Class 12th Geography PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2026

Class 12th Geography PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2026

Class 12th  Geography PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2026

General School PROJECT RAIL (04.05.2026)

CLASS-12 Subject- Geography

अनुभाग – A (बहु-विकल्पीय प्रश्न) (6 x 1 = 6)

1. "संभववाद" के जनक कौन है?

(A) रेटजेल

(B) विडाल-डी-ला-ब्लाश

(C) लूसियन फेबरे

(D) कु. ऐलन सेम्पल

2. आधुनिक मानव भूगोल के जनक कौन है?

(A) कार्ल रिटर

(B) फ्रेडरिक रेटजेल 

(C) विडाल-डी-ला-ब्लाश

(D) हम्बोल्ट

3. जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार पर भारत की कुल जनसंख्या कितनी है?

(A) 102.8 करोड़

(B) 128.7 करोड़

(C) 118.2 करोड़

(D) 121.02 करोड़

4. भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है-

(A) उत्तर प्रदेश

(B) बिहार

(C) उड़ीसा

(D) झारखंड

5. जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?

(A) प्रथम

(B) ‌द्वितीय

(C) तृतीय

(D) चतुर्थ

6. डाटा का अर्थ है-

(A) चित्र

(B) आंकड़े

(C) नक्शा

(D) ग्राफ

अनुभाग -B (लघु उत्तरीय प्रश्न)

7. निश्चयवाद से आप क्या समझते है?

उत्तर- निश्वयवाद की विचारधारा के अनुसार मनुष्य के प्रत्येक क्रियाकलाप को पर्यावरण से नियंत्रित माना जाता है।

8. रेटजेल के अनुसार मानव भूगोल को परिभाषित करें?

उत्तर- "मानव भूगोल मानव समाजों तथा धरातल के बीच संबन्धों का संश्लेषित अध्ययन है।"

9. जनसंख्या वृ‌द्धि क्या है?

उत्तर- किसी निश्चित अवधि के दौरान किसी निश्चित क्षेत्र के निवासियों की संख्या में परिवर्तन को जनसँख्या वृद्धि कहा जाता है।

10. जनसंख्या घनत्व किसे कहते हैं?

उत्तर- प्रति इकाई क्षेत्रफल में निवास करने वाली जनसंख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं।

अनुभाग -C (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) (2×3 = 6)

11. मानव भूगोल के विषय क्षेत्र को लिखें?

उत्तर- मानव भूगोल के विषय क्षेत्र निम्न है -

i. जनसंख्या भूगोल- मानव भूगोल में इसके अंतर्गत जनसंख्या घनत्व, वितरण, वृद्धि, प्रवास, आयु-लिंग संरचना, व्यवसायिक संरचना आदि का अध्ययन किया जाता है।

ii. सामाजिक और सांस्कृतिक भूगोल- इसके अंतर्गत मानव समाजों का अध्ययन, उनके रीति रिवाज, परंपराएं और विश्वास जो परिदृश्य को आकर देते है का अध्ययन किया जाता है।

iii. आर्थिक भूगोल- इसके अंतर्गत कृषि, उद्योग, व्यापार, परिवहन, पर्यटन जैसी आर्थिक गतिविधियां शामिल है।

12. भारत में जनसंख्या घनत्व के स्थानिक वितरण की विवेचना करें?

उत्तर- भारत में जनसंख्या घनत्व का स्थानिक वितरण निम्न है-

a) उच्च जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्र- इन क्षेत्रों में उपजाऊ भूमि, पर्याप्त जल संसाधन, समतल भूमि, कृषि उद्योग का विकास होने के कारण 500 से अधिक व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर निवास करती है। इसके अंतर्गत बिहार पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश आदि राज्य आते है।

b) मध्य जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्र- इन क्षेत्रों में मध्यम स्तर की कृषि और औद्योगिक विकास, शहरीकरण के कारण जनसंख्या घनत्व 200 से 500 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर पाए जाते हैं। इसमें महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु आंध्र प्रदेश आदि राज्य आते हैं।

c) निम्न जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्र- जल की कमी, कठोर कठोर जलवायु, कम आर्थिक विकास के कारण 200 से कम व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर निवास करते हैं। इसमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमालय का क्षेत्र आते हैं।


PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2024-25












Model Question Solution 








































Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare