक समान बाट और
मुहरों का प्रयोग होता था जिन पर जानवर व लिपि अंकित थी।
iii. वस्तुएँः मनके, शंख की चूड़ियाँ, ताँबे के औजार, सूती कपड़ा
निर्यात वस्तुएँ थी।
12. छठी सदी ईसा पूर्व में नगरों के उदय के
तीन कारण बताइए।
उत्तर- छठी
सदी ईसा पूर्व में नागरों के उदय के तीन कारण निम्नलिखित हैः-
i. दूसरा नगरीकरण- लोहे के औजारों से गंगा घाटी में कृषि का
विस्तार हुआ, अतिरिक्त उत्पादन से व्यापार बढ़ा।
ii. व्यापार मार्ग उत्तरापथ व दक्षिणापथ जैसे व्यापारिक मार्गों
पर तक्षशिला, कौशाम्बी, वाराणसी जैसे नगर बसे।
iii. सिक्कों का प्रयोग आहत सिक्कों के चलन से विनिमय आसान हुआ और बाजार-व्यवस्था मजबूत हुई।
Class 12th History PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 16.01.2025
Class 12th History PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2023-24
Model Question Solution 
12th इतिहास (History) MVVI Objective Question
12th JAC History Model Paper Solution 2022-23
12th History Set -3 Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023
12th History Set -2 Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023
12th History Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023 SET -1
12th History Model Set-5 2022-23
12th History Model Set-4 2022-23
12th History Model Set-3 2022-23
12th History Model Set-2 2022-23
12th History Model Set-1 2022-23
History MODEL (Mock) TEST 2022
History Model Question Solution Set-1 Term-2 (2021-22)
History Model Question Solution Set-2 Term-2 Exam. (2021-22)
History Model Question Solution Set-3 Term-2 Exam. (2021-22)
History Model Question Solution Set-4 Term-2 (2021-22)

